Home Blog Page 694

AIIMS में हुआ अंकिता का पोस्टमार्टम, भीड़ ने रोकी एंबुलेंस

0

ऋषिकेश: अंकिता मर्डर केस में लोगों को गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पोस्टमार्टम के बाद अंकिता भंडारी के शव को श्रीनगर गढ़वाल उनके पैतृक घाट के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ऋषि‍केश AIIMS मोर्चरी में मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया। उनकी मांग थी कि पहले अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।

लोगों ने रोकी एंबुलेंस, किया प्रदर्शन
करीब चार बजे अंकिता भंडारी के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी से बाहर लाया गया। पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में रखा गया तो यहां मौजूद नागरिकों ने एंबुलेंस के आगे आकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

अंकिता के साथ क्या हुआ?
उनका कहना था कि अंकिता के साथ क्या हुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या बात सामने आई, इसको सार्वजनिक किया जाए। पुलिस तथा प्रशासन ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। मगर कोई असर नहीं हुआ।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
पुलिस ने इसी तरह से भीड़ को हटाकर इसी तरह एंबुलेंस को एम्स परिसर से बाहर भेजा। इस दौरान नागरिकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पार्थिव शरीर के साथ अंकिता के पिता तथा भाई एंबुलेंस में रवाना हुए हैं।

पिता ने मांगी फांसी की सजा
अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उनकी बेटी को दरिंदों ने मार डाला है, इसके लिए वह दरिंदों के लिए फांसी की सजा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो और लोगों की मदद से ही शिकायत को गंभीरता से लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपितों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि कोई और बेटी इस तरह की दरिंदों की शिकार ना बने।

पुणे में लगे देश विरोधी नारे, पाकिस्तान जिंदाबाद…VIDEO वायरल

0

पुणे : देशभर में PFI के ठिकानों पर NIA की छापामारी जारी है। इसी कड़ी में बीते दिन महाराष्ट्र के पुणे में NIA की टीम ने PFI के आफिस पर शिकंजा कसा। इसके बाद वहां सैकड़ों PFI समर्थकों की भीड़ जुट गई और कलेक्टर आफिस पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक नितेश राणे ने ट्विटर के जरिए PFI पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों को याद रखना चाहिए कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुणे में पीएफआई के समर्थन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को चुन चुन के मारेंगे.. इतना याद रखना। वहीं एक अन्य भाजपा विधायक राम सतपुते ने नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि पुणे पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को देश के 15 राज्यों से कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसमें महाराष्ट्र और कर्नाटक में 20-20, तमिलनाडु में 10, असम में 9, उत्तर प्रदेश में 8, आंध्र प्रदेश में 5, मध्य प्रदेश में 4, पुडुचेरी और दिल्ली में 3 और राजस्थान में 2 गिरफ्तारियां हुई।

मुंबई में भारी बारिश, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

0

मुंबई : मुंबई के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह भारी बारिश दर्ज की गई। निकाय अधिकारियों के अनुसार शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्‍य रहीं तेज बारिश का इस पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया। इस बारिश से अभी तक अधिक जलभराव की खबर भी अभी तक सामने नहीं आयी है।

शहर के पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में सुबह 7 से 8 बजे तक भारी बारिश दर्ज की गई, हालांकि इसके बाद अधिकतर स्‍थानों पर बारिश बंद हो गई। PTI के अनुसार एक नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि एक घंटे के दौरान दादर फायर स्टेशन और रावली कैंप में 28 मिमी, एफ-नॉर्थ वार्ड कार्यालय में 21 मिमी, एफ-साउथ कार्यालय में 18 मिमी, वडाला फायर स्टेशन में 17 मिमी और री रोड पर ब्रिटानिया में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

mumbyi weather

पूर्वी उपनगरों में, एम-ईस्ट और एल-ईस्ट वार्ड कार्यालयों में क्रमशः 17 मिमी और 12 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि एसडब्ल्यूएम कार्यशाला में 20 मिमी, कूपर अस्पताल और एच-ईस्ट वार्ड में 18 मिमी, अंधेरी फायर स्टेशन 17 मिमी और वर्सोवा पंपिंग स्टेशन में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि शहर या उपनगरों में कहीं भी जलभराव की कोई खबर नहीं है। उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सामान्य चल रही हैं और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस सेवाओं को भी डायवर्ट नहीं किया गया है।

मुंबई के पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में क्रमशः 27.45 मिमी, 5.24 मिमी और 9.38 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को शहर और इसके उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है।

देशभर में 20 राज्यों में 56 जगहों पर CBI की छापेमारी, ये है वजह

0

नई दिल्ली : CBI देशभर के 20 राज्यों में छापेमारी कर रही है। बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो की आनलाइन बिक्री और वितरण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गयी है। सूत्रों के अमुसार CBI को इंटरपोल की सिंगापुर स्थित क्राइम अगेंस्ट चाइल्ड यूनिट से इंटरनेट पर ऐसी सामग्री की बिक्री और वितरण के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद अपराध में शामिल आरोपियों के पूरे नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए 200 से अधिक सीबीआई अधिकारियों की विभिन्न टीमों का गठन किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, ‘हमें पता चला है कि बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो के वितरण में आरोपी द्वारा क्लाउड स्टोरेज का उपयोग किया जा रहा है। हमें इसके इनपुट मिले, जिसके बाद हमने तकनीकी निगरानी के आधार पर उनके ठिकाने का पता लगाया और अब उनकी रेडिंग कर रहे हैं।’ इस पूरे आपरेशन को ‘आपरेशन मेघचक्र’ नाम दिया गया है।

नवंबर 2021 में उसी अपराध के संबंध में आयोजित किया गया था। उस समय इसे ‘आपरेशन कार्बन’ नाम दिया गया था। संघीय जांच एजेंसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहयोग चैनलों का उपयोग उन आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए किया गया है जो आनलाइन बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो वितरित कर रहे हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

पुणे में 70 PFI कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा, NIA के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

0

पुणे : महाराष्ट्र में PFI के कई ठिकानों पर NIA की छापेमारी को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया था। ANI के अनुसार इस मामले में पुणे शहर में 60-70 PFI कार्यकर्ताओं के साथ रियाज सैय्यद  नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ पुणे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल, 22 सितंबर को NIA ने PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य 10 राज्यों में भी छापेमारी की गई थी। महाराष्ट्र के पुणे, भिवंडी और नवी मुंबई जैसे इलाकों में की गई छापेमारी में एनआइए के साथ ATS, GST और ED की टीम भी शामिल थी। इस छापेमारी में एनआइए ने पीएफआई कार्यकर्ता रजी खान को भी हिरासत में ले लिया था। इसके बाद एनआइए की टीम नासिक के लिए रवाना हुई थी। महाराष्ट्र में स्थित कार्यालयों से एजेंसियों ने अन्‍य सामना भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुणे, कोल्हापुर, औरंगाबाद, बीड़, परभणी, नांदेड, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, मालेगांव (नासिक जिला) और जलगांव में एटीएस की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की थी। इन इलाकों से एटीएस की टीमों ने करीब 20 लोगों की गिरफ्तारी के साथ-साथ कई महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज भी बरामद किए थे। पुणे के कोंधवा कौसर मस्जिद के करीब भी एनआइए ने छापेमारी की थी। इसके बाद पीएफआई के नवी मुंबई के नेरुल स्थित ऑफिस पर भी एनआइए की टीम गई थी। नवी मुंबई के नेरुल सेक्टर 23 धरावे गांव में पीएफआइ का कार्यालय है।

मिली जानकारी के अनुसार एटीएस ने मुंबई, नासिक, औरंगाबाद और नांदेड में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत चार मामले दर्ज किए थे। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया था जिसके मुताबिक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम का इस्लामिक आतंकी संगठन एक ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा है। जिसके लिए औरंगाबाद और जालना में इस संगठन में सदस्‍यों की भर्ती की जा रही है।

मैच हारते ही भावुक हुए रोजर फेडरर, आंखों से निकले आंसू…

0

खेलों की दुनिया भी बड़ी ही निराली है, जब कोई खिलाड़ी अपना डेब्यू करता है तो सबकी नजरें उसके ऊपर होती हैं और जब उसका आखरी मुकाबला होता है (यानी रिटायरमेंट का समय) होता है, तब भी लोगों की नजरें उसके ऊपर रहती हैं। पहले मैच में तो खिलाड़ी काफी उम्मीदें लेकर आता है, लेकिन जब वह मैदान को छोड़ता है तो उसकी आंखों से आंसू छलक आते हैं। जिसको देख बाकी और लोग भी भावुक हो जाते हैं। बता दें कि ये ही नजारा आज फिर एक बार सामने आया जब 41 साल के रोजर फेडरर (Roger Federer) ने संन्यास लेने का फैसला किया।

बता दें कि हाल ही में ही उन्होंने अपने करियर का आखरी मुकाबला खेला है। उनका आखरी मुकाबला फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक से हुआ, इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ये मुकाबला उन्होंने 4-6, 7-6 (2), 11-9 से हारा। मैच को हारने के बाद फेडरर काफी भावुक नजर आए। उनकी आंखों में आसूं भी देखे गए। हालांकि ये आंसू मैच में मिली हार के नहीं बल्कि उनके आखरी मुकाबले के थी। वह जानते थे कि अब वह कभी कोर्ट पर खेल नहीं पाएंगे।

images 15 1

उनको भावुक देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए, वहां मौजूद दूसरे दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल की आंखें भी ये देख नम हो गईं। आपको बता दें कि रोजर फेडरर पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद रहे हैं। पहले नंबर पर राफेल नडाल हैं जिनके नाम 22 ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।

फिर एक बार सड़कों पर उतरे किसान, इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन…

0

हाल ही में किसानों ने फिर एक बार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। लेकिन इस बार ये केंद्र के लिए नहीं बल्कि राज्य सरकार के लिया था। बता दें कि हरियाणा के किसानों ने ये विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। उनकी मांग थी कि उनकी धान की फसल जल्द से जल्द खरीदी जाए। किसानों को डर था कि बारिश के कारण और फिर उमस के कारण फसल खराब न हो जाए, इसलिए वह चाहते हैं कि सरकार उनकी फसल जल्द से जल्द खरीद ले। अपनी इस बात को मनवाने के लिए किसानों ने प्रोटेस्ट किया।

इस प्रोटेस्ट के लिए हरायणा के किसानों ने कुरुक्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को चुना। इस मार्ग पर चल रहे प्रदर्शन की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित रहा। मिली जानकारी के अनुसार ये प्रदर्शन पिछले 21 से 22 घंटों से जारी है। लेकिन अब ये प्रोटेस्ट जल्द से जल्द खत्म कर दी जाएगी। क्योंकि कोर्ट ने हरायण सरकार को जल्द से जल्द हाईवे खाली करवाने का आदेश दिया है।

images 17

कोर्ट का कहना है कि “हाईवे को खुलवाया जाए, ताकि लोग बिना किसी बाधा के आवागमन कर सकें। जनता को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।” मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने उनकी मांग पूरी करने का फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि “अनाज मंडियों से धान ले जाना शुरू किया जाएगा।” बता दें कि 1 अक्टूबर को खरीद की तारीख रखी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने कहा है कि प्रति व्यक्ति खरीद की सीमा 22 क्विंटल से बढ़ाकर 30 क्विंटल कर दी गई है।

Ankita Murder से उत्‍तराखंड में उबाल, CM ने गठित की SIT, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

0

ऋषिकेश : अंकिता हत्‍याकांड मामले के बाद से उत्‍तराखंड में उबाल है। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने एसआइटी गठित करने के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट कर इसकी जानकारी दी है। अपनी पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पीरेणुका देवी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं।

आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं। मुख्‍यमंत्री धामी ने आगे लिखा आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी शुक्रवार देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं शनिवार सुबह चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद होने के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की हैं। उन्‍होंने लिखा है कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। ऋषिकेश के अंकिता हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी रिसार्ट की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि वे प्रत्येक रिसार्ट की गहनता से पड़ताल सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जो रिसार्ट अवैध रूप से बने हैं अथवा अवैधानिक रूप से संचालित हो रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही राज्यभर में स्थित होटल, रिसार्ट, गेस्ट हाउस में कार्यरत कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली जाए। उन्होंने कहा है कि जहां भी शिकायतें मिलती हैं, उन पर गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: चीला नहर से मिला अंकिता का शव, एसआईटी करेगी जांच

0

देहरादून: अंकिता मर्डर केस में बड़ी खबर है। अंकिता का शव चीला नहर से बरामद कर लिया गया है। सीएम धामी खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर शव बरामद होने की जानकारी दी और मामले की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश भी दिए।

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे एक बात तो साफ है कि इस मामले में सीएम धामी कितने गंभीर हैं।