Home Blog Page 604

अडानी पर एक के बाद एक खुलासे, अब चाइना से भी जुड़े तार, पढ़ें पूरी खबर

0

मुंबई : गौतम अडानी और अडानी ग्रुप िपछले लंबे समय से चर्चाओं में हैं। पहले वो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति करने के बाद चर्चाओं में आए थे। कुछ दिन माहला थमा को एनडीटीवी को खरीदने को लेकर चर्चाओं में रहे। रवीस कुमार के एनडीटीवी से स्तीफा देने के बाद अडानी फिर चर्चाओं में आ गए। रवीस कुमार ने गोदी सेठ के नाम एक खुला पत्र और यूट्यूब पर वीडियो बनाया। जिसके बाद अडानी को टीवी चैनलों पर इंटरव्यू देने आना पड़ा।

अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी को फिर चर्चाओं में ला दिया। इस बार गौतम अडानी और उनके भाई विनोद अडानी को लेकर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जिसने अडानी के अमीर लोगों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच दिया। अब आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या था। दरअसल, अडानी ग्रुप पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट में अब एक नया एंगल सामने आया है। हिंडनबर्ग ने इसे चाइनीज एंगल से जोड़ा है। हिंडनबर्ग ने प्वाइंट आउट करते हुए कहा है कि अडानी समूह ने अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। उन्होंने चीनी नागरिक (चांग चुंग-लिंग) के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करने का प्रयास भी नहीं किया है।

रिसर्च फर्म ने कहा कि चांग चुंग-लिंग के साथ उनके संबंध क्या है? या क्या विनोद अडानी के साथ उनका कोई रिलेशन है? इस पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है। साथ ही रिसर्च कंपनी ने उस आरोप को भी खारिज कर दिया है कि अडानी ग्रुप की गड़बड़ी पर उसकी रिपोर्ट भारत पर एक “सुनियोजित हमला” थी। इसपर हिन्दंबर्ग ने इसके जवाब में कहा था, ‘धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से नहीं ढक सकते हैं।’ बता दें कि सोमवार को अडानी ग्रुप ने 413 पन्नों का जवाब दिया था।

हिंडनबर्ग के ताजा बयान के मुताबिक चांग चुंग लिंग उर्फ लिंगो चांग द्वारा संचालित कंपनी गुदामी इंटरनेशनल का अगस्ता वेस्टलैंड स्कैंडल से कनेक्शन है। आपको बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड काफी चर्चित स्कैंडल रहा है, जिसमें हैलीकॉप्टर की खरीद के वक्त भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी। हिंडनबर्ग के मुताबिक चांग चुंग लिंग का बेटा अडानी ग्रुप के पीएमसी प्रोजेक्ट्स में बड़ा कॉन्ट्रैक्टर था। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 2002 में अडानी एक्सपोर्ट्स, जिसका बाद में नाम बदलकर अडानी एंटरप्राइजेज का रख दिया गया का खुलासा किया था कि गुदामी इंटरनेशनल एक रिलेटिड पार्टी थी। ऐसे में संभावना यह भी है यह युनिट अडानी ग्लोबल के साथ डायरेक्टर और शेयरहोल्डर्स शेयर करती है।

हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चांग चुंग-लिंग का नाम रेवेन्यू इंटेलिजेंस निदेशालय की 2014 की रिपोर्ट में भी था। इसमें एक ऐसी स्कैम की जानकारी दी गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अडानी ग्रुप ने अपनी लिस्टेड कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पावर से कैश की हेराफेरी की। डीआरआई जांच रिकॉर्ड के अनुसार, गौतम अडानी ने इलेक्ट्रोजेन इंफ्रा होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्य किया।

जिस दिन उन्होंने डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया, उनकी जगह विनोद अडानी आ गए। इतना ही नहीं कई अपराधिक जांच में गुदामी डायरेक्टर/शेयरहोल्डर चांग चुंग-लिंग को डीआरआई ने अडानी ग्रुप की कंपनियों का डायरेक्टर बताया गया है। बता दें कि हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि चांग चुंग-लिंग का अडानी समूह के साथ गहरा रिश्ता और जुड़ाव है।

आसाराम को उम्रकैद की सजा, 2013 में दो बहनों ने दर्ज कराया था केस

0

जरात के गांधीनगर की एक अदालत ने आसाराम बापू को 2013 के एक दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को आसाराम बापू को दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया था। आज कोर्ट ने इस मामले में सजा का एलान किया। बता दें कि आसाराम पर दो बहनों ने साल 2013 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

बताते चलें कि कोर्ट ने आसाराम बापू को धारा 376, 377, 354 342, 357 और 506 (2) के तहत दोषी पाया था। कोर्ट ने धारा 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा धारा 354 (आध्यात्मिक गुरु या शिक्षक के द्वारा दुष्कर्म का अपराध) में एक साल की सजा, धारा 342 (गलत तरीके से कैद रखना) 6 माह की सजा व 357 (अवैध तरीके से कैद करने के लिए बल प्रयोग और हमला करना) एक साल और 506 (2) धमकी में एक साल की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को 50 हजार का मुआवजा देने का आदेश दिया है। इससे पहले विशेष लोक अभियोजक आरसी कोडेकर ने अदालत से आसाराम को आजीवन कारावास और भारी जुर्माना लगाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था हमने कोर्ट से अपील की है कि पीड़िता को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

विशेष लोक अभियोजक आरसी कोडेकर के अनुसार, पीड़िता ने सूरत पुलिस में मामला दर्ज कराया था, जिसे 2013 में अहमदाबाद पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था। चांदखेड़ा थाना पुलिस ने आसाराम बापू और उनके बेटे नारायण साईं सहित 8 लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

बता दें कि आसाराम बापू वर्तमान में जोधपुर जेल में है। वहीं, सूरत की अदालत में नारायण साईं के खिलाफ एक अलग मुकदमा चल रहा है। दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 1997 से 2006 के बीच आसाराम और उनके बेटे द्वारा संचालित मोटेरा आश्रम में उनके साथ दुष्कर्म किया गया था। छोटी बहन ने नारायण साईं और बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, ये होगी राज्य का नई राजधानी

0

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को घोषणा की कि विशाखापट्टनम शहर राज्य की राजधानी बनने जा रहा है. उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आप सभी को विशाखापट्टनम आमंत्रित करने आया हूं जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रहा है. मैं भी आने वाले महीनों में विशाखापट्टनम में शिफ्ट हो जाऊंगा.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, हम 3 और 4 मार्च को विशाखापट्टनम में एक वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं … मैं आप सभी को व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए आया हूं. रेड्डी ने विदेशी और घरेलू निवेशकों से आग्रह किया कि वे हमारे पास आएं और देखें कि आंध्र प्रदेश राज्य में व्यापार करना कितना आसान है.

इससे पहले, रेड्डी ने विशाखापट्टनम को राज्य प्रशासन की सीट के रूप में प्रस्तावित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि राज्य का भविष्य डिसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट में है. मुख्यालय के रूप में यह राज्य के राज्यपाल का आधार भी होगा, जबकि विधायिका अमरावती से कार्य करेगी. उन्होंने कहा था कि 1956 में तत्कालीन मद्रास राज्य से आंध्र के अलग होने के बाद हाई कोर्ट को कुरनूल ले जाया जाएगा, जो कभी राजधानी हुआ करता था.

रेड्डी का मानना ​​है कि राज्य भर में कार्यकारी, विधायी और न्यायिक कार्यों की सीटों का वितरण, समान क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा. जबकि देश में इसकी कोई समानता नहीं है. युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस (YSRC) पार्टी में उनके कट्टर समर्थक बताते हैं कि यह कई राजधानी शहरों के अनुभवों से प्रेरित है.

क्रिकेटर विराट कोहली मां और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का के साथ पहुंचे ऋषिकेश

0

ऋषिकेश : क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का ऋषिकेश पहुंचे हैं। मंगलवार को वह संतों के बीच पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्‍कार मंगलवार को स्वामी दयाराम आश्रम में संतों को दिए गए भंडारे में शामिल हुए।

इस दौरान विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्‍कार मंगलवार को स्वामी दयाराम आश्रम में संतों को दिए गए भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

सोमवार को विराट कोहली परिवार के साथ यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में रुके। जिसके बाद विराट, अनुष्का, बेटी और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।

उत्तराखंड : स्कूलों मे रह रहे प्रभावितों को दूसरी जगह किया जाएगा शिफ्ट, ये है वजह

0

जोशीमठ में मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, होटलों के ध्वस्तीकरण का काम भी जारी है। वहीं, कल से जोशीमठ में सभी स्कूल खुल रहे हैं। जिसके चलते अब स्कूलों मे रहने वाले प्रभावितों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।

क्षेत्र में दराग्रस्त भवनों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है।कुल दरार वाले भवनों की संख्या 863 पहुँच चुकी है। अब तक 235 भूस्वामियों को 3.53 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई। 121 किरायेदारों को 60.50 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई। 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में है।

253 परिवार सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी रूप से विस्थापित किए गए हैं। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 920 है। 43 प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदारों या किराये के मकानों में रह रहे हैं। वहीँ, जेपी नगर कॉलोनी में पानी का डिस्चार्ज घटकर 67 एलपीएम पर पहुंचा।

बजट सत्र LIVE : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं- सरकार ने LoC से लेकर LAC तक, हर दुस्साहस का दिया कड़ा जवाब

0

संसद का बजट सत्र मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को आर्थिक सर्वे पेश करेंगी।

एक फरवरी सुबह 11 बजे वित्त मंत्री द्वारा आम बजट 2023-24 पेश किया जाएगा। उधर, बजट सत्र को लेकर संसद में हंगामे के आसार हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने अभिभाषण के बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

बीआरएस के सांसद केशव राव ने कहा कि हम राष्ट्रपति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम लोकतांत्रिक विरोध के माध्यम से एनडीए सरकार की शासन विफलताओं को उजागर करना चाहते हैं।

सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे भी चलाने का निर्णय लिया है। यह एक संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है। इस योजना के तहत सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज के लिए लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। आज विश्व में इस योजना की प्रशंसा हो रही है।

मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।

सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे चलाने का निर्णय लिया है। यह संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है। सरकार ने सदियों से वंचित रहे गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज की इच्छाओं को पूरा कर उन्हें सपने देखने का साहस दिया है।

आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है, उनके 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होने से बचाए हैं। 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं।

मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। बीते कुछ वर्षों में मेरी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं या फिर उस लक्ष्य के बहुत निकट हैं।

जनधन-आधार-मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को हटाने से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड तक, एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है। बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की।

पीएम मोदी बोले- भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया का ध्यान

0

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। आज राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी।

इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर एक बजे आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी।

अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच, भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा, दुनिया को जो आशा की किरण दिख रही है, वह और तेज होगी। इसके लिए मुझे दृढ़ विश्वास है कि निर्मला सीतारमण उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत पहले, नागरिक पहले’ की सोच को लेकर हम संसद के इस बजट सत्र को आगे बढ़ाएंगे। मुझे उम्मीद है कि विपक्षी नेता संसद के समक्ष अपने विचार रखेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।

 

CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी!

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्श ने जान से मारने की धमकी दी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है. इस व्यक्ति ने देर रात पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी का दिमागी इलाज जल रहा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी. कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उसकी शिनाख्त की. उसे कुछ ही समय में दबोच लिया गया. आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया.

उत्तराखंड : देर रात 4 मकानों में लगी भीषण आग

0

बड़कोट : गीठ पट्टी के राना गांव के रना गांव में देर रात अचानक चार मकानों में आग लग गई। आग से चारों मकान जलकर राख हो गए। जबकि एक मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। गांव के मुकेश चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आग भड़क गई।

देखते ही देखते चार मकान आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव के लोग भी आग बुझाने में जुटे थे। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया और फैल रही आग को काबू में किया गया।

अग्निकांड में सोवेदंर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भरत सिंह और सोहन सिंह का मकान जल कर राख हो गया, जबकि एक अन्य मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

मलारी में टूटा ग्लेशियर, बर्फ के बवंडर से दहशत में लोग… VIDEO

0

नीति घाटी के मलारी में ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई है। अभी तक हिमखंड के टूटने से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भारत-चीन सीमा पर हिमखंड टूटने की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

 

सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। देखते- देखते यहां अफरातफरी मच गई है। मलारी गांव से पहले ही यह हिमखंड टूटा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।