Home Blog Page 583

खालिस्तान समर्थकों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़

0

खालिस्तान मूवमेंट एक बार फिर से जोर पकड़ता नजर आ रहा है। पिछले दिनों पंजाब में जो कुछ हुआ। वह किसी से छुपा नहीं है। इतना ही नहीं, खुद को खालिस्तानी नेता बताने वाला अमृतपाल ने गृह मंत्री अमित शाह तक का चुनौती दे डाली थी। पंजाब ही नहीं, बल्कि खालिस्तानी समर्थक दुनिया के कई देशों में फैले हुए हैं।

खालिस्तान समर्थक अब दूसरे देशों में हिंन्दू मंदिरों पर हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है। यहां खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर पर एक हमला कर दिया। खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिस्बेन में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की।

मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे से बात करते हुए कहा मंदिर के पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मुझे हमारे मंदिर की चारदीवारी पर तोड़-फोड़ के बारे में सूचित किया।

WPL 2023 : गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच से होगा आगाज

0

टी एस लामा

WPL 2023 के पहले संस्करण का आगाज आज से होने जा रहा है। WPL 2023 का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं, गुजरात की कप्तानी बेथ मूनी करती हुई दिखाई देंगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं उन 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में जिन पर पहले मुकाबले में सभी फैंस की निगाहें रहने वाली है।

इन पर होगी नजर

लिस्ट में पहले नंबर पर है ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर का नाम, जिन्होंने महिला टी-20 विश्व कप में टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट शानदार गेंदबाजी की और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से भी नवाजा गया। वहीं, महिला प्रीमियर लीग में एश्ले गार्डनर गुजरात टाइट्ंस टीम में शामिल हैं। इसके अलावा गार्डनर ऑलराउंडर टी-20 महिला रैंकिंग में सबसे पहले पायदान पर हैं।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम। मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर पर नजर रहने वाली है। बतौर कप्तान उनसे एक बड़ी और अच्छी पारी खेलने की उम्मीद की जा रही है। हरमनप्रीत कौर ने टी-20 करियर में कुल 151 मैच खेलते हुए 3058 रन बनाए हैं।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर है गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी का नाम। बता दें कि बेथ की गिनती महिला क्रिकेट इतिहास की दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है और वह टी20 फॉर्मेट में हाई प्रेशर गेम में भी बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट करियर में कुल 83 मैच खेलते हुए 2350 रन बनाए हैं।

पांचवे नंबर पर है पूजा वस्त्राकर का नाम, जो मुंबई इंडियंस में शामिल हैं। पहले मैच में पूजा से एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है। बता दें कि पूजा ने टी-20 क्रिकेट करियर में कुल 47 मैच खेलते हुए 30 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.14 का रहा।

मेकअप ने बिगाड़ दी दुल्हन के चेहरे की हालत, ICU में भर्ती

0

बेंगलुरु : अपनी ही शादी में हर कड़की का ख़वाब होता है कि वो खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां महंगे मेकअप कराती हैं। बेंगलुरु में एक लड़की के लिए मेकअप करवाना भारी पड़ गया। दरअसल कर्नाटक के हासन में एक युवती ने अन्य ही लड़कियों की तरह अपनी शादी के लिए मेकअप करवाया था। लेकिन उस मेकअप से युवती का चेहरा इस कदर बिगड़ गया कि उससे ICU में भर्ती करवाना पड़ा था। इस कारण उसकी शादी भी पोस्टपोन हो गई है।

घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर पार्लर की ब्यूटीशियन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ‌आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस पार्लर से पीड़िता ने अपना मेकअप करवाया था वह एक हर्बल ब्यूटी पार्लर है। यह पूरी घटना हासन के अरसिकेरे शहर की है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता जाजूर गांव की निवासी है। उसने 10 दिन पहले अपने शहर के गंगा श्री हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में अपना ब्राइडल मेकअप करवाया था।

पीड़िता को क्या खबर थी कि मेकअप से उसकी हालत इतनी गंभीर हो जाएगी। मेकअप के कारण पीड़िता का चेहरा बुरी तरह से सूज गया था। जिसके बाद उसे तुरंत ही आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। जहां उसका इलाज जारी है। हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड स्पा की ब्यूटीशियन ने पीड़िता से कहा कि उसने उसके मेकअप के लिए नए तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया है।

लेकिन, मेकअप के बाद पीड़िता को एलर्जी हो गई और उसके चेहरे की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। इसी वजह से युवती की शादी को पोस्टपोन करना पड़ा। हालांकि इस पूरी घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अभी मामले में ब्यूटीशियन से पूछताछ जारी है।

महाकाल के द्वार विराट और अनुष्का, भस्म आरती में हुए शामिल

0

टी एस लामा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपना तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद अब अहमदाबाद में जीत पाना चाहेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में सीधा पहुंचने की राह को तो झटका लगा है, लेकिन तीसरे टेस्ट जीतते ही फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। इस बीच दूसरा मैच हारने के बाद अपनी फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया।

महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद विराट और अनुष्का ने गर्भगृह के भी दर्शन किए। दोनों भक्ति में लीन दिखे और लोगों संग आरती में बैठे। इस दौरान आरती के बीच विराट को अनुष्का कुछ समझाती भी दिखीं। वीडियो के सामने आने पर देखा गया कि जैसे अनुष्का उन्हें भस्म आरती के बारे में बता रही हों।

हाल ही में विराट और अनुष्का को कई मंदिरों और आश्रम में जाते हुए देखा गया है। नए साल की शुरुआत में भी दोनों ने वृंदावन में दो दिन बिताए थे। दोनों को बाबा नीम करौली के आश्रम में भी देखा गया था। आनंदमई आश्रम जाकर दोनों ने कई संतों से भी मुकालात की थी।

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे में बदलेगा मिजाज, जानें कहां, कैसा रहेगा मौसम?

0

देहरादून : राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम की मानें तो बदले मिजाज के चलते अगले 24 घंटे में कुछ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं, मैदानी जिलों में तापमान में तेजी नजर आ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में हुई भर्ती

0

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षीय सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि बुखार के कारण वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

सर गंगा राम अस्पताल के ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने कहा, “कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अरूप बसु और उनकी टीम के तहत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।

इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 जून को सांस लेने में परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उनके सांस की नली में फंगल इन्फेक्शन है।

रिश्वत लेते पकड़ा गया BJP विधायक का बेटा, ऑफिस और घर से मिले 7.7 करोड़

0
कर्नाटक : लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने बड़ा एक्शन लिया है। BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार दावणगेरे जिले के चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। 2013 के चुनावों में, उन्होंने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है।

ऐसे में लोकायुक्त की ये कार्रवाई चर्चा विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ हुई ये कार्रवाई चुनावी मुद्दा भी बन सकती है।  बेटे के घूस लेते पकड़े जाने के बाद भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार के खिलाफ कुछ साजिश है। मैं नैतिक जिम्मेदारी के तहत इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मेरे खिलाफ आरोप हैं।’

उत्तराखंड : बेटे ने पिता को मार डाला, यहां का है मामला

0

पंतनगर : ऊधमसिंह नगर जिले में बेटे के अपने पिता को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में बेटे ने शराब के नशे में पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन-फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है की भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था।

इसी बीच बीच बचाव करने आए पिता दीवान गिरी (58) पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। रोते बिलखते परिजनों का पड़ोसी ढांढस बंधा रहे हैं। बेटे की शराब की लत पिता की जान ले लेगी, ऐसी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहा पर उसे मृत घोषित कर दिया। आधी रात को मृतक के छोटे बेटे अंकित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। मृतक ही आरोपी के 2 बच्चों का भरण पोषण करता था। आरोपी एक कंपनी में वाहन चलाता है।

BJP ने NPP को दिया समर्थन, कोनराड संगमा होंगे CM

0

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने उसे अपना समर्थन दे दिया है। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

कोनराड के संगमा ने कहा, “भाजपा ने हमें अपना औपचारिक समर्थन दिया है। हम राज्यपाल से मिलेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि वह हमें बुलाएं और सरकार बनाने के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को आमंत्रित करें। भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। हमारे पास सरकार बनाने के लिए संख्या है।

कोनराड संगमा ने कहा कि हमें सूचित किया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शायद पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हम पीएमओ से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

मतगणना के बाद हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछे जाने पर मेघालय के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। जगह-जगह हिंसा हुई, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। मैं लोगों और सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि चुनाव खत्म हो गए हैं और हिंसा आगे बढ़ने का रास्ता नहीं है। किसी भी तरह की हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए।

 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भाई ने बीमार मां से नहीं मिलने दिया, जानें वजह

0

T.S. LAMA

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी एक्टिंग नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में आये तूफ़ान के कारण चर्चाओं में हैं. इन दिनों एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में हैं. दरअसल नवाज का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा है. वहीं अब खबर आ रही है कि नवाज को उनके सगे भाई ने उनकी मां से मिलने से रोक दिया.

बीती रात नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी मां से मिलने उनके वर्सोवा स्थित बंगले पर गए थे. लेकिन नवाज के सगे भाई फैजुद्दीन ने एक्टर को मां से मिलने से रोक दिया. बताया जा रहा है कि नवाज की बीमार मां नही चाहती कि परिवार में आपस में विवाद बढ़े इसलिए एक्टर को उनसे मिलने से रोका गया.