Home Blog Page 539

बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी, यमुनोत्री में ओले

0

प्रदेशभर में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, दोपहर बाद मौसम बदला और चारों धामों में बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, यमुनोत्री धाम में ओलावृष्टि भी हुई। इसके साथ ही धामों में ठंड बढ़ गई है।

वहीं, मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में आज ओलावृष्टि की आशंका जताई है। साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है। जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है।

उत्तराखंड : सीएम धामी का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में मिलेगी ये सुविधा

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने राज्य के समस्त विद्यालयों में कक्षा 11 और 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के लिए स्थाई निवास, जाति और आय प्रमाण पत्र के साथ ही अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

इसमें कहा गया है कि छात्रों को आवश्यक प्रमाण-पत्र की आवश्यकता एवं इन प्रमाण-पत्रों को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के दृष्टिगत राज्य के समस्त विद्यालयों में अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण नामक पहल के तहत कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्थायी निवास, जाति एवं आय तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आदेश जारी किये हैं कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा अधिकारी को सम्मिलित करते हुए समिति का गठन किया जाय। समिति द्वारा जनपद स्तर पर कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या का आकलन किया जायेगा। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से विद्यालय में भ्रमण करने वाली टीमों (पटवारी/लेखपाल/ कानूनगो एवं सीएससी के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर) का तिथिवार रोस्टर तैयार करवाया जायेगा। निवास स्थान, चरित्र, आय एवं पर्वतीय प्रमाण-पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की प्रक्रिया हेतु टाइम फ्रेम का निर्धारण करते हुए कार्ययोजना तैयार की जायेगी। जनपद स्तर पर उक्त कार्यक्रम का साप्ताहिक अनुश्रवण एवं निगरानी की जायेगी।

तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए समिति का गठन किया जाय। समिति द्वारा तैयार रोस्टर की सूचना से सम्बन्धित विद्यालयों को अवगत कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। प्रमाण-पत्रों हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूचना प्रधानाचार्याे, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जायेगी। तहसील स्तर पर इस कार्यक्रम का दैनिक अनुश्रवण एवं निगरानी की जायेगी। कार्यवाही के पश्चात तहसीलदार स्तर से दैनिक निगरानी के अंतर्गत तिथि वार रोस्टर के अनुसार पटवारी / लेखपाल / कानूनगो एवं सीएससी के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की टीम द्वारा सम्बन्धित विद्यालय का भ्रमण किया जायेगा तथा प्रधानाचार्य से प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए प्रमाण-पत्र हेतु आवश्यक शुल्क / दस्तावेज, ऑनलाईन / ऑफलाईन माध्यम से तहसीलदार / उपजिलाधिकारी कार्यालयों को प्रेषित किये जायेंगे।

आवश्यक शुल्क / दस्तावेज प्राप्त होने के उपरान्त तहसीलदार/ उपजिलाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र निर्गत करते हुए उक्त प्रमाण-पत्र, छात्र-छात्राओं को वितरित किये जाने हेतु एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दिया जायेगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पूर्ण कार्यवाही की प्रभावी मॉनिटरिंग की जायेगी एवं किसी प्रकार की समस्या / कठिनाई उत्पन्न होने पर समिति के स्तर से सम्बन्धित को तात्कालिकता के आधार पर यथावश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये जायेंगे।यह समस्त कार्यवाही अधिकतम दो माह के भीतर सम्पादित कराते हुए, प्रत्येक जनपद की साप्ताहिक सूचना, जिलाधिकारी द्वारा शासन को सलग्न प्रारूपानुसार अनिवार्य रूप से संप्रेषित कराया जाना सुनिश्चित करें।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इस दिन तक केदारनाथ धाम यात्रा पंजीकरण पर रोक, पढ़ें पूरी खबर

0

देहरादून : केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर 15 मई तक रोक लगा दी गई है। संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 15 मई तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी, लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। उनका कहना है कि अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।

सरकार का प्रयास तीर्थ यात्रियों को सुगम यात्रा करना है। इसको देखते हुए ही फिलहाल नए पंजीकरण पर 15 मई तक के लिए रोक लगा दी गई है। 13 मई तक केदारनाथ के लिए 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है। चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

इसी साल रिलीज होगी ‘लाल सलाम’, धमाल मचा रहा सुपरस्टार रजनीकांत फर्स्ट लुक

0

आपने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के भाईजान के तो खूब चर्चे सुने होंगे. लेकिन अब भाईजान को टक्कर देने के लिए नया भाई आ गया है. इस भाई ने एंट्री लेते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और इस भाई के लुक की काफी चर्चा भी हो रही है. यह भाईजान कोई और नहीं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और फैन्स के चहेते रजनीकांत है. सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘लाल सलाम’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है. इस लुक में वह कमाल के लग रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की इस फोटो को लायका प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है. इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘मुंबई में आ गया है सबका फेवरिट भाई. तलैवा का होने जा रहा है आगाज. लाल सलाम में मोईद्दीन के रोल में सुपरस्टार रजनीकांत.’ इस तरह उनकी इस फोटो पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं. रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम के फर्स्ट लक पोस्टरों को इंग्लिश और तमिल में रिलीज किया गया है. इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या डायरेक्ट कर रही हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि फिल्म में रजनीकांत का कैमियो है.

लाल सलाम फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में हैं. फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान का है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 2023 में ही रिलीज किया जा सकता है. इस तरह रजनीकांत के फैन्स के लिए जबरदस्त सरप्राइज आने वाला है.

टूरिस्ट बोट हादसे में 22 लोगों की मौत

0

केरल में मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में थूवलथीरम तट के पास रविवार की शाम को एक हाउसबोट के पलट जाने से 22 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 7 बच्चे और कुछ महिलाएं भी शामिल हैं. ये हादसा शाम को सात बजे के करीब हुआ. हादसे के समय नाव में क़रीब 40 से 50 लोग सवार थे.  मौके पर राहत और बचाव काम किया जा रहा है.

NDRF, दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन तैनात है. मीडिया रिपोर्ट का नौसार लापता लोगों की खोज के लिए अंडरवाटर कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.जो लोग निकाले जा रहे हैं उन्हें थिरुर, तनूर और कोझिकोड के अस्पताल में ले जाया गया है. जिसमें से ज़्यादातर लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है. वहीं नाव के मालिक पर केस दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार इस नाव का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था. साथ ही नाव पर सवार लोगों को लाइफ़ जैकेट तक नहीं दिया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट भी किया है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है – ”केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. PMNRF से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रदान की जाएगी.

केरल के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने घटना की जानकारी मिलने के बाद कहा कि इस हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनमें खास तौर पर बच्चे शामिल हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब स्कूल की छुट्टियों के दौरान बच्चे हाउसबोट की सवारी कर रहे थे. अभी भी कई बच्चों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाशी के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है.

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. घटना कैसे हुई इसका पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना को लेकर कहा कि हादसा शाम करीब सात बजे हुआ है.अभी तक पानी में से निकाले गए लोगों को पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जहां कुछ लोगों को इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. हम फिलहाल पूरे घटना की जांच कर रहे हैं.

राजस्थान के हनुमानगढ़ में घर पर गिरा मिग-21, दो लोगों की मौत

0

हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटरजेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। एक घायल की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मिग ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी।

IPL इतिहास में पहली बार एक ही मैच में 2 भाई कर रहे हैं कप्तानी

0

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ की टीम ने एक बदलाव करते हुए नवीन उल हक की जगह क्विंटन डिकॉक को इलेवन में शामिल किया है.वहीं गुजरात टाइटंस ने जोश लिटिल की जगह अल्जारी जोसेफ को टीम में शामिल किया है. लिटिल आयरलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने चले गए हैं. खास बात ये है कि आईपीएल इतिहास में ये पहली बार हो रहा है जब दो भाई किसी मैच में दो विरोधी टीमों की कप्तानी कर रहे हों.

गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या हैं. वहीं केएल राहुल के चोटिल होने का बाद क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स ने टीम का कप्तान बनाया है. टी20 क्रिकेट में यह सिर्फ तीसरा मुकाबला है जब दो भाई किसी मैच में विरोधी टीमों की अगुआई कर रहे हैं. इससे पहले हसी बंधु माइक और डेविड बिग बैश लीग में दो बार कप्तान के रूप में आमने-सामने आ चुके हैं.

दोनों टीमों के इस सीज़न की परफॉर्मेंस की बात करें तो गुजरात प्वाइंट्स टेबल में सबसे उपर चल रही है. टाइटंस ने अब तक 10 मैच खेले हैं और उसमें से 7 जीत हैं वहीं लखनऊ ने अब तक खेले गए 10 में से 5 मैच जीते हैं और उसे 4 में हार मिली है. वहीं एक मैच का कोई नतीजा नही निकला.

SSP ने किए निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

0

अल्मोड़ा। SSP रचिता जुयाल ने आज इंस्पेक्टर और उप निरीक्षकों के तबादले किये हैं। अल्मोड़ा के कोतवाल राजेश कुमार यादव को द्वाराहाट का कोतवाल बनाया है। द्वाराहाट में तैनात कोतवाल अजय लाल साह को प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है। देखें किसको कहा भेजा है।

 

IMG 20230507 WA0010

AAP का दावा : दिल्ली में नहीं हुआ कोई शराब घोटाला, कोर्ट की टिप्पणी से हुआ साफ

0

जिस आबकारी घोटाले के आराेप में मनीष सिसोदिया26 मार्च से जेल में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घोटाले की सच्चाई से पर्दा उठाने का दावा किया है। आप नेता और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शराब घोटाले को लेकर आज रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि छह महीने से ईडी और सीबीआइ शराब घोटाले की जांच कर रही है। पहला आरोप है कि शराब कारोबारियों से 100 करोड़ लिए गए, उसे आम आदमी पार्टी ने गोवा में खर्च किए। इस मामले में आरोपी राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी है और 85 पेज का आर्डर दिया है, इस आर्डर से साफ हो रहा है कि इस मामले में एक भी पैसे का घोटाला नहीं हुआ है।

ED ने पहले 100 करोड़ का आरोप लगाया था, इसके बाद ED 30 करोड़ पर आ गई है। आरोप में कहा गया कि राजेश जोशी ने यह पैसा गोवा में पहुंचाया। इस पर कोर्ट ने कहा है कि इसका भी कोई प्रमाण नहीं मिला है। कहा गया कि पैसा हवाला के माध्यम से पर्चियों के माध्यम से लिया गया है। कोर्ट ने कहा है कि इसका कोई सुबूत ED के पास नहीं है। दूसरा आरोप है कि 100 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में खर्च किया गया है। ED ने पूरी जांच कर ली है। मगर पूरी जांच में उन्हें पता चला है कि गोवा चुनाव में केवल 19 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके बाद अब BJP को माफी मांगनी चाहिए, BJP एक साल से 100 करोड़ का आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि यह साल से पहले BJP ने 100 करोड़ का आरोप लगाया, इसके बाद ED ने भी यही आरोप लगाया है। ED की कार्रवाई के बारे में इस तरह भी पता चलता है कि मनीष सिसोदिया ने 14 फोन तोड़ दिए, मगर इस बारे में भी पता चलता है कि इसमें से सात फोन ED और CBI के पास ही हैं। कोर्ट की टिप्पणी के बाद साफ है कि कोई घोटाला नहीं हुआ है। आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया समेत कई हाई-प्रोफाइल लोग जेल में हैं।  साथ ही जांच एजेंसी ने बीते महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां उनसे करीब 9 घंटे लंबी पूछताछ की गई थी।

ED और CBI का आरोप है कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया, लाइसेंस शुल्क माफ और कम किया गया। इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना एल-1 लाइसेंस बढ़ाया गया। जांच एजेंसियों ने कहा कि लाभार्थियों ने आरोपी अधिकारियों को “अवैध” लाभ दिया और उनकी खाता बही में गलत प्रविष्टि की गई। 4 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था। वहीं, सीबीआइ इस मामले में चार्जशीट पहले ही दाखिल कर चुकी है।

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे किसानों को रोका, नारेबाजी के बाद खोला नाका

0

दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर रविवार को एक बार फिर से किसान और दिल्ली पुलिस आमने-सामने हो गए। महिला पहलवानों के समर्थन के लिए जंतर मंतर के लिए निकले किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर रोक लिया। लेकिन महिला किसान दिल्ली पुलिस के नाकों को तोड़कर पैदल ही आगे बढ़ चली। महिला किसानों ने एमसीडी के कमर्शियल टोल प्लाजा पर जाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन में महिला किसानों के जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई। लगभग 10 बसों में सवार होकर महिला किसान पंजाब के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली के जंतर मंतर के लिए आई हैं। अपने साथ में खाना बनाने का सामान भी लेकर किसान पहुंचे हैं।

महिला किसानों का कहना है कि सरकार को भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करना होगा। महिला पहलवान लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं और मंच से बता रही हैं कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है। ऐसे में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। महिलाओं ने कहा कि अगर उन्हें रोका गया तो वहीं रुक जाएंगी। फिलहाल वे एक दिन के प्रदर्शन के लिए दिल्ली आई हैं।

पंजाब की भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) से जुड़ी हुई सैकड़ों महिलाएं कल ही पंजाब से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। महिलाओं का पहला पड़ाव जींद में था और आज का पड़ाव जंतर मंतर पर रहने वाला है। महिलाओं के साथ भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रधान जोगेंद्र सिंह उगराहां भी जंतर-मंतर गए हैं। जोगिंदर उगराहां का कहना है कि इस मामले में जांच की जरूरत नहीं है।

जब बेटियां कह रही हैं कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। अगर सरकार ने जल्द ही बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। इतना ही नहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने भी देश भर में 11 मई से 18 मई तक महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

काफी देर तक जद्दोजहद के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों के जत्थे की गाड़ियों के नंबर नोट करके किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति दे दी। काफी समय तक किसानों और पुलिस की आमने सामने आने से तनाव की स्थिति बनी रही। आज हरियाणा की खाप पंचायतें दिल्ली महापंचायत करने जा रही हैं। इसे देखते हुए दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।