Home भारत राजस्थान के हनुमानगढ़ में घर पर गिरा मिग-21, दो लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ में घर पर गिरा मिग-21, दो लोगों की मौत

0
505

हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटरजेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। एक घायल की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मिग ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी।