Home Blog Page 600

दिल्ली शराब घोटाले में एक और गिरफ्तारी, CBI ने यहां से CA को किया अरेस्ट

0

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले की जांच CBI कर रही है। इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। CBI ने हैदराबाद से चार्टर्ड एकाउंटेंट बुचिबाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया है। सीबीआई आज बुचिबाबू को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। कथित घोटाले को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सोसोदिया से भी पूछताछ हो चुकी है।

CBI के अनुसार दिल्ली आबकारी नीति मामले में CBI ने शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक व खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में हैदराबाद स्थित CA बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली सरकार के निगमों द्वारा खुदरा शराब व्यापार से संबंधित मौजूदा आबकारी नीति को कुछ और समय के लिए बढ़ाए जाने की संभावना है, क्योंकि नई आबकारी नीति अभी तैयार की जा रही है। दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को रद कर दिया है और इसे लागू किए जाने में अनियमितता के आरोपों पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वार CBI से जांच की सिफारिश करने के बाद 31 अगस्त, 2022 के अपने आदेश को उसने वापस भी ले लिया है।

पुरानी आबकारी नीति पर लौटने के साथ सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 के तहत अपने चार नगर निगमों को शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी। नई नीति बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जबकि नगर निगमों को पिछले वर्ष एक सितंबर से छह महीने तक शराब की दुकान खोलने एवं चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, प्रधान सचिव (वित्त) की अध्यक्षता वाली समिति ने सरकार को अभी रिपोर्ट नहीं दी है, जबकि छह महीने की वह अवधि 28 फरवरी को ही समाप्त हो रही है, जिसके लिए पुरानी आबकारी व्यवस्था को संचालित करने की अनुमति दी गई थी।

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा तैयारियां शुरू, अधिकारियों की बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा

0
  • चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की यात्रा व्यवस्था बैठक।

•31 मार्च तक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश

• गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में यात्रा बैठक।

ऋषिकेश : चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पहली वृहत्त स्तरीय बैठक आज मंगलवार शायं नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई । बैठक में आयुक्त / अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों को 31 मार्च से पहले तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। कहा कि पिछले यात्रावर्ष रिकार्ड 46 लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे इस यात्रा वर्ष अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है तीर्थयात्रियों की यात्रा सरल सुगम रहे इसलिए यात्रा को रेगुलेट किया जाना जरूरी है इसके लिए यात्रियों के आनलाइन / आफलाईन पंजीकरण की व्यवस्था को लागू किया जायेगा।साथ ही जिलाधिकारियों को जोशीमठ के समीपवर्ती क्षेत्रों में आवास व्यवस्था, यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण, पैदल मार्ग सुरक्षात्मक उपाय, चारों धामों हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं, मार्गों के सुधार हेतु धनराशि की मांग, प्रत्येक धाम में केरिंग कैपिसिटी तय करने, यमुनोत्री मार्ग सुदृढ़ीकरण, केदारनाथ मार्ग पर साफ सफाई, घोड़े खच्चरों का पंजीकरण, सहित समस्त जिलाधिकारियों से यात्रा सीजन 2022 का उपयोगिता पत्र उपलब्ध कराने हेतु गढवाल आयुक्त ने निर्देश दिये। परिवहन विभाग को संयुक्त रोटेशन की स्थापना सहित चारधाम यात्रा पर जानेवाली बसों की संख्या 15 मार्च तक तय कर दिये जाने, वाहनों की फिटनेश, ग्रीन कार्ड,यात्रा प्रशासन को प्रतिदिन वाहनों की संख्या की सूचना उपलब्ध करवाने, बसों की कमी होने पर बीस दिन पहले सूचित करने, ट्राजिट केंप में चार धाम यात्री सहायता केन्द्र को यात्रा से एक सप्ताह पहले सक्रिय करने, हेतु परिवहन विभाग को निर्दैशित किया गया।

पार्किंग, डेंजर जोनों पर सूचना पट लगाने, मार्ग अवरूद्ध होने पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने, सड़को को गड्डा मुक्त करने डामरी करण हेतु बीआरओ,लोक निर्माण विभाग,एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि 31मार्च 2023 से पहले ब्लास्टिंग कार्य पर रोक लगा दी जाये।पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल केएस नगन्याल ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान एसडीआरएफ, गोताखोर,ट्रेफिक पुलिस व्यवस्था, चारों धामों में वाहनो की संख्या निर्धारित करने, ट्रैफिक व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी तैनात किये जायेंगे उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की तैनाती,जीवन रक्षक दवाइयों, उपकरण, आक्सीजन सिलेंडर एंबुलेंस, एअर एंबुलेंस की ब्यवस्था, केदारनाथ एवं यमुनोत्री में कार्डियोलॉजिस्ट तैनाती,यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश में यात्री चिकित्सा केंद्र, चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए गये। निकायों, पंचायतों द्वारा यात्रा मार्ग पर सफाई, पालीथीन का प्रयोग न करने हेतु अभियान,शुलभ इंटरनेशनल सोशियल सर्विस आर्गनाइजेशन द्वारा सुलभ शौचालयों में पेयजल आपूर्ति तथा स्वच्छता बनाये जाने, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा दिये निर्दशौं के अनुपालन में स्थायी एवं मोबाइल टायलेटों का निर्माण,बिजली, पानी की ब्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। उत्तराखंड जल संस्थान पेय जल आपूर्ति करने ता पेयजल सुविधा की सूचना साईन बोर्ड के माध्यम से दिये जाने यात्रा मार्गो पर पेयजल आपूर्ति हेतु स्थापित स्टेंड पोस्टों की रंगाई, पुताई के निर्देश दिए गये, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को चारधाम में विद्युत आपूर्ति तथा उरेडा द्वारा विद्युत आपूर्ति हेतु अतिरिक्त जेनरेटर व्यवस्था के निर्देश दिए गये। खाद्यान्न विभाग को यात्रा रूट पर खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था,पैट्रोल, डीजल,गैस सिलेंडरों की पर्याप्त व्यवस्था हेतु तथा भारत संचार निगम लि को चारों धामों तथा हेमकुंट साहिब में बेहत्तर दूर संचार व्यवस्था, फ्रीक्वेंसी, मोबाईल टावरों के सुचारू संचालन, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा चारधाम यात्रा पर जानेवाले यात्रियों के जिलों में पंजीकरण काउंटर बनाये जाने,आन लाईन आफ लाईन वैरिफिकेशन काउंटरों की 10 अप्रैल से पहले स्थापना, तथा पंजीकरण शुरू करने हेतु तिथि तय करने यात्रा सुविधाओं का प्रचार-प्रसार, चारधाम बुकलेट एवं मैप का प्रकाशन तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम को पर्यटक आवास गृहों की मरम्मत, साफ सुथरी आवास व्यवस्था तथा केदारनाथ में अतिरिक्त टेंट कालोनियों के निर्माण के निर्देश दिये गये।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यात्री दर्शन, वीआईपी दर्शन,प्रसाद वितरण, केदारनाथ में यात्रियों को बारिश से बचाव हेतु टिन शैड,अलाव व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए इस संबंध में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र एसओपी जारी की जायेगी।

यात्रा प्रशासन संगठन यात्रा पंजीकरण ट्राजिट केंप आनेवाले यात्रियों की सुविधा हेतु शीतल पेयजल,वाटर कूलर व्यवस्था, यात्रियों के बैठने हेतु बैंचों की व्यवस्था, चिकित्सा केन्द्र, पुलिस सहायता,एस डी आर एफ टीम, चारधाम यात्रा पूछताछ केंद्र स्थापना, चारधाम पंपलेट प्रकाशन,साईन बोर्ड का कार्य 10 अप्रैल से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास विभाग उकाडा से यात्रियों की सुविधा हेतु हेलीपेड निर्माण, हेली पेड के निकट अवस्थापना सुविधाएं, समय सारिणी, सूचना हेतु निर्देश दिए गये। वन विभाग को चारो धामो के समीपवर्ती वन क्षेत्र में साफ सफाई यात्रा मार्ग पर सुदृढ़ीकरण तथा यात्री व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया गया है। इस तरह बैठक में आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की रुपरेखा तय हुई।

पर्यटन विकास परिषद पुलिस अधीक्षक, गढ़वाल मंडल के समस्त जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी,पुलिस, पर्यटन, चिकित्सा, परिवहन, विद्युत, पेयजल, सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी, पेयजल, खाद्यान्न, नगरनिगम, पंचायत राज, वन विभाग, दूर संचार, बदरी-केदार मंदिर समिति, गुरु द्वारा हेमकुंट साहिब, स्थानीय परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधि एवं शीर्ष अधिकारियों ने अपने से संबंधित बिंदुओं पर कार्ययोजना बैठक में रखी। अपर आयुक्त एवं यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि अक्षय तृतीया 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जायेगी। श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरा गत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं।

जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल, तथा  हेमकुंट साहिब के मई माह में खुलेंगे  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 18 फरवरी शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सहायक एके श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने बैठक यात्रा संबंधित विभिन्न विषयों पर सुझाव भी प्राप्त हुए।

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनीं कियारा आडवाणी, लिए सात फेरे

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सात फेरे लेकर हमेसा के लिए एक हो गए हैं. दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे ले लिए हैं। ये बात अलग है कि अब तक इस कपल ने शादी की कोई तस्वीर शेयर सामने नन्हीं आई है। फैंस दोनों के वेडिंग लुक का इंतजार कर रहे हैं।

कयास लगाए जा रहे है कि देर रात तक ये अपने कपल सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर सकता है। इसी बीच शादी को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बैंड-बाजा बाराती पैलेस से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमे सफेद रंग की घोड़ी पैलेस से बाहर आती दिखाई दे रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह वहीं घोड़ी है, जिसपर सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे। शादी में दूल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धमाकेदार एंट्री की थी। एक्टर ने सलमान खान के गाने ‘साजन जी घर आए’ गाने पर एंट्री की थी। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘बार बार देखो’ के फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर भी डांस किया था।

अग्निवीर योजना से देश का युवा सहमत नहीं : राहुल गांधी

0

राहुल गांधी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान हिस्सा लिया। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान जनता से बात करने का मौका मिला। आजकल राजनेताओं की ओर से पैदल चलने का चलन अब कम हो गया है।

राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान लोग हमसे मिले। लोगों ने हमसे सवाल किए। लोग हमसे बेरोजगारी को लेकर सवाल पूछते थे। थोड़ी देर चलने के बाद एक बदलाव आया। हम सबमें अपनी बात बताने का अहंकार होता है। 500 किमी चलने के बाद जनता की आवाज गहराई से सुनाई देने लगी।

राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान लोग आते थे और कहते थे बेरोजगार हैं। हजारों किसान भी हमारे पास आए। पीएम बीमा किसान योजना की बारे में बताया। किसानों ने बताया कि बीमा का पैसा उन्हें नहीं मिलता। किसानों ने ये भी कहा कि हमारी जमीन छीन ली जाती है।

राहुल ने कहा कि लोगों ने अग्निवीर पर भी बातचीत की। सरकार ने बताया कि अग्निवीर से लोगों को फायदा होगा। लेकिन देश का युवा आपकी बात से सहमत नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा योजना से सेना कमजोर होगी। राहुल ने कहा कि आरएसएस और अजीत डोभाल ने इस योजना को थोपा है।

राहुल गांधी ने गौतम अदाणी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर सीधा हमला किया। राहुल ने कहा कि तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश तक एक जगह सब नाम सुनाई दे रहा है।

गौतम अदाणी… ये नाम पूरे भारत में सुनाई दे रहा है। इस नाम के बारे में जब लोग मुझसे बोलते थे, तो सवाल पूछते थे। लोग पूछते थे कि अदाणी किसी भी बिजनेस में घुसते हैं और सफल हो जाते हैं। युवाओं ने पूछा कि ये कैसे हो रहा है ?

उत्तराखंड : जोशीमठ राहत पैकेज पर कैबिनेट में लगेगी मुहर, इस दिन होगी बैठक!

0

जोशीमठ : जोशीमठ के शहर के पुनर्निर्माण, प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर अब तक सरकार राहत पैकेज का ऐलान नहीं कर पाई है, जिसको लेकर लोग लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं। हालांकि, सरकार का दावा है  राहत पैकेज लगभग तैयार है। कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद इसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।

माना जा रहा है कि यह राहत पैकेज का प्रस्ताव ढाई से तीन हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। इसे लेकर शासन स्तर पर गहनता से मंथन चल रहा है। 10 अप्रैल को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। कैबिनेट की मुहर के बाद इसे केंद्र को भेजा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहत पैकेज के बिंदुओं को चयनित कर लिया गया है। एक-दो दौर की बैठकों के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। राहत पैकेज का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

केंद से हरी झंडी मिलते ही इसे केंद्र को भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के आखिर तक जोशीमठ के लिए केंद्र से बड़ी राहत राज्य को मिल जाएगी।

 

उत्तराखंड : जोशीमठ में हादसा, होटल ध्वस्तीकरण के दौरान गिरा मजदूर

1

जोशीमठ : माउंट व्यू और मलारी इन होटल को तोड़ने में लगा एक मजदूर गिरने की खबर सामने आई है। SDRF और NDRF की टीम ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।

भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आने से तोड़े जा रहे दो होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त की जा चुकी हैं जिससे दोनों होटल बदरीनाथ हाईवे के बराबर पर आ गए हैं। ध्वस्तीकरण पूरा करने में अभी और समय लग सकता है।

अडानी मामले में संसद में फिर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

1

बजट पेश होने के बाद से अब तक संसद में एक भी दिन चर्चा नहीं हो पाई है। गौतम अदाणी मामले को लेकर विपक्षी दल लगातार संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं और इस मामले पर संसदीय कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं, उधर सत्ता पक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहा है।

आज भी हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया है। उधर, कांग्रेस ने आज देश भर में एलआईसी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

अदाणी मामले को लेकर कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

यहां आया 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, भारी नुकसान, पांच की मौत

1

तुर्किए में  भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई है। 16 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। सनलिउर्फा मेयर ने इसकी पुष्टि की है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर (16 मील) दूर था। यह 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केंद्रित था।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दूर सीरिया तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मानें तो भूकंप की वजह से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

 

 

सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्तियों को मंजूरी

0

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इससे पहले तीन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो हाईकोर्ट जजों का नामों की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीते साल 13 दिसंबर को इन जजों के नाम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे थे।

अमर उजाला के अनुसार उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किए गए पांच नए न्यायाधीश 6 फरवरी को पद की शपथ लेंगे। शीर्ष अदालत के सूत्रों के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के नए परिसर स्थित सभागार में एक समारोह के दौरान सुबह 10.30 बजे पांच न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे। नियुक्तियां शीर्ष अदालत की एक पीठ की ओर से कॉलेजियम की सिफारिशों के बावजूद न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण में सरकार की ओर से देरी पर कड़ी टिप्पणियों के बीच आई हैं।

इन पांच जजों के सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर शपथ लेने के बाद सर्वोच्च अदालत में जजों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत कुल 34 जज हो सकते हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या 27 थी। बीती 31 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो और नाम सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजे थे, जिनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार का नाम शामिल है। इससे पहले उन्होंने प्रयागराज में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजियम पर चेतावनी दी है। इस देश का मालिक इस देश के लोग हैं, हम सेवक हैं। हमारी गाइड संविधान है। संविधान के अनुसार देश चलेगा। कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। हम अपने आप को सेवक के रूप में देखते हैं।

जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को शनिवार को पटना हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस सिंह हाईकोर्ट सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे। इस संबंध में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की है। नवंबर 2019 में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए जस्टिस संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस करोल के साथ ही पटना हाईकोर्ट के जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया है। 62 वर्षीय जस्टिस सिंह को 2012 में पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह पटना हाईकोर्ट में ही वकालत करते थे।

चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया, F-22 लड़ाकू विमान से दागी मिसाइल

1

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने वाले फाइटर पायलटों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि हमने सफलतापूर्वक चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया है और मैं इसके लिए अपने पायलटों को बधाई देता हूं।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के मिशन को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद एफ-22 लड़ाकू विमान ने कैरोलिना के तट पर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, जो पानी में जा गिरा। इसके तत्काल बाद मलबे को निकालने का काम शुरू हुआ।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि एफ-22 लड़ाकू विमान ने 9X सुपरसोनिक मिसाइल दागकर एक बार में ही चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया।

फाइटर प्लेन द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के कुछ देर बाद ही इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने लगा। दरअसल, अमेरिका द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।