Home Blog Page 515

एक कप चाय ने तोड़ा डॉक्टर बनने का सपना, 99% मार्क्स वाली बेटी को न्याय का इंतजार

0

पिछले दो साल से डॉक्टर बनने का सपना संजोए नीट एक्जाम की तैयारी कर रही बस्सी की दिशा शर्मा की मेहनत पर चाय फिर गई। जिसने प्रश्नों के उत्तर वाली उनकी ओएमआर शीट को ही दागी बना दिया। रोज़ाना घंटों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पल भर में उसकी आंखों के आगे ही धुलकर साफ हो गई। नीट की परीक्षा 7 मई 2023 को हुई थी। दिशा का एक्जाम सेंटर जयपुर के रामनगरिया इलाके में विवेक टैक्नो स्कूल में आया और दोपहर 2 बजे से इम्तिहान शुरू हुई।

अमर उजाला के अनुसार लगभग डेढ़ घंटा गुजरने के बाद पेपर सॉल्व कर OMR शीट में जवाब भरते वक्त अचानक दिशा को अपने हाथ और OMR शीट पर चाय गिरी हुई दिखी। परीक्षा में आए इनविजिलेटर चाय की चुस्कियां लेते- लेते ही परीक्षा कक्ष में राउंड लगाकर निरीक्षण कर रहे थे। जिनके हाथ से चाय से भरा कप छूटकर गिर गया। जिससे दिशा शर्मा के हाथ, उसकी OMR शीट और टेबल पर चाय गिर गई। चाय गिराकार इनविजिलेटर परीक्षा रूम से बाहर निकल लिए। हड़बड़ाहट में दिशा अपने मास्क से ही धीरे-धीरे ओएमआर शीट पर गिरी चाय को साफ करने लगी।

इस दौरान OMR शीट के कुछ जवाब भी मिट गए और चाय के दाग के कारण शीट खराब हो गई। इसके कुछ देर बाद इनविजिलेटर हाथ में कहीं से एक कपड़ा लेकर परीक्षा कक्ष में लौटे और OMR शीट साफ करने को कहा। इनविजिलेटर ने दिशा को कहा- ज्यादा कुछ नहीं हुआ है। तुम अपना पेपर कंप्लीट कर लो। इस सब में काफी समय खराब हो गया, जिससे कई प्रश्नों के जवाब भी छूट गए। समय खत्म होने पर एक्स्ट्रा टाइम भी नहीं दिया गया।

दिशा शर्मा ने बताया कि मैंने एक्जाम सेंटर पर इन्विजिलेटर को जब कहा कि मेरा परीक्षा का काफी समय चाय गिरने के कारण खराब हो गया, तो उन्होंने ये विश्वास दिलाया कि तुम्हें एक्स्ट्रा टाइम दे देंगे।  पेपर सॉल्व करने में दोबारा से जुटी तो कुछ ही देरी में परीक्षा का टाइम खत्म हो गया और बेल बज गई। दिशा का कैमेस्ट्री का पेपर करीब 33 प्रतिशत तक सॉल्व होने से रह गया। दिशा ने बताया कि  इनविजिलेटर से केवल 5 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मांगा, लेकिन उन्होंने मुझसे ओएमआर शीट छीन ली। मेरे 17 सवाल छूट गए, वो सब मुझे आते थे। लेकिन मैं चाहकर भी कंप्लीट नहीं कर सकी।

दिशा और उसके परिजनों की कहीं सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने  एडवोकेट अधिवक्ता रघुनंदन शर्मा की मदद से हाईकोर्ट में याचिका लगाई की। जस्टिस एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस अनिल उपमन की डिविजनल बेंच ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एनटीए से दिशा की ऑरिजनल ओएमआर शीट और पूरा रिकॉर्ड तलब किया है।  परीक्षा सेंटर से लेकर क्लास रूम तक के सीसीटीवी फुटेज के साथ स्कूल प्रिंसिपल को 4 जुलाई को कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।

भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश

0
rain

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है।

बारिश और मानसून पर मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर अपना पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। इनके अनुसार अब मानसून भारत पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में मानसून के आगमन की आज घोषणा की है।

मौसम विज्ञानियों ने पहले कहा था कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत हल्की होगी। IMD ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 8 जून को केरल में आ गया है।

‘आदिपुरुष’ के अकेले खरीदेंगे 10 हजार टिकट, इनको मिलेंगे मुफ्त

0

मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को रिलीज से पहले ‘कार्तिकेय 2’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रोड्यूसर की ओर से तोहफा मिला है। दरअसल निर्माता ने ‘आदिपुरुष’ की 10 हजार टिकट खरीदी हैं और श्रीराम के नाम पर दान करने का फैसला लिया है।

‘आदिपुरुष’ महाकाव्य रामायण से प्रेरित है, जहां एक बार फिर वीएफएक्स के साथ इस कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है ‘तान्हाजी’ फेम ओम राउत ने। ‘कार्तिकेय 2’ के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने बुधवार को ऐलान किया कि वह प्रभास की ‘आदिपुरुष’ की 10000 टिकट दान करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में ऑफिशियल पोस्ट भी किया।

वह लिखते हैं, ”आदिपुरुष’ को सेलिब्रेट करने का मौका है। श्रीराम के प्रति मेरी भक्ति और आस्था के चलते मैंने तय किया है कि मैं ‘आदिपुरुष’ की दस हजार टिकटें खरीदूंगा और तेलंगाना के सरकारी स्कूल, अनाथालय व वृद्धाश्रम दान करूंगा। अगर आप टिकट पाना चाहते हैं तो कृपा नीचे दिए गए फॉर्म को भरें।

 

35 पैसे में करा सकते हैं 10 लाख का बीमा, ऐसे लें योजना का लाभ

0

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस मौत ने कइयों को आजीवन दर्द भी दे दिया, जिसे वापस करना नामुमकिन है। लेकिन, एक छोटी सी जागरुकता ऐसे परिवारों को कुछ हद तक आर्थिक मदद जरूर दे सकती है। इसके लिए यात्रियों को महज 35 पैसे में यात्रा इंश्योरेंस करना होता है।

इससे 10 लाख रुपये तक की राहत मिल सकती है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) से जब ऑनलाइन टिकट लेते हैं तो उसमें ट्रैवल इंश्योरेंस का ऑप्शन आता है। अगर इसे सलेक्ट करते हैं तो इसके लिए केवल 35 पैसे देने होते हैं। इसके बदले IRCTC10 लाख रुपये तक का बीमा कवर करता है। टिकट बुकिंग के समय ट्रैवल इंश्योरेंस का ऑप्शन लेकर नॉमिनी सहित अन्य डिटेल भरना होगा।

इसके बाद कुछ होने पर यह रकम परिजनों को मिलेगी। IRCTC के अधिकारियों के मुताबिक, टिकट बुकिंग के दौरान इंश्योरेंस का ऑप्शन चुनने के बाद IRCTC की ओर से भेजे गए इंश्योरेंस फार्म को भरना जरूरी है। इसके बाद ही ट्रैवल इंश्योरेंस सही माना जाएगा। लेकिन, 90 फीसदी लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं। जकि, यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए है।

IRCTC के अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग कराने के दौरान आईआरसीटीसी पैसेंजर्स को 35 पैसे में 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस करता है। इसकी कई श्रेणियां हैं। दुर्घटना के दौरान अगर पैसेंजर की मौत हो जाती है तो उसे 10 लाख रुपये, घायल होने और दिव्यंगता होने पर साढ़े सात लाख रुपये बीमा कवर किया जाता है। यह सुविधा ट्रेन के फर्स्ट AC में सफर करने वालों से लेकर स्लीपर कोच के यात्रियों के लिए है।
रेलवे के अधिकारियों की माने तो 30 से 40 फीसदी लोग साइबर कैफे की मदद से ऑनलाइन या आईआरसीटीसी के वेंडर से टिकट बुक कराते हैं। इस दौरान वह ओटीपी के कारण अक्सर अपना नंबर नहीं डालते हैं, जिसकी वजह से यात्रियों तक ट्रैवल इंश्योरेंस या मेल नहीं पहुंचता है। इस दौरान संचालक भी इसका ऑप्शन नहीं भरता है। इसकी वजह से लोग इससे चूक जाते हैं।
  • मौत होने पर 10 लाख रुपये, 100 प्रतिशत दिव्यांग होने पर भी।
  • सात लाख पांच हजार रुपये आंशिक तौर पर दिव्यांग होने पर।
  • दो लाख रुपये घायल होने पर।

लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, शव के टुकड़े कर कुकर में उबाले

0

मुंबई :मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में दिल्ली के  श्रद्धा मर्डर केस के तरह ही दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। यहां महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़ों के कुकर में उबाल दिया। लेकिन, अपनी एक गलती की वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए है।

पुलिस का कहना है कि वह सोसाइटी में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है और बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए गए। डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। वह अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ आकाशगंगा सोसाइटी में किराए के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रही थी।

उन्होंने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया।

इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। पुलिस ने मौके से शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है।

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, 6.5 पर रहेगी बरकरार

0

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय क्षेत्र मजबूत तथा जुझारू बना हुआ है. उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है. मौद्रिक नीति समिति उदार नीतिगत रुख को वापस लेने पर ध्यान केंद्रित करेगी. भू-राजनीतिक स्थिति की वजह से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार घटेगी. मु्द्रास्फीति की स्थिति पर लगातार और नजदीकी नजर रखना अत्यंत जरूरी है. उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर है. इसके पूरे साल के दौरान लक्ष्य से ऊपर रहने का अनुमान है. मुद्रास्फीति को तय दायरे में बनाए रखने के लिए एमपीसी त्वरित और उचित नीतिगत कार्रवाई जारी रखेगी.

RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक मंगलवार से मुंबई में हुई. बैठक के बाद आज मीडिया से बात करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय क्षेत्र काफी सुदृढ़ है. वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है. महंगाई दर कम हुई है. रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रहेगी. यह लगातार दूसरी बार है जब रेट मे ंकोई बदलाव नहीं किया गया है. दास ने कहा कि वैश्विक स्तर पर महंगाई उच्च बनी हुई है और भारत में महंगाई काबू में बनी हुई है.

CPI और मैन्युफैक्चरिंग PMI से लेकर GDP तक, विभिन्न आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि महंगाई नियंत्रण में है. रिटेल महंगाई दर (CPI) अप्रैल 2023 के महीने में पहले ही तेजी से गिरकर 4.7% पर आ चुकी है. ये पिछले दो महीनों में RBI की सहज सीमा के तहत रहा है और अप्रैल में तेज गिरावट ने सुरक्षा के मार्जिन को बढ़ा दिया है. मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक ऐसे समय हुई जब विशेषज्ञों का अनुमान है कि खुदरा मुद्रास्फीति के मोर्चे पर राहत मिलने के बाद रिजर्व बैंक आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखेगा.

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय MPC की बैठक हुई है. अप्रैल में पिछली एमपीसी बैठक में रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर में बढ़ोतरी का सिलसिला रोक दिया था. इससे पहले महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैंक ने मई, 2022 से रेपो दर ढाई प्रतिशत बढ़ाई थी. हाल ही में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्त वर्ष 2022-23 में देश की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि वित्त वर्ष 2022-23 में देश की आर्थिक वृद्धि दर सात फीसदी से अधिर रहने की संभावना है. CII के सालाना अधिवेशन में आरबीआई गवर्नर ने उद्योग जगत को आगाह किया था कि महंगाई के मोर्चे पर खतरा अभी टला नहीं है और साफ़ शब्दों में कहा कि सेंट्रल बैंक रेपो रेट ज़मीनीं हालात को देख कर ही तय करती है.

शक्तिकांत दास ने कहा था कि यह मेरे हाथ में नहीं है. यह सब जमीनी स्थिति पर निर्भर करता है. उन्होंने साफ कहा था कि महंगाई पर जंग अभी खत्म नहीं हुई है. हमें सतर्क रहना होगा. विशेष रूप से हमें यह देखना होगा कि एल नीनो का मानसून पर कितना असर पड़ता है. साथ ही ये देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि मौसम विभाग इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की दिशा और दशा पर अपने अपडेटेड मानसून फोरकास्ट रिपोर्ट में क्या तथ्य पेश करता है.

रेपो रेट का मतलब 

रेपो रेट का अर्थ होता है कि रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर. बैंक इस चार्ज से अपने ग्राहकों को लोन प्रदान करता है. रेपो रेट कम होने का अर्थ है की बैंक लोगों को कम ब्याज दर पर लोन देगा और अगर यह बढ़ती है तो बैंक अपने लोन महंगा करता है और लोगों की ईएमआई भी बढ़ जाती है. या कहें तो लोन महंगे हो जाते हैं.

कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या, एक बच्ची को भी लगी गोली

0

लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। हत्यारा वकील की ड्रेस में था। उसकी पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ कोर्ट में हुई हत्या पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में नियमित डीजीपी तक नहीं है। कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाया जा रहा है। ऐसा तीसरी बार हुआ जब कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली और लखनऊ का इंजन टकरा रहा है। लखनऊ में महिलाएं असुरक्षित हैं। हर जिले में महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं।

सेल्फी लेने के चक्कर में पलटी नाव, 14 डूबे, 11 को बचाया, 3 बच्चियों की तलाश जारी

0

UP : घाघरा नदी में नाव पर सवार होकर होकर सेल्फी लेने के चक्कर में संतुलन बिगाड़ने से नाव सहित उसमें सवार बच्चों समेत 14 लोग नदी में डूब गए। ग्रामीणों के प्रयास से ग्‍यारह को बचाया गया, जबकि तीन बच्चियों का पता नहीं चल सका। सभी लोग शादी के बाद आयोजित दावत ए वलीमा में शामिल होने रिश्तेदार के घर आए थे।

नदी से बाहर निकाले गए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस टीम के साथ एडीएम, एसडीएम, सीओ सहित अधिकारी जुटे है। गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है।जहांगीरगंज के बिडहर घाट के इकरार अहमद के घर पर मंगलवार को लड़के की शादी थी। बुधवार को दावत ए वलीमा कार्यक्रम का आयोजन था।

जिसमें शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से आए रिश्तेदार व उनके परिजन रुके हुए थे। इनमें से कुछ नाबालिग किशोर व बच्चे प्रातः गांव के निकट से गुजरी घाघरा नदी तट पर घूमने पहुंचे। नौका विहार व सेल्फी के चक्कर में वहां स्थानीय रवि व अंकुर द्वारा चलाई जा रही छोटी नाव (डोंगी-मछली पकड़ने वाली नाव) में करीब 14 लोग सवार हो गए।

नाव नदी का किनारा छोड़ा कुछ दूर आगे बढ़ी तभी बैठे किशोरों ने माेबाइल से सेल्फी लेने का प्रयास शुरू कर दिया। पानी के बहाव व खड़े होने से नाव का संतुलन बिगड़ने लगा तो उनमें से एक बचने के लिए नदी में कूद गया। देखते ही देखते नाव पलट गई और उसमें सवार सभी नदी में डूब गए। नदी के किनारे खड़े गांव के ही गुलजार ने शोर मचाया। तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय युवकों लालचंद, पवन व आनंद आदि ने कड़ी मशक्कत कर हंसवर के भूलेपुर निवासी आयशा, रामनगर की आसफा खातून, टांडा के फूलपुर की सबा अंजुम, राजेसुलतानपुर की मुस्कान, बिडहर के इम्तियाज, खुशबू, रोजी, सना, आसिफ व गुफरान तथा टांडा के पप्पू को बचा कर नदी से बाहर निकालने में सफल रहे। वहीं नदी में डूबी तीन बालिकाओं नेवारी की गुलजार, टांडा के रसूलपुर की नेदा व फूलपुर की सालिका का पता नहीं चल सका।

SDM सदानंद गुप्ता, एसडीएम सौरभ शुक्ला, क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह व पुलिस टीम की मौजूदगी में लापता बच्चियों की तलाश जारी रही। SDM के मुताबिक लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। गोताखोत नदी में तलाश कर रहे है।

बड़ी खबर : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले रेसलर बजरंग और साक्षी, ये 5 मांगें रखीं

0

रेसलर बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों ने अनुराग ठाकुर के सामने 5 मांगें रखीं। बजरंग और साक्षी ने कहा कि रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए और फेडरेशन का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाए।

अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा था कि सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए तैयार है। हमने उन्हें दोबारा बुलाया है। इससे पहले 24 जनवरी को खेल मंत्री और पहलवानों के बीच बातचीत हुई थी और पहलवानों ने आंदोलन खत्म कर दिया था।

हाल ही में 4 जून को रेसलर्स ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इसके बाद बजरंग, साक्षी मलिका और विनेश फोगाट ने रेलवे में अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली थी। इससे खाप और किसान नेता नाराज थे।

रेसलर्स की 5 मांगें
1. WFI का अध्यक्ष महिला हो
2. बृजभूषण या उनकी फैमिली का कोई मेंबर WFI का हिस्सा न रहे

3. WFI के चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं

4. रेसलर्स पर दिल्ली में दंगा फैलाने की FIR रद्द हो

5. बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जा

अपनी शादी में डॉगी के साथ एक्ट्रेस ने की ग्रैंड एंट्री, VIDEO वायरल

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने आखिरकार अपना जीवन साथी चुन ही लिया। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आशीष सजनानी संग आज सात फेरे लिए। इसी बीच अब शादी की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पिंक और सिल्वर कलर की हेवी साड़ी पहनी। इसी के साथ सोनाली ने अपने सिर पर भी एक दुप्टा कैरी किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोनाली की शादी में कई टीवी और फिल्मी स्टार्स शामिल हुए। इस दौरान मंदिरा बेदी नजर आई। व्हाइट लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखी। मंदिरा के अलावा एक्ट्रेस चाहत खन्ना भी सोनाली की शादी में शामिल हुई। टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर भी अपनी वाइफ के साथ नजर आए। एक्ट्रेस लक्ष्मी राय भी इस शादी में पहुंची।