Home Blog Page 580

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को देना होगा ब्योरा

0

मुंबई : पुलिस ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर मकान मालिकों से किराएदारों की ब्योरा मांगा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह आदेश मुंबई पुलिस आयुक्त के अधिकार क्षेत्र में लागू किया गया। जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराधिक और असामाजिक तत्वों को रिहायशी इलाकों में छिपने से रोकना है।

आशंका है कि अपराधी और असामाजिक तत्व रिहायशी इलाकों में रह सकते हैं, जिनसे सार्वजनिक शांति भंग होने की पूरी संभावना है। अपराधिक किस्म के लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते है।  मुंबई पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, प्रत्येक मकान मालिक, और संपत्ति व्यवसाय में काम करने वाला व्यक्ति जिसने किसी को कोई आवास किराए पर दिया है, वह मुंबई पुलिस के नागरिक पोर्टल पर किराएदारों का विवरण प्रस्तुत करेगा।

आदेश में कहा गया है कि किराए पर रहने वाले विदेशी के शहर में रहने के सभी विवरण प्रस्तुत करने होंगे। यह आदेश बुधवार (8 मार्च) से 60 दिनों के लिए प्रभावी होगा। साथ ही आदेश न मानने वालों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

दिल्ली को आज मिलेंगे 2 नए मंत्री, ये लेंगे शपथ

0

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 9 मार्च को कैबिनेट का विस्तार करेंगे. वह अपने कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों को शामिल करेंगे. गुरुवार अपराह्न 4 बजे विधायक डॉ. सौरभ भारद्वाज और विधायक आतिशी मार्लेना मंत्री पत्र की शपथ लेंगे. अगर आतिशी मार्लेना मंत्री पद की शपथ लेती हैं तो वह केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने वाली पहली महिला होंगी.

दिल्ली शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा केजरीवाल सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार के बाद से देश की राजधानी में सियासी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. एक तरफ जहां मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं, वहीं उनसे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने भी पूछताछ शुरू कर दी है. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के.

कविता को भी पूछताछ के लिए नौ मार्च को बुलाया था, लेकिन उन्होंने ईडी से 15 मई तक का पेश होने के लिए समय मांग लिया है. इस मामले में दो दिन पहले ही के. कविता के एक करीबी को ईडी ने गिरफ्तार किया था. अब केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल का आज शाम चार बजे विस्तार करेंगे.

डॉ. सौरभ भारद्वाज

दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा से साल 2023 में लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए थे. पहली बार 2013 में पहली बार विधायक चुने गए और 49 दिन की केजरीवाल सरकार में 4 बड़े विभागों के मंत्री भी रहे. भारद्वाज के पास परिवहन, खाद्य और आपूर्ति, पर्यावरण और जीएडी विभाग थे. साल 2015 में भी विधायक वह ग्रेटर कैलाश से विधायक चुने गए. इस बार उनको मंत्री नहीं बनाया गया. तीसरी बार भारद्वाज 2020 में भी विधायक चुने गए. वर्ष 2022 में सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चुने गए. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर भी पिछले कुछ समय से प्रभावी साबित हुए हैं.खास बात यह है कि सौरभ भारद्वाज के पास सरकार और संगठन दोनों का अनुभव है.

आतिशी मार्लेना

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने 2019 में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाईं. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कालका जी विधानसभा से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें जीत मिली. अरविंद केजरीवाल सरकार की एजुकेशन पॉलिसी तैयार करने में उनका अहम योगदान रहा. वह शिक्षा के क्षेत्र में सिसोदिया के साथ काम कर चुकी हैं. वे पार्टी के साथ शुरू से जुड़ी हुई हैं और उन्हें सीएम केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है. शाम चार बजे मंत्री पद की शपथ लेने वाली केजरीवाल कैबिनेट में पहली महिला मंत्री होंगी.

AIR इंडिया का केबिन क्रू गिरफ्तार, बरामद हुआ 1.5 किलो गोल्ड

0

कोच्चि : सोने की तस्करी के आरोप में बुधवार को कोच्चि हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के केबिन क्रू के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सोने की तस्करी के आरोप में बुधवार को कोच्चि हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक केबिन क्रू को गिरफ्तार किया गया है।

वायनाड के मूल निवासी शफी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने कोच्चि में 1 किलो 487 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया था। सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय को गोपनीय सूचना मिली थी कि बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सेवा का केबिन क्रू सदस्य शफी सोना ला रहा है।

आरोपी हाथों में सोना लपेटकर शर्ट की बाजू ढककर ग्रीन चैनल से गुजरने की योजना बना रहा था। अधिकारियों ने कहा कि उससे और पूछताछ की जा रही है।

एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन

0

बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।

तिहाड़ जेल पहुंची ED की टीम, मनीष सिसोदिया से पूछताछ

0

नई दिल्ली : आबकारी नीति मामले में अब मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम तिहाड़ जेल पहुंची. ये पहली बार है जब ED आबकारी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है. आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया को दिल्ली की एक अदालत ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है. उनकी जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई होगी.

ED की इस पूछताछ पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने स्कूलों का कायाकल्प कर दिया. सिसोदिया ने गरीबों तक शिक्षा पहुंचाई. मनीष और सत्येंद्र देश के लिए जान भी दे सकते है. केजरीवाल ने आगे कहा, देश के PM देश को लूटने वालों का साथ देते हैं, वहां आम लोगों के लिए काम करने वाला कोई नहीं बचता है. मैं होली वाले दिन देश के लिए पूरा दिन प्रार्थना दूंगा… देश वासी भी मेरे साथ, भगवान का ध्यान करूंगा.
PTI-भाषा ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि ED ने आबकारी मामले में एक और गिरफ्तारी की है. उसने हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को हिरासत में लिया है. ED के अधिकारी धन शोधन रोकथाम कानून के तहत सिसोदिया का बयान भी दर्ज कर रहे हैं. बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था और वो अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

 

पिल्लई को लंबी पूछताछ के बाद सोमवार (6 मार्च) शाम को धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया. प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ बताया कि पिल्लई को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी पूछताछ के लिए उनकी हिरासत देने का अनुरोध करेगी.

सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सिसोदिया को 26 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (GNCTD) की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया गया था.

होली नहीं मनाएंगे CM केजरीवाल, दिनभर करेंगे ध्यान, ये है वजह

0

नई दिल्ली :  दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बहादुर बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने उनके दो बहादुरों को जेल में डाल दिया है। इसके विरोध में वह होली नहीं मनाएंगे और पूरे दिन ध्यान करेंगे।

CM केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के स्कूलों का कायापलट कर गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी है। सत्येंद्र जैन ने दुनिया को मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल देकर मुफ्त इलाज घर-घर तक पहुंचाया है। मोदी जी ने उन दोनों देश भक्तों को जेल भेज दिया। वहीं देश का अरबों-खरबों लूटने वाले अदानी को गले लगाया।

संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी भी पहुंचे

0

मेघालय : नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और भाजपा (BJP) की गठबंधन वाली सरकार का शपथग्रहण हुआ। सबसे पहले कॉनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उनके मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले अन्य नेताओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। शिलॉन्ग स्थित राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। प्रेस्टोन टिनसोंग और एस धर ने मेघायल के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

NPP के नेतृत्व वाली मेघालय की गठबंधन सरकार में शैकलियार वज्री, अबु तहर मंडल, किरमेन शिला, मार्कस एन मारक और राक्कम ए संगमा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा एलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ. एमप्रीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कोमिंगोन यंबोन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

मेघालय में BJP के दो विधायकों सहित 45 विधायकों के समर्थन वाले NPP के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नपप के प्रमुख कॉनराड के संगमा की पार्टी ने 27 फरवरी को हुए चुनावों में 26 सीटें जीती थीं। भाजपा और उसके सहयोगियों ने त्रिपुरा और नागालैंड में सत्ता बरकरार रखी है, जबकि मेघालय में, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, भगवा पार्टी ने बाद में कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय संगठन को समर्थन दिया।

मेघालय के नए मंत्रिमंडल में NPP के आठ मंत्री होंगे। वहीं सहयोगी दल UDP के दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा और HSPDP को एक-एक मंत्री पद मिलेगा। बता दें कि आज ही नगालैंड में भी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। दोपहर 1.45 बजे नेफ्यू रियो कोहिमा में नगालैंड के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

लालू यादव से पूछताछ के लिए बेटी मीसा के निवास पहुंची CBI

0

पटना : नौकरी के बदले जमीन मामले में CBI की एक टीम राजद सांसद मीसा भारती के निवास पर पहुंच गई। CBI की टीम यहां मीसी भारती के पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से इस मामले में पूछताछ करने पहुंची है। इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को लालू यादव की पत्‍नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से 5 घंटे पूछताछ की थी।

इनको न्नौकरी के बदले मिली नौकरी 

राजकुमार, मिथिलेश कुमार और अजय कुमार को नौकरी देने के नाम पर लालू प्रसाद ने किशुन देव राय और उनकी पत्नी सोनमतिया देवी से छह फरवरी 2008 को महुआबाग की 3375 वर्गफीट जमीन राबड़ी देवी के नाम ट्रांसफर कराई। एवज में दिए 3.75 लाख। तीन को नौकरी मिली और मुंबई सेंट्रल में पदस्थापन हुआ।

संजय राय, धर्मेंद्र राय, रविंद्र राय ने अपने पिता कामेश्वर राय की महुआबाग की 3375 वर्ग फीट जमीन छह फरवरी 2008 को राबड़ी देवी के नाम पर लालू प्रसाद के कहने पर ट्रांसफर की। एवज में इन्हें मुंबई सेंट्रल में समूह-डी में नौकरी मिली।

किरण देवी नाम की महिला ने 28 फरवरी 2007 में बिहटा की अपनी 80905 वर्ग फीट जमीन लालू प्रसाद के कहने पर उनकी पुत्री मीसा भारती के नाम कर दी। इस जमीन के एवज में किरण देवी को 3.70 लाख रुपये और उनके पुत्र अभिषेक कुमार को सेंट्रल रेलवे, मुंबई में नौकरी दी गई।

हजारी राय ने महुआबाग की अपनी 9527 वर्गफीट जमीन 10.83 लाख रुपये लेकर मेसर्स एके इंफोसिस के नाम लिख दी। इसके एवज में हजारी राय के दो भांजे दिलचंद कुमार, प्रेमचंद कुमार में से एक को पश्चिम सेंट्रल रेलवे, जबलपुर में और दूसरे को पूर्वोत्तर रेलवे कोलकाता में नौकरी मिली।

लाल बाबू राय ने महुआ बाग, पटना की अपनी 1360 वर्गफीट जमीन 23 मई 2015 को लालू प्रसाद के नाम ट्रांसफर की, जिसके एवज में लाल बाबू को 13 लाख रुपये दिए गए। इसके पहले ही उनके पुत्र लालचंद कुमार को 2006 में उत्तर-पश्चिम रेलवे, जयपुर में नौकरी मिल चुकी थी।

ब्रजनंदन राय ने महुआबाग की अपनी 3375 वर्गफीट की जमीन 29 मार्च 2008 को गोपालगंज निवासी हृदयानंद चौधरी को 4.21 लाख लेकर ट्रांसफर किया।

बाद में यह जमीन हृदयानंद चौधरी ने लालू की पुत्री हेमा यादव के नाम कर दी, जिसके बाद यह जमीन तोहफे में दी गई, उस वक्त उसका सर्किल रेट 62.10 लाख रुपये था। जमीन के एवज में हृदयानंद चौधरी को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर (बिहार) में नौकरी मिली।

विशुन देव ने महुआबाग की अपनी 3375 वर्गफीट जमीन 29 मार्च 2008 को सिवान निवासी ललन चौधरी के नाम ट्रांसफर की। ललन चौधरी ने बाद में यह जमीन हेमा यादव को 28 फरवरी 2014 को तोहफे में दे दी। सीबीआई के अनुसार इस तोहफे के बदले में ललन चौधरी के पोते पिंटू कुमार को दक्षिण रेलवे, मुंबई में नौकरी दी गई।

कासिम ने घर में घुसकर हिंदू लड़की को मारी गोली

0

नई दिल्ली :  दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार रात एक मुस्लिम युवक ने घर में घुसकर हिंदू किशोरी को गोली मार दी। किशोरी का कसूर इतना था कि उसने फोन पर दूसरे युवक से बात की थी। किशोरी को गोली मारकर आरोपित कासिम मौके से फरार हो गया। घायल हालत में किशोरी को GTB अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। किशोरी के कंधे में गोली लगी है।

नंद नगरी थाना पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। आरोपित की तलाश जारी है। घायल किशोरी अपनी मां के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां घरेलू सहायिका है। सोमवार रात करीब आठ बजे पीड़िता अपने घर पर थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला कासिम उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच काफी समय से दोस्ती है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया कि नंद नगरी थाना के अंतर्गत एक फायरिंग की घटना हुई थी। 16 वर्षीय लड़की के कंधे पर गोली लगी थी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की ने बताया कि उसके कासिम नामक दोस्त ने उसपर गोली चलाई। कासिम को पकड़ लिया है। पूछताछ जारी है।

कासिम ने किशोरी से कहा कि उसके होते हुए वह किसी दूसरे युवक से दोस्ती नहीं कर सकती, इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपित ने किशोरी का फोन छीन लिया और डायल लिस्ट चेक की। देखा कि एक नंबर पर कुछ देर बात की गई है। उसने जब उस नंबर पर काल किया तो एक युवक ने उठाया। इससे कासिम आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल से किशोरी के कंधे पर गोली मार दी।

गोली लगते ही किशोरी फर्श पर गिर गई और आरोपित मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

जंगल की आग हुई विकराल, होली पर वनकर्मियों की छुट्टी रद्द

0

राज्य में हर साल की तरह इस साल भी गर्मी शुरू होते ही वनों में आग की चुनौती इस बार ज्यादा दिखने लगी है। 15 फरवरी से अब तक प्रदेश में 107.25 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। आगे भी वर्षा की संभावना कम है। ऐसे में फील्ड ड्यूटी से जुड़े वनकर्मियों को इस बार अवकाश नहीं मिलेगा।

सोमवार तक आग की 67 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनमें गढ़वाल का 40.68 और कुमाऊं का 35.55 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। इसके अलावा वन्यजीव विहार यानी नेशनल पार्क और अभयारण्य में 21 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है।

बढ़ता तापमान वन विभाग के लिए और दिक्कत पैदा कर सकता है। ऐसे में होली के दौरान गश्ती दलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य ने बताया कि अपरिहार्य स्थिति में ही वनकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा।

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी आदि ब्लाकों में आग लगने का दौर जारी है। ग्राम रोलाकोट सिमल्टी के पास जंगल सोमवार रात भर धधकते रहा। आग समीप के ग्राम गंगापानी में पहुंच गई थी। वन विभाग और ग्रामीण बमुश्किल आग पर काबू पा सके।

 

वहीं रात में रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से सटे भड़गांव के जंगल का कई हेक्टेयर क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। इधर, नैनीताल शहर के समीपवर्ती देवीधूरा क्षेत्र के जंगल में सोमवार रात अचानक आग भड़क गई। आग आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।