Home Blog Page 512

जैक डोर्सी का दावा, किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने दी थी धमकी!

0

ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने भारत को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान भारत की तरफ से ट्विटर को कई अकाउंट्स को ब्लॉक करने की सिफारिश की गई थी.

डोर्सी के दावे के मुताबिक भारत सरकार की आलोचना करने वाले कई ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने के लिए कई बार कहा गया था. अब विपक्ष इस मामले को उछाल रहा है और मोदी सरकार पर हमलावर है. हालांकि अब तक सरकार की तरफ से इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

जैक डोर्सी का इंटरव्यू वायरल

दरअसल, यूथ कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की तरफ से ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी के इंटरव्यू की एक क्लिप शेयर की गई. जिसमें डोर्सी भारत सरकार को लेकर ये दावा करते दिख रहे हैं. YouTube चैनल ब्रेकिंग पॉइंट्स को दिए इंटरव्यू की ये क्लिप है. इस इंटरव्यू को अब कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

 

टिहरी में प्रेमचंद्र अग्रवाल के कार्यक्रमों के विरोध का ऐलान, कहा : जिले में नहीं घुसने देंगे

0

टिहरी :  राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से राज्य आंदोलनकारियों ने सत्ताधीशों द्वारा निरंतर बढ़ते अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध महापंचायत-2 के साथ ही मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग की है।

मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल विधानसभा भर्ती घोटाले में संलिप्त हैं। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन, जर्मनी दौरे पर जाने से पूर्व अधिकारियों का स्थानांतरण करना, आदि आरोपों के बाद उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए था। किंतु इस सब के बावजूद भी वे संवैधानिक पद पर बने हैं, जिससे पता चलता है कि इस सरकार में उनका प्रभाव कितना है।

 

मंच के उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि सुरेंद्र सिंह नेगी से सरेराह कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई मारपीट मामले में उल्टा पीड़ित पक्ष को ही पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री पूरी जांच को प्रभावित कर रहे हैं और उनसे अभी तक किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल टिहरी जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और यदि उन पर सरकार के द्वारा शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो उन्हें जिला मुख्यालय में घुसने नहीं दिया जाएगा और उनके किसी भी कार्यक्रम का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

राज्य आंदोलनकारी और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश पांडे व मंच के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र दुमोगा ने कहा कि पूर्व में 25 मई को सुरेंद्र सिंह नेगी एवं उनकी पत्नी द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया था जिसमें शीघ्र ही सरकार द्वारा मंत्री को बर्खास्त करने की अपील की गई थी किंतु सरकार पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है,इसलिए महापंचायत-2 का आयोजन किया गया है जो 25 जून 2023 को वृहद स्तर पर देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

मंच के महासचिव किशन सिंह रावत, सचिव उत्तम तोमर एवं गोपाल चौहान ने कहा यदि शीघ्र ही सरकार पहाड़ी स्वाभिमान को ललकारने वाले उक्त मंत्री को बर्खास्त नहीं करती तो उनके खिलाफ पूरे प्रदेश भर में आंदोलन का बिगुल फूंका जायेगा।

ज्ञापन देने वालों में ज्योति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल,किशन सिंह रावत,उत्तम तोमर,गोपाल चौहान, जय प्रकाश पांडे, देवेंद्र दुमोगा, गीताराम गैरोला, श्यामलाल शाह, विजयपाल रावत आदि उपस्थित थे।

किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ NH किया जाम, महापंचायत के बाद बीच सड़क बैठे टिकैत

0

सूरजमुखी पर एमएसपी को लेकर किसानों की प्रशासन के साथ बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अब किसानों ने कुरुक्षेत्र में जीटी रोड को जाम कर दिया है।

वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम हाइवे को ब्लॉक नहीं कर रहे हैं, हम तो केवल यहां बैठे हैं। हाइवे जाम करना कोई सही बात नहीं है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए ये भी कहा कि भूत और लड़ाई का कुछ नहीं पता कब और कहां मिल जाए।

इससे पहले किसानों ने पिपली में महापंचायत की थी। कई बार कोशिश की गई कि कोई बीच का रास्ता निकाला जाए, लेकिन किसी समाधान तक न पहुंचने की सूरत में किसानों ने सड़क को जाम करने का फैसला किया है।

महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा सरकार एमएसपी कानून लागू करे और जो किसान नेता सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग कर रहे हैं उन्हें रिहा किया जाए। इससे नीचे कोई समझौता नहीं होगा। इससे पहले किसानों और प्रशासन के बीच दो दौर की बैठक में सहमति न बनने पर किसान नेता महापंचायत में शामिल होने के लिए निकले थे।

 

MP में बजरंगबली “न्याय की विजय का प्रतीक है”

0

मध्यप्रदेश :  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद करने जबलपुर आई प्रियंका गांधी के स्वागत में लगाई गई 30 फीट की गदा आकर्षण और चर्चा का केंद्र बन गई है। कर्नाटक चुनावों में बजरंग बली का मुद्दा कांग्रेस को घेरने के लिए इस्तेमाल हुआ था। वहीं, मध्य प्रदेश में बजरंग बली के सहारे कांग्रेस भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। आदि शंकराचार्य चौक में बजरंग बली की 30 फीट ऊंची गदा सजाई गई है।

बजरंग बली और गदा लगाने के लिए कई मायने लगाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के मुताबिक हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई है। यह न्याय के विजय का प्रतीक है। पूर्व वित्त मंत्री और पश्चिम विधानसभा से विधायक तरुण भनोत ने कहा कि भाजपा ने भगवान श्री राम के नाम का दुरुपयोग किया है। भगवान हनुमान श्री राम के अनन्य भक्त हैं। जिस तरह से उनकी गदा कर्नाटक में चली है, वह मध्य प्रदेश में भी होगा।

दरअसल, कर्नाटक चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बजरंग बली के नाम पर वोट मांगे थे। भाजपा के नेताओं ने बजरंग दल पर प्रतिबंध को बजरंग बली के अपमान से जोड़ा था। जबलपुर में तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ तक की थी। इस वजह से जबलपुर में बजरंग बली और गदा का महत्व और भी बढ़ जाता है।

कमलनाथ को कांग्रेस हनुमान भक्त के तौर पर प्रकट कर रही है। उनके साथ ही उनके बेटे नकुल नाथ के फोटो भी आदि शंकराचार्य चौक पर लगे हैं, जहां यह बड़ी गदा लगाई गई है। केके मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देगी। पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देगी। साथ ही 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 यूनिट का बिजली बिल हाफ होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी।

‘हीरामंडी’ की रिलीज को लेकर सामने आई जानकारी

0

संजय लीला भंसाली अपने वेब शो ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और अब इसे लेकर आ रही नई अपडेट फैंस की खुशी में इजाफा करने के लिए काफी है। यह शो अब पूरा होने के करीब है। कहा जा रहा है कि शो के सभी आठों एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फैंस का इंतजार अब जल्द पूरा होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो की शूटिंग सिर्फ कुछ दिन की ही बाकी बची है। संजय लीला भंसाली से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक शूटिंग इस महीने के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं, इस साल के आखिर तक नेटफ्लिक्स इस शो को रिलीज करने की तैयारी में है।

‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फरीदा जलाल, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, फरदीन खान और अध्ययन सुमन जैसे सितारे नजर आएंगे।

फिल्म से सभी एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक साझा किया जा चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।  ‘हीरामंडी’ शो के आठ एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी 2024 तक वापस आएगा। ‘हीरामंडी’ की शूटिंग काफी लंबी चली है।

 

उत्तराखंड में जुटे 12 राज्यों के 112 बाल साहित्यकार

0

अल्मोड़ा/हरिद्वार : बच्चों को उपदेश देने के बजाय हम बड़े लोगों को उनके सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। ये बात कहीं लालढांग, हरिद्वार में बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग द्वारा 8 जून से आयोजित राष्ट्रीय बालसाहित्य संगोष्ठी के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. हेमचंद्र पांडे, कुलपति हेमवतीनंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून ने।

उन्होंने कहा कि बच्चे तभी हमारा अनुकरण करेंगे। जब हम उपदेश के बजाय स्वयं अपने आचरण में उन बातों को लाएंगे।, तभी उनके आचरण में अच्छे गुण और संस्कार आएंगे। 10 जून को संपन्न समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ बालसाहित्यकार सिंघानिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.रामनिवास मानव ने कहा कि बच्चों के लिए लिखते समय हमें बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हुए बच्चा बनकर लिखना होगा।

IMG 20230612 WA0001

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के प्राचार्य राकेश जुगरान ने कहा कि आज हम मानवीय मूल्यों की बात करते हैं बच्चों को संस्कार देने की बात करते हैं,दूसरी ओर घर के बूढ़े लोगों को अनाथालय में भेज रहे हैं। इस दोहरे चरित्र पर हम सभी को चिंतन मनन करने की जरूरत है। नेहरू युवा केंद्र के पूर्व महानिदेशक दयानंद आर्य ने बच्चों को बचपन से ही रचनात्मक कार्यो के लिए प्रेरित किए जाने की जरूरत बताई ।

वरिष्ठ बालसाहित्यकार गोविंद शर्मा ने कहा कि आज बच्चे मोबाइल से खेल रहे हैं। पुस्तक के बजाय उनके हाथों में मोबाइल है। बच्चे नहीं पढ़ रहे हैं इसके लिए बच्चे नहीं एक साहित्यकार,शिक्षक तथा अभिभावक बतौर हम बड़े लोग पुस्तक खरीदेंगे,पढ़ेंगे तो बच्चों में इसी प्रकार के संस्कार पैदा होंगे।

‘बालसाहित्य और सामाजिक सरोकार’ विषय पर एम.बी.पी.जी.डिग्री कालेज हल्द्वानी की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभा पंत की अध्यक्षता में संपन्न सत्र में पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार दया राम मौर्य, स्नेहलता,मीना सुब्बा ने अपनी बात रखी। डॉ. शील कौशिक की अध्यक्षता में ‘बालसाहित्य और मानवीय मूल्य’ विषय पर आयोजित सत्र में डॉ. अमरेंद्रसिंह,पुरूषोत्तम तिवारी, हीरालाल साहनी,डॉ. रघुबीवर सिंह बोकन आदि ने अपने विचार रखे।

IMG 20230612 WA0002

इस विषय पर आयोजित खुले सत्र में लगभग एक डेढ़ दर्जन लोगों ने अपने विचार रखे। ‘बच्चे और ऑनलाइन गतिविधियां’ विषय पर डॉ. इंदु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में वक्ताओं ने बालप्रहरी द्वारा कोरोना काल में बालप्रहरी तथा बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा व अन्य संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी साझा की।

इस सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. राकेश चक्र, ‘बच्चां की प्यारी बगिया’ बाल पत्रिका के संपादक लखन प्रतापगढ़ी,दिनेश प्रतापसिंह ‘चित्रेश’, एस.बी.शर्मा,डॉ. उमेशचंद्र सिरसवारी आदि ने अपने विचार रखे। ‘उत्तराखंड का बालसाहित्य’ विषय पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता किशोर न्याय बोर्ड अल्मोड़ा के पूर्व सदस्य तथा शिक्षाविद् के पी एस अधिकारी ने की। इस सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. राजकिशोर सक्सेना, नवल पत्रिका के संपादक हरि मोहन, पूर्व प्रधानाचार्य आनंदसिंह बिष्ट ‘आनंद’, प्रमोद तिवारी आदि ने सबोधित किया।

कविता वाचन सत्र में अध्यक्षता कर रही रेखा लोढा, मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलार सिंह पराया,सुशीला शर्मा, जयसिंह आशावत,संगीता गुप्ता, अरविंद साहू,रत्ना लक्सम ने बाल कविताएं पढ़ी। जबकि कहानी वाचन सत्र में आशीष नेगी ने बच्चों को कहानी सुनाई। नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों ने कहानी वाचन तथा कविता वाचन सत्र में पढ़ी गई कहानी व कविताओं की समीक्षा की। कहानी वाचन सत्र में अध्यक्ष बतौर वरिष्ठ कहानीकार डॉ. महावीर रवांल्टा तथा मुख्य अतिथि रावेंद्र रवि व गुडविन मसीह ने भी अपने विचार रखे।

हरदेवसिंह धीमान तथा डॉ. आर.पी. सारस्वत की अध्यक्षता में दो सत्रों में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में महेंद्र भट्ट, शशि ओझा, किसान दीवान, डॉ.(मेजर) शक्तिराज,डॉ. सरोज गुप्ता,सुशील सरित, सुरेखा शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ. राजेंद्र मिलन,अनिल शर्मा, शशि गोयल,रामाधार, खालिद हुसैन, इशरत सुल्ताना, अशोक वंसल, अर्चना त्यागी, हेमंत चावड़ा, प्रकाश पांडे,रामप्यारे प्रजापति, अनुभव राज, देवी प्रसाद पांडेय, कविता मुकेश, शिवचरण सरोहा, डॉ. कुसुम चौधरी, रामकुमार गुप्त, डॉ. सुषमा सिंह, माया अशोक, रमेश आनंद, प्रेम राजावत, रमा श्याम, रामकुमार मौर्य,नीरू मित्तल ‘नीर’, आदि ने बाल कविताओं का पाठ किया।

तीन दिवसीय समारोह के समापन अवसर पर के.पी.एस.अधिकारी द्वारा प्रायोजित गंगा अधिकारी स्मृति बाल कहानी प्रतियोगिता 2023, पुष्पलता जोशी न्यास तल्ला जोशी खोला, अल्मोड़ा द्वारा प्रायोजित पुष्पलता जोशी स्मृति बाल कहानी प्रतियोगिता 2023 तथा डॉ. अशोक गुलशन, प्रो. जगतसिंह बिष्ट, नीलम नेगी,परमेश्वरी शर्मा, कैलाश डोलिया, कलावती साहित्य पुरस्कार ट्रस्ट अल्मोड़ा, डॉ. मंजू बलोदी, डॉ. लक्ष्मी खन्ना ‘सुमन’, स्नेहलता व यामिनी जोशी द्वारा प्रायोजित बालसाहित्य सम्मान के लिए मीरासिंह मीरा, शिवचरण सरोहा, आनंदसिंह बिष्ट ‘आनंद’,कविता मुकेश, सुधा भार्गव,डॉ. अनामिका जैन तथा रेनू मंडल, डॉ. इंदु गुप्ता, नीरू मित्तल ‘नीर’, प्रतिभा जोशी,डॉ. आर.पी. सारस्वत,डॉ. वेद मित्र शुक्ल,गोविंद शर्मा, अरविंद साहू, डॉ. शील कौशिक, पुष्पा जोशी,डॉ. शशि गोयल, अनुभव राज आदि उपस्थित सम्मानित साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, पुष्पम पत्रम तथा अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। बाल कहानी प्रतियोगिता 2023 में मूल्यांकर्ता बतौर डॉ. शकुंतला कालरा, डॉ. विमला भंडारी, मुकेश नौटियाल, डॉ. पवनेश ठकुराठी, रमेशचंद्र पंत,अखिलेश चमन का सहयोग रहा।

समारोह के अंत में योगेश्वरसिंह अधीक्षक नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग के सौजन्य से सभी उपस्थित आमंत्रित साहित्यकारों को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। संगोष्ठी में डॉ. प्रभा पंत, राजकिशोर सक्सेना ‘राज’, रामलखन प्रजापति, रत्ना लक्सम, डॉ. आर.पी. सारस्वत, डॉ. चंद्रावती जोशी, इंद्रा तिवारी ‘इंदु’, अनिल शर्मा आदि रचनाकारों की 13 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।

बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा देश की दुलर्भ 85 बाल पत्रिकाओं की प्रदर्शनी,नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों द्वारा 2019,2022 तथा 2023 में बनाई गई हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी और पेपरमैसी के तहत अखबार से बनाए गए खिलौने आदि को सभी ने सराहा है।

बाल कवि सम्मेलन 3 दिवसीय संगोष्ठी का मुख्य आकर्षण रहा। बाल कवि सम्मेलन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास के 22 बच्चों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। बाल कवि सम्मेलन का संचालन,अध्यक्षता बच्चों ने की। संगोष्ठी में बच्चों के लिए चलाए गए समानांतर सत्र में जहां कहानीकार व चित्रकार आशीष नेगी ने बच्चों से चित्रकला एवं संस्कृति पर बात की। वहीं डॉ. राकेश चक्र ने बच्चों को योग की जानकारी देते हुए योग कराया।

इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय गुरूग्राम के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष साहित्यकार डॉ. रघुवीरसिंह बोकन,नरेश कुमार मौर्य, वीरेंद्रकुमार लोढा, डॉ. अनंत ओझा, मनीष जोशी,झौली पासवान,वीणा सारस्वत, नूरे निशा,सुखदेव पांडेय, पार्वती धीमान,डॉ. संतोष चमोला, डॉ. हरीशचंद्र अंडोला,धीरज रावत सहित स्थानीय साहित्यकार तथा शिक्षकों ने भी सहभागिता की। आयोजक मंडल सदस्य बतौर प्रकाश पांडे ,गोपाल रतूड़ी, आकाश कांत, मंगेश, तेजस्वी, आशीष अग्रवाल, मीना पटवाल, दीपा, संतोषी तथा दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृति मंच हरिद्वार की अध्यक्ष डॉ. मीरा भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा।

संगोष्ठी में रात्रि सत्र में सभी साहित्यकारों ने परिचय सत्र में साहित्यिक क्षेत्र में किए जा रहे अपने अनुभव शेयर किए। तीन दिवसीय संगोष्ठी में डॉ. महेंद्र प्रताप पांडेय ‘नंद’, नीरज पंत, इंदु तिवारी ‘इंदु’, पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’, महेंद्रसिंह राणा, दिनेश रावत, प्रकाश जोशी,डॉ. उमेशचंद्र सिरसवारी तथा प्रो. प्रभा पंत ने अलग-अलग सत्रों का संचालन किया। बाल कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कक्षा 6 के मोरसिंह तथा संचालन करन पाल कक्षा 10 व उत्तम, कक्षा 7 ने की। प्रारंभ में देश के विभिन्न राज्यों से आए अतिथि साहित्यकारों ने बाल कवि सम्मेलन में शामिल सभी बच्चों को बैज लगाकर सम्मानित किया।

बच्चों ने औरेगैमी के तहत अखबार से बनाए गए मुकुट सभी अतिथियों को पहिनाए। नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग के अधीक्षक तथा बालप्रहरी संपादक उदय किरौला ने तीन दिवसीय संगोष्ठी के लिए प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के के गुप्ता एवं बहादराबाद की उप शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव आदि विभागीय अधिकारियों का अभिव्यक्ति कार्यशाला व संगोष्ठी के लिए सहयोग व मार्गदर्शन रहा।

संगोष्ठी में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ, बिहार, सिक्किम, महाराष्ट्र राज्यों के 112 प्रतिनिधि रचनाकारों ने सहभागिता की।

तीर्थयात्रियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

0

मुंबई: एक मंदिर की ओर जा रहे वारकरी भक्तों पर रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के पंढरपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज की घटना को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला है. जानकारी के अनुसार भगवान कृष्ण के एक रूप भगवान विठोबा के भक्तों के द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं की पुलिस से बहस हो गई जिसके बाद पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किया गया. विवाद की शुरुआत आलंदी में श्री क्षेत्र मंदिर में प्रवेश को लेकर हुआ.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या को नियंत्रित करने के लिए उन्हें हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने कहा कि परंपरा के अनुसार केवल 75 सदस्यों को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है, लेकिन लगभग 400 लोग जबरन मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे जिसे प्रशासन की तरफ से रोका गया.

पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला है. शिवसेना के वरिष्ठ सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया है कि “ओह ओह.. हिंदुत्व सरकार के ढोंग का पर्दाफाश हो गया.. नकाब उतर गया.. औरंगजेब क्या अलग व्यवहार करता था? मुगलों का महाराष्ट्र में पुनर्जन्म हुआ है.

वारकरी वे तीर्थयात्री हैं जो आलंदी से पंढरपुर के विठ्ठल मंदिर जाते हैं. पदयात्रा 11 जून से शुरू हुई है. 10 जून को आलंदी से संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी और देहू से संत तुकाराम महाराज पालकी का प्रस्थान इस भव्य तीर्थयात्रा की शुरुआत का प्रतीक है. वारकरियों के 29 जून को आषाढ़ी एकादशी के शुभ दिन पंढरपुर के पवित्र शहर में जुटने की उम्मीद थी.

फिल्म ’72 हूरें’, नाम सामने आते ही मचा बवाल, इस दिन होगी रिलीज

0

मुंबई: अपकमिंग फिल्म ’72 हूरें’ को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। जब से फिल्म का टीजर आया है, तब से लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है। लगातार बढ़ते विरोध के बीच मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा नया एलान किया है।

बता दें कि विवादों से घिरी फिल्म ’72 हूरें’ का अब तक हिंदी टीजर ही जारी किया गया था। लेकिन अब इसके टीजर को 10 और भाषाओं में रिलीज किए जाने का फैसला किया गया है। टीजर को इंग्लिश, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कश्मीरी और असमी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

72 हूरें को संजय पूरण सिंह के निर्देशन में बनाया गया। इस फिल्म के टीजर को 10 भाषाओं में रिलीज करने का कारण उन्होंने बताया है। संजय पूरण सिंह ने कहा, “10 भाषाओं में फिल्म के टीजर का‌ रिलीज करने का यही उद्देश्य है कि भारत के कोने-कोने में रहने वाले हरेक शख्स को विषय की गंभीरता के बारे में पता चले। फिल्म बनाने का हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि हमारी कोशिश है कि हम देश में घटित हो रहीं दिल दहला देने वाली वास्तविकताओं से लोगों को रुबरू कराएं।

वहीं, फिल्म के निर्माता गुलाब सिंह तंवर ने कहा कि इतने संजीदा विषय पर फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं है। 72 हूरें बनाने का मकसद धर्म के नाम पर बरती जाने वाली आतंकवाद से जुड़ी क्रूरता, और‌ मासूम लोगों को भयावह किस्म के जानवरों में तब्दील करने की कोशिशों को दर्शाना है। अब जब यह फिल्म‌ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, तो ये बेहद जरूरी हो जाता है कि हम लोगों को यह बताएं कि इस फिल्म को बनाने की हमारी मंशा आखिर क्या है। यही वजह है कि हमने 10 भाषाओं में टीजर को रिलीज करने का फैसला किया है।

कब रिलीज हो रही फिल्म?

पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर स्टारर फिल्म ’72 हूरें’ सात जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

केजरीवाल ने फिर सुनाई चौथी पास राजा की कहानी, PM मोदी पर निशाना

0

अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से आज रविवार को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली के जरिये आप ने शक्ति प्रदर्शन किया।

दिल्ली में आठ वर्ष से सत्तासीन आप की यह पहली महारैली है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। महारैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने(पीएम) मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं है, हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया हैं, हमारे पास एक सत्येंद्र जैन नहीं है, हमारे पास 100 सत्येंद्र जैन हैं। आप एक को जेल में डालोगे तो दूसरा काम करने आ जाएगा, लेकिन दिल्ली में विकास के काम नहीं रुकेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पता नहीं क्यों मोदी जी दिल्लीवाले के पीछे पड़े हैं। अपने संबोधन को खत्म करने से पहले सीएम ने कहा कि अंत में आप सभी से विनती है कि अगली बार वोट डालने जाना तो ऐसे आदमी को वोट मत देना जिसे यह समझ नहीं है कि 2000 का नोट शुरू किया जाए या बंद किया जाए। इसके साथ ही केजरीवाल ने लोगों से कपिल सिब्बल की वेबसाइट इंसाफ के सिपाही से जुड़ने की अपील की।

अमित शाह पर राउत का तंज, गृहमंत्री के भाषण में सात मिनट उद्धव ठाकरे की चर्चा

0

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने नांदेड़ में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर पलटवार करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। शनिवार को नांदेड़ में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर कई आरोप लगाए थे। इसे लेकर संजय राउत ने कहा कि गृह मंत्री ने अपने 20 मिनट के भाषण में सात मिनट उद्धव ठाकरे के बारे में बात की यह मातोश्री के वर्चस्व को दर्शाता है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमित शाह ने नांदेड़ में सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लड़ा गया और वह मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए।

 

अमित शाह ने नांदेड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने धोखाधड़ी और विश्वासघात का काम किया था।

 

 

 

 

संजय राउत ने किया पलटवार

 

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने गृह मंत्री के इसी बयान का पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह ने अपने 20 मिनट के भाषण में सात मिनट तो उद्धव ठाकरे के बारे में बात की।

 

उन्होंने कहा- ‘नांदेड़ में अमित शाह ने अपने 20 मिनट के भाषण में सात मिनट तो उद्धव ठाकरे पर ही बोले। इसका मतलब यह है कि मातोश्री का दबदबा अब भी बना हुआ है।

 

शिवसेना पार्टी को तोड़ दिया गया और देशद्रोहियों को नाम और चिंह दे दिया गया है। इसके बाद भी उनके दिमाग में ठाकरे और शिवसेना का डर दिख रहा है। यह डर अच्छा है। ‘दरअसल, महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसके लिए सभी पार्टियों एक-दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं।