Home Blog Page 540

दून मेडिकल कॉलेज के PRO ऑफिस का रोना, बेडशीट नहीं मिल पाएगी, ये है पूरा मामला

0
  • प्रदीप रावत (रवांल्टा)

दिन 6 मई शनिवार। समय लगभग 5 बजे। मैं दून मेडिकल कॉलेज (अस्पताल) में भर्ती किसी मरीज का हाल जानने पहुंचा। मरीज को गायनी वार्ड में पहली मंजिल पर भर्ती कराया गया था। वहां, पहुंचा तो नजारा देखकर हिल गया। उस वार्ड में आलम यह था कि मरीजों को कोई पूछने वाला नहीं। पोछा भी नहीं लगा था। टॉयलेट की ओर गया, जैसे गया था, वैसे ही वापस लौट आया। जिस मरीज को देखने गया था। उनको तब तक एक बेड दे दिया गया था।

बेडशीट के बगैर

यहां तक तो ठीक था…लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने दिमाग हिला दिया। बेडशीट के बगैर ही मरीज को लेटने के लिए कह दिया गया। पूरे वार्ड में एक मात्र नर्स थी। उनसेे तीन-चार बार कहा…नर्स ने अपने मजबूरी बताई कि उनके पास है ही नहीं, तो कहां से देंगी। साथ ही यह भी बोलीं कि कुछ देर में सीनियर स्टाफ आएगा, वहीं चादर देंगे। इंतजार किया, लेकिन रहा नहीं गया।

doon medical collage 4

एक मित्र को फोन लगाया

फिर तिमारदार से पत्रकार वाली भूमिका में आ गया। स्वास्थ्य मंत्री की टीम में काम करने वाले अपने एक मित्र को फोन लगाया। उन्होंने बगैर देर किए हुए दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की ओर से तैनात जशवंत का नंबर दिया। मैंने तत्काल उनको फोन किया। उन्होंने एक और नंबर दिया नाम था विजय राज…। उनको फोन किया। पहली बार में कहा कि अभी व्यवस्था कराता हूं। कोई व्यवस्था नहीं हुई। फिर कुछ देर बाद विजय राज कहना था कि वो कुछ नहीं सकते और अस्पताल से निकल गए हैं।

उत्तराखंड : गांव में डायरिया का कहर, चपेट में कई परिवार, बच्ची की मौत

बेडशीट गीली हैं, नहीं मिल सकती

इसी बीच करीब पौने सात बजे दून मेडिकल कॉलेज पीआरओ दफ्तर से भी एक फोन कॉल आया था। उनको भी वही समस्या बताई गई। फिर से वही भरोसा कि अभी व्यवस्था कराते हैं…हुआ कुछ नहीं। उनको फिर फोन किया। इस बार भी भरोसा मिला, लेकिन बेडशीट का इंतजार करते-करते तीन घंटे हो गए। उस वक्त मैं दंग रह गया, जब मेडिकल कॉलेज पीआरओ से कॉल आता है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही थी। सारी बेडशीट गीली हैं, नहीं मिल सकती। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दून मेडिकल कॉलेज का क्या हाल है। यहां मरीज कैसे सरवाइव करते होंगे। कैसे बगैर बेडशीट के रहते होंगे।

doon medical collage 2

वीडियो और फोटो स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर को भेजे 

फोन कॉल के सिलसिले के बीच में मैंने कुछ वीडियो और फोटो स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर को भेज दिए। उनके पीआरओ राकेश नेगी को फोन कॉल भी किया, लेकिन ना तो फोन उठा और ना कोई मैसेज मिला। लेकिन, इस बीच अचानक से पूरे गायनी वार्ड में हलचल सी होने लगी। सफाई वाले भी आए। झाड़ू भी लगा, पोछा भी लगा। टॉयलेट में भी सफाई हुई, लेकिन बेडशीट का अब भी इंतजार हो रहा था।

उत्तराखंड : गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती

घर से उठकर अस्पताल आना पड़ा

इस बीच मैं विदा लेकर बाहर की ओर आ गया। तभी मुझे अंदर से फोन आता है कि किशकायत किसने की। वो कोई सीनियर नर्स थी, जिनको घर से उठकर अस्पताल आना पड़ा। हैरत की बात तो यह है कि वार्ड में ड्यूटी पर तैनात नर्स इस बात से ही मुकर गई कि उनसे किसी ने बेडशीट मांगी ही नहीं और उन्होंने देने से भी इंकार नहीं किया। बात सुनकार मुझे गुस्सा आ गया। बाद में वो भी मान गई कि हां उनसे बेडशीट मांगी गई थी। इस बीच जैसे ही मैं घर पहुंचा मरीज का फोन आया कि उनको दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। व्यवस्था भी पहले से बेहतर है।

doon medical collage 1

क्या मेडिकल कॉलेज का हाल ऐसा ही रहेगा?

मेरी व्यवस्थाएं मेरी मित्रता और जान-पहचान से हो गई। लेकिन, सवाल इस बात का है कि क्या मेडिकल कॉलेज का हाल ऐसा ही रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री के दावों को मेडिकल कॉजेल का पीआरओ दफ्तर क्यों पलीता लगा रहा है। ऐसे लोग मरीजों की क्या मदद करेंगे, जिनसे एक बेडशीट तक उपलबध नहीं करवाई जा सकी। आखिर ऐसे लोगों को किस बात का वेतन दिया जा रहा है। क्यों ऐसे लोग स्वास्थ्य मंत्री की छवि को धूमिल कर रहे हैं?

doon medical collage 4

बीमार होने का खतरा

गायनी वार्ड बहुत संसेटिव होता है। नवजात बच्चे होते हैं। प्रसव के बाद महिला का विशेष ख्याल रखा जाने की जरूरत होगी। लेकिन, यहां सबकुछ उल्टा है। गंदगी के अंबार लगे हैं। दीचारों पर कहीं सीलन है, तो कहीं से सीमेंट गिरा हुआ है। बेडों की हालत बेहद बुरी है। बेडों से उठाई गई चादरों का ढेर वहीं सामने की ओर रखे कूड़ेदानों के ऊपर लगा रहता है। ऐसे में नवजात बच्चों के साथ ही महिलाओं के बीमार होने का खतरा बना रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने लिया एक्शन
मेरी शिकायत के बाद जो भी हलचल हुई। छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े डॉक्टर तक जो भी एक्शन में नजर आए। जानकारी मिली की स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और कड़ी फटकार लगाई है। उन्हीं की फटकार का असर था कि अस्पताल में सभी अपने काम में जुट गए। लेकिन, सवाल यह है कि क्या बगैर जान-पहचान के लोगों को ऐसे ही अस्पताल में गंदगी के बीच रखा जाएगा। जिस गायनी वार्ड की मैं बात कर रहा हूं, उसके पूरे कायाकल्प की जरूरत है।

शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

0

अमेरिका के टेक्सास में एक बार फिर गोलीबारी हुई है. टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं पुलिस ने शूटर को बी मार गिराया है. गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं, इनमें बच्चे भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास के एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में दिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया है.

घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें खून से लथपथ लोगों को जमीन पर गिरे देखा जा सकता है. एक वीडियो में मारा गया हमलावर भी दिख रहा है. उसके शव के पास हमले में इस्तेमाल हुई बंदूक भी दिखाई दे रही है.

कॉलिन काउंटी के प्रमुख अधिकारी (शेरिफ) के कार्यालय ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है. साथ ही लोगों के घायल होने की बात कही है. एलन पुलिस विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लोगों से क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है. शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉल में कुछ पीड़ित फंसे हुए हैं. हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति की जानकारी नहीं हैं.

मॉल में मौजूद कई कर्मचारियों ने इमारत के अंदर शरण ली है. दुकानदार जिल वूली ने एक स्थानीय समाचार स्टेशन को बताया कि जब गोलियां चलीं तो वह अपनी 79 वर्षीय मां के साथ अंदर थीं. वूली ने सीबीएस सहयोगी डब्लूडीजेटी को बताया, “मुझे तुरंत पताचल गया कि यह बंदूक की गोली थी.इसके बाद हम फर्श पर लेट गए.

मॉल का संचालन करने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम निराश और नाराज हैं कि हमारे मेहमान और किराएदार आज इस हिंसक घटना की चपेट में आ गए.” इसमें कहा गया है, “हम वाउवाटोसा पुलिस विभाग में अपने सहयोगियों के लिए आभारी हैं और हम उनकी जांच में सहयोग कर रहे हैं.

उत्तराखंड : इस गांव में डायरिया से बच्ची की मौत, 7 लोग अस्पताल में भर्ती

0

बागेश्वर: बागेश्वर जिले से बुरी खबर है। यहां एक गांव में डायरिया का प्रकोप हो गया है। बताया जा रहा है कि इससे एक बच्ची की मौत हो चुकी है। गंभीर बीमार 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरिया की चपेट में गांव के कई परिवार आ गए हैं। मामले की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए जल संस्थान को सौंप दिए हैं।

जानकारी के अनुसार काफलीगैर तहसील के सिया गांव में डायरिया से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। गांव के 16 लोग डायरिया और उल्टी दस्त की चपेट में हैं। ग्रामीण हरीश चंद्र सिंह पांच साल की लड़की निकिता की मौत हो गई। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीएस जंगपांगी चिकित्सकों की टीम के साथ गांव गए। डॉ. आरएस टोलिया, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रवि श्रीवास्तव और फार्मासिस्ट शिवराज सिंह ने मरीजों की जांच और उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया।

एक रिपोर्ट के अनुसार सात लोगों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जिला अस्पताल में भवान सिंह (70) पुत्र दौलत सिंह, राजेंद्र सिंह (63) पुत्र दौलत सिंह, दीना देवी (38) पत्नी नंदन सिंह, इंद्रा देवी (30) पत्नी हरीश चंद्र सिंह, प्रिया (13) पुत्री नंदन सिंह, नेहा रावत (12) पुत्री दिनेश सिंह और गीतांजलि (03) हरीश सिंह का इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड : गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग

0

पिथौरागढ़: धारचूला में SBI मैनेजर और गार्ड के बीच हुए विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई।

मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को इलाज के लिए बाहर ले जाने को हैली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं।

 

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए रुचिन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा

0

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ शहीद हुए चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। यहां पुलिस प्रशासन व सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। सीएम धामी भी कुछ ही देर में पहुंचेंगे।

उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि रुचिन के भाई को इसकी सूचना दे दी है वही परिजनों को बताएगा। रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। रुचिन के चाचा सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शहीद की पत्नी और बेटा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं। उसकी पत्नी ने ही गैरसैंण में अपने माता-पिता को पति के शहीद होने की सूचना दी।

रुचिन अपने पीछे दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी और एक चार साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। रुचिन की पत्नी और बेटा उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं। रावत ने बताया कि रुचिन काफी हंसमुख स्वभाव का था। वे जब छुट्टी में गांव आते थे तो सामाजिक कार्यों में खूब बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। गैरसैंण एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि आधिकारिक रूप से अभी इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं है हुई लेकिन क्षेत्र में कुनीगाड़ गांव के रुचिन सिंह रावत के शहीद होने की बात प्रकाश में आई है।

बड़ा फैसला : ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन पर रोक, इसलिए उठाया कदम

0

सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर चार मई को जम्मू-कश्मीर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अब रक्षा अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों से जुड़ी दो दुर्घटनाओं के बाद से यह हेलिकॉप्टर मैदान में ही खड़े हैं। इन हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरे करीब एक महीने से अधिक का समय हो गया है।

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ था। इसमें तीन लोग सवार थे। तीनों जख्मी हुए। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया था। मामले को लेकर सेना की तरफ से आए बयान में कहा गया था कि गुरुवार को करीब सवा ग्यारह बजे ऑपरेशनल मिशन पर रवाना हुए ध्रुव हेलीकॉप्टर ने किश्तवाड़ की मरुआ नदी के तट पर लैंडिंग के दौरान हादसे की चपेट में आया था। जानकारी के मुताबिक, पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी थी।

इसके तुरंत बाद बचाव अभियान मौके पर रवाना हुआ। सेना की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। विमान में दो पायलट और एक टेक्नीशियन सवार थे। तीनों घायल कर्मियों को उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं

गौरतलब है कि 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला चीता हेलीकॉप्टर एटीसी से संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में दोनों पायलटों लेफ्टिनेंट कर्नल विनय बानू रेड्डी और मेजर जयंता ए की मौत हो गई। इस मामले में हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

बारामुला और राजौरी में मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर, एक घायल

0

जम्मू-कश्मीर : राजौरी व बारामुला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने घेराबंदी तेज कर दी। शनिवार को सेना ने राजौरी में एक आतंकवादी को मार दिया है, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। वहीं, बारामुला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। इस आतंकी के तार लश्कर से जुड़े हैं।

राजौरी में सेना के जवानों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है जबकि एक अन्य आतंकी घायल हो गया है। अभी भी राजौरी के कंडी जंगल में मुठभेड़ चल रही है। आतंकी के पास से 1एक एके 56 रायफल, चार मैग्जीन, कुछ कारतूस, एक 9 एमएम की पिस्टल, 3 ग्रेनेड और विस्फोट सामग्री मिली है।

बारामुला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षाबल आतंकियों के खात्मे में लगे हैं। इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकी को मार दिया गया है। इस आतंकी के तार लश्कर से जुड़े हैं। आतंकी का नाम आबिद वानी है। वह दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के बाबपोरा का निवासी था।

स्थिति का जायजा लेने के लिए अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी जाएंगे। शनिवार को घाटी में जारी मुठभेड़ का जायजा लेने के लिए वह राजौरी का दौरा करेंगे। घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बीच आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं और उन्हीं के खात्मे के लिए सेना ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। अब इसी ऑपरेशन का जायजा लेने खुद रक्षा मंत्री पहुंचेंगे।

राजौरी में लगातार मुठभेड़ जारी है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन भी जारी है। इस स्थिति का जायजा लेने के लिए अब सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे घाटी का दौरा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान विस्फोट में शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले से ही ग्राउंड जीरो पर हैं। राजौरी में जारी मुठभेड़ की पल-पल की अपडेट उन्हें दी जा रही है।

पहले दिन ‘द केरल स्टोरी’ ने की जबरदस्त कमाई

0

विवादित फिल्म द केरला स्टोरी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ट्रेलर सामने आने के बाद से शुरू हुए बवाल ने दर्शकों की रुचि फिल्म में और बढ़ा दी। ‘द केरला स्टोरी’ ने पहले दिन अच्छी कमाई की और इसके साथ ही ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गई है। पिछले साल रिलीज हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ से अदा शर्मा की इस फिल्म की तुलना हो रही है, लेकिन पहले दिन की कमाई के मामले में इसने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के अखाड़े तक जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है ‘द केरला स्टोरी’। फिल्म के कंटेंट के कारण ये जबरदस्त विवादों में घिर गई। इसकी रिलीज को रोकने का मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कुछ समुदाय विशेष का कहना है कि फिल्म उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है और देश में इससे सम्प्रदाय तनाव बढ़ सकता है। हालांकि ‘द केरल स्टोरी’ की पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी

द केरल स्टोरी ने पहले दिन 7.5 करोड़ से 8 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है (ये आंकड़े शुरुआती हैं, इनमें फेरबदल संभव है) इसके साथ ही द केरल स्टोरी इस साल की पांचवी बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे ऊपर चौथे नंबर पर भोला है 11 करोड़ के साथ। बता दें कि द केरला स्टोरी ने पहले दिन की कमाई के मामले में अक्षय कुमार की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा को भी पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को इसके जबरदस्त कमाई करने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। शुक्रवार को अपने कर्नाटक दौरे में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का जिक्र किया है। दूसरी तरफ इसकी तुलना विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स से की जा रही है, जिसने पहले दिन सिर्फ 3.55 करोड़ का बिजनेस किया था। निर्देशन सुदीप्तो सेन की फिल्म तीन लड़कियों की कहानी है, जो धर्म परिवर्तन जैसे साजिश का शिकार बनतीं हैं।

1 ओवर बने 46 रन! T20 में आया भूचाल, बल्लेबाज ने गेंदबाज के उड़ाए होश…VIDEO

0

क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यूं तो हमने एक ओवर में 7 छक्के लगते देखें हैं. अब कुछ ऐसा हुआ है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. दरअसल, हुआ ये कि एक ओवर में अब 46 रन बने हैं.

दरअसल, KCC Friends मोबाइल टी20 चैंपियंस ट्रॉफी 2023 टूर्नामेंट (Franchise League In Kuwait) के दौरान ऐसा देखने को मिला है, जब एक ओवर में 46 रन बने, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. फैनकोड ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाज वासुदेव डालटा हैं जिन्होंने गेंदबाज हरमन के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर तूफान ला दी.

1 ओवर में 46 रन कैसे बने
पहली गेंद- 6 (नो बॉल)- 7 रन
पहली गेंद- 4 (बाई के रूप में)- 4 रन
दूसरी गेंद- 6 रन
तीसरी गेंद- 6 (नो बॉल)- 7 रन
तीसरी गेंद – 6 रन
चौथी गेंद- 6 रन
पांचवीं गेंद- 6 रन
छठी गेंद- 4 रन

कुल 46 रन

इस तरह से इस एक ओवर में 46 रन बनते हैं. इस वीडियो को देखकर पूरा क्रिकेट जगत चौंक गया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.  हरमन जब गेंदबाजी करने आते हैं तो पहली गेंद नो बॉल रहती है जिसपर छक्का पड़ता है. फिर जब लीगल गेंद करते हैं तो वह गेंद बाई के लिए जाती है, जिसपर 4 रन बन जाते हैं.

अब तक 1 गेंद पर 11 रन बन गए होते हैं. इसके बाद बल्लेबाज ने अगली 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्का लगाकर 30 रन बटोर लेते हैं. इस दौरान एक गेंद जो फेंकी जाती है, वह गेंद भी नो बॉल रहती है. फिर जब आखिरी गेंद फेंकी जाती है, उसपर बल्लेबाज चौका बटोर लेता है, इस तरह से एक ओवर में 46 रन बनते हैं

अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी को चुनौती, अगर मैं भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया तो…!

0
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा. सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां किसी भी तरीके से उन्हें सिर्फ “चोर” साबित करने में जुटी हैं. मैं तो पीएम मोदी को कहना चाहता हूं कि अगर मेरे खिलाफ एक पैसे का भी भ्रष्टाचार मिलता है तो वो मुझे सरेआम फांसी पर लटकवा सकते हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे.

अरविंद केजरीवाल ने 16 अप्रैल को सीबीआई द्वारा की गई पूछताछ का भी जिक्र किया. सीबीआई ने शराब नीति को लेकर सीएम केजरीवाल को एक गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया था. इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में हैं.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मेरे पीछे CBI, ED, Income Tax और पुलिस को लगा दिया है. आखिर क्यों?  इसका सिर्फ एक मकसद है. और वो ये कि किसी भी तरीके से ये साबित कर सकें कि केजरीवाल चोर है. और वो भ्रष्टाचार में लिप्त है.

उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो फिर इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है. मैं आपको ये दावे से कहना चाहता हूं कि आपने जिस दिन मेरे खिलाफ एक पैसे का भ्रष्टाचार भी उजागर कर दिया, तो उसी दिन मुझे सरेआम फांसी पर लटका देना. तो ये रोज की नौटंकी और तमाशा बंद कीजिए.