Home Blog Page 516

अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक

0

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके आवास पर पहलवानों को बुलाया गया है। पहलवान बजरंग पूनिया अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए पहुंचे हैं। साक्षी मलिक भी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर पहुंच गई हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर बैठक चल रही है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि सरकार पहलवानों के साथ बातचीत कि लिए तैयार है।

पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए हैं। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाए जाने पर पहलवान साक्षी मलिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा था कि हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है।साक्षी ने कहा कि बृजभूषण की गिरफ्तारी हमारी मुख्य मांग है। अभी हम प्रदर्शन खत्म नहीं कर रहे हैं। उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बातचीत से हल संभव है। भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी होनी चाहिए। बृजभूषण को बचाया जा रहा है।

धामी कैबिनेट का होगा विस्तार, कौन होगा ऑउट, किसकी होगी एंट्री!

0

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब से कमान संभाली है, तब से ही कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं हो रही हैं। सीएम धामी जब-जब भी दिल्ली जाते हैं, तब-तब इस तरह की अटकलें लगनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन, आज तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया। इतना ही नहीं, भाजपा कार्यकर्ता लंबे समय से दायित्वों का भी इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली दौड़ के बीच आस लगाए बैठे नेताओं की ब्लड प्रेशर बढ़ता है और जैसे ही सीएम बगैर किसी फैसले के वापस लौटते हैं, उनका ब्लड प्रेशर फिर से सामान्य हो जाता है।

अब एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं और अटकलें शुरू हो गई हैं। इस बार परिस्थितियां पहले से बदली हुई हैं। जहां पहले तीन पद खाली थे। वहीं, अब कैबिनेट में दिवंगत चंदन रामदास के निधन के बाद इनकी संख्या चार हो गई है। कुलमिलाकर अगर कैबिनेट विस्तार होता है, तो चार विधायकों का मंत्री बनना तय है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि मंत्री चार नहीं पांच बनेंगे। अब ये पांचवां कौन होगा, इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

फिलहाल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अभी सिर्फ छह जिलों का ही प्रतिनिधित्व है। यहां तक की हरिद्वार और नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण और बड़े जिले भी खाली चल रहे हैं। चंदन रामदास के निधन के बाद से कुमाऊं मंडल से दो ही मंत्री मंत्रिमंडल में हैं।

कैबिनेट में वर्तमान में टिहरी, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी और चंपावत जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है। हरिद्वार, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ को अब तक मौका नहीं मिला है। जहां तक उत्तरकाशी की बात है, तो आज तक कभी किसी विधायक को कैबिनेट में मौका नहीं दिया गया है।

चार खाली मंत्री पदों के अलावा जिस पांचवें पद की बात हो रही है। वह कोई और नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल हैं। अग्रवाल विधानसभा में बैकडोर भर्ती को लेकर पहले से ही विवादों में थे। इस बीच ऋषिकेश में उनका मारपीट का वायरल वीडियो भी सामने आया था। तब से ही इस बात की चर्चा है कि उनको कैबिनेट से हटा दिया जाएगा और उनकी जगह मदन कौशिक को मंत्री बनाया जा सकता है।

हालांकि, यह अभी केवल चर्चाएं हैं, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा इस संकट को दूर करना चाहेगी। भाजपा की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधने पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं सही साबित हो सकती हैं। लेकिन, देखना यह होगा कि इसमें और कितना वक्त लगता है।

यहां हुई पत्थरबाजी, दो लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

0

महाराष्ट्र :  अहमदनगर में मंगलवार को पत्थरबाजी हो गई। पत्थरबाजी में दो लोग घायल हो गए, साथ ही कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार को संगमनेर शहर के बाहरी इलाके में दक्षिणपंथी संगठनों ने एक रैली का आयोजन किया था, जिसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की।

यह है पूरा मामला

अहमदनगर एसपी राकेश ओला ने बताया कि रैली दोपहर 12 बजे खत्म हो गई थी। रैली के बाद लोगों के वापस जाते वक्त संगमनेर शहर से पांच किलोमीटर दूर समनपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में दो लोगों के साथ-साथ दो-तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इलाके में तनाव के कारण पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसपी ओला ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इलाके में फिलहाल शांति है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को असामाजिक तत्वों ने दिखाई थी औरंगजेब की तस्वीर भिंगार कैंप पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर के फाकिरवाड़ा में रविवार सुबह नौ बजे एक जुलूस निकाला गया था। जुलूस में गाने बज रहे थे, जिस पर लोग डांस कर रहे थे।

इसी जुलूस में चार लोग औरंगजेब के पोस्टर लेकर चल रहे थे। धार्मिक भावनाएं भड़काने और हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में उन चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसपर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। यह देश छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज के नक्शे कदमों पर चलने वाला देश है।

यहां कोई औरंगजेब के पोस्टर दिखाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर सख्त कदम उठाना चाहिए। वहीं, शिवसेना (UBT) MLC अंबादास दानवे ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन कार्रवाई करने में विफल हो जाती है।

सरकार ने दिया बातचीत का न्योता, बृजभूषण की गिरफ्तारी समेत खेल मंत्री के सामने 3 शर्तें

0

पहलवानों के सपोर्ट में आज यानी बुधवार को होने वाली खाप महापंचायत के बीच सरकार ने कहा है कि वो रेसलरों के साथ चर्चा के लिए तैयार है. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार देर रात कहा है कि पहलवानों के साथ चर्चा के लिए उन्हें आमंत्रण भेजा गया है. दो दिन पहले ही पहलवानों का गुट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला था. जिसके बाद खेल मंत्री ने उन्हें मिलने बुलाया है. मीटिंग में माना जा रहा है कि पहलवान तीन मांगों के साथ पहुंचेंगे.

पहलवानों की तीन मांगें

  1. पहलवानों की सबसे बड़ी मांग बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की है.
  2. रेसलिंग फेडरेशन के चीफ के चुनाव की मांग भी पहलवान रख सकते हैं.
  3. पहलवानों के तीसरी मांग रेसलिंग में बकौल पहलवान माहौल बेहतर बनाने की मांग होगी.

भारत के युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर रात ट्वीट करते हुए कहा, सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. मैंने पहलवानों को एक बार फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. बता दें कि शाह से मुलाकात से पहले प्रदर्शनकारी पहलवान ठाकुर से भी मिले थे और करीब दो घंटे तक बातचीत भी हुई थी.

खेल मंत्री की ओर से बातचीत के निमंत्रण के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. मलिक एएनआई से बातचीत में कहा कि हम सरकार के प्रस्ताव पर अपने सीनियरों और समर्थकों से चर्चा करेंगे. प्रस्ताव पर सबकी सहमति होगी तभी हम सहमत होंगे. ऐसा नहीं है कि हम सरकार के किसी भी बात को मान लें और अपना विरोध खत्म कर दें. हालांकि, मीटिंग के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है.

 

एशिया कप से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, इन देशों ने दिया झटका!

0

श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ को खारिज करने के बाद मेजबान पाकिस्तान सितंबर में होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से हट सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख नजम सेठी द्वारा प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान को एशिया कप के तीन या चार मुकाबले स्वदेश में कराने थे, जबकि भारत के मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जा सकते थे. भारत के सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने के बाद यह विचार पेश किया गया था.

यह स्पष्ट हो गया है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सभी ने टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का समर्थन किया है. मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘अब यह सिर्फ औपचारिकता रह गई है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य वर्चुअल या सदस्यों की मौजूदगी में बैठक करें.’ उन्होंने कहा कि PCB को अब पता है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप के लिए उसके हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर रहे.

सूत्र ने कहा कि सेठी पहले ही अपनी क्रिकेट प्रबंधन समिति के सदस्यों और संबंधित सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं जिससे कि स्वदेश में एशिया कप के मुकाबलों की मेजबानी का मौका नहीं मिलने की स्थिति में पाकिस्तान के रुख पर चर्चा कर सकें. सेठी ने बार-बार कहा है कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की जगह तटस्थ देश में होता है तो वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा और सूत्र ने कहा कि पीसीबी एशिया कप का बहिष्कार कर सकता है.

मीडिया रिपोर्ट का अनुसार ACC के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान के पास केवल दो विकल्प हैं.टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर खेले या टूर्नामेंट से हट जाए. अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है तब भी इसे एशिया कप कहा जाएगा, लेकिन प्रसारणकर्ता पाकिस्तान की अनुपस्थिति में सौदे पर फिर से बातचीत करेगा.

श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भारत सभी ने यह रुख अपनाया है कि पाकिस्तान और साथ ही किसी अन्य देश में एशिया कप की मेजबानी करना तार्किक या वित्तीय रूप से संभव नहीं है और इसे एक देश श्रीलंका में आयोजित किया जाना चाहिए क्योंकि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकता है. सूत्र ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि इस साल एशिया कप पूरी तरह से रद्द हो सकता है और भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान विश्व कप से पहले 50 ओवरों के प्रारूप में एक बहु टीम प्रतियोगिता खेल सकते हैं.

सूत्रों ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा क्योंकि पाकिस्तान और भारत के मैचों के बिना प्रसारणकर्ता के उतनी राशि की पेशकश करने की संभावना नहीं है, जितनी वे पाकिस्तान की मौजूदगी में ACC को दे रहे थे.’

सूत्र ने कहा कि भारत भी एशिया कप नहीं होने की स्थिति में उसी समय स्वदेश में चार या पांच देशों के टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी कर रहा है. श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के फैसले का इन बोर्ड के PCB के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ता है, यह देखा जाना बाकी है.

पाकिस्तान ने श्रीलंका के दो टेस्ट के दौरे के दौरान वहां कुछ एकदिवसीय मैच खेलने के प्रस्ताव को पहले ही खारिज कर दिया है. श्रीलंका के एशिया कप के सभी मुकाबलों की मेजबानी की पेशकश करने के बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया. सूत्र ने कहा कि हालिया घटनाक्रम पाकिस्तान को विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने के लिए मजबूर कर सकता है.

नए सिरे से बनेगा भागलपुर पुल, तेजस्वी यादव बोले- कंपनी देगी पूरा खर्च

0

बिहार : भागलपुर में गंगा नदी पर 1710 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तागंज पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर गंगा नदी में गिर गया था। पिछले आठ साल से बन रहे इस पुल के गिरने के बाद लोगों के मन में यह सवाल है कि पुल बनने में और कितना समय लगेगा। यही पुल एक बार पहले भी गिर चुका था। इस मामले मामले में बिहार सरकार निशाने पर है, लेकिन सरकार भी अपने बचाव में लगातार बयान दे रही है।

इस मामले में अबी डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि अगुवानी-सुल्तागंज महासेतु सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और अपने तय समय सीमा के भीतर ही नए सिरे से पुल का निर्माण कराया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि पुल बनाने वाली कंपनी एसपी सिंगला को राज्य सरकार ने शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जो पुल की राशि होगी वह कॉन्ट्रैक्टर पर आएगी। सरकार पर राशि का बोझ नहीं आने देंगे।

अगुवानी घाट पर गंगा नदी के ऊपर बन रहे पुल के ध्वस्त होने का मामला पटना हाई कोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट एक लोकहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता मणिभूषण सेंगर ने दायर की है। इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण सामग्री और निर्माण कंपनी के घटिया कार्य से यह पुल दोबारा टूटा है। उन्होंने इस याचिका के माध्यम से कोर्ट से इस मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने की गुहार की है। याचिका में निर्माण कंपनी को काली सूची में डालकर जिम्मेदार लोगों से पुल टूटने से हुई क्षति वसूली की मांग की गई है।

NCB ने पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी LSD ड्रग खेप, एक गलती जान पर भारी

0

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी (NCB) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. NCB ने दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान के जयपुर से एलएसडी की बड़ी खेप पकड़ी है. इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रूपए आंकी जा रही है. बताया जाता है कि अबतक के इतिहास में एलएसडी की यह सबसे बड़ी खेप है. एनसीबी के डीडीजी डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि गामागोबलिन और होली स्पिरिट ऑफ असुर के 14,961 ब्लोट्स जब्त किए गए हैं.

LSD की कॉमर्शियल मात्रा 6 ब्लोट्स है यानी लगभग 0.1 ग्राम, लेकिन पकड़ी गई खेप इससे 2,500 गुना ज्यादा है. LSD इन दिनों भारत में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली ड्रग्स है, जिसका सेवन बड़े पैमाने पर युवा वर्ग पार्टियों में करता है. माना जाता है कि इस ड्रग्स को लेने के बाद अलग-अलग ध्वनि और रंग दिखाई देते हैं. यही वजह है कि युवा वर्ग इस ड्रग्स का इन दिनों सबसे ज्यादा सेवन कर रहे हैं, लेकिन अगर मात्रा थोड़ी सी भी ज्यादा हुई तो ये जानलेवा साबित हो सकती है.

NCB के दिल्ली जोन ने देशभर में इसके सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. यह सिंडिकेट एलएसडी ड्रग्स की तस्करी के लिए डार्कनेट, सोशल मीडिया, क्रिप्टोकरेंसी, कुरियर और इंडिया पोस्ट का इस्तेमाल कर रहा था. इस सिंडिकेट से जुड़े 6 लोगों दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और जयपुर से गिरफ्तार किया गया है. एक महिला भी शामिल है. NCB की मानें तो इस सिंडिकेट का सबसे बड़ा सप्लायर और मास्टरमाइंड जयपुर का रहने वाला है.

छापेमारी में NCB ने करीब 15 हजार LSD ब्लॉस्टस यानी स्टाम्प बरामद किए. इन्हीं पेपर ब्लॉस्टस में LSD तरल प्रदार्थ के रूप में चिपका होता है. इस सिंडिकेट तक एलएसडी के ये ब्लॉस्टस अमेरिका, नीदरलैंड, पोलैंड जैसे देशों से पोस्ट या कुरियर के जरिये पहुंच रहे थे. इस सिंडिकेट से अब तक कुल 14,961 एलएसडी ब्लोट्स और 2.232 किलोग्राम गांजा और 4.65 लाख रुपये जब्त कर ड्रग मनी वाले बैंक खातों को फ्रीज किया गया है.

बताया जा रहा है कि सिंडिकेट सोशल मीडिया के जरिए इसके इस्तेमाल करने वालों से संपर्क करते थे. फिर फर्जी पते पर इसकी डिलिवरी की जाती थी. मोबाइल नंबर तक फेक हुआ करते थे. इसका भुगतान सिर्फ क्रिप्टो करेंसी और उनके रूपांतरण के जरिए किया जाता था. बेचने वाले और खरीदने वालों के बीच किसी तरह का कोई कॉन्टेक्ट नहीं होता थी. सभी वर्चुअल फेक आईडी इस्तेमाल करते थे.

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, पुलिस में इतने पदों पर निकलेगी भर्ती

0

देहरादून : भर्ती  प्रक्रिया पूरी होने का बाद आज CM धामी ने 1425 अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र दिए। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज राज्य के जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों में पुलिस विभाग के विभिन्न संवर्गों में पुलिस आरक्षी के रूप में हमारे ऊर्जा से भरे नवयुवक एवं नवयुवतियां पुलिस का अभिन्न अंग बनने जा रहे हैं। पुलिस आरक्षी पुलिस फोर्स की प्राथमिक इकाई है, जो विभाग में नींव की तरह कार्य करते हैं एवं विभिन्न थाने चौकियों एवं चौराहों पर पुलिस का मुख्य चेहरा बनकर तैनात रहते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे ये पुलिस आरक्षी कड़ी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है। उत्तराखंड पुलिस हमेशा से अपने कार्य के प्रति समर्पित रही है, कोरोनाकाल हो या फिर प्राकृतिक आपदा, हर विपरीत परिस्थितियों में हमारी पुलिस फोर्स ने बेहतरीन कार्य किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उत्तराखण्ड पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उत्तराखण्ड की आबादी के अलावा राज्य में राज्य की आबादी से लगभग पांच गुना श्रद्धालुगण देवभूमि आते हैं। प्रदेश में चारधाम यात्रा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं। हमारी मित्र पुलिस के जवान पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर सेवाभाव से अपनी ड्यूटी करते हैं तभी हम सही अर्थों में अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन करने में सफल रहते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं कराने के लिए कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के लागू होने के बाद अभी तक सभी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से सकुशल संपन्न कराई जा चुकी हैं। इस कानून के प्राविधान इतने कड़े किये गए हैं कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई भी नकल माफिया खिलवाड़ नहीं कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने के लिए उन्होंने तय किया कि इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े, कितने भी लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़े, लेकिन एक गरीब माता-पिता के बेटे एवं बेटी के साथ अब वे अन्याय नहीं होने देंगे।

एक सामान्य परिस्थिति में रहने वाले बेटे व बेटियों के माता-पिता के पास यदि कोई पूंजी होती है, तो उनकी शिक्षा होती है, उस पर भी लूट हो जायेगी, तो जो माता-पिता विपरीत परिस्थितियों में भी अपने बच्चों का लालन-पालन करते हैं और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाते हैं, उनके पास कुछ नहीं रह जायेगा। इस कानून के बनने के बाद प्रदेश सख्त नकल विरोधी कानून बनाने वाले राज्यों की श्रेणी में अग्रणी राज्य है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अब हमारे इन युवाओं को जन सेवा करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। समाज के लिए पुलिस का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि समाज के साथ मधुर व्यवहार रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना एवं समाज को सही दिशा में ले जाने में भी पुलिस की बड़ी भूमिका होती है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा आज उत्तराखण्ड पुलिस को 1425 नये जवान मिल गये हैं। 2016 के बाद लगभग सात साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को नये आरक्षी मिले हैं। उन्होंने कहा कि इनकी प्रशिक्षण की शुरूआत भी आज से ही की जायेगी। इन सभी आरक्षी को सामान्य प्रशिक्षण के साथ ही तकनीक आधारित प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में वर्तमान में मुख्य आरक्षी दूरसंचार, उपनिरीक्षक तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत कुल 538 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

रिटायर्ड IPS दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे में मिला सुसाइड नोट

0

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है डिप्रेशन में थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जहां उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

WhatsApp%20Image%202023 06 06%20at%2011 03 05%20AM

नोट में उन्होंने लिखा कि मैं इस अवसाद और तनाव को अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसके कारण मेरी सेहत भी बिगड़ रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।

हर महीने जमा करें 45 रुपये और बन जाओ लखपति, ये है योजना

0

नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ग्राहक को कई पॉलिसी का ऑफर देती है। इसमें कई तरह की पॉलिसी होती है। इन योजना में पॉलिसीधारक को पॉलिसी के मैच्योर होने के बाद उन्हें राशि दी जाती है। इन पॉलिसी में पॉलिसीधारक को कई तरह के बेनिफिट भी मिलते हैं। एलाईसी एक जीवन आनंद योजना चला रही है। अब LIC ने इसे न्यू जीवन आनंद योजना के नाम से नया संस्करण जारी किया है।

क्या है इस योजना की खासियत

-इसमें आपको गारंटीशुदा लाभ के अलावा भी कई और लाभ मिलता है।

-इसमें बीमित व्यक्ति को नियमित प्रीमियम भुगतान का ऑप्शन भी मिलता है।

-अगर कोई पॉलिसीहोल्डर योजना के अंत तक बना रहता है तब उसे मैच्योरिटी की रकम दी जाती है।

-जब तक पॉलिसीधारक 100 वर्ष की आयु तक नहीं पहुंच जाता, तब तक पॉलिसी द्वारा कवर किया जाता है।

इससे यह समझा जा सकता है कि पॉलिसी अवधि के दौरान और बाद में यानी मृत्यु होने पर भी रकम का भुगतान किया जाता है। योजना के बेनिफिट्स एलआईसी की न्यू जीवन आनंद योजना के तहत मृत्यु के बाद भी भुगतान किया जाता है। इसका ये मतलब हुआ कि अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं तो आपकी मृत्यु के बाद भी आपके परिवार को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना में आपको मेच्योरिटी का बेनिफिट भी दिया जाता है।

इस योजना में अकाउंट होल्डर को प्रोफिट में भी भागीदारी मिलती है। इस योजना में ग्राहक को टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं तो आप लखपति बन सकते हैं। आप इस योजना में निवेश करके 25 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। इस रकम को पाने के लिए आपको 35 सालों तक निवेश करना होगा।आपको हर महीने 1,358 रुपये या फिर सालाना 16,300 रुपये जमा करने होंगे। यानी आपको हर दिन लगभग 45 रुपये का निवेश करना होगा।