Home Blog Page 582

किसान ने कहा…आप सनी देओल जैसे लगते हैं, हंसकर बोले, हां वो ही तो हूं…VIDEO

0
  • T.S Lama

सनी देओल बॉलीवुड ऐसे एक्शन स्टार हैं, जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। लोगों को उनका ढाई किलो का हाथ अभी तक याद है और उनका डायलॉग लोगों कि जुबान पर रहते हैं। लेकिन, जब टीवी की दुनिया से असल जिंदगी में सनी देओल को एक व्यक्ति ने देखा तो वो कहने लगा…आप तो सनी देओल जैसे दिखते हैं। इस पर सनी देओल हंसने लगते हैं।

फिलहाल सनी देओल अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म गदर 2 की शूटिंग में व्यस्त है। कुछ देर पहले ही सनी देओल ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपने शूटिंग शेड्यूल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बैलगाड़ी पर सवार एक ग्रामीण सनी देओल की टीम के सदस्य से मिलता है और उनसे बातचीत करता है।

 

वीडियो में सनी दे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

ओल दिखाई देते हैं और किसान के साथ बातचीत करते हैं। वह आदमी नहीं जानता था कि वह बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल से बात कर रहा है, इसलिए वह उनसे बड़ी मासूमियत से कहता है, ’आप सनी देओल जैसे लगते हैं।’ अभिनेता हंसते है और जवाब देते हैं, ’हां वो ही तो हूं’ और वह आदमी शर्मिंदा हो जाता है, उन्हें न पहचानने के लिए माफी मांगता है।

ग्रामीण ने सनी के पिता धर्मेंद्र के सोशल मीडिया पोस्ट्स की तारीफ की और कहा, ’आपके पिता जी के वीडियो देखता हूं।’ यह छोटी लेकिन मीठी बातचीत नेटिज़न्स को पसंद आ रही। देओल ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ’अहमदनगर में गदर की शूटिंग के दौरान।

फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा बहुत ही नेचुरल और प्योर वीडियो है ये। तो किसी ने कहा कि आपका दिल बहुत बड़ा है सनी सर। गदर 2 की बात करें तो यह फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर विभाजन ड्रामा गदरः एक प्रेम कथा का सीक्वल होगी। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। गदर 2 में सनी, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की मूल कास्ट फिर से वापस आ रही है।

BJP विधायक की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तार करने के लिए तलाश में जुटी 7 टीमें

0

कर्नाटक : लोकायुक्त ने रिश्वतखोरी के मुख्य आरोपी BJP मदल विरुपाक्षप्पा को गिरफ्तार करने के लिए उपाधीक्षकों के नेतृत्व में सात टीमों का गठन किया है। सूत्रों ने कहा कि टीमों ने राज्य भर में ट्रैकिंग और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।टीमों ने बेंगलुरु और दावणगेरे शहरों के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भही की है। साथ ही विधायक को लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी करने की भी तैयारी कर ली गई है।

यह नोटिस आरोपी विधायक के बेंगलुरु स्थित आवास, दावणगेरे, विधायक आवास और कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) के कार्यालय को भेजा जाएगा। बता दें कि MAL विरुपक्षप्पा KSDL के अध्यक्ष थे। घटना के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

लोकायुक्त के अधिकारी विधायक के बेटे प्रशांत मदल के आवास पर मिले 6 करोड़ रुपये से अधिक और निजी कार्यालय में 2 करोड़ रुपये से अधिक के स्रोत की भी जांच कर रहे हैं। विधायक विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को अपने पिता की ओर से केएसडीएल के लिए कच्चे माल की खरीद के लिए एक निविदा के आवंटन के लिए कथित रूप से 40 लाख रुपये नकद स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था।

प्रशांत मदल को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। अधिकारियों ने बाद में आवासों और कार्यालयों से 8 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इस घटनाक्रम को सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए एक गंभीर झटके के रूप में देखा जा रहा है।

विधायक ने कहा : असम भेज दें आवारा कुत्ते, वहां के लोग इन्हें खाते हैं…मचा हंगामा

0

महाराष्ट्र : नेताओं की जुबान अक्सर फिसलती रहती है। इस चक्कर में कई बार वो ऐसी बातें कह देते हैं, जिससे हंगामा खड़ा हो जाता है। इस बाद महाराष्ट्र के एक विधाये ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है। विधायक और प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कादु का कहना है कि असम के लोग कुत्ते खाते हैं, इसलिए आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए उन्हें असम भेज देना चाहिए।

विधानसभा में आवारा कुत्तों और उनसे होने वाली परेशानियों पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान विधायक प्रताप सरनाईक और अतुल भटकलकर ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। इसी दौरान विधायक बच्चू कादु ने अपने संबोधन में विवादित टिप्पणी कर दी। बच्चू कादु ने कहा कि आवारा कुत्तों की असम में मांग है।

वहां उनकी अच्छी कीमत 8 हजार रुपए तक मिल सकती है। इससे राज्य में आवारा कुत्तों की संख्या भी नियंत्रित रहेगी। कुत्तों को असम भेज देना चाहिए। विधायक ने कहा कि अभी एक शहर में यह प्रयोग करना चाहिए। विधायक के इस बयान पर काफी हंगामा हो गया है। जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ता और पशु प्रेमियों ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि विधायक का यह बयान अमानवीय और अपमानजनक है।

इससे पहले झारखंड के एक विधायक ने भी ऐसा ही बयान दिया था। झारखंड के बोकारो से भाजपा विधायक बिरंची नारायन ने कहा था कि आवारा कुत्ते लोगों पर हमले कर रहे हैं और अगर सरकार इसका कोई समाधान नहीं कर सकती तो नगालैंड के लोगों को बुला लो, ये दिक्कत खत्म हो जाएगी।

इसी महीने निपटा लें ये जरूरी काम, वरना हो सकती है ये परेशानी

0

मार्च 2023 आपकी फाइनेंसियल प्लानिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पेन-आधार को जोड़ने से लेकर टैक्स बचाने के उपाय करने के लिए ये महीना बहुत अहम है। इस महीने में कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जाने हैं। अगर आप इनमें चूक गए तो इसका मतलब है कि आपको न केवल पेनल्टी चुकानी होगी, बल्कि उसके परिणाम भी भुगतने होंगे। IT विभाग ने 31 मार्च, 2023 तक स्थायी खाता संख्या (PAN) को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। बिना लिंक किया हुआ पैन 1 अप्रैल, 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा। बिना किसी जुर्माने के पैन-आधार की लिंकिंग की समय-सीमा खत्म हो चुकी है। करदाता 1,000 रुपये का जुर्माना देकर पैन और आधार को लिंक कर सकते हैं।

यह नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) पोर्टल पर चालान नंबर ITNS 280 के तहत मेजर हेड 0021 (कंपनियों के अलावा सामान्य इनकम टैक्स पेयर) और माइनर हेड 500 (अन्य प्राप्तियां) के तहत राशि का भुगतान करके किया जा सकता है। IT रिटर्न दोनों को लिंक किए बिना भी दाखिल किया जा सकता है। लेकिन आयकर विभाग पैन और आधार के लिंक होने तक आपके रिटर्न को प्रोसेस नहीं करेगा।

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अद्यतन आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा 31 मार्च, 2023 है। इसलिए, करदाता जो उक्त वित्तीय वर्ष के लिए इसे दाखिल करने से चूक गए हैं या किसी आय की सूचना देने से चूक गए हैं, वे अपडेटेड आईटीआर (ITR-U) या आईटीआर-यू दाखिल कर सकते हैं।

एसेसमेंट ईयर के अंत से 24 महीने (2 वर्ष) के भीतर अपडेटेड रिटर्न दाखिल किया जा सकता है, हालांकि ये कुछ शर्तों के अधीन है। यदि करदाता वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इसे दाखिल करने से चूक गए हैं, तो वे अब 31 मार्च तक ऐसा कर सकते हैं।

FY2022-23 के लिए टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट की समय सीमा 31 मार्च, 2023 को समाप्त हो जाएगी। टैक्स प्लानिंग फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए महत्वपूर्ण उपायों में से एक है, क्योंकि इसका उद्देश्य टैक्स देनदारी को कम करना और अधिक बचत करना है। किसी को जितना कम कर चुकाना पड़ता है, उतनी अधिक डिस्पोजेबल आय होती है। कर बचाने के उपलब्ध विकल्पों का लाभ उठाते हुए आप टैक्स बचा सकते हैं।

वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए अग्रिम कर भुगतान की अंतिम किस्त जमा करने की आखिरी तिथि 15 मार्च है। इस तिथि तक करदाताओं को 100 प्रतिशत अग्रिम कर देनदारी का भुगतान करना होता है। अग्रिम कर के भुगतान में कोई भी चूक होने पर धारा 234बी और 243सी के तहत जुर्माने लगाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सेवानिवृत्ति पर सुनिश्चित पेंशन प्रदान करने के लिए बीमा और पेंशन की मिली-जुली योजना है। यह 31 मार्च, 2023 तक निवेश के लिए उपलब्ध है। इस योजना के तहत, निवेशकों को 7.4 प्रतिशत की दर से गारंटीकृत पेंशन मिलती है। इसकी अवधि 10 साल है। इसमें 1,000 रुपये से 9,250 रुपये प्रति माह निवेश किया जा सकता है।

एजेंसियों का हो रहा गलत इस्तेमाल, इन 9 नेताओं की PM को चिट्ठी

0

नई दिल्ली : आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का मामला गरमाता जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के नौ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि कार्रवाई से यह प्रतीत होता है कि “हम एक लोकतंत्र से निरंकुशता में परिवर्तित हो गए है।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार 2014 के बाद से आपके प्रशासन के तहत जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए गए, रेड किए गए या पूछताछ किए गए प्रमुख राजनेताओं की कुल संख्या में से अधिकतम विपक्ष के हैं। दिलचस्प बात यह है कि जांच एजेंसियां भाजपा में शामिल होने वाले विपक्षी नेताओं के खिलाफ मामलों में धीमी गति से चलती हैं।

कांग्रेस के पूर्व सदस्य और असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरना की CBI और ED ने 2014 और 2015 में शारदा चिट फंड घोटाले की जांच की थी। हालांकि, उनके BJP में शामिल होने के बाद मामला आगे नहीं बढ़ा। इसी तरह, पूर्व TMC नेता शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय नारद गोफन ऑपरेशन मामले में ईडी और सीबीआई की जांच के दायरे में थे, लेकिन राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के बाद मामले आगे नहीं बढ़े। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें महाराष्ट्र के नारायण राणे भी शामिल हैं।

विपक्ष के जिन नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, उनमें भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, नेशनल कान्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हैं। आबकारी नीति घोटाला मामले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सोमवार यानी 6 मार्च तक सीबीआई कस्टडी में रहना होगा। उनकी जमानत याचिका पर अब 10 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी।

उत्तराखंड : फिर डोली धरती, अब यहां आया भूकंप

0

उत्तरकाशी: राज्य में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जहां दो दिन पहले पौड़ी और बागेश्वर में भूकंप आया था। वहीं, अब शनिवार देर रात को उत्तरकाशी जिले में एक के बाद एक दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Screenshot 2023 0305 064214

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों से कहीं से कोई जनहानि की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके हल्के होने के कारण स्थानीय स्तर पर रिकॉर्ड नही किये जा सके हैं। भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.5 रिकॉर्ड की गई है।

इसका केंद्र पांच किलोमीटर गहराई में बताया गया है। लगातार आ रहे भूकंप के हल्के झटके भी लोगों को डरा देते हैं। चिंता है कि यह छोटे-छोटे झटके कहीं किसी बड़े खतरे के संकेत और आहट तो नहीं है।

2 दिन और CBI रिमांड पर मनीष सिसोदिया, जमानत याचिका पर 10 को सुनवाई

0

CBI को मिली पांच दिन की रिमांड शनिवार को खत्म होने को है। आज CBI सिसोदिया को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड को दो दिन और बढ़ा दिया है। CBI ने अदालत से मनीष सिसोदिया को तीन और दिनों के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी।

सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि रिमांड असाधारण है। आपके पास 15 दिन हैं इसका मतलब ये नहीं कि कोर्ट 15 दिन दे देगी। अदालत को इस ओर ध्यान देना होगा कि आखिर रिमांड का सही कारण क्या है? जज ने सिसोदिया के वकील से कहा कि सीबीआई का कहना है कि उन्हें कुछ दस्तावेज तलाशने हैं जो मिसिंग हैं और दो लोगों के साथ आमना-सामना कराना है। इस पर सिसोदिया के वकील ने कहा कि मुझे कस्टडी में रखकर जो दस्तावेज नहीं मिल रहे थे वो क्या मिल जाएंगे? यह रिमांड का आधार नहीं हो सकता।
AAP से सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार दिल्ली के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है। दिल्ली वालों को अस्वस्थ रखना चाहती है। यही कारण है कि दिल्ली के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम कर रहे स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में भेज दिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से डरने वाली नहीं है। हम इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन आगे भी चलता रहेगा।

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस : शीजान खान को मिली जमानत

0
  • T.S. Lama 

अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के लीड एक्टर शीजान खान को दिसंबर 2022 में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था. तब से शीजान जेल में बंद थे. आखिरकार तीन महीने बाद उन्हें राहत मिली है. तमाम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब उन्हें रिहाई दी गई.

शीजान खान को मुंबई के एक कोर्ट से जमानत मिली. शीजान को 1 लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया गया. काफी समय से शीजान की जमानत याचिका खारिज हो रही थी. फैमिली से लेकर वकील तक उन्हें छुड़ाने में लगे हुए थे. हालांकि, अब उनके फैमिली और फैंस को शीजान के बाहर आने की खुशी है.
शीजान खान को तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था. उन पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था. एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा’ के सेट पर 21 साल की उम्र में फांसी लगाकर जान दे दी थी. उस वक्त शीजान पर इसलिए भी शक जताया गया था, क्योंकि मरने से ठीक पहले तुनिषा ने शीजान से बातचीत की थी. इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था.

यहां धधकती चिताओं के बीच जमकर खेली जाती है होली

0

होली पर्व का विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 8 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन देश और दुनिया से लोग अजब होली का आनंद लेने के लिए बाबा विश्वनाथ की नगरी में एकत्रित होते हैं। बता दें कि यहां मणिकर्णिका घाट और हरिश्चन्द्र घाट पर रंगभरी एकादशी के ठीक अगले दिन यानि आज, जलती हुई चिताओं के बीच जमकर होली खेली जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भोलेनाथ माता पार्वती को गौना करा कर वापस ले जा रहे थे। तब भगवान शिव के गण और देवता फूल और रंगों से होली खेल रहे थे। लेकिन शमशान में बाबा के परम भक्त अर्थात भूत-प्रेत और अघोरी इस खुशी से वंचित रह गए। जब यह बात भगवान शिव को पता चली तो वह अगले दिन गाजे-बाजे के साथ उनका दुख दूर करने के लिए शमशान पहुंच गए और जलती चिताओं के बीच राख से होली खेली। आज भी उस परंपरा उसी हर्षोल्लास के साथ पूरी की जाती है।

आमतौर पर मणिकर्णिका घाट पर लोग अपने परिजन को अंतिम विदाई देते हुए नजर आते हैं। लेकिन आज के दिन इस घाट का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। यहां भगवान शिव के भक्त चिताओं के बीच झूमते हुए और नाचते-गाते चिता की भस्म से होली खेलते हैं।

हिंदू धर्म में काशी को मोक्ष की नगरी के रूप में जाना जाता है। वहीं आज के दिन शमशान घाट में खेली गई इस होली का महत्त्व भी बहुत अधिक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां चिता की राख से खेली गई होली से मृत्यु का भय दूर हो जाता है। साथ ही मसाने की होली खेलने से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद अपने भक्तों पर सदैव बना रहता है और सभी प्रकार की तांत्रिक बाधाएं दूर हो जाती है।

 

उत्तराखंड : दून में महिला की हत्या से सनसनी

0

देहरादून : कोतवाली पटेल नगर के भंडारी बाग क्षेत्र इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जिसकी सूचना पर SP सिटी सरिता डोभाल CO सिटी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि मृतक कमलेश धवन घर में अकेली रहती थी मृतक के तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। और बेटियां ससुराल में ही रहती हैं। पुलिस के अनुसार घर के अंदर का सामन बिखरा और लूट के चलते भी हत्या की असंका जाता रही है।

साथ ही अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। मौके पर FSL की टीम ओर SOG पुलिस टीम भी पहुच चुकी हैं जो हत्यारों की तलाश कर रही है। वहीं जानकारी मिल गई है कि महिला के घर में कुछ समय पहले भी चोरी की घटना हुई थी।