Home Blog Page 537

पूर्व पाक पीएम इमरान खान को झटका, भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। इमरान खान की रिहाई को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। पूरे देश में हिंसा की घटनाएं भड़क रही हैं। सेना के कोर कमांडर के घर में तोड़फोड़ कर प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, बुधवार को इमरान खान इस्लामाबाद में सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार , पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को इमरान खान तोशाखाना केस में दोषी करार दिए गए हैं। आपको बता दें कि तोशखाना विवाद तब सामने आया जब अगस्त 2022 में, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने इमरान के खिलाफ मामला दायर किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने तोशखाना को दिए गए उपहारों के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया और कुछ उपहारों की “अवैध” बिक्री से उन्होंने आय की।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़के प्रदर्शनों के बाद से देश में उथल-पुथल मचा हुआ है। सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत पाकिस्तान के पंजाब में करीब 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया को दिए एक बयान में, पुलिस ने बताया कि मंगलवार को खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में 130 अधिकारी घायल हो गए। लाहौर पुलिस का कहना है कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थक बेकाबू हो गए हैं। उन्होंने शहर में शदमान पुलिस स्टेशन पर हमला किया है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर बड़ी संख्या में यहां पहुंचे थे और अचानकपुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया। इस हमले में पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट को नुकसान पहुंचा है।

हरियाणा में 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

0

हरियाणा : पुलिस द्वारा जिला नूंह में साइबर जालसाजों के ठिकानों पर एक साथ की गई रेड के बाद जांच में अब तक देश भर में लगभग 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। ये महाठग फर्जी सिम, आधार कार्ड इत्यादि द्वारा देशभर के लोगों से ठगी करते और फर्जी बनाए बैंक खातों में राशि डलवा देते ताकि पुलिस इन तक ना पहुंच सके। इल जालसाजों द्वारा हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली और यूपी से लेकर अंडमान निकोबार तक लोगों को निशाना बनाया जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनके पकड़े जाने से देशभर में साइबर ठगी के लगभग 28,000 केस ट्रेस हुए हैं। नूंह पुलिस अधीक्षक श्री वरूण सिंगला ने आज नूंह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि 27/28 अप्रैल की मध्यरात्रि को 5000 पुलिसकर्मियों की 102 टीमों ने जिले के 14 गांवों में एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 125 संदिग्ध हैकर्स को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 66 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सभी को अदालत में पेश कर 7 से 11 दिन की रिमांड पर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश करने के लिए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने इन साइबर अपराधियों से पूछताछ के लिए पूरे हरियाणा से 40 साइबर विशेषज्ञों की एक टीम तैयार की। इस प्रकार साइबर विशेषज्ञों की मदद से पकड़े गए साइबर अपराधियों से निरंतर पूछताछ की गई और साइबर धोखाधड़ी द्वारा अपनाई जा रही कार्यप्रणाली के साथ-साथ फर्जी सिम और बैंक खातों के स्रोतों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

छापे के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड की भी तकनीकी रूप से जांच की गई और टीएसपी/आईएसपी, बैंक, एनपीसीआई, यूपीआई इंटरमीडियरीज, यूआईडीएआई, डीओटी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, ओएलएक्स आदि से संबंधित जानकारी भी मांगी गई। साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की सहायता से भी इन साइबर ठगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले फर्जी बैंक खातों, सिम, मोबाइल फोन आदि को देश भर में प्राप्त साइबर अपराध की शिकायतों से जोड़ने का अनुरोध किया गया था।

इस विश्लेषण के दौरान यह बात सामने आई है कि साइबर ठगों ने अब तक देश भर के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 28000 भोले-भाले लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है। पकडे़ गए इन साइबर जालसाजों के खिलाफ देशभर में पहले से ही 1346 प्राथमिकी दर्ज होनी पाई गई हैं। ऐसे ठगों की संलिप्तता तय करने के लिए इन साइबर अपराधियों का विवरण राज्यों के संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

जांच में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 219 खातों और 140 यूपीआई खातों के बारे में भी जानकारी सामने आई, जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी करने के लिए किया जा रहा था। ये बैंक खाते मुख्य रूप से ऑनलाइन सक्रिय पाये गये और नौकरी देने के बहाने लोगों को धोखा देकर और फिर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और ऑनलाइन केवाईसी करवाकर ठगी की जा रही थी। इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनियों के हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब, नोर्थ ईस्ट, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सर्किल से एक्टिवेट 347 सिम कार्ड का भी पता चला है जिनका उपयोग ये ठग साइबर क्राइम के लिए कर रहे थे। जांच के दौरान फर्जी सिम और बैंक खातों का स्रोत मुख्य रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले से जुड़ा पाया गया है।

उन्होंने बताया कि नूंह जिले में दर्ज 16 मामलों में पकड़े गए साइबर अपराधियों के सह अभियुक्त के रूप में काम करने वाले 250 वांछित साइबर अपराधियों की भी पहचान की गई है, जिनमें से 20 राजस्थान के, 19 उत्तर प्रदेश और 211 हरियाणा के हैं। साइबर अपराधियों, जो 18-35 वर्ष की आयु वर्ग में हैं, ने खुलासा किया है कि वे आम तौर पर 3-4 व्यक्तियों के समूह में काम करते थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि नकली बैंक खाते, नकली सिम कार्ड, मोबाइल फोन, नकद निकासी/वितरण और सोशल मीडिया वेबसाइटों पर विज्ञापन पोस्ट करने जैसी तकनीकी सेवाओं को एक गांव में केवल कुछ मुट्ठी भर व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी राशि का 5 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कमीशन शुल्क लेने के बाद प्रदान की गई थी। साइबर अपराधी नकद निकासी के लिए मुख्य रूप से कॉमन सर्विस सेंटर का इस्तेमाल करते थे, जबकि कुछ अन्य इसके लिए विभिन्न गांवों में स्थापित एटीएम का इस्तेमाल करते थे।

साइबर जालसाजों के ठगी करने के तरीके का विवरण देते हुए श्री वरुण सिंगला ने बताया कि ये महाठग फेसबुक बाजार/ओएलएक्स आदि पर बाइक, कार, मोबाइल फोन इत्यादि जैसे उत्पादों पर आकर्षक ऑफर का लालच देकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देते थे। पीड़ित दिए गए मोबाइल नंबर पर जालसाज को कॉल करता और जालसाज कूरियर शुल्क, उत्पाद के परिवहन आदि के बहाने पीड़ित को धोखा देता लेकिन उत्पाद कभी डिलीवर नहीं होता था।

ये जालसाज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्य रूप से नटराज पेंसिल की पैकेजिंग से संबंधित वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन पोस्ट करते थे, प्रति माह 30,000 रुपये की कमाई का वादा करते थे और पंजीकरण शुल्क, पैकिंग सामग्री, कूरियर शुल्क आदि के बहाने भोले-भाले लोगों को ठगते थे।

इसी तरह, साइबर जालसाज यूपीआई ऐप्स में रैंडम नंबर सीरीज की जांच करते थे ताकि पीड़ितों के नाम उन नंबरों के मार्फत उन ऐप्स पर दर्ज करवा सकें। जालसाज फिर उन बेखबर पीड़ितों के कुछ दोस्त व रिश्तेदार के रूप में पेश होकर उनसे किसी न किसी बहाने उनकी ओर से भुगतान प्राप्त करने का अनुरोध करता था। फिर वे फर्जी भुगतान संदेश भेजकर धोखाधड़ी करते थे और इससे पहले कि पीड़ित कुछ गलत पाता, पैसे अपने खातों में स्थानांतरित कर लेते थे। इसी तरह पुराने सिक्के खरीदने के बहाने भोले-भाले लोगों से बड़ी रकम ठगी गई।

साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक प्रोफाइल बनाकर सेक्सटोरशन के माध्यम से पीड़ितों को ठगते थे। पीड़ितों को वीडियो चैट पर आने का लालच देते, जहां वे पीड़ितों की आपत्तिजनक स्थिति में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते थे और फिर उनसे बड़ी रकम वसूलते थे।

एसपी ने बताया कि साइबर अपराध की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा 102 पुलिस टीमों का गठन कर पूरी ताकत के साथ 320 टारगेट लोकेशन पर एक साथ रेड की गई थी। जिसमें 166 फर्जी आधार कार्ड, 5 पैन कार्ड, 128 एटीएम कार्ड, 66 मोबाइल फोन, 99 सिम, 5 पीओएस मशीन, 3 लैपटॉप इत्यादि बरामद कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस इस ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों द्वारा प्रदान किए गए कई सुरागों पर काम कर रही है और कई राज्यों में फैले अपराधियों को पकड़ने के लिए और छापेमारी जारी है, जो तब से अपने गांवों से फरार हैं।

उत्तराखंड : हैंडपंप पर नहाने लगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यहां का है मामला

0

रुड़की: पूर्व सीएम हरीश रावत हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वो सुर्खियों में आ जाते हैं। हरदा यह अच्दी तरह से जानते हैं कि हेडलाइन कैसे बनना है। ऐसा ही एक बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे वो सुर्खियों में आ गए हैं। इकबालपुर शुगर मिल के खिलाफ बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल होने पहुंचे हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने हैंडपंप के पानी से स्नान किया। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ। जिसमें एक व्यक्ति हैंडपंप से पानी खींच रहा है जबकि हरीश रावत नहा रहे हैं। यही नहीं इसके बाद उन्होंने धरना स्थल पर बैनर के सामने ही पूजा अर्चना की। जिसमें हरीश रावत धार्मिक पुस्तक लिए हुए हैं और पाठ कर रहे हैं और उन्होंने मंत्रों का जाप भी किया। साथ ही धरना स्थल पर ही योगा भी किया और इसके बाद वहीं पर नाश्ता आदि भी किया।

अधिकतर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। पूर्व सीएम हरीश रावत भी सुबह से सोशल मीडिया पर छाए हैं। जस समय पूर्व मुंख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक व अन्य किसान चीनी मिल गेट पर बैठे थे। इस दौरान संचालन को लेकर तीन पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। उनकी मंच पर ही नोकझोंक हो गई। इससे एक बार को धरनास्थल पर गहमा गहमी की स्थिति बन गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

सपा MLA राकेश प्रताप की गुंडई, कोतवाली में पुलिस के सामने BJP प्रत्याशी के पति को पीटा

0

अमेठी की गौरीगंज कोतवाली में मतदान से एक द‍िन पूर्व सपा व‍िधायक राकेश प्रताप स‍िंंह ने अपने समर्थकों के साथ म‍िलकर भाजपा प्रत्‍याशी के पत‍ि को जमकर पीटा। इस दौरान खूब गालीगलौज हुआ और पुल‍िस खड़े होकर तमाशा देखती रही।   

मतदान दिवस के एक दिन पहले ही गौरीगंज नगर पालिका में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा की जा रही अवैध हरकतों को लेकर मंगलवार की शाम से धरना प्रदर्शन कर रहे गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह दूसरे दिन काफी उग्र हो गए। विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस पर भाजपा समर्थकों को बचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कटघरे में लेना शुरू कर दिया।

कोतवाली के बाहर कई थानों का पुलिस बल बुलाया गया था। इसी बीच विधायक ने अपनी पिस्टल निकालकर कर लाने की धमकी भी दी। तभी भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह कोतवाली के बाहर जाते हुए दिखे। सपा समर्थकों ने उनको घेर लिया और की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पीटना शुरू कर दी। धीरे से बचने के लिए दीपक सिंह ने अपनी गाड़ी कोतवाली के अंदर घुसा दी। जहां पर सपा विधायक व उनके समर्थकों ने कोतवाली के भीतर ही भाजपा प्रत्याशी के पति को जमकर पीटा।

हाथापाई में विधायक के भतीजे अरुणेंद्र सिंह को भी चोट लगी है। पुलिस ने किसी तरह से भाजपा प्रत्याशी के पति को खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। इसके बाद भाजपा के भी कुछ समर्थक कोतवाली के भीतर आ गए। स्थिति बिगड़ते देख कप्तान डॉ. इलामारन कई थानों की पुलिस के साथ गौरीगंज कोतवाली पहुंचे।

Karnataka Election : 11 बजे तक 20.99% वोटिंग

0

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक 20.99 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मतदान से पहले रामनगर के कनकपुरा में श्री केनकेरम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं।

इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें। आज मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है और वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे। वे एक प्रगतिशील, वैश्विक और विकसित कर्नाटक के लिए मतदान करेंगे। मुझे यकीन है कि वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे और कांग्रेस को 141 सीटें देंगे।

तो क्या फेल है उज्ज्वाला योजना, पढ़ें ये रिपोर्ट

0
  • रिपोर्ट… 

उज्ज्वाला योजना को लेकर केंद्र और भाजपा की सत्ता वाले राज्यों में बड़े-बड़े दावे किए गए। लेकिन, योजना का सच कुछ और ही है। जहां शुरू में योजना लेने वाले कई गरीब तबके के लोगों ने गैस सिलेंडर भराना बंद कर दिया। वहीं, कई ऐसे भी है, जिन्होंने आज तक उज्ज्वाला गैस कनेक्शन लिया ही नहीं। इस बाद का खुलासा एक सरकारी रिपोर्ट में हुआ है।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर 2070 तक देश को नेट जीरो यानी कार्बन उत्सर्जन को पूरी तरह से खत्म करना है तो इसके लिए रसोई घरों से निकलने वाले प्रदूषण पर काबू पाना ही होगा। केंद्र सरकार ने देश के हर रसोई घर की हवा साफ-सुथरी करने के लिए मई, 2016 से उज्ज्वला योजना को शुरू किया था। लेकिन सरकारी रिपोर्ट ही बताती है कि यह पूरी तरह अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर सका है।

ग्रामीण क्षेत्र के 80 फीसद घरों को एलपीजी कनेक्शन मिल गया है, इसके बावजूद 67 फीसद घरों में लकडी, उपलों व दूसरे स्त्रोतों से खाना पकाया जा रहा है। यह बात पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से ऊर्जा उपभोग में बदलाव पर सलाहकार समिति ने अपनी रिपोर्ट में कही है। रिपोर्ट ने इस बात की भी पड़ताल की है कि क्यों लोग एलपीजी कनेक्शन होने के बावजूद गैस पर खाना नहीं पकाते। मोटे तौर पर इसके लिए गैस सिलेंडर की ज्यादा लागत को जिम्मेदार ठहराया गया है।

उज्जवला के तहत गैस कनेक्शन देने के समय कोई राशि नहीं देनी पड़ती लेकिन इसकी लागत उन्हें मासिक किस्त में नकदी में चुकाना होता है। बाद में इन्हें सिलेंडर और कनेक्शन की किस्त की राशि अदा करनी पड़ती है। सनद रहे कि उज्जवला योजना के तहत अभी तक कुल 9.5 करोड़ घरों को एलपीजी कनेक्शन दिया गया है।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में अमूमन हर गैस कनेक्शन धारक 6.7 सिलेंडर सालाना इस्तेमाल करता है। ग्रामीण क्षेत्र में यह संख्या औसतन 6.2 है। लेकिन जिन घरों मे अभी भी दूसरे ईंधन (लकड़ी, उपले आदि) इस्तेमाल हो रहे हैं वहां सिर्फ सालाना 4.1 सिलेंडर ही औसतन इस्तेमाल हो रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जिन घरों से धुआं निकलता है वह प्रतिघर सालाना औसतन 32-36 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेट जीरो को हासिल करने के लिए बिजली से चलने वाले चूल्हों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना होगा। लेकिन, इसके लिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति बहुत ही जरूरी होगी। देश में बिजली की उपलब्धता की स्थिति काफी सुधरी है लेकिन हाल के वर्षाे में भी देखा गया है कि जब बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है तो देश के कई हिस्सों में बिजली की कटौती शुरू हो जाती है।

IPL में आकाश मधवाल की शानदार बॉलिंग, रोहित शर्मा हुए इंप्रेस

0

IPL 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। कई दिनों के बाद एक बार फिर सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बरसा। सूर्या ने इस मैच में सूर्या ने 35 गेंदों पर शानदार 83 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। सूर्या  की बैटिंग के अलावा इस मैच में उत्तराखंड के गेंदबाज आकाश मधवाल अपने कप्तान रोहित शर्मा के अलावा क्रिकेट के जजानकारों को खूब प्रभावित किया। आकाश ने भले ही विकेट ना लिया हो, लेकिन आखिरी ओवर में बैंगलोर के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए।

मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को 17वें ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में सूर्या के अलावा नेहाल वढेरा ने 34 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। इसके अलावा इशान किशन ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए।
मैच जीतने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “मैंने टॉस के समय ही कहा था कि यह पिच बल्‍लेबाजी के लिए अच्‍छी है। हमारे और उनके (आरसीबी) मिलाकर चारों बल्‍लेबाजों ने अच्‍छी बल्‍लेबाजी की। मधवाल (आकाश मधवाल) उत्‍तराखंड टीम का भी लीडर है। वह जानता है कि किस जगह पर गेंदबाजी करनी है। आखिरी ओवर जब वह गेंदबाजी करने आया तो यह हमारे लिए अच्‍छा रहा। मैं नहीं जानता कि यहां पर कितना स्‍कोर सही है, अगर पता भी होता तो मैं यह बताने वाला नहीं था।
रोहित ने आगे कहा कि समय बदल चुका है, बल्‍लेबाज अलग तरह के शॉट खेल रहे हैं, हमने पिछले मैच में भी 200 रन चेज किए थे तो यह हमारी टीम के लिए बहुत अच्‍छा है। वहीं, इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने कहा,”टीम के नज‍रिए से यह बहुत जरूरी था कि मैं बेहतर बल्लेबाजी करूं और आज के मैच में अच्छी बल्लेबाजी करके बहुत अच्‍छा लग रहा है।

 

सूर्या ने आगे कहा,”आरसीबी के गेंदबाज मुझे धीमी गेंदबाजी कर रहे थे और तब मैंने नेहाल से बात की कि अगर ऐसा होता है तो हम डबल चुराएंगे। गैप में बाउंड्री की बात है तो मैं अभ्‍यास इस तरह से करता हूं। मैं कंफर्ट जोन से बाहर आकर बल्‍लेबाजी करता हूं और वहीं रन बनाता हूं जहां मेरी ताकत है।

पाकिस्तान में बवाल के बीच सेना ने बुलाई हाई लेवल बैठक

0

इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद से पूरे देश में हिंसा भड़क उठी है. पीटीआई समर्थक सड़क पर उतर गए हैं. सेना के कोर कमांडर के घर में तोड़फोड़ की गई फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया.

इमरान खान की आज कोर्ट में पेशी होनी है. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पेशी के लिए सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है. कोर्ट परिसर में केवल अधिकृक व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा.

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में मचे बवाल के बीच आज शाम सेना के कोर कमांडरों की हाई लेवल बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है. वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान 4-5 दिनों तक NAB के हिरासत में रह सकते हैं.

पाकिस्तान डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को इस्लाबाद में F8 कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बजाय न्यू पुलिस गेस्ट हाउस, पुलिस लाइन मुख्यालय में पेश किया जाएगा. वहीं, पीटीआई के वकील ने दावा किया है कि इमरान खान के साथ मारपीट की गई है.

कर्नाटक में सभी 224 सीटों के लिए मतदान शुरू

0

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं।

खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।

कर्नाटक चुनाव में मतदान के लिए सुबह-सुबह ही बेंगलुरु के विजय नगर स्थित मतदान केंद्र में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वोट डालने पहुंचीं।

अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान करने के बाद कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है।

 

 

बड़ी खबर : पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार, पाकिस्तान में मची अफरा-तफरी

0

पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है. वहां के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan arrested)को मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. इमरान खान हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार समेत कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे. पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ ने बताया कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ ( PTI) ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पिछले साल एक रैली के दौरान इमरान खान पर जानलेवा हमला भी हुआ था. हालांकि, इस हमले में वो बाल-बाल बच गए थे.

इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता मुसर्रत चीमा ने ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है. उन्होंने कहा- ‘इमरान खान को अभी टॉर्चर किया जा रहा है. वो खान साहब को मार रहे हैं.’ पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इमरान खान के वकील का भी वीडियो शेयर किया गया है.

इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है. ये एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला है. इमरान ने बतौर प्रधानमंत्री इस यूनिवर्सिटी को गैरकानूनी तौर पर करोड़ों रुपये की जमीन दी थी. इस मामले का खुलासा पाकिस्तान की सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज ने किया था.

इस बीच हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. जस्टिस फारूक ने कहा कि अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए, तो हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलाएंगे. ये लोग कोर्ट में आएं और बताएं कि इमरान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया?

इमरान खान की गिरफ्तारी उनकी लाहौर रैली के बाद हुई है. इस रैली में उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप लगाए थे. इमरान ने अपनी रैली में पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर निशाना साधा था.

लाहौर की रैली में इमरान खान ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं. इमरान के इस बयान के लिए पाकिस्तानी सेना ने उन्हें फटकार भी लगाई थी.

गिरफ्तारी से ठीक पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने इमरान खान के सेना पर लगाए गए गंभीर आरोपों की निंदा की थी. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शरीफ ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी को नियमित रूप से बदनाम करने और धमकाने का इमरान खान का यह कदम बेहद निंदनीय है.

 इस्‍लामाबाद पुलिस की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि इमरान की गिरफ्तारी कादिर ट्रस्‍ट केस में हुई है. पीटीआई के उपाध्‍यक्ष फवाद चौधरी ने इस पर ट्वीट कर कहा कि हाईकोर्ट इस समय रेंजर्स के कब्‍जे में है और वकीलों को टॉर्चर किया जा रहा है.

पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को ही इमरान खान के बयान की कड़ी आलोचना की थी. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने अपने बयान में कहा कि इमरान खान के ‘मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अस्वीकार्य हैं.’ बयान में कहा गया कि पिछले एक साल से देखा जा रहा है कि सेना और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निशाना बनाया जा रहा है और उनपर आक्षेप लगाए जा रहे हैं.

बीते साल नवंबर में पाकिस्तान के वजीराबाद में एक रैली के दौरान इमरान खान को मारने की कोशिश की गई थी, जिसमें उनके पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गए थे. इसके बाद इमरान खान ने शहबाज खान की सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया था.