Home Blog Page 553

चारधाम यात्रा की तैयारी, दौड़ेगी सिटी और स्कूल बसें!

0

चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिस तरह से तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, उससे एक बात तो साफ है कि इस बार भी नए रिकार्ड बन सकते हैं। ऐसे में वाहनों की कमी होने की का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने जरूरत पड़ने पर सिटी बसों और स्कूल बसों को भी चारधाम यात्रा में लगाने का प्रस्ताव बनाया है। इसकी तैयारी भी तेज कर दी गई है।

चारधाम यात्रा के लिए परिवहन कंपनियों की 1584 बसें संचालित होती हैं, जिसमें 1069 स्टेज कैरिज और 515 कांट्रेक्ट कैरिज बसें शामिल हैं। इसके अलावा 3200 बसें रोस्टर व्यवस्था से बाहर से संचालित होती हैं, जिनमें 1300 बसें राज्य और 1900 बसें अन्य राज्यों की होती हैं। इस यात्रा में परिवहन निगम की ओर से 100 बसें संचालित करने का प्रस्ताव है।

परिवहन मंत्री यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो कुमाऊं मंडल की 100 और बसें यात्रा में लगाई जाएंगी। इसके बाद इमरजेंसी हालात होने पर परिवहन निगम की 50 और बसें बढ़ाने के अलावा कुमाऊं से अतिरिक्त बसें भी बुलाई जा सकती हैं।

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ेगी तो सिटी बसों और स्कूलों में संचालित ठेका गाड़ियों को भी चारधाम यात्रा में लगाया जाएगा।

शराब घोटाले में 16 अप्रैल को केजरीवाल से पूछताछ करेगी CBI

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ भी पूछताछ करेगी। आम आदमी पार्टी के सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री से कथित शराब घोटाले में पूछताछ होगी। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया है।

मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अत्याचार का अंत जरूर होगा। इसके साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा समन दिए जाने के मामले में आज शाम (14 अप्रैल) को छह बजे प्रेसवार्ता करेंगे।

 

रिलीज से ठीक पहले फंस गई ‘छिपकली’, सामने आया ये विवाद

0

अभिनेता यशपाल शर्मा की फिल्म ‘छिपकली’ की शुक्रवार को रिलीज कानूनी झमेले में फंस गई है। फिल्म के सुबह के शो कैंसिल हो चुके हैं। पता चला है कि ये फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई है। लेखक अफजल शेख रिजवी ने फिल्म को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है और कहा है कि फिल्म ‘छिपकली’ की कहानी उनकी कहानी ‘ब्लैक्स’ पर आधारित है, और इसी कहानी पर वह एक उपन्यास भी प्रकाशित कर चुके हैं।

फिल्म ‘छिपकली’ के लेखक, निर्देशक कौशिक का कहना है कि इस बारे में उनकी बातचीत लेखक अफजल शेख रिजवी से चल रही है और इस फिल्म को लेकर जो भी विवाद है, उसे निपटा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अफजल शेख रिजवी उनका शुक्रवार की सुबह फोन भी नहीं उठाया। उधर, अफजल का कहना है कि कौशिक कर का फोन आया था, लेकिन उस समय नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से बात नहीं हो पाई।

लेखक अफजल शेख रिजवी का कहना है कि फिल्म ‘छिपकली’ उनकी लिखी कहानी ‘ब्लैक्स’ पर आधारित है, यह कहानी उनके उपन्यास ‘फलक तलक द गॉड इज डेड’ में भी शामिल है। उनकी बस इतनी सी मांग है कि फिल्म की क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम शामिल किया जाए और इस कहानी के बदले उनको एक उचित मेहनताना दिया जाए।

2024 लोकसभा चुनाव : शरद पवार की राहुल, खरगे से मुलाकात, ये हुआ फैसला

0
Supriya Sule- Sharad Pawar

नई दिल्ली:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की. इन नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों में एकता के मुद्दे पर चर्चा हुई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक में तय किया गया कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए मुद्दों पर केंद्रित कॉमन एजेंडा तय किया जाएगा. नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, के चंद्रशेखर राव, नवीन पटनायक, जगन रेड्डी और अरविंद केजरीवाल से बात की जाएगी.

पहले इन नेताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की जाएगी और फिर सबके साथ एक बैठक होगी. खास बात यह है कि बैठक में राहुल गांधी का नाम बैठक में कहीं अलग से नहीं होगा. इसके अलावा संयुक्त विपक्ष में पहली बार नवीन पटनायक और जगन रेड्डी को शामिल करने की बात हुई है. इन दोनों नेताओं से शरद पवार और नीतीश कुमार के जरिए संपर्क किया जाएगा. नीतीश कुमार तेलंगाना के मुख्यमंत्री से खुद बात करेंगे. मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शरद पवार और नीतीश कुमार चाणक्य की भूमिका में रहेंगे.

बताया जाता है कि शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने चर्चा में विपक्ष के दलों को एक मंच पर लाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. पवार ने तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों को साथ लेने पर भी जोर दिया. यह बैठक खरगे के नई दिल्ली के आवास 10 राजाजी मार्ग में हुई. बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे.

इस बैठक के बाद खरगे,शरद पवार और राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत है और सभी लोग इसको लेकर प्रतिबद्ध हैं. खरगे ने प्रेस से कहा, ‘‘कल नीतीश जी, तेजस्वी ने बात की थी…सभी लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए और महंगाई एवं युवाओं के लिए मिलकर काम करेंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब का कहना है कि सबसे मिलकर बात करेंगे और सब एक होने की कोशिश करेंगे. हम सब मिलकर काम करें, देशहित में काम करें.”

अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, एक अन्य शूटर भी ढेर

0

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम अहमद का एनकाउंटर किया गया है। यूपी एसटीएफ ने यह कार्रवाई झांसी में की है।

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद और गुलाम पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है,समग्रता भी होती है : CM

0

मसूरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी के एक होटल में मिलेट्स-2023 के अन्तर्गत आयोजित ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आये अतिथियों का स्वागत किय। उन्होंने कहा कि इस कान्फ्रेंस में विशेषज्ञों द्वारा जो मंथन किया जायेगा अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष को सफल बनाने में यह कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर मिलेट्स किसानों के लिए अपनी कम लागत क्षमता के कारण उपयोगी हैं। वहीं, ये पोशक तत्वों से भरपूर होने के कारण आज के बदलते परिवेश में हम सबके लिए भी अति-आवश्यक हैं। इस तरह के आयोजनों से न केवल मिलेट्स के प्रचार प्रसार में सहायता मिलेगी बल्कि इनसे उत्तराखंड में मोटे अनाज की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि भारत के प्रस्ताव और गंभीर प्रयासों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। भारत के बहुत से राज्यों में मोटे अनाज की खेती प्रचुर मात्रा में होती है, परंतु पहले इसके उचित दाम किसानों को नहीं मिलते थे। अब तस्वीर बदल रही है, इसका कारण लोगों का मोटे अनाजों को लेकर बदलता नजरिया है। आज मिलेट्स को लेकर देश में कई स्टार्टअप भी प्रारंभ हुए हैं, जो न केवल किसानों को फायदा पहुंचा रहे हैं बल्कि लोगों को रोजगार भी दिला रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री ने इसे श्री अन्न की संज्ञा दी है।

उन्होंने कहा कि जब हम किसी संकल्प को आगे बढ़ाते हैं तो उसे सिद्धि तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम होती है। श्री अन्न केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं है, जो लोग भारत की परंपराओं से परिचित हैं वे जानते हैं कि हमारे यहां किसी के आगे ’’श्री’’ ऐसे ही नहीं जुड़ता है। जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है,समग्रता भी होती है और विजय भी होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्न भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है इसमे गांव और गरीब जुड़े हैं और अब देश का प्रत्येक नागरिक भी जुड़ रहा है। श्री अन्न देश के छोटे किसानों के समृद्धि का द्वार है। देश के करोड़ों लोगों के पोषण का कर्णधार है।

देश के आदिवासी समाज का सत्कार है। केमिकल मुक्त खेती का बड़ा आधार है और क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने में मददगार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने श्री अन्न को वैश्विक आंदोलन बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ही नेतृत्व में वर्ष 2018 में हमने मोटे अनाज को “पोषक अनाज“ घोषित किया था। इसकी खेती के प्रति लोगों और किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर बाजार में रुचि पैदा करने के लिए भी विशेष अभियान चलाने का कार्य किया है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। राज्य के पर्वतीय जनपदों के कृषकों से सहकारिता विभाग एवं उत्तराखण्ड कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मंडुवा, झंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। प्रत्येक वर्ष सहकारिता एवं विपणन बोर्ड द्वारा पर्वतीय जिलों में क्रय केन्द्र संचालित करके पर्वतीय जिलों के कृषकों से उनके गांव के निकट ही मंडुवा, झंगोरा आदि की खरीद करके किसानों को उनके खाते में ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है।

इससे न सिर्फ किसानों की आय में बढोतरी हो रही है बल्कि मिलेट उत्पादों के उत्पादन हेतु किसान प्रोत्साहित भी हो रहे हैं। उत्तराखण्ड की जलवायु के अनुसार मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, ताकि हमारा प्रदेश मिलेट उत्पादन में शीर्ष स्थान प्राप्त करे एवं राज्य की आर्थिक उन्नति में भागीदार बने। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया कि लोक पर्वों और त्योहारों  में मिलेट उत्पादों का उपयोग अवश्य करें।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि विपणन बोर्डों का राष्ट्रीय परिषद (कौसाम्ब) द्वारा मिलेट्स पर आधारित यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आज पूरे विश्व में मोटे अनाजों को लेकर एक नई अलख जगी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरगामी सोच को परिलक्षित करते हुए भारत में श्री अन्न को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दो बार मिलेट भोज का आयोजन किया जा चुका है।

विभिन्न सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन कर मिलेट्स का प्रचार-प्रसार एवं कृषकों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35.78 रूपये तय किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को भी वितरित किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि मई माह में देहरादून एवं हल्द्वानी में मिलेट्स को बढ़ावा देने के बड़े आयोजन किये जायेंगे। 2025 तक मिलेट उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

टिकट नहीं मिला तो BJP में शामिल हुई कांग्रेस नेता की बेटी, पिता ने कही ये बात

0

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कगोडु थिम्मप्पा की बेटी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को डॉ. राज नंदिनी भाजपा में शामिल हो गईं। इस दौरान भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मंच पर उपस्थित थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद डॉ. राज नंदिनी ने कहा कि कांग्रेस ने बाहर से आए एक व्यक्ति को टिकट दे दिया। उन्होंने मुझे बताया तक नहीं। कांग्रेस ने मुझे टिकट नहीं दिया, इसलिए मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई।

कांग्रेस नेता थिम्मप्पा ने कहा कि मुझे राजनंदिनी से यह उम्मीद नहीं थी। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भाजपा नेताओं की चाल है। मैं राजनंदिनी से बात करूंगा। मैं कांग्रेस के साथ खड़ा हूं, हमेशा कांग्रेस के समर्थन में रहूंगा, कांग्रेस के लिए काम करूंगा।

उत्तराखंड: यहां हुआ सड़क हादसा, तीन लोग घायल, इतने थे सवार

0

उत्तरकाशी : संगमचट्टी मोटर मार्ग पर स्थान रवाड़ा के पास वन विभाग का वाहन सड़क पर पलटने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

जिसमें 3 लोग घायल होने की सूचना बतायी गयी है उक्त स्थान हेतु पुलिस टीम तथा 108 आपातकालीन सेवा रवाना हुई है। वाहन वन विभाग का बताया जा रहा है।

सावधान! Corona ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे के भीतर 7,830 नए मामले

0
Corona

देश में कोरोना के तेज रफ्तार लोगों को डरा रही है. कोरोना के मामले हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद देश में कोरोना के कुल 40,215 एक्टिव केस हो गए हैं.

12 अप्रैल के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल देखा गया है. मंगलवार को देश में कुल 5,880 मामले सामने आए थे. एक्टिव केस में अब कुल संक्रमणों का 0.09 प्रतिशत शामिल है और राष्ट्रीय कोविड -19 रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,04,771 हो गई और डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज हुआ है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

BJP की पहली लिस्ट जारी, बगावत शुरू, एक ने दिया इस्तीफा, दूसरा बोला- दिल्ली जाउंगा

0

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद विरोध-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। सूची में कुछ भाजपा विधायकों के नाम नहीं होने के बाद उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। आगामी चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बासवराज बोम्मई ने कहा कि नामों को लेकर आम सहमति है और इससे हर कोई खुश है।

मौजूदा विधायक महेश कुमथल्ली को बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। सावदी अथानी से तीन बार विधायक रहे हैं, लेकिन 2018 के चुनाव में वह कुमथल्ली (तब कांग्रेस में) से हार गए थे। सावदी ने कहा कि वह गुरुवार शाम को ‘‘कड़ा निर्णय’’ लेंगे और शुक्रवार से काम शुरू कर देंगे। ऐसी अटकलें हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कुमथल्ली उन बागियों के समूह में शामिल थे जिन्होंने 2019 में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन की सरकार को गिराने और बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने में भाजपा की मदद की थी।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने आज दिल्ली जाउंगा। मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक चीजें होंगी। आने वाले दिनों में पार्टी आलाकमान और राज्य के नेता सब कुछ स्पष्ट करेंगे। जगदीश शेट्टार का नाम आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं है।

सूची में कुछ भाजपा विधायकों के नाम नहीं होने के बाद उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी कड़ी में भाजपा विधायक महादेवप्पा यादवाद के समर्थकों ने मंगलवार रात बेलगावी के रामदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें टिकट नहीं दिए जाने को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। यादवाद की जगह पर इस निर्वाचन क्षेत्र से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए चिक्का रेवाना को टिकट मिला है।