Home Blog Page 625

BREAKING NEWS : हवाईअड्डे के बाहर जोरदार धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

0

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा धमाका होने की बात सामने आई है। काबुल के सैन्य हवाई अड्डे के बाहर हुए इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। तालिबान के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने रॉयटर्स को बताया कि आज सुबह काबुल सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ, जिसके कारण हमारे कई नागरिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

अफगान समाचार एजेंसी टोलो न्यूज ने बताया कि रविवार को काबुल सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट की सूचना मिली थी। अफगानी प्रवक्ता अब्दुल नफी ने हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है।

यह विस्फोट बुधवार को उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालुकान शहर में हुए एक विस्फोट के तीन दिन बाद हुआ है जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। पिछले कुछ महीनों में, युद्धग्रस्त देश में विस्फोटों सहित कई आतंकी घटनाएं देखने को मिली है। सोमवार को एक विस्फोट में उत्तरी बदख्शां प्रांत के पुलिस प्रमुख की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे।

खेल मंत्री संदीप सिंह पर FIR, महिला कोच ने लगाया छेड़छाड़ गंभीर आरोप

0

हरियाणा : आख़िरकार महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के खेल राज्य मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला कोच ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। प्रेसवार्ता कर महिला कोच ने मामले की जानकारी मीडिया तो दी थी। वहीं हरियाणा के विपक्षी दल मंत्री को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को मंत्री की शिकायत पर हरियाणा सरकार एसआईटी का गठन कर चुकी है। हरियाणा में मामले की जांच एसआईटी करेगी। वहीं अब चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मंत्री की मुश्किलें बढ़ा दी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला कोच ने छेड़छाड़ की वारदात की तिथि एक जुलाई 2022 बताई है। उसने मंत्री की कोठी के बाहर से लेकर सुखना लेक तक लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराने की मांग की है। महिला कोच का आरोप है कि नौकरी लगने से पहले ही खेल मंत्री ने उसे पहले दोस्ती करने को कहा और बाद में गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश की।
आरोप लगाया कि खेल मंत्री लगातार उसे स्नैप चैट और इंस्टाग्राम पर मैसेज करते रहे।

मंत्री के चैट मैसेज नहीं होने के सवाल पर महिला कोच ने कहा कि उसके पास इसके पुख्ता सबूत हैं और वह पुलिस की जांच में इसको सामने रखेगी। महिला कोच ने मांग की है कि मंत्री और उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराकर डिलीट मैसेज रिकवर किए जाएं, इससे पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। महिला कोच का कहना है कि वह इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात करेगी। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह धरने पर बैठेगी।

पीड़ित महिला कोच ने अमर उजाला से बातचीत में बताया है कि वह महिला आयोग से कई बार गुहार लगा चुकी है। आयोग ने मेरी बात पर सुनवाई नहीं की, जबकि मंत्री को क्लीनचिट दी जा रही है। वैसे भी यह मामला चंडीगढ़ का है। इस मामले में मैंने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है।

जारी हुआ ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर, खूंखार अंदाज में नजर आ रहे रणबीर कपूर

0

रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है. ‘एनिमल’ के इस फर्स्ट लुक पोस्टर की रिलीज डेट का एलान 30 दिसंबर को ही कर दिया गया था. ऐसे में न्यू ईयर की आधी रात पर ‘एनिमल’ का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए आ गया है. ‘एनिमल’ के इस पोस्टर में रणबीर कपूर काफी खूंखार अंदाज में दिख रहे हैं.

नयी साल की आधी रात करीब 12 बजे फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की ओर से ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘एनिमल’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया गया है. इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि सुपरस्टार एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. हाथ में कुल्हाड़ी, मुंह में सिगरेट और खून में लथपथ रणबीर कपूर काफी खतरनाक दिख रहे हैं. ‘एनिमल’ के इस फर्स्ट लुक पोस्टर से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शमशेरा की तरह इस बार भी दर्शकों को रणबीर का एक्शन अवतार दिखेगा.

‘एनिमल’ के इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. सोशल मीडिया पर ‘एनिमल’ के इस लेटेस्ट पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है.  इस साल 11 अगस्त 2023 को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सुपरस्टार रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना  भी लीड रोल में मौजूद हैं. इतना नहीं दिग्गज बॉलीवुड कलाकार अनिल कपूर और बॉबी देओल एनिमल में रणबीर के साथ धमाल मचाते हुए दिखाई देगें. मालूम हो कि ‘एनिमल’ फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है.

साल के पहले दिन महंगाई का झटका, कांग्रेस ने ली चुटकी

0

नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है. आज साल के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है. एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए है जिसके बाद गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये तक बढ़ गई है. एक ओर जहां घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है तो वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए लोगों को अब  लोगों को 25 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. साल के पहले दिन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए चुटकी ली है.

दिल्ली में इतने रुपये का कॉमर्शियल सिलेंडर 

दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी के दामों में बदलाव करती है. आज साल की पहली तारीख पर एलपीजी के दामों में बदलाव हुआ है. इस बदलाव के मुताबिक, कॉमर्शियल सिलेडर 25 रुपये महंगा हो गया है. जबकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है.

  • दिल्ली – 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
  • मुंबई – 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता – 1870 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई – 1917  रुपये प्रति सिलेंडर

राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1769 रुपये हो गई है. कॉमर्शिल सिलेंडर की कीमत में हुए बदलाव से रेस्टोरेंट, होटल और अन्य जगहों पर खाना महंगा हो सकता है. वहीं, ये नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं.

प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले क्या करेंगे? राहुल गांधी ने गिनाए ये काम

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वह लगातार जनसभाओं और मीडिया को भी संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल बहुत ही सधे हुए नजर आ रहे हैं और हर सवाल का बहुत ही बारीकी से जवाब दे रहे हैं। शनिवार को भी वह कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कई पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया।

एक सवाल से राहुल गांधी चौँक गए और उन्होंने बहुत ही शालीनता और समझदारी से उसका जवाब दिया। दरअसल, राहुल गांधी से पूछा गया था कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो सबसे पहले तीन काम क्या करेंगे? इसके जवाब में राहुल गाँधी ने कहा कि वे सबसे पहले देश में शिक्षा की संरचना बनाना चाहूंगा। हमारा एजुकेशन सिस्टम सही तरीके से काम ही नहीं कर रहा है।

वह बच्चों को कोई विजन ही नहीं दे पा रहा है। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने हजारों बच्चों से बात की। सबसे पूछा कॉलेज खत्म करने के बाद तुम क्या करना चाहते हो। मुझे बस पांच जवाब मिले- डॉक्टर, लॉयर, इंजीनियर, पायलट, आइएएस। राहुल ने कहा, 99.9 प्रतिशत बच्चे यही जवाब दे रहे हैं। यानी हमारा एजुकेशन सिस्टम उन बच्चों को बता रहा है कि आप इन पांच काम के अलावा कुछ नहीं कर सकते।

राहुल गांधी ने कहा, हम बिना स्किल का सम्मान किए युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते हैं। फिर चाहें वह कोई भी हो। अभी हम, जिसके पास स्किल है उसकी मदद नहीं करते हैं। उसकी स्किल को खत्म करने की कोशिश करते हैं।  राहुल गांधी ने कहा, हमें देश में भाईचारे, एकता और प्रेम की भावना का प्रसार करना है।

इसका असर देश की सीमाओं पर भी पड़ता है।देश में हिंसा, नफरत का असर दूसरे देश देखते हैं, उसका फायदा उठाते हैं। हमारी विदेश नीति बहुत भ्रमित करने वाली है। उससे हमें  जबरदस्त नुकसान होगा। मैं कोरोना के समय भी ऐसा ही कह रहा था।

राहुल गांधी बोले : ‘BJP के नेता मेरे गुरू हैं, उन्होंने मुझे सिखाया, क्या नहीं करना चाहिए

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब तक कामयाब रही, उम्मीद से ज्यादा उपलब्धि मिली है. उन्होंने कहा कि शुरू में लगा था कि ये केवल एक यात्रा है, बाद में महसूस हुआ कि यह एक जीवित चीज है. इसमें एहसास है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं को अपना गुरू बता दिया. उन्होंने कहा कि ‘मुझ पर हमला करने वाले आरएसएस–बीजेपी के मित्रों का धन्यवाद. मैं चाहता हूं कि वो मुझ पर और हमला करें. मैं उन्हें गुरू मानता हूं. उन्होंने मुझे सिखाया है कि राजनीति में क्या नहीं करना चाहिए?

राहुल गांधी ने विपक्षी एकता के सवाल पर कहा कि ‘विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं. इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन हर पार्टी की अपनी सियासी मजबूरियां होती हैं. भारत जोड़ो यात्रा में किसी का नहीं आना, उन पर निर्भर करता है, लेकिन इस यात्रा में सबका स्वागत है.’ उन्होंने कहा कि हम अपने साथ जुड़ने से किसी को नहीं रोकेंगे. अखिलेश, मायावती और अन्य अगर ‘मोहब्बत का हिंदुस्तान’ बनाना चाहते हैं और विचारधारा के बीच को जुड़ाव है, तो सभी लोग शामिल होंगे.

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की नाकामियों के कई मुद्दे हैं. बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे हैं, लेकिन यात्रा के जरिए मेरा लक्ष्य देश को विकल्प देना है, हम देश को जीने को नया तरीका देना चाहते हैं. खुद के खिलाफ अभियान पर राहुल ने कहा कि सच्चाई को कोई अभियान या पैसा नहीं छिपा सकता.

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में अपनी सुरक्षा को लेकर कहा कि सरकार चाहती है, भारत जोड़ो यात्रा मैं बुलेट प्रूफ गाड़ी में करूं. जो मुझे मंजूर नहीं. उन्होंने कहा कि उनके नेता रोड शो करते हैं, तो कोई चिट्ठी नहीं लिखी जाती. ये मामला बना रहे हैं कि राहुल गांधी नियम तोड़ता है.

टी शर्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा कि क्या स्वेटर पहन लूं. मैं सर्दी से नहीं डरता. मुझे ठंड नहीं लग रही. जब ठंड लगेगी तब स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा. 2024 के लेकर राहुल ने कहा कि अगर विपक्ष एकजुट हुआ तो बीजेपी के लिए जीतना मुश्किल होगा, लेकिन विपक्ष के पास विजन होना चाहिए. बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है.

पीएम बनने के सवाल पर राहुल ने कहा कि ये भटकाने वाली बात है, इसमें मीडिया को रुचि है. आप पीएम होते तो 5 बड़े कदम क्या उठाते के सवाल पर राहुल ने पीएम वाली बात काटते हुए शिक्षा, रोजगार , उत्पादन , विदेश नीति को लेकर अपना दृष्टिकोण बताया. उन्होंने कहा कि कुछ नहीं हो सकता, अगर देश के लोग एक दूसरे से नफरत करें. मोहब्बत की नींव जरूरी है.

दिल्ली में छुपा बैठा था बिहार शराब कांड का आरोपी, गिरफ्तार

0

नई दिल्ली : हाल ही में बिहार के सारण जिलें में जहरीली शराब की बिक्री से हुई 80 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले के मुख्य आरोपितों में से एक रामबाबू महतो को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वह अवैध शराब के कई मामलों में शामिल है। उसे दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपित पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए उसकी गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस से भी साझा की गई है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, अपराध शाखा की अंतर-राज्यीय सेल को सूचना मिली थी कि महतो दिल्ली में कहीं छिपे हुए हैं।

तकनीकी निगरानी और विशिष्ट इनपुट के आधार पर महतो को द्वारका से पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी को आगे की कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस के साथ साझा किया गया है। बिहार में शराबबंदी के कारण आरोपित को तेज और आसान पैसा बनाने का मौका मिला और उसने नकली शराब का निर्माण और बिक्री शुरू कर दी।

2023 को खास बनाना है तो इन बातों को भूलकर भी न करें अनदेखा

0

2023 यानि नववर्ष की शुरुआत होने जा रहा है. दुनिया भर में नए साल को मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. भारत में भी नए साल का स्वागत करने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बस कुछ ही घंटे बाद घड़ी की सुई जब रात के 12 बजाएगी, नये साल का आगाज हो जाएगा.

बीता साल यानि 2022 की अच्छी बातों को याद रखते हुए और खराब बातों को बिसराते हुए, साल 2023 का स्वागत करें. ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से देखें तो ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि यानि सभी 12 राशियों को प्रभावित कर रही है. ये साल कई मायनों में विशेष होने जा रहा है.

हिंदू पंचांग के अनुसार नया दशमी की तिथि को प्रारंभ हो रहा है. यानि 1 जनवरी 2023 को रविवार का दिन है. इस दिन पौष मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है, खास बात ये है कि साल के पहले ही दिन यानि रविवार को प्रात: 7 बजकर 23 मिनट तक शिव योग और इसके बाद सिद्ध योग आरंभ होगा.

नए साल पर चंद्रमा का गोचर 
पंचांग के अनुसार नए साल पर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में हो रहा है, जहां राहु विराजमान है.

राहु काल 
नए साल यानि 1 जनवरी 2023 को पंचांग के अनुसार राहु काल दोपहर 4 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य करने से बचें. क्योंकि पौराणिक मान्यता के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना गया है. इस दिन शुभ कार्य करने के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. इस दिन दिशा शूल पश्चिम है.

नए साल का चौघड़िया 
नए साल पर सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा.

1 जनवरी 2023 को बनने वाले शुभ योग
आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सिद्ध योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.

Income Tax जमा करने की आखिरी तारीख, फाइल नहीं किया ITR तो मिल सकता है नोटिस

0

अगर आप आयकर के दायरे में आते हैं और अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है, तो असेसमेंट इयर 2022-23 (AY2022-23) के लिए लेट फीस के साथ आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। वहीं, अगर आप इस तारीख तक रिटर्न नहीं भरते हैं, तो आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल के लिए अच्छा नहीं होगा।

ऐसे लोग जिनकी सैलेरी या बिजनेस से टैक्सेबल आय 5 लाख से अधिक है और आईटीआर जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई,2022 तक किसी कारणवश अपना रिटर्न नहीं जमा कराया था। उन्हें अपना आईटीआर जुर्माने के साथ 31 दिसंबर तक जमा करना होगा। वहीं, ऐसे लोग जिनसे पहले रिटर्न भरने में कोई गलती हो गई थी, तो वे भी इस तारीख तक अपना रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

अगर आप देरी से अपना आयकर जमा करते हैं, तो आयकर अधिनियम के नियमों के मुताबिक आपको जुर्माना देना होता है, हालांकि जुर्माना आपकी आय पर निर्भर करता है। अगर आपकी आय 5 लाख अधिक से है, तो 5,000 रुपये जुर्माना देता होता है। वहीं, 5 लाख से कम होने पर एक हजार रुपये और 2.50 लाख से आय अगर कम है, तो कोई जुर्माना देना होगा।

आप आयकर के दायरे में आते हैं और 31 दिसंबर तक आईटीआर जमा नहीं किया है, तो आयकर विभाग आपको आईटीआर जमा नहीं करने को लेकर नोटिस जारी कर सकता है। ऐसे में आपको आईटीआर जमा करने के साथ पहले के मुकाबले अधिक टैक्स भरना पड़ सकता है।

सीबीडीटी की ओर से 17 दिसंबर को जारी किए गए बयान में कहा गया था कि देश में 96.50 प्रतिशत आईटीआर वेरिफाइड हो चुके हैं। रिफंड प्रोसेस तेज होने के कारण पिछले वर्ष के मुकाबले रिफंड की संख्या भी 109 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर

0
देहरादून : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। दोनों अभिनेता शुक्रवार को ही देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने आज कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां से बात की गई है।

उन्होंने कहा कि पंत फाइटर हैं। हम दोनों ने उनके काफी बात की। उन्हें हंसाया भी। उनके बात कर लगता है वे स्वस्थ हैं। कहा कि हम दोनों ऋषभ पंत के फैन हैं। इसलिए हमारा मन उनसे मिलने का था। हम खुश हैं वे ठीक हैं। हमारी और देश की दुआएं उनके साथ हैं। कहा कि हमारी कामना है हम जल्द ही उन्हें फिर से क्रिकेट ग्राउंड पर देखें।

पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट हैं। बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की लौटते समय नारसन के समीप हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए थे।