Home Blog Page 599

56 साल बाद वापस लौटाई किताब, देना पड़ा इतना जुर्माना

0

किताब हमारा दोस्त होता है. किताब से हमें ज्ञान मिलता है. जितना हम किताब पढ़ेंगे, उतना ही हमें ज्ञान होगा. कुछ लोगों की दोस्ती किताब से इतनी ज़्यादा हो जाती है कि वो हर समय किताब के साथ मौजूद रहते हैं. ये अच्छी आदत भी है. हालांकि, एक महिला को 14 साल की उम्र में लाइब्रेरी से पढ़ने के लिए एक किताब लेती है, जब वो 70 साल की होती है तो उसे अहसास होता है कि (UK Woman Who Kept Library Book For 56 Years Finally Returns It) लाइब्रेरी की एक किताब उसके पास है. 56 साल बाद वो किताब को वापस लौटाती है.

जानकारी के मुताबिक, लेसली हैरिसन जब 14 साल की थीं तो उन्होंने यूके के नॉर्थ टाइनीसाइड में स्थित Killingworth Library से एक किताब ली थी. 70 साल की उम्र होने के बाद उन्होंने लाइब्रेरी को 56 साल बाद किताब लौटाई. इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. हैरिसन ने कहा- मेरे पास कई किताबें हैं, छोटी थी तो मैं अपने पैरेंट्स के साथ थी.

किताब लेने के बाद मैं कई जगह गई. यह किताब बहुत ही अच्छी हालत में है. मुझे पता है कि लाइब्रेरी के कर्मचारी थोड़ा हैरान होंगे. हालांकि, लाइब्रेरी में किताब वापस करने के साथ-साथ मुझे फाइन भी भरना है. करीब 20,656 दिन मैंने किताब को अपने पास रखा. अब मुझे फाइन के तौर पर करीब  2,000  यूरो वापस करने हैं.

 

यहां निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन, कल है आखिरी मौका

0

रेलवे अप्रेंटिसशिप के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के अंतर्गत डीआरएम ऑफिस अजमेर, डीआरएम ऑफिस बीकानेर, डीआरएम ऑफिस जयपुर, डीआरएम ऑफिस जोधपुर, बीटीसी कैरिज अजमेर, बीटीसी लोको अजेमेर, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर और कैरेज वर्कशॉप जोधपुर में विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 10 फरवरी 2023 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, http://rrcjaipur.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर पश्चिमी रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा 2 हजार से अधिक अप्रेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना 30 दिसंबर 2022 को जारी की गई थी।

हालांकि, आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी, जो कि अब 10 फरवरी की रात 11.59 बजे समाप्त होने जा रही है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अप्लीकेशन पेज पर दिए गए निर्देशों के साथ भर्ती अधिसूचना में दिए गए योग्यता मानदंडों के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विवरणों को भी जान लेना चाहिए।

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर द्वारा जारी नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस नोटिफिकेशन के मुताबिक विज्ञापित पदों के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण होना चाहिए और रिक्तियों के सम्बन्धित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 10 फरवरी 2023 को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

उत्तराखंड : बेरोजगारों के साथ पुलिस की बर्बरता, आधी रात को खत्म कराया धरना

0

देहरादून : बेरोजगार परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी और धांधली पर रोक समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। एक दिन पहले ही बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन की रात को ही सरकार के आदेश पर पुलिस ने धरने पर बैठे बेरोजगारों को वहां से खदड़ने का प्लान बनाया।

बेरोजगारों का आरोप है कि पुलिस देर रात 12 बजे आती है और एकदम से हमला कर देती है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार का आरोप है कि धरने पर महिलाएं और लड़कियां भी बैठी थी। लेकिन, एक भी महिला पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं थी। पुरुष पुलिसकर्मियों ने बर्बरतापूर्ण तरीके से उनको वहां से उठाया।

धरने पर बैठी युवती का कहना है कि एक पुलिस अधिकारी शराब के नशे में था और बदसलूकी कर रहे थे। उनका कहना है कि उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस कहा जाता है। लेकिन, पुलिस का व्यवहार बिल्कुल गुंडों जैसा था। उनका कहना है कि वो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगी।

एक दिन पहले भर्ती घोटालों को लेकर राजधानी देहरादून में युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखा। गांधी पार्क के बाहर युवाओं की भारी भीड़ जुटी। धरना प्रदर्शन कर युवाओं ने प्रदेश में लगातार सामने आ रहे भर्ती घोटालों को लेकर आक्रोश जताया। यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में धांधली के बाद यूकेपीएसी के भी पेपर लीक होने के बाद युवाओं का भरोसा डगमगा गया है।

युवाओं ने सरकार से भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने, परीक्षाओं को घोटालों से बचाने के लिए मजबूत और निष्पक्ष निगरानी तंत्र बनाने, यूकेएसएसएससी परीक्षा में ईमानदारी से चयनित युवाओं को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति देने और भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व घोटालों में लिप्त युवाओं का नाम सार्वजनिक करने और उन्हें सरकारी नौकरी की आगामी सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने की मांग की है।

बेरोजगारों ने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि हुई भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने चाहती है तो इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को और सख्त बनाया जाएगा। सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत और सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रोडवेज की बस ने होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल

0

ग्रेटर नोएडा में होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया. हादसे में 4 कर्मचारियों की मौत हो गई. जबकि, 3 गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. मगर, जिला अस्पताल ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बस को कब्जे में लेकर पुलिस मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की.

हादसा उस वक्त हुआ, जब हीरो होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारी रात को 11:30 शिफ्ट खत्म होने के बाद अपने घरों की तरफ जा रहे थे. उसी समय नोएडा डिपो की बस जो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी, उसने इन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए. नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया बस की चपेट में आने के बाद तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, एक की मौत इलाज के दौरान हुई है. मृतकों के नाम संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल हैं. वहीं अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.

RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भड़के पंडित, माफ़ी नहीं मांगी तो होगा आंदोलन

0

संघ प्रमुख (RSS) मोहन भागवत ने पंडितों को लेकर बयान दिया था, जिसको लेकर अब उनका विरोध हो रहा है। पंडितों ने खुलेतौर पर विरोध करना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय युवा ब्रह्मण समाज ने संघ प्रमुख पर तीन गंभीर सवाल दागे हैं। उनको पत्र लिखकर पूछा गया है कि क्या संघ के अंदर व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं? लेटर में पूछा गया है कि क्या संघ में वर्ण व्यवस्था समाप्त करेंगे?

दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देशभर में रामचरितमानस की एक चौपाई को लेकर छिड़े विवाद के बीच रविवार को मुंबई में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि जाति भगवान ने नहीं बनाई है, जाति पंडितों ने बनाई जो गलत है। भगवान के लिए हम सभी एक हैं। हमारे समाज को बांटकर पहले देश में आक्रमण हुए, फिर बाहर से आए लोगों ने इसका फायदा उठाया। हमारे समाज को बांटकर लोगों ने हमेशा से फायदा उठाया है। सालों पहले देश में आक्रमण हुए, फिर बाहर से आए लोगों ने हमें बांटकर फायदा उठाया। नहीं तो हमारी ओर नजर उठाकर देखने की भी किसी में हिम्मत नहीं थी। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं। जब समाज में अपनापन खत्म होता है तो स्वार्थ अपने आप बड़ा हो जाता है।

पंडितों पर दिए मोहन भागवत के बयान के बाद बवाल शुरू हो गया है। महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी और अखिल भारतीय युवा ब्राह्म्ण समाज के संस्थापक महेश पुजारी और उपाध्यक्ष रूपेश मेहता ने आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को लेटर लिखा है। इसमें संघ की व्यवस्थाओं को लेकर जवाब मांगा है। महेश पुजारी ने कहा कि ब्राह्मणों पर संघ प्रमुख ने वर्ण व्यवस्था बनाने का आरोप लगाया है, उससे देश के ब्राह्मणों और पंडितों को ठेस पहुंची है।

ये हैं तीन सवाल
1. त्रेतायुग में भगवान राम किस वर्ण और वंश के थे? रावण का वंश और वर्ण क्या था? शबरी और केवट किस वर्ण और वंश के थे? त्रेतायुग में वर्ण व्यवस्था किसने बनाई? श्रीराम ने, रावण ने, शबरी ने या केवट ने स्पष्ट करें?

2. द्वापरयुग में श्रीकृष्ण ने यदुवंश में जन्म लिया, जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में जब स्वयं को वर्ण व्यवस्था का रचनाकार बताया है, तो ब्राह्मण समाज पर आरोप क्यों?

3. यदि देश में वर्ण व्यवस्था समाप्त करना चाहते हैं, तो पहले संघ और घटकों की वर्ण व्यवस्था को समाप्त करे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए आदेश निकालें कि अपने लड़के-लड़कियों के विवाह संस्कार दलित और पिछड़े वर्ग में करें। सभी सदस्यों से एक लिखित नोटरी करें कि आप किसी वर्ण से संबद्ध नहीं रखेंगे। यदि कोई भी सदस्य वर्ण व्यवस्था में रहता है, तो वह संघ को छोड़ सकता है या क्या आप स्वयं उसे संघ से बाहर करेंगे?

माफी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन करेंगे

उज्जैन में सोमवार को भी ब्राह्मण समाज ने विरोध दर्ज कराया था। पंडित राजेश त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज भागवत के बयान से आक्रोशित है। उनका बयान समाज के खिलाफ और हिन्दू समाज को खंड-खंड करने वाला है। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या बिना ब्राह्मण के हिन्दू राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है? सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि देश में आजकल ब्राह्मण को टारगेट किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज का मानना है कि हमने हमेशा मार्गदर्शन किया है। ब्राह्मण संगठित है, हम अपनी आवाज उठाना जानते हैं।

RSS की सफाई

RSS ने सोमवार को साफ कर दिया कि भागवत ने जिस ‘पंडित’ शब्द का उपयोग किया था, उसका मतलब ‘बुद्धिजीवियों’ से है, न कि ब्राह्मणों से। आरएसएस के प्रचार प्रभारी सुनील आंबेकर ने बताया कि सरसंघचालक मराठी में बोल रहे थे। मराठी में पंडित का अर्थ बुद्धिजीवी होता है। उनके बयान को सही परिप्रेक्ष्य में लिया जाना चाहिए।

उत्तराखंड : 2024 की चुनौती से पहले हरदा-प्रीतम का मिलन, कांग्रेस में क्या चल रहा है?

0

देहरादून : पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रीतम सिंह लंबे समय से ही कांग्रेस में दो धुर रहे हैं, जो कभी एक नहीं हो पाए। चाहे कांग्रेस कितनी भी मजबूत और कमजोर रही हो। दोनों नेता कभी एक-दूसरे पर निशाना साधने से भी नहीं चूकते नजर आए। दोनों के बीच जुबानी जंग नई नहीं, बल्कि सालों पुरानी है। इस बीच दोनों के बीच एक घंटे की मुलाकात हुई है और इनकी ये मुलाक़ात चर्चा में बनी हुई है। मुलाक़ात में क्या हुआ, फिलहाल सभी अटकलें लगा रहे हैं!

क्या बातें हुई, इस सवाल का सही जवाब तो हरदा और प्रीतम सिंह ही दे सकते हैं। लेकिन, दोनों की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में जो सवाल तैरने लगा है, वह यह है कि क्या दोनों की मुलाकात के बाद केवल बातें हुई या इस बार दोनों के दिल भी मिले या नहीं? हरदा और प्रीतम सिंह की मुलाकात कांग्रेस के लिए सेहतमंत मानी जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की मुलाकात से 2024 लोकसभा चुनाव की चुनौती कांग्रेस के लिए कुछ आसान हो सकती है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा के बाद से कांग्रेस के लिए माहौल अच्छा बना हुआ है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मिली हार को लोकसभा चुनाव में जीत के रूप में भुनाना चाहेगी। उसके लिए सबसे जरूरी यही है कि कांग्रेस के नेता एकजुट हों, जिससे कांग्रेस भी मजबूत हो और कार्यकर्ताओं में उत्साह भी नजर आए। ऐसा उत्साह जो 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की राह को आसान कर दे।

हालांकि, दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि हरक सिंह रावत ने हरिद्वार से ताल ठोकी है, इसको लेकर बात हुई होगी! हरिद्वार हरदा की पसंदीदा सीटों में है। लोगों की मानें तो हरदा अब चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन, यह भी सही जानते हैं कि पूर्व सीएम हरीश रावत खांटी नेता हैं और पहले भी कई बार अपने फैसलों से चौंका चुके हैं। संभव हो कि वो हरिद्वार से ताल ठोकना चाहते हों, ऐसे में हरक सिंह रावत उनकी राह का कांटा बन सकते हैं। उनके इस कांटे को केवल प्रीतम सिंह ही निकाल सकते हैं।

एक चर्चा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी को बदले जाने की भी है। विधानसभा चुनाव के दौरान और चुनाव परिणामों के बाद से प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी के बीच अच्छे संबंध नजर नहीं आए। दोनों की अनबन सार्वजनिक रूप से भी सामने आई। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस ने बदलाव का मन बनाया है? हरदा और प्रीतम की मुलाकात को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

दोनों नेताओं ने जिस तरह से मुलाकात के बाद मीडिया को बयान दिए हैं, उससे लगता है कि दानों की मुलाकात जरूर अच्छी रही है। यह अच्छी मुलाकात कांग्रेस के लिए भी अच्छी साबित हो सकती है। देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में दोनों की मुलाकात के क्या परिणाम निकलते हैं। बंद कमरे की बात का रिजल्ट आने में कुछ वक्त लग सकता है।

-प्रदीप रावत (रवांल्टा)

CBSE ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की आगामी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र और स्कूल प्रबंधन अब एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE की ओर से प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और बोर्ड ने इसे डाउनलोड करने को कहा है।

देशभर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च को और 12वीं की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त होगी। 10वीं, 12वीं की परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगा।

 

ऐसे करें डाउनलोड 

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • स्कूल लॉग इन पेज पर लॉग इन करें। इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया गया है।
  • यूजर ID, सुरक्षा पिन और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्कूल छात्रों की कक्षा के अनुसार एक साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद इनका प्रिंट आउट ले लें।
  • अब स्कूल प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षर कर सत्यापित करने के बाद इन्हें छात्रों को वितरित करना होगा।

बोर्ड के अनुसार, एडमिट कार्ड में रोल नंबर, जन्म तिथि (केवल 10वीं कक्षा के लिए), परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता / अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पीडब्ल्यूडी की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी, विषय जिसमें परीक्षा की तिथि के साथ प्रदर्शित हो रहे हैं, आदि जानकारी होगी।

बोर्ड ने सख्त अनुपालन के लिए छात्रों के लिए कुछ जानकारी भी प्रदान की है। बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन, उम्मीदवार और माता-पिता और अभिभावकों से कहा है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरणों की जांच करें और फोटो और अन्य जानकारियों की पुष्टि करने के बाद उचित स्थान पर हस्ताक्षर करें। विवरण में कोई त्रुटि या गलती नजर आए तो स्कूल प्रबंधन के जरिये बोर्ड अधिकारियों और सहायता प्रकोष्ठ में संपर्क करें।

उत्तराखंड : ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को मारी गोली

0

देहरादून : उत्तराखंड से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ड्यूटी के दौरान एक जवान ने खुद को गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में जवान को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जवान के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के अपराध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना हाजा पर विपिन मिश्रा उप सेनानी जीडी 23 वीं बटालियन आइटीबीपी (ITBP) सीमाद्वार देहरादून ने एक लिखित तहरीर दी कि, उक्त कंपनी का हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गॉड 7 फरवरी 2023 को कैंप परिसर में जिम गार्ड ड्यूटी अपनी राइफल के साथ कर रहा था। उसने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घायल जवान को तत्काल महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। साथ ही प्राप्त निर्देशों पर आत्महत्या का प्रयास करने वाले हेड कांस्टेबल सिद्धराम गॉड के खिलाफ धारा 309 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

T

काबू में नहीं महंगाई, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, बढ़ेगी लोन की EMI

0

नई दिल्ली : महंगाई किसी न किसी तरह से लोगों को परेशान कर रही है। जहां खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही हैं। वहीँ, अब लोन की किस्तें चुकानी भी पहले से और महंगी हो गया है। RBI ने अपनी नई मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है। MPC ने अपनी बैठक में एक बार फिर अपनी दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। रेपो रेट में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बढ़ी दरों का ऐलान किया।

भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में गिरकर 5.72% हो गई, लेकिन अब भी यह RBI के तय लक्ष्य से कहीं अधिक है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि नवीनतम आंकड़े पिछले महीने की तुलना में खुदरा मुद्रास्फीति में मामूली गिरावट और आगे के मॉडरेशन को दर्शाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। MPC ने समीक्षा बैठक में रेपो रेट में इजाफा किया है।

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार, 8 फरवरी, 2023 को मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की घोषणा की। रेपो दर में 25 बीपीएस की वृद्धि की गई है। दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख बेंचमार्क ब्याज दर में 35 आधार अंकों (BPS) की वृद्धि की थी। आपको बता दें कि पिछले साल मई से, रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए अल्पकालिक उधार दर में 225 आधार अंकों की वृद्धि की है।

गवर्नर दास ने कहा कि पिछले वर्षों की अभूतपूर्व घटनाओं ने मौद्रिक नीति का परीक्षण करते रहने की जरूरत महसूस कराई है। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए, हाल के महीनों में आरबीआई ने मुद्रास्फीति को कितनी अच्छी तरह नियंत्रित किया है, अनुमान है कि यह जल्द ही यह टॉलरेंस बैंड के भीतर होगी। कराधान के मोर्चे पर हाल के सुधारों के माध्यम से ऐसा लगता है कि सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बचत पर केंद्रित अर्थव्यवस्था से उपभोग पर आधारित अर्थव्यवस्था में स्थानांतरित करने के लिए नियमों को बदल दिया है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उम्मीद जताई कि शायद यह रेपो दरों में आखिरी बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अगले महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी रुक जाएगी, इसके बाद अगले साल से दरों में उलटफेर शुरू हो जाएगा। एसडीएफ (स्थायी जमा सुविधा) दर 6% से 6.25% तक समायोजित की गई हैं। MSF  की दरें 25 बीपीएस से बढ़कर 6.75% हो गई हैं।

आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, शिंदे गुट पर लगाया आरोप

0

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में राजनीतिक शिंदे गुट और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के बीच विवाद थमनें का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला आदित्य ठाकरे से जुड़ा है, जानकरी के अनुसार आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव किया गया है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, आदित्य ठाकरे के काफिले पर उस समय पथराव किया गया, जब वह पार्टी की शिव संवाद यात्रा के दौरान औरंगाबाद के वैजापुर इलाके में मौजूद थे।

यात्रा के दौरान शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव किया गया। वहीं घटना पर विधान परिषद के सदस्य अंबादास दानवे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि काफिले पर पत्थर फेंका गया था। जब हम सभा स्थल से जा रहे थे। इस दौरान स्थानीय विधायक रमेश जन्मारे के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी की। यह भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों द्वारा दो समूहों के बीच दरार पैदा करने का प्रयास किया गया।