Home Blog Page 698

उत्तराखंड : कांग्रेस में फिर घमासान, इस पूर्व विधायक का इस्तीफा

0

देहरादून: कांग्रेस के कप्तान करन माहरा लगातार संगठन को मजबूत करने के दावे कर रही है। भर्तियों में गड़बड़ी के मामले और विधानसभा बैकडोर भर्ती के मसले पर उन्होंने खुलकर अपनी बातें सामने रखी। उन्होंने मुखर होकर लगातार भाजपा पर हमले किए। लेकिन, असल मायने में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर जो करना चाहिए था। वैसा कुछ खास नजर नहीं आया।

यह भूमिका इसलिए कि जब कांग्रेस फिर से उठने का प्रयास कर रही है, तो फिर उसके नेता क्यों साथ छोड़ रहे हैं। हालांकि, इसका भारत जोड़ा से कोई नाता नहीं है। लेकिन, जिस तरह से लगातार इस यात्रा के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस से लोग टूट रहे हैं। कहीं उत्तराखंड में भी तो ऐसा ही नहीं होने वाला है। हालांकि, इसके पीछे कुछ निजी कारण भी हो सकते हैं। महत्वाकांक्षा के आड़े जाने की बातें भी सोशल मीडिया में हो रही हैं।

प्रीतम सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार उनकी व्यक्गित बात नहीं, बल्कि पारिवारिक बात है। उनके बेटे ने कांग्रेस की कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रीतम सिंह के बेटे के इस्तीफे को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

इससे पहले की कांग्रेस इस इस्तीफे के बारे में कुछ चर्चा करती। एक और झटका पिथौरागढ़ जिले में पूर्व विधायक मयूख महर ने दे दिया। उन्होंने यह कहते हुए PCC से इस्तीफा दे दिया कि एक व्यक्ति एक पद पर पार्टी जोर देती रही है। लेकिन, विधायकों को यह पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इस्‍तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा हो रही है। उनके स्थान पर किसी बड़े नेता को सम्मिलित किया जाए।

कांग्रेस के सामने संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस बदलाव करना चाहती है, लेकिन इस बीच अपने ही विरोध में उठ खड़े होते हैं। कांग्रेस में यह समस्या हमेशा से रही है। इससे भाजपा को भी कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल जाता है। सवाल यह है कि आखिर कांग्रेस में क्या चल रहा है? क्या कुछ बड़ा भूचाल आने वाला है? हालांकि, इन बातों का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।

सारा के साथ करण जौहर ने किया कुछ ऐसा, चौंक गई एक्ट्रेस, VIDEO वायरल

0

मुंबई: सारा अली खान बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में से एक हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। सारा और उनके चुलबुले अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। वीडियो में सारा प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं।

सारा अली खान और करण जौहर का यह वीडियो मुम्बई एयरपोर्ट का है जिसमें एक्ट्रेस करण जौहर का हाथ थामे दिख रही हैं। करण जौहर ने ग्रे कलर के कपड़े पहन रखे हैं वहीं सारा ग्रीन कलर के कपड़ों में दिख रही है। एयरपोर्ट पर पैप्स को देखकर करण जौहर कहते हैं आप लोगों को सारा की शायरी सुननी चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जिसे सुनकर सारा कहती हैं करण के सामने सारा की शायरी ओवर। एक्ट्रेस की बातों का फौरन जवाब देते हुए करण कहते हैं आखिर कौन बनेगा सारा का शौहर। जिसे सुनकर अतरंगी रे फेम एक्ट्रेस सारा अली खान जोर से हंसते हुए कहती है आप ऐसा कहोगे, मुझे यकीन नहीं हो रहा।

सारा अली खान विकी कौशल के साथ इन दिनों एक फिल्म के लिए शूट कर रही हैं। इसके अलावा सारा एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मेसी के साथ फिल्म श्गैसलाइटश् में नजर आएंगी। वहीं करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म श्रॉकी और रानी की प्रेम कहानीश् की हाल ही में शूटिंग खत्म की। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ नजर आएगी।

देहरादून पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, एक झलक पाने उमड़े फैंस

0

देहरादून: सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उनका क्रेज जिनता उनके सन्यास लेने से पहले था। उतना ही क्रेज आज भी देखने को मिल रहा है। सचिन आज देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने अपने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए किक्रेटर देहरादून पहुंचना शुरू हो गए हैं। आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी देहरादून पहुंचे। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंचे थे।

सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी। 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे।

तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से सामना करेंगे। चौथा मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार यानी 25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल होगा।

इसमें ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स पहले मैच में वेस्ट इंडीज लीजेंड्स के खिलाफ भिड़ेंगे। जबकि इंडिया लीजेंड्स का सामना दिन के दूसरे मैच में शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7ः30 बजे से शुरू होगा।

चंडीगढ़ के बाद IIT बाम्बे में MMS कांड! वाशरूम की खिड़की से बनाया छात्रा का आपत्तिजनक VIDEO

0

चंडीगढ़ :  यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा हास्टल की अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि मुंबई स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में एक ऐसी ही घटना से हड़कंप मच गया है। IIT बाम्बे में हास्टल की एक छात्रा ने वाशरूम की खिड़की से आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार को आईआईटी बॉम्बे की एक छात्रा ने पवई पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हास्टल 10 (H10) के वाशरूम में नहाने के दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है। पुलिस ने मामले में आरोपित कैंटीन कर्मचारी के खिलाफ धारा 354सी (दृश्यता) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने बताया कि रविवार रात छात्रा ने H10 के वाशरूम में खिड़की की झिल्लियों के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात कही। छात्रा ने इसकी सूचना छात्रावास परिषद और अधिकारियों को भी दी।

इसके बाद आईआईटी बाम्बे के अधिकारियों ने कैंटीन कर्मचारियों के फोन चेक किए। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित कैंटीन कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

आईआईटी बाम्बे के डीन (छात्र मामले) प्रोफेसर तपनेंदु कुंडू ने कहा कि छात्रा की शिकायत के बाद संस्थान की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। H10 की जांच के बाद सीसीटीवी कैमरे और जरूरी जगहों पर लाइटिंग लगाई गई है। डीन ने कहा कि रात की कैंटीन पुरुष कर्मचारियों द्वारा चलाई जाती थी। छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस कैंटीन में केवल महिला कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: ये है सबसे बड़ी पार्टी, BJP का अलग दावा, उद्धव ठाकरे की बढ़ी टेंशन

0

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। इन चुनावों में भी दलों के चुनाव में जीत के अपने-अपने दावे हैं। भाजपा का दावा है कि वो सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि, आधिकारिक परिणामों के अनुसार एनसीपी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। राज्य की 608 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव में शिवसेना को महज 20 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है, जबकि एकनाथ शिंदे गुट को 28 जगहों पर विजय मिली है। भाजपा को सबसे ज्यादा 125 सीटों पर विजय मिली है।

एकनाथ शिंदे की बगावत के चलते सत्ता गंवाने वाले उद्धव ठाकरे को शिवसेना में आए संकट के बाद पहली बार हुई सियासी परीक्षा में असफलता हाथ लगी है। महाराष्ट्र की 608 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव में शिवसेना को महज 20 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है, जबकि एकनाथ शिंदे गुट को 28 जगहों पर विजय मिली है।

एकनाथ शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे की लीडरशिप वाली शिवसेना को जमीन दिखा दी है। यही नहीं इस चुनाव में सबसे बड़ी विजेता बनकर भाजपा उभरी है, जिसने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा शरद पवार की पार्टी एनसीपी को भी बड़ी जीत हासिल हुई और उसके खाते में 188 सीटें आई हैं।

कांग्रेस को 53 सीटें मिली हैं। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का दावा है कि भाजपा को 259 ग्राम पंचायतों में जीत मिली है। वहीं शिंदे कैंप के खाते में 40 सीटें जीतने का दावा किया है। ग्राम पंचायतों के चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं होते हैं, लेकिन राजनीतिक दल अपने समर्थित उम्मीदवारों को उतारते हैं, तााकि ग्रामीण इलाकों तक में अपना प्रभाव बना सकें।

फिलहाल भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट ने इन नतीजों को अपने पक्ष में बताना शुरू कर दिया है। वहीं शिवसेना के लिए महज 20 सीटें ही जीत पाना चिंता की वजह है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर उद्धव ठाकरे अब कैसे पार्टी को संभाल पाएंगे, जो लगातार झटके झेल रही है और अब चुनावी जंग में भी उसे निराशा हाथ लगी है। एकनाथ शिंदे ने चुनाव को लेकर कहा, भाजपा और हमारे गठबंधन के लिए यह शुरुआत करने जैसा है। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।श् वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन नतीजों ने हमारे गठबंधन पर मुहर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि नतीजों ने बताया है कि लोगों को हमारा गठबंधन पूरी तरह से स्वीकार्य है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट ने मिलकर 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि अब तक इन नतीजों को लेकर शिवसेना की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि शिवसेना पर भी एकनाथ शिंदे गुट ने दावा किया है। फिलहाल पार्टी पर दावे का मामला सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के समक्ष लंबित है।

दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत, 9 निकाले गए जिंदा

0

नोएडा: सेक्टर-21 में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोगों को जीवित निकाला गया है। मौके पर मलबा हटाने का काम अभी जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने जलवायु विहार के पास सेक्टर 21 में नाले की सफाई का काम दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तो दीवार गिर गई। अभी तक चार मौतों की सूचना आई है। 2 की मौत जिला अस्पताल में हुई है तो दो की मौत कैलाश अस्पताल में हुई है। घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।

बताया जा रहा है कि नाले की सफाई में एक दर्जन से अधिक मजदूर जुटे हुए थे। इस दौरान एक ईंट हटाने पर पूरी की पूरी दीवार गिर पड़ी। 100 मीटर से अधिक दूरी तरह पूरी दीवार गिरने से सभी मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर तुरंत पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। कई जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

यह दीवार जलवायु विहार सोसायटी की है। दीवार के बाहर से नाला है। इसी में सफाई चल रही थी। दीवार नाले की तरफ बाहर की ओर गिरी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कैसे इतनी बड़ी दीवार गिर गई, जिसने 4 लोगों की जिंदगी लील ली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड: मौसम ने बदली करवट, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में बर्फबारी

0

देहरादून: मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। तापमान में गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी के बाद अब केदारनाथा धाम और यमुनोत्री धामी की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

आज तड़के केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं, हाल ही में हुई बारिश और अब हिमपात से धामों में ठंड भी बढ़ने लगी है। यमुनोत्री धाम के ऊपर सप्त ऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत, बंदरपूंछ, गरुड़ गंगा टॉप में तड़के हिमपात हुआ। हल्की बर्फबारी के बाद धाम में मौसम बदल गया। तापमान में काफी गिरावट महसूस की जा रही है।

मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। गढ़वाल और कुमाऊं के कई इलाकों में हालांकि हल्के बादल छाए हैं, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने से उमसभरी गर्मी हो गई है।

राहुल गांधी ने संभाली पतवार, क्या पार लगाएंगे मझधार में फंसी कांग्रेस की नाव

0

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। जहां एक तरफ कांग्रेस की यात्रा चल रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर है। बड़ा सवाल यह है कि क्या मझधार में फंसी कांग्रेस की नाव को राहुल गांधी पार लगा पाएंगे। क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में उतरेंगे और पार्टी की कमान संभालेंगे? राहुल गांधी ने सोमवार शाम को फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है, उससे यह कयास लग रहे हैं।

केरल में नाव चलाते हुए राहुल गांधी ने पतवार अपने हाथ में ले रखी है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, जब नाव बीच मंझधार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है। न रुकेंगे, न झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे। उनके इस कैप्शन को कांग्रेस के हालात और उनके अध्यक्ष बनने के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि अब तक वह अध्यक्ष बनने से इनकार ही करते आए हैं, जबकि कांग्रेस में लगातार यह मांग उठती रही है कि वही नेतृत्व करें।

ऐसे में उनके इस कैप्शन को लेकर चर्चा है कि क्या बीच मंझधार में फंसने की बात उन्होंने कांग्रेस के हालात को लेकर कही है। वहीं पतवार हाथ में लेने की बात को उनके नेतृत्व स्वीकारने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी कयास ही लग रहे हैं क्योंकि अब तक राहुल गांधी ने खुलकर अध्यक्ष के चुनाव में उतरने को लेकर कुछ नहीं कहा है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने पिछले दिनों अध्यक्ष से जुड़े सवाल को लेकर कहा था कि समय आने पर ही पता चलेगा कि कौन अध्यक्ष बनेगा। उन्होंने कहा था कि हमारे मन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

गौरतलब है कि अब तक कई राज्यों से कांग्रेस समितियों ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से अपील की है कि वे अध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वीकार करें। तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, बिहार समेत कई राज्यों में कांग्रेस यूनिटों ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से मांग की है कि वे पद संभालें। गौरतलब है कि चर्चाएं इस बात को लेकर भी हैं कि अध्यक्ष पद के चुनाव में गांधी परिवार के समर्थन से अशोक गहलोत उतर सकते हैं और उन्हें शशि थरूर से चुनौती मिल सकती है। हालांकि राहुल गांधी खुद मैदान में उतरे तो फिर स्थिति बदल सकती है और नतीजे एकतरफा हो सकते हैं।

पार्टी में चुनाव के लिए 24 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। खास बात है कि कांग्रेस ने लंबे समय बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी ब्ॅब् में भी चुनाव का ऐलान कर दिया है।

23 को पढ़ी जाएगी ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की वसीयत, दी जाएगी श्रद्धांजलि

0

देहरादून :  100वें वर्ष में प्रवेश कर ब्रह्मलीन हुए। द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने ब्रह्मलीन होने से पूर्व ही अपनी वसीयत लिख दी थी।

जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपने तीन दशकों से सक्रिय दो दंडी सन्यासियों स्वामी सदानंद  सरस्वती महाराज को द्वारका शारदा पीठ और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य का उत्तराधिकारी घोषित कर अपनी वसीयत लिख दी थी।

ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द महाराज ने बताया कि पूज्य महाराज ने उन्हें यह दायित्व सौंपा था कि उनके उत्तराधिकारी की घोषणा उनकी वसीयत के अनुसार वे ही करेंगे।

महाराज की समाधि के समक्ष ही ब्रह्मचारी सद्बूद्धानंद महाराज द्वारा द्वारका शारदा पीठ पर स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज एवं ज्योतिष पीठ पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के नामों की घोषणा कर अभिषेक तिलक कर दिया था।

23 सितंबर को आयोजित होने जा रही श्रद्धांजलि सभा के वृहद कार्यक्रम में परमहंसी गंगा आश्रम में महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद महाराज की वसीयत का वाचन उनके निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द महाराज के द्वारा किया जाएगा। उसी सभा में दोनों पीठों के आचार्यों के पट्टा अभिषेक महोत्सव की तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी।

परमहंसी गंगा आश्रम में तीन दिवसीय समाराधना कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 सितंबर को यति पार्वड़े और 22 सितंबर को नारायण बलि और आराधना संपन्न होगी। 23 सितंबर को भंडारा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।

23 सितंबर को नरसिंहपुर जिले और अन्य  जिलों से शंकराचार्य के भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों को भोजन कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

इस भोजन व्यवस्था के लिए वाटरप्रूफ पंडाल भी निर्मित हो रहा है। भंडारे में बनने वाले भोजन को तैयार करने के लिए कोलकाता एवं वाराणसी से 150 से अधिक रसोइए परमहंसी गंगा आश्रम पहुंच रहे हैं।

वहीं, इस तीन दिवसीय आयोजन में सम्मिलित होने के लिए देश भर से शंकराचार्य जी के आश्रमों से जुड़े संतगण तथा अन्य भक्तजन भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इस तीन दिवसीय आयोजन में तैयारियां भव्य स्तर पर चल रही हैं। मुख्य सभा का आयोजन मेला मैदान में होगा।

समाराधना कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द महाराज हैं। कार्यक्रम के संरक्षक द्वारका शारदा पीठ के शंकरचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज हैं। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक ज्योतिष पीठ के शंकरचार्य स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद महाराज है।

 

 

उत्तराखंड : नहीं कर पाएंगे गड़बड़ी, सीधे खाते में जाएगा पैसा

0

देहरादून : राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा ड्रेस, जूते और स्कूल बैग क्रय हेतु धनराशि डीबीडी के माध्यम से सीधे खातों में दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही अधिकारियों को अगले सत्र के लिये पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन समय पर कराने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् कक्षा-01 से 08 तक छात्र-छात्राओं को स्कूली ड्रेस, जूते एवं बैग खरीद के लिये धनराशि डीबीडी के माध्मय से सीधे अभिभावकों के खाते में भेजने के निर्देश दिये।

विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में ड्रेस की एकरूपता होनी चाहिये। जिसके लिये राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से सम्पर्क कर स्कूल ड्रेस के रंगों का निर्धारण किया जाय। बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के पूर्व में ज्ञापित पदों को भरने पर भी चर्चा की गई। जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा एनआईओएस से 18 महीने के डीएलएड कोर्स उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को भी उक्त भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश पारित किया है।

इस संबंध में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में न्याय विभाग से परामर्श लेते हुये आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। प्रदेशभर में जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण पर चर्चा करते हुये डॉ0 रावत ने कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित भवनों का लोक निर्माण विभाग अथवा ग्रामीण विकास विभाग से सर्वे करवा कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाय, साथ नये भवनों की डीपीआर व मरम्मत योग्य भवनों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाय।