Home Blog Page 581

20 मार्च तक तिहाड़ में रहेंगे सिसोदिया, जेल में ये चीजें ले गए साथ

0

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को दो दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद आज सोमवार को एक बार फिर से राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें अदालत ने 20 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है।

सीबीआइ ने मीडिया में चल रहीं खबरों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आप मामले का राजनीती करण कर रही है। एक ओर जहां मामला कोर्ट में चल रहा है और दृष्टि तरफ कहा जा रहा है कि सीबीआइ की कार्रवाई को अवैध बता रहे हैं। साथ ही अदालत ने सिसोदिया से पूछा कि वह जेल से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होना चाहेंगे।

बताया जा रहा  है कि अदालत द्वारा सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले के बाद  मनीष सिसोदिया ने भागवत गीता, डायरी, पेन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही सिसोदिया को दवा ले जाने की भी अनुमति दी।

उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोग थे सवार

0

उत्तरकाशी : राज्य में हर दिन कोई ना कोई हादसा हो ही जाता है। इन हादसों में जहां कई बार लोगों की जानें चली जाती हैं। वहीं, कई बार लोग भाग्य से बच जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर हुआ है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग पर चौरंगी खाल से 2 किमी आगे धौन्तरी के तरफ एक वाहन खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन में ती लोग सवार थे। तीनों घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल उत्तरकाशी में ले जाया गया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, मेरी चुप्पी की वजह से मुझे बुरा इंसान…

0

पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की घरेलू लड़ाई काफी वक्त से खबरों में छायी हुई है। आलिया सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए निरंतर नवाज पर हमला बोल रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया था कि उन्हें और उनके बच्चों को घर में नहीं घुसने दिया जा रहा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पब्लिसिटी मैनेजर अभी तक अप्रत्यक्ष रूप से आलिया के आरोपों के जवाब दे रहे थे, मगर अब पहली बार खुद नवाज ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पूरे मामले के बारे में कुलकर बताया है।

इंस्टाग्राम पर नवाज ने लिखा- मेरी चुप्पी की वजह से हर जगह मुझे बुरे इंसान के तौर पर दिखाया जा रहा है। मैं इसलिए चुप रहा था, क्योंकि यह सारा तमाशा कहीं ना कहीं मेरे छोटे बच्चे भी पढ़ रहे होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, प्रेस और चंद लोग, एकतरफा और छेड़छाड़ वाले वीडियोज के जरिए मेरे चरित्र हनन का लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ बातें हैं, जो मैं बताना चाहूंगा-

सबसे पहले मैं बताना चाहूंगा कि आलिया और मैं कई सालों से साथ नहीं रहते। हमारा पहले ही तलाक हो चुका है, मगर हां, बच्चों की खातिर हमारे बीच एक समझौता है। क्या कोई यह जानता है कि मेरे बच्चे 45 दिनों से भारत में हैं और स्कूल उनकी लम्बी अनुपस्थिति को लेकर मुझे रोज लिख रहा है। मेरे बच्चों को 45 दिनों से बंधक बनाया हुआ है और वो दुबई में अपना स्कूल मिस कर रहे हैं।

नवाज आगे लिखते हैं कि पैसे मांगने के बहाने यहां बुलाने से पहले उसने पिछले 4 महीनों से बच्चों को दुबई में छोड़ा हुआ था। पिछले 2 सालों से उसे लगभग 10 लाख रुपये प्रति माह दिये जा रहे हैं और 5-7 लाख रुपये प्रति माह बच्चों के साथ दुबई जाने के बाद से दिये जा रहे हैं। इसमें स्कूल की फीस, मेडिकल, ट्रैवलिंग और दूसरे खर्च शामिल नहीं हैं।

मैंने उसकी आमदनी सुनिश्चित करने के लिए उसकी 3 फिल्मों को फाइनेंस भी किया, जिसमें मेरे करोड़ों रुपये खर्च हुए थे, क्योकि वो मेरे बच्चों की मां है। मैंने अपने बच्चों के लिए उसे लग्जरी कार दी थी, जिसे उसने बेचकर सारे पैसे उड़ा दिये। मैंने अपने बच्चों के लिए वर्सोवा में सी-फेसिंग फ्लैट भी खरीदा था। आलिया को इस फ्लैट का को-ओनर बनाया था, क्योंकि बच्चे अभी छोटे हैं।

मैंने दुबई में भी बच्चों के लिए एक फ्लैट खरीदा है, जहां वो आराम से रह रही थी। नवाज ने आरोप लगाया कि वो सिर्फ पैसा चाहती है, इसलिए मेरी मां और मुझ पर कई केस कर दिये हैं। यह उसकी आदत बन चुकी है। पहले भी किये हैं। जब मांग पूरी हो जाती है तो केस वापस ले लेती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

आलिया के वीडियो का जवाब देते हुए नवाज ने लिखा कि बच्चे जब भी भारत आते थे तो अपनी दादी के साथ ठहरते थे। उन्हें कोई बाहर कैसे कर सकता है। उस वक्त मैं खुद भी घर पर नहीं था। उसने बाहर फेंकते हुए समय वीडियो क्यों नहीं बनाया, जबकि वो किसी भी बात का वीडियो बना लेती है। उसने इस तमाशे में बच्चों को भी घसीट लिया है, सिर्फ ब्लैकमेल करने, मेरी मान-हानि करने और मेरा करियर तबाह करने ले लिए वो ऐसा कर रही है।

फिर रफ़्तार पकड़ रहे हैं अदाणी ग्रुप के शेयर, 6 में लगा अपर सर्किट

0

अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को भी जबरदस्त तेजी का दौर जारी है। ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की कीमत में एक प्रतिशत से लेकर 12 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब ग्रुप के शेयर बड़ी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

दैनिक जागरण के रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक तेजी अदाणी ग्रुप की फ्लैशशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में आई है। सुबह 11:00 बजे तक कंपनी का शेयर 11.81 प्रतिशत की 221.5 रुपये बढ़कर 2100.50 पर कारोबर कर रहा था। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर के दामों में 88.57 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

आज अदाणी ग्रीन, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटल गैस, अदाणी विल्मर, अदाणी पावर और एनडीटीवी का शेयर पांच-पांच प्रतिशत का अपर सर्किट लगा हुआ है। वहीं, अदाणी पोर्ट का शेयर 2.92 प्रतिशत की, अंबुजा सीमेंट में 1.17 प्रतिशत की और एसीसी सीमेंट करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।
पिछले पांच कारोबारी सत्रों में अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा अदाणी ग्रुप के अन्य शेयरों ने भी दमदार रिटर्न दिया है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 34.32 प्रतिशत, अदाणी विल्मर ने 34.29 प्रतिशत, अदाणी पावर ने 34.25 प्रतिशत, अदाणी ट्रांसमिशन ने 21.54 प्रतिशत और अदाणी टोटल गैस ने 20.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
अमेरिकी फर्म GQG पार्टनर्स की ओर से बीते हफ्ते अदाणी ग्रुप के शेयरों में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। GQG पार्टनर्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज में 3.4 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट में 4.1 प्रतिशत, अदाणी ट्रांसमिशन ने 2.5 प्रतिशत और अदाणी ग्रीन एनर्जी में 3.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है।

यूट्यूब देखकर नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, मारकर डिब्बे में किया बंद

0

महाराष्ट्र : नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद ही घर पर बच्चे को जन्म दे दिया. बच्चा होते ही लड़की ने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी और एक डिब्बे में छिपा दिया. जब लड़की की मां घर पहुंची तब इस बात का खुलासा हुआ और वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची. उधर नवजात के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि नाबालिग की हालत भी खराब है. उसका एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव के बाद ज्यादा खून बह जाने की वजह से नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई थी. घटना नागपुर शहर के अंबाझरी थाना क्षेत्र की है. पीड़िता की मां जब काम पर गई थी तब नाबालिग ने बच्चे को जन्म देने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखा और खुद ही अपना प्रसव किया.
पुलिस ने बताया कि लड़की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से मिली थी. जिसके बाद दोनों के बीच जान-पहचान हुई. युवक ने बच्ची का यौन शोषण किया था. बाद में बच्ची गर्भवती हो गई. अपनी मां से तबियत खराब होने की बात कहकर उसने गर्भवती होने की बात छिपाई थी.
पुलिस ने बताया कि IPC और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा. आगे की जांच जारी है.

राबड़ी आवास पर CBI की दस्तक, लैंड फॉर जॉब मामला

0

बिहार : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की तरफ से एक बार फिर से झटका लगा है। सोमवार को सीबीआई की टीम पटना में राबड़ी आवास पर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के बदले करीबियों को रेलवे में नौकरी देने के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। लालू परिवार से इस संबंध में पूछताछ की सूचना है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी के साथ लालू परिवार की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसरा, सुबह 10.30 बजे सीबीआई के तीन-चार अधिकारी 10 सर्कुलर रोड पहुंचे और अनुमति लेकर अंदर आये। फिलहाल राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहे हैं। दिल्ली में CBI द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी मामले में तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमारी पार्टी और हम तो शुरू से ही इनके निशाने पर रहे है।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी आश्चर्यजनक नहीं है। CBI और ED जैसी संस्थाएं अब स्वायत्त नहीं, बल्कि भाजपा के आनुषांगिक संगठन है। विपक्ष के सभी दलों को एकताबद्ध होकर इन संस्थाओं के स्वायत्त चरित्र की बहाली का आंदोलन करना चाहिए।

अमिताभ बच्चन की पसली में लगी चोट, शूटिंग के दौरान हुए घायल

0
बिग बी अभिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. बिग बी हैदराबाद में एक फिल्म की शुटिंग के दौरान गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ लिए एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे. हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई.
अभिनेता हैदाराबाद में उपचार के बाद मुंबई अपने घर लौट चुके हैं. जिसके बाद फिलहाल फिल्म की शुटिंग रोक दी गई है. सीनियर बच्चन ने ब्लॉग लिखकर यह जानकारी दी.

उमेश पाल हत्याकांड : एक और एनकाउंटर, पहली गोली मारने वाला उस्मान ढेर

0

प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उमेश हत्याकांड में शामिल एक शातिर शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्याकांड के बाद से पुलिस को उस्मान की तलाश थी। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम और आरोपी विजय उर्फ उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उस्मान चौधरी ने ही उमेश पाल और सिपाही को पहली गोली मारी थी। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था।

इससे पहले, उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या में शामिल अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था। शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था। चकिया क्षेत्र में हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद होने के बाद इंजन और चेचिस नंबर से पुलिस आरोपी अरबाज तक पहुंच गई।

पीपल गांव इलाके में अरबाज के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखकर अरबाज ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अरमान को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी थी।

उत्तराखंड : ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी, इतना पहुंचा वेटिंग का आंकड़ा

0
train

देहरादून : त्योहारी सीजन में देहरादून से पूर्वांचल की ओर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पद सकता है। देहरादून से चलने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फूल हो गई हैं। देहरादून से गोरखपुर और मुजफ्फरपुर जाने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया है। यही हाल हावड़ा व उपासना एक्सप्रेस का भी है।

होली के कारण ट्रेनें अभी से पैक होकर चल रही हैं। जिन यात्रियों को देहरादून से सीधे टिकट नहीं मिल रहे है, वह दूसरे विकल्प के तौर पर दिल्ली व अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने की तैयारी कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में पूर्वांचल रूट पर भीड़ देखने को मिल रही है। आवश्यकता पड़ने पर होली स्पेशल ट्रेन के लिए मुरादाबाद मंडल से निर्णय लिया जा सकता है।

ट्रेनों में वेटिंग 

देहरादून-हावड़ा कुंभ

तिथि, स्लीपर, थर्ड AC, सेकेंड एसी, प्रथम AC

दो मार्च, 196, 93, 40, 7

तीन मार्च, 258, 119, 58, 13

पांच मार्च, 231, 96, 44, 17

छह मार्च, 196, 76, 39, 7

देहरादून-हावड़ा उपासना

तिथि, स्लीपर, थर्ड AC, सेकेंड एसी, प्रथम AC

चार मार्च, 282, 115, 62, 10

देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा

तिथि, स्लीपर, थर्ड AC, सेकेंड AC, प्रथम AC

दो मार्च, 291, 99, 31, 2,

चार मार्च, 367, 150, 76

सात मार्च, 153, 37, 8

देहरादून-वाराणसी जनता

तिथि, स्लीपर, थर्ड AC, सेकेंड AC, प्रथम AC

 पांच मार्च, 198, 65, 17, 6

छह मार्च, 162, 57, 22, 4

IGI एयरपोर्ट पर प्लेन के वाशरूम से सोना बरामद, करोड़ों में है कीमत

0

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के शौचालय से लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की चार सोने की छड़ें बरामद की गई हैं। उड़ान की छानबीन के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने वाशरूम में सिंक के नीचे टेप से चिपका हुआ एक ग्रे पाउच बरामद किया है।

ग्रे पाउच में चार गोल्ड बार्स थे जिनका कुल वजन लगभग 3969 ग्राम था। अधिकारियों ने बताया कि सोने की चार छड़ें जब्त कर ली गई हैं और आगे की जांच चल रही है।