Home Blog Page 615

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 20 दरोगा एक साथ सस्पेंड, 2015 में हुए थे भर्ती

0

देहरादून:  2015 दरोगा सीधी भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने 20 दरोगा को निलंबित कर दिया है। 2015 में भर्ती हुए यह दरोगा जांच पूरी होने तक निलंबित रहेंगे। बता दें कि यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी।

पता चला था कि इस भर्ती में नकल करने के बाद दरोगा में सफलता पाई। इस मामले की जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी मामले की जांच कर रहा है। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई गई थी। विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।

8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में कुल 12 आरोपी हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 20 दरोगा का नाम सामने आया है। सभी को सस्पेंड किया गया है

भारत जोड़ा यात्रा में जोशीमठ पर राहुल गांधी की चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

0

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जोशीमठ को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने आपदा की जानकारी सामने आने के तुरंत बाद भी चिंता चाहिर की थी और अब उन्होंने उत्तराखंड के पर्यावरणविदों और वैज्ञानिकों और इतिहासकारों से आपदा पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लंबी चर्चा की है। इससे एक बात तो साफ है कि राहुल गांधी जोशीमठ को लेकर कितने गंभीर हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से बात कर आपदा में लोगों की मदद करने को कहा है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उत्तराखंड के जाने माने पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक, प्रो. बीएस बुटोला और प्रो. प्रकाश उपाध्याय से मुलाकात की और चलते-चलते जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आपदा के हर पहलू को समझा और गंभीरता से समझा।

उन्होंने जोशीमठ आपदा से निपटने और भू-धंसाव रोकने और आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए सुझाव मांगे। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी ने जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण आई आपदा पर चिंता प्रकट की।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ ही जोशीमठ नगर को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। जोशीमठ की वर्तमान स्थिति की तस्वीरें काफी भयभीत करने वाली हैं। राहुल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से भी जोशीमठ मामले में चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें।

यात्रा में शामिल भू वैज्ञानिकों एवं पर्यावरणविदों ने राहुल गांधी को जानमाल और पर्यावरण की रक्षा के लिए सुझाव दिया कि जोशीमठ क्षेत्र में बडे़ निर्माण कार्य और सुरंगें खोदने का काम तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी से केंद्र में आवाज उठाने की मांग की है।

राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, इंटेलिजेंस एजेंसियों को मिला इनपुट

0

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों पर आतंकियों की नजर बनी हुई है. इंटेलिजेंस एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली है कि आतंकी अयोध्या में राम मंदिर को अपना निशाना बना सकते हैं. एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर में सुआइड बॉम्बर के जरिए हमला करने की साजिश रची जा रही है.

दरअसल, एजंसियों को इनपुट मिला है कि अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान का आतंकी संगठन राम मंदिर पर हमले करने का प्लान कर रहे हैं. “जैश ए मोहम्मद” आतंकी संगठन ने इस हमले की साजिश रची है. नेपाल के रास्ते से भारत में सुसाइड स्क्वॉयड यानी आत्मघाती हमलावर का दस्ता भेजकर हमले का प्लान बनाया गया है. बता दें, राम मंदिर निर्माण का 50 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है. यहां सुरक्षा पहले से ही चाक-चौबंद है, वहीं अब इस अलर्ट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है.

इंटेलिजेंस एजंसियों को पता चला है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली से लेकर पंजाब और देश के कई शहरों में बड़ा हमला करने की आतंकी साजिश रच रहे हैं. पाकिस्तान के ISI इस्लामिक स्टेट अल कायदा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इरबाहिम के गुर्गों की भी मदद ली है. बताया गया, पाकिस्तान ISI अपने स्लीपर सेल और अवैध रोहिंग्या का इस्तेमाल कर 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली और पंजाब में IED ब्लास्ट करवा सकता है. खबर ये भी है कि अगर 26 जनवरी पर आतंकी प्लान फेल हुआ तो G20 समिट को निशाना बनाया जाएगा.

 

LG के खिलाफ सड़क पर उतरे CM केजरीवाल, ये हैं बड़े आरोप

0

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में आज सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर देश के सुप्रीम कोर्ट को न मानने का आरोप लगाया है।

वह शिक्षकों की ट्रेनिंग के मुद्दे को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने उतर पड़े हैं। उन्होंने कहा कि एलजी शिक्षकों को फिनलैंड जाने से रोक रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एलजी पर दिल्ली में योग कक्षाओं पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को तानाशाही नहीं बल्कि संविधान और जनतंत्र चाहिए। जनता के हक के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाते हुए कहा, “दिल्ली की चुनी हुई सरकार, दिल्ली के लोगों का टैक्स, दिल्ली के बच्चों की शिक्षा… तो फिर एलजी साहब को क्या प्राब्लम है? गरीबों के बच्चों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। हम सरकारी शिक्षकों को फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए भेज रहे हैं।” वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एलजी को शिक्षकों को ट्रेनिंग में जाने देने से रोकने का हक नहीं है।

Joshimath Sinking: जोशीमठ संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

0

जोशीमठ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. जोशीमठ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग उठ रही है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जोशीमठ संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस याचिका को 16 जनवरी को सूचीबद्ध किया गया है. याचिका को लेकर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, पीएस नरसिंह और जेपी पारदीवाला की पीठ में सुनवाई होगी.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जनहित याचिका दायर कर जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है. उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल वित्तीय सहायता और मुआवजा दिया जाना चाहिए.

इसके पहले 10 जनवरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने याचिका को तत्काल सूचीबद्ध किए जाने का अनुरोध किया था जिसे सर्वोच्च अदालत ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि देश में स्थिति से निपटने के लिए लोकतांत्रिक रूप से चुनी गईं संस्थाएं हैं और सभी मामले उसके पास नहीं आने चाहिए. कोर्ट ने 16 जनवरी को याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की थी.

याचिकाकर्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जोशीमठ में आई आपदा के लिए क्षेत्र में तेजी से हो रहे औद्योगीकरण को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने वित्तीय सहायता देने की मांग भी की है. याचिका में कहा गया है कि ऐसे किसी भी विकास की आवश्यकता नहीं है जो मानव जीवन और उसकी पारिस्थितिकी को संकट में डालता है. केंद्र और राज्य सरकारों का कर्तव्य है कि वे ऐसी स्थिति को तुरंत रोकें.

72 घंटे का कोल्ड अटैक, हाड़ कंपाने वाली ठंड

0

दिल्ली : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. ठंड और कोहरे के कारण सबसे ज्यादा ट्रेनें और यातायात प्रभावित हो रहा है. रेलवे की ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं. कुछ राज्यों में 3 दिनों तक का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. आज सोमवार सुबह दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.

आईएमडी के अनुसार राजधानी लोधी रोड पर 1.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सफदरजंग 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 से 18 जनवरी तक उत्तरी पश्चिमी भारत में शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम कार्यालय ने बताया कि 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है.

यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड के प्रकोप को देखते हुए देश की राजधानी में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए भी कहा है. येलो अलर्ट तब जारी किया जाता है जब खतरा ज्यादा न हो, लेकिन कभी भी मौसम की स्थिति खराब हो सकती है. जिसकी वजह से आपको तैयार रहने की जरूरत होती है.

मौसम वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत समेत राजधानी में ‘शीत दिवस’ रहने की संभावना भी हो सकती है. ‘शीत दिवस’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है.

विभाग के मुताबिक 18 से 20 जनवरी के दौरान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके अलावा अनुमान के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 18 तारीख तक शीतलहर की स्थिति रहेगी. इस दौरान कोहरे और गलन भी बढ़ सकती है.

बर्फबारी की है संभावना
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान -10.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और गुलमर्ग में -10.4 डिग्री सेल्सियस तक. मौसम विभाग के अनुसार कि ऊंचाई वाले इलाकों में कई स्थानों पर मध्यम बर्फबारी की संभावना है. घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की उम्मीद है.कश्मीर फिलहाल 40 दिनों की भयंकर सर्दी ‘चिल्लई-कलां’ की गिरफ्त में है. इस वक्त ज्यादातर इलाकों में स्नोफॉल होने की संभावना रहती है.

नेपाल प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले 5 भारतीय भी शामिल, 40 शव बरामद

0

नेपाल के पोखरा में हादसे का शिकार हुए यति एयरलाइंस के विमान में कम से 5 भारतीय यात्री भी सवार थे. कुल 68 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर समेत 72 लोगों को ले जा रहा ये विमान पोखरा एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन क्रैश में अभी तक 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

प्लेन में सवार पांच भारतीयों के बारे में जानकारी मिली है. नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि प्लेन में सवार पांच भारतीयों के नाम संजय जायसवाल, सोनू जायसवाल, अनिल कुमार राजभर, अभिषेक कुशवाह और विशाल शर्मा हैं. काठमांडू में भारतीय दूतावास भी नेपाल प्रशासन और यती एयरलाइंस के साथ सम्पर्क में है.

  • रायटर्स के मुताबिक विमान में 5 भारतीय, 4 रूसी, 1 आयरिश और दो कोरियन नागरिक सवार थे.
  • क्रैश की जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि विमान गिरने के बाद उसमें भयंकर आग लगी थी.
  • हादसे की जगह का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आग धुएं की मोटी परत दिखाई दे रही थी.
  • नेपाल की सिविल एविशयन अथॉरिटी (CAAN) के मुताबिक यती एयरलाइंस के विमान 9N-ANC-ATR-72 ने राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से सुबह 10.33 बजे उड़ान भरी थी. इसे पोखरा एयरपोर्ट पर लैंड करना था.
  • पायलट ने एटीसी से लैंडिंग परमिशन ले ली थी. पोखरा एटीसी से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था. अथॉरिटी ने तकनीकी खराबी से हादसे की आशंका जाहिर की है.
  • सिविल एविएशन ऑथरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं. इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है.
  • एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन भरतौला ने कहा हमें और शवों के मिलने की आशंका है. विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं.
  • फ्लाइट की आवाजाही के बारे में सूचना देने वाली वेबसाइट फ्लाइट राडार24 के मुताबिक यह विमान 15 साल पुराना था.
  • रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन पुराने और नए एयरपोर्ट के बीच मौजूद सेती नदी की घाटी में क्रैश हुआ है.
  • नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने दुर्घटना के बाद मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई है.
  • प्रधानमंत्री प्रचंड ने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
  • भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल के विमान हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा “नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में जिंदगियों का नुकसान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

उत्तराखंड : कार से टकराने के बाद सड़क पर पलटी बस, इतने लोग थे सवार

0

हल्द्वानी: हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार केमू की बस कार से टकराने के बाद पटल गई। बस में 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

क्वारब के पास चमरिया में बस दुर्घटना

स्विफ्ट कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी केमू बस

एक महिला की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

बस में 25 यात्री थे सवार, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

एसएसपी पंकज भट्ट ने तत्काल एसपी सिटी सहित पुलिस टीम को मौके पर भेजा

भवाली कोतवाली के खैरना चौकी क्षेत्र की घटना।

SBI के ग्राहकों पर बढ़ेगा EMI का बोझ, ये है वजह

0

बिजनेस डेस्क: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट में 10 आधार अंक या 0.10 प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। एमसीएलआर की बढ़ी हुई दरें 15 जनवरी से ही लागू कर दी गई हैं। बता दें, मौजूदा समय में एसबीआई फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहकों को लोन की ब्याज दर पर छूट दे रहा है, जो कि 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगी।

SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एक साल की अवधि पर एमसीएलआर की दर 8.30 प्रतिशत से बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, बैंक की ओर से अन्य अवधियों के एमसीएलआर में कोई भी बदलाव नहीं किया गाया है। दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत और तीन साल के लिए ये 8.60 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर की दर आठ प्रतिशत है, जबकि ओवरनाइट एमसीएलआर 7.85 प्रतिशत है।

दिवाली से ठीक पहले एसबीआई की ओर से होम लोन को लेकर एक फेस्टिव ऑफर निकाला गया था, जिसमें क्रेडिट स्कोर के आधार पर ग्राहकों को 15 से 30 आधार अंकों की ब्याज में छूट दी जा रही है। ऑफर के तहत एसबीआई 800 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को सामान्य होम लोन की ब्याज दर 8.90 प्रतिशत के मुकाबले 8.75 प्रतिशत पर लोन दिया जा रहा है।

वहीं, जिनका क्रेडिट स्कोर 750-799 के बीच है, उन्हें 9.00 प्रतिशत के मुकाबले 8.75 प्रतिशत पर और 700-749 क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को सामान्य दर 9.10 प्रतिशत के मुकाबले 8.90 प्रतिशत पर लोन दिया जा रहा है। आरबीआई ने पिछले साल महंगाई को काबू में करने के लिए पांच बार ब्याज दर को बढ़ाया था। इस कारण रेपो रेट 4.00 प्रतिशत से बढ़कर 6.25 प्रतिशत पर आ गया है, जिस वजह से पिछले कुछ महीनों से बैंक लगातार लोन की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं।

50 लाख की रिश्वत! CBI ने रेलवे के बड़े अधिकारी को किया अरेस्ट

0

सीबीआई ने भारतीय रेल सेवा के एक बड़े अधिकारी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अधिकारी का नाम जितेंद्र पाल सिंह है और वह वर्तमान में गुवाहाटी में सहायक क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (ADRM) के पद पर तैनात है.

एडीआरएम के साथ ही उसके सहायक (निजी) हरिओम को भी गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई सूत्रों के हवाले से ANI ने बताया है कि 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में ये कार्रवाई की गई है. दोनों को दिल्ली से उस समय पकड़ा गया जब वे रिश्वत ले रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र पाल सिंह 1997 बैच के रेलवे इंजीनियर हैं. वर्तमान में उनकी तैनाती गुवाहाटी में एडीआरएम के पद है. मामले को लेकर जांच की जा रही है. हालांकि, अभी तक सीबीआई ने गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है.