Home Blog Page 552

महाराष्ट्र : हीट स्ट्रोक से मौत के बाद एक्शन में सरकार, गाइडलाइन जारी

0

महाराष्ट्र :  गर्मी ने खतरनाक तपिश वाली दस्तक दी है. हीट वेब अब जानलेवा भी होने लगी है, देश में गर्मी से मौत का पहला मामला सामने आया है. नवी मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम में लू की चपेट में आने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है. सात मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं. इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार एक्शन में आ गई है. महाराष्ट्र सरकार ने खुले में रैली को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं.

पूरे महाराष्ट्र में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुली जगहों पर कोई समारोह/कार्यक्रम तब तक आयोजित नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि पूरे राज्य में गर्मी की स्थिति हल्की न हो जाए. महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में एक जीआर (सरकारी संकल्प) जारी करेगी. कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस बात की पुष्टि की है.

वहीँ, इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेर लिया है. महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने इस मामले में राज्य सरकार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे एक पत्र में पवार ने कहा कि ये त्रासदी प्राकृतिक नहीं, बल्कि यह मानव निर्मित आपदा है और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है. पवार ने इस घटना की एक सेवानिवृत्त जज से मामले की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के बदले 20-20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी मांग की.

खारघर क्षेत्र में रविवार को एक खुले मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. चिलचिलाती धूप में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था, जिनमें अधिकतर लोग महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित अप्पासाहेब धर्माधिकारी के अनुयायी थे. कार्यक्रम के दौरान लू लगने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है.

अतीक-अशरफ हत्याकांड : 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए तीनों आरोपी

0

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में गिरफ्तार लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या को सीजेएम कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है. विशेष जांच दल (SIT) की ओर से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर 7 दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी गई थी. हालांकि सीजेएम कोर्ट ने तीनों आरोपियों की चार दिन की कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है. कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद अब 23, अप्रैल को आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल से लाकर आज CJM कोर्ट में पेश किया था. आरोपियों की पेशी को लेकर जिला कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. SIT आरोपियों को कस्टडी में लेकर अब पूछताछ करेगी. SIT विवेचना में सबूत जुटाएगी और क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी. आज शाम मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन ले जाकर SIT क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है.SIT तीनों आरोपियों का बयान अदालत की अनुमति से दर्ज कर चुकी है.

अतीक और अशरफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.  पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वो बड़ा माफिया बनना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया. इन तीनों हत्यारों के परिवारवालों के अनुसार इनका परिवार से कोई मतलब नहीं है. हमलावर लवलेश तिवारी पहले भी जेल जा चुका है. शूटर लवलेश तिवारी के पिता यज्ञ तिवारी ने बताया था कि इससे पहले भी उनका बेटा एक मामले में जेल गया था. लवलेश नशा भी करता है. हमें कोई जानकारी नहीं की वह वहां कैसे पहुंच गया और हमें इससे कोई मतलब नहीं है. यह प्रयागराज में कब से है हमें नहीं पता.

शूटर सनी कुरारा निवासी पर थाने में 14 मुकदमे दर्ज है. हिस्ट्रीशीटर घोषित होने के बाद से सनी फरार चल रहा था. सनी पिछले करीब पांच साल से अपने घर नहीं आया था. सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने कहा कि यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं. तीसरा शूटर अरुण बचपन में ही घर छोड़कर चला गया था.

2010 में ट्रेन में एक पुलिस कर्मी की हत्या में भी इसका नाम आ चुका है. अरुण मौर्य दिल्ली की किसी फैक्ट्री में काम करता था. गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गत 15 अप्रैल को पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मीडियाकर्मियों के रूप में आये इन तीन बदमाशों ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी.

भारत लाये जा रहे नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, AIIMS में होंगे भर्ती

0

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत  बिगड़ने पर बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचेंगे. राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी.

राष्ट्रपति पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार मंगलवार को यहां के एक अस्पताल (टीयू टीचिंग अस्पताल) में भर्ती कराया गया था.

काठमांडू पोस्ट ने राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार किरन पोखरेल के हवाले से बताया कि पौडेल नयी दिल्ली स्थित एम्स में उपचार कराएंगे. खबर के मुताबिक, पौडेल को बुधवार सुबह एयर एम्बुलेंस के जरिये भारत ले जाया जाएगा.

फिर सर उठा रहा कोविड, देश भर में एक दिन में दर्ज 10 हजार से ज्यादा मामले

0

देश भर में कोविड एक बार फिर से सर उठा रहा है. कई महीनों बाद देश में आज एक बार फिर से कोविड के 10 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. जिसके बाद देश भर में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 63,562 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन मामलों के बढ़ने की रफ्तार काफी तेज है. दिल्ली में एक दिन में 738 से अधिक मामले रजिस्टर किए गए हैं. जिस वजह से दिल्ली में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5714 हो गई है.

दिल्ली के बाद देशभर में कोविड के कुल मामले बढ़कर 315 हो गए हैं. तो वहीं कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4008 हो गई है. कोविड के इस अलार्मिंग रेट से बढ़ने पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोविड 19 के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर लोगों से बड़ी मात्रा में कोविड  टीकाकरण कराने की अपील की है.

रेलवे स्टेशन पर दो माल गाड़ियों के बीच हुई भिड़ंत, लोको पायलट की मौत

0

मध्य प्रदेश : सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह दो गुड्स ट्रेन माल गाड़ियों की भिडंत हो गई। घटना में मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया है। इस हादसे के कारण रेल यातायात रोक दिया गया है। हादसे में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पलट गए हैं।

 इस घटना में एक लोको पायलट की मौत भी हो गई है और दूसरा घायल है। घटना के बाद लोको शेड में आग भी लग गई थी। वहीं, घायलों में एक लोको पायलट शामिल है और बाकि अन्य कर्मचारी भी घायल हैं। यह घटना सुबह तकरीबन 7.15 बजे की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस तरह से घटना हुई यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। घटना की जांच की जाएगी। अभी यातायात बाधित है जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों वह माल गाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्दी ही आवागमन चालू किया जाएगा।

“क्योंकि तुम ही हो” ने पूरे किए 100 एपिसोड, बना है लोगों की पहली पसंद

0
  • T.S. Lama

मुंबई: फेमस टीवी सीरियल क्योंकि तुम ही हो ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यह सीरियल हर घर की पहली पसंद बना हुआ है। प्रियंका धवले, करण खन्ना और हर्ष नागर की शानदार तिकड़ी वाला यह शो लोगों की पहली पसंदी बना हुआ है। शो टीआरपी के मामले में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

100 एपिशोड पूरे होने पर शो के निर्माता, कालाकारों के और पूरी टीम जश्न मना रही है। टीम का कहना है कि यह उनके शो के लिए एक मील का पत्थर है। शो में मुख्य किरदार काव्या की भूमिका निभाने वाली प्रियंका धावले ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि एक ऐसे शो का हिस्सा बनना, जिसने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, एक अविश्वसनीय अनुभव है।

उन्होंने कहा कि मैं क्यूंकी तुम ही हो की टीम की आभारी हूं कि उसने यह संभव किया है। काव्या के चरित्र को चित्रित करना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है। दर्शकों के प्यार के लिए प्रियंका धवले ने सभी को शुक्रिया किया।

आयुष्मान की भूमिका निभाने वाले हर्ष नागर ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि योंकि तुम ही हो के 100 एपिसोड पूरे करना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह हमारी कड़ी मेहनत का नतीजा है। मुझे उम्मीद है कि यह शो हमारे दर्शकों का मनोरंजन करता रहेगा और हमें उनका प्यार और समर्थन मिलता रहेगा।

इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शो के निर्माता ने पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कुछ खास मेहमान, पूरी कास्ट और क्रू ने भाग लिया। क्यूंकी तुम ही हो के निर्माता सुहैल जैदी ने कहा कि यह मुझे बहुत खुशी देता है कि हमारे शो क्यूंकी तुम ही हो ने 100 एपिसोड हासिल कर लिए हैं। मेरी टीम के साथ यह एक अद्भुत यात्रा रही है, जिसने इस सफलता को हासिल करने के लिए दिन-रात काम किया।

सीएम के साथ चोर ने उड़ाई दावत, दो दिन रह चुका जेल

0

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश भी अजब-गजब है। इसका नमूना सीधी में देखने को मिला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीधी में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत 142 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए। इसके बाद उन्होंने हितग्राहियों के साथ बैठकर खाना भी खाया। इस दौरान उनके बगल में बैठे व्यक्ति का सच सामने आया है।

दरअसल, 10 अप्रैल को ही वह लकड़ी चोरी के मामले में दो दिन जेल में रहकर बाहर निकला था। अब यह बात सामने आते ही प्रशासन की किरकिरी हो रही है। साथ ही घटना के फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को धैहनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोतरा में हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए थे। उन्होंने हितग्राहियों के साथ बैठकर सहभोज भी किया था। इस दौरान जो तस्वीरें आई, उनमें उनके बगल में बैठा शख्स उनके साथ सेल्फी लेता दिखाई दिया। इस व्यक्ति का नाम अरविंद गुप्ता बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री को अंदाजा भी नहीं होगा कि वह जिसके साथ खाना खा रहे हैं, वह दो दिन जेल रहकर आया है।

उन्होंने तो दो मिनट तक अरविंद से बातचीत भी की। उसकी पीठ भी थपथपाई। अब पीठ क्यों थपथपाई, इसका भी कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, इस घटना को लेकर जिला प्रशासन की जरूर किरकिरी हो गई है। उन्होंने सीएम के साथ बैठकर भोज करने वालों का बैकग्राउंड चेक भी नहीं कराया।

मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने वाले शख्स का नाम अरविंद गुप्ता है। 43 नग लकड़ी चोरी के आरोप में 10 अप्रैल को उसे जेल भेजा गया था। उस पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 2, 26, 52 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है।

इफ्तार पार्टी में पहुंचे सलमान खान समेत कई सितारे

0

T.S. LAMA

मुंबई: पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने  मुंबई के बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई दिग्गज कलाकार और नेता नजर आए।

सलमान खान, सलीम खान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान, पूजा हेगड़े, नरगिस फाखरी, साजिद खान, उर्मिला मातोंडकर, जावेद जाफरी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, हुमा कुरैशी और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ, इमरान हाशमी और डेविड धवन सहित बॉलीवुड हस्तियां इस पार्टी में नजर आई।

हर साल की तरह इस साल भी बाबा सिद्दीकी ने अपने बेटे के साथ इफ्तार पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में सलमान खान काफी डैशिंग लुक में पहुंचे। काले रंग के पठानी सूट में सलमान बहुत हैंडसम लग रहे थे। वहीं, पूजा हेगड़े शिमरी साड़ी में इस इवेंट में पहुंची थीं।

इसके अलावा किसी का भाई किसी की जान में काम करने वाले सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल थे।

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और मशहूर डायरेक्टर साजिद खान को भी इफ्तार पार्टी में देखा गया। वह कुर्ता पायजामा में फोटोज क्लिक कराते नजर आए।

बता दें कि सलमान खान इन दिनों किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन में बिजी हैं।फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म के गाने लोगों के जुबान पर पहले ही चढ़ चुके हैं।

माना जा रहा है कि फिल्म को पहले दिन जबर्दस्त ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो सलमान के अलावा इसमेंं वेंकटेश, पूजा हेगड़, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी हैं।

सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता इस फिल्म के बाद यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसमें वह एक बार फिर स्पाई एजेंट के रूप में देश के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ भी दमदार एक्शन रोल में दिखेंगी।

कोरोना से 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, इतना पहुंचा एक्टिव केस का आंकड़ा

0
Corona

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस में फिर उछाल देखने को मिला है। हालांकि, कोरोना के नए मामलों में कल के मुकाबले कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 9,111 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कल के मुकाबले संख्या कम दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों में तेजी जारी है। इसका मतलब है कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 60,313 हो गई है। एक दिन पहले ये आंकड़ा 57,542 था।

कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में 27 मौतों हुई है, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,141 हो गई। कोविड के कुल मामले की बात करें तो संख्या 4.47 करोड़ (4,48,27,226) हो गई है।

कोरोना का पॉजिटिविटी भी बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.94 प्रतिशत आंकी गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.13 प्रतिशत और राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

उत्तराखंड: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

0

देहरादून। राज्य में 18 अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 19, 20 और 21 अप्रैल को मध्यम से तेज बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ भी चल सकता है। 19 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को भी फसलों के लिए सचेत किया गया है।

प्रदेशभर के लिए 18 से येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में 18 अप्रैल से परिवर्तन देखने को मिलेगा। 17 अप्रैल को पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।