पुणे में लगे देश विरोधी नारे, पाकिस्तान जिंदाबाद…VIDEO वायरल

0
80

पुणे : देशभर में PFI के ठिकानों पर NIA की छापामारी जारी है। इसी कड़ी में बीते दिन महाराष्ट्र के पुणे में NIA की टीम ने PFI के आफिस पर शिकंजा कसा। इसके बाद वहां सैकड़ों PFI समर्थकों की भीड़ जुट गई और कलेक्टर आफिस पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक नितेश राणे ने ट्विटर के जरिए PFI पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों को याद रखना चाहिए कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुणे में पीएफआई के समर्थन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को चुन चुन के मारेंगे.. इतना याद रखना। वहीं एक अन्य भाजपा विधायक राम सतपुते ने नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि पुणे पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को देश के 15 राज्यों से कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसमें महाराष्ट्र और कर्नाटक में 20-20, तमिलनाडु में 10, असम में 9, उत्तर प्रदेश में 8, आंध्र प्रदेश में 5, मध्य प्रदेश में 4, पुडुचेरी और दिल्ली में 3 और राजस्थान में 2 गिरफ्तारियां हुई।