Home Blog Page 513

उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

0

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

70 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

 

बजरंग पूनिया का ऐलान, बृजभूषण की गिरफ्तारी को तैयार नहीं सरकार, 15 जून के बाद फिर धरना देंगे!

0

रेसलर्स और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के विवाद में आज सोनीपत में खाप पंचायत हो रही है। इसमें साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया पहुंचे। दोनों ने खाप प्रतिनिधियों को गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से हुई मीटिंग के बारे में बताया। पहलवानों ने कहा कि सरकार बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए तैयार नहीं है। बजरंग ने कहा कि केंद्र ने 15 जून तक का समय लिया है। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए फिर से धरना दिया जाएगा।

वहीं साक्षी मलिक ने कहा कि मैं यह क्लियर कर देती हूं कि हम सब एक हैं। मैं, बजरंग और विनेश हम एक हैं और एक ही रहेंगे। विनेश के ना आने का रीजन है। कुछ इन्क्वायरी चल रही है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से मांग कर रहे हैं कि बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वह बाहर रहेगा तो दूसरों पर प्रेशर रहेगा। पॉक्सो एक्ट वाली लड़की टूट चुकी है। धीरे-धीरे और भी लड़कियां टूट जाएंगीं। हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा।

वहीं इस मामले में अब दंगल गर्ल गीता फोगाट के पर्सनल फिजियोथेरेपिस्ट परमजीत ने बृजभूषण पर नए खुलासे किए हैं। जिसमें दावा किया कि लड़कियों को रात में बृजभूषण की सिक्योरिटी वाली गाड़ियों में बाहर ले जाया जाता था। महिला पहलवान को क्राइम सीन री-क्रिएट करने के लिए दिल्ली में बृजभूषण के घर पर बने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के ऑफिस में ले जाने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सवाल खड़े किए।

उन्होंने इसे महिला पहलवान को मानसिक आघात पहुंचाने की कार्रवाई करार देते हुए दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार पुलिस अफसरों से जवाब मांगने को कहा।

बड़ा फैसला : शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को बनाया NCP का कार्यकारी अध्यक्ष

0

महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी संगठन में दो अहम बदलाव किए हैं। पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। पवार ने इससे पहले भी अपने इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंका दिया था।

शरद पवार ने इस घोषणा के साथ ही सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नए प्रभार भी सौंपे। सुप्रिया को महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब का प्रभार दिया गया और प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, गोवा और राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है।

शरद पवार के इस फैसले को अजित पवार के लिए झटका भी माना जा रहा है। हालांकि, अजित पवार की मौजूदगी में ही यह घोषणा की गई। शरद पवार ने 1999 में उनके और पीए संगमा द्वारा स्थापित पार्टी एनसीपी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की।

पवार ने पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक नेताओं ने जोरदार विरोध किया था। पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित एनसीपी पैनल ने 5 मई को उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था।

यहां आधी रात को हुई 7 करोड़ की लूट, वारदात को ऐसे दिया अंजाम

0

पंजाब के लुधियाना में 7 करोड़ से अधिक की लूट हो गई। देर रात 2 बजे 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरू नगर में ATM में कैश जमा करने वाली CMS सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में घुसे। यहां तैनात 5 सिक्योरिटी गार्डों को उन्होंने बंदी बना लिया। इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा 4 करोड़ कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी ले गए। इस गाड़ी में 3 करोड़ से अधिक कैश था। इसके साथ CCTV की DVR भी ले गए।

बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गाड़ी से 2 पिस्टल मिले हैं, जबकि कैश गायब है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक लुटेरे करीब ढाई घंटे तक लूटपाट करते रहे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स के मोबाइल भी तोड़ दिए। पुलिस इन सभी 5 सिक्योरिटी गार्ड्स से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर आए। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे। इनमें एक महिला के होने का भी शक है। सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि लुटेरों में एक आवाज महिला जैसी आई। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि लुटेरे कंपनी के ऑफिस से पूरी तरह से परिचित थे। इसीलिए उन्होंने यहां आकर CCTV कैमरे बंद कर दिए। इसके अलावा सेंसर की तारें भी काट दी, ताकि उनके अंदर घुसने पर कोई अलार्म वगैरह न बजे। इसी वजह से इसका किसी को पता नहीं चला।

वहीं पुलिस को शक है कि इस मामले में कोई अंदर का कर्मचारी भी मिला हो सकता है। ऐसा न होता तो लुटेरों को इतना ज्यादा कैश होने और अंदर घुसने से लेकर दूसरी तमाम बातों की जानकारी नहीं होती। इस मामले में पुलिस ने कैश कंपनी पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि अगर रात 2 बजे लूट हुई तो फिर इसकी सूचना सुबह 7 बजे क्यों दी गई?। हालांकि इस मामले में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मामले में यह भी खुलासा हुआ कि कंपनी ने खुद इस इलाके को कैश रखने के लिए अनसेफ करार दिया था। करीब 2 साल पहले इसकी रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसके बाद भी कंपनी यहीं पर ऑफिस चलाती रही। यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि 7 करोड़ से ज्यादा कैश के लिए सिर्फ 5 सिक्योरिटी गार्ड ही क्यों तैनात किए गए थे। पुलिस ने लुधियाना के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट सील कर दिए हैं। यहां हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। शहर में भी नाकाबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इसके साथ कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

0

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के अध्यक्ष के इस्तीफे की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने शासन को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है?

डॉ. राकेश कुमार ने आयोग की कमान संभालने के बाद से काफी कड़े फैसले लिए थे। आयोग की कार्यप्रणाली में भी सुधार देखने को मिला। लेकिन, उनके कार्यकाल के दौरान पेपर लीक कांड भी हुआ।

जिसमें तत्काल कार्रवाई भी की गई थी और आयोग ने परीक्षा को भी कुछ ही समय में दोबारा भी करा दिया था। अब सवाल उठ रहे हैं कि डॉ. राकेश कुमार ने इस्तीफा क्यों दिया होगा?

ISKP मॉड्यूल का भंडाफोड़, महिला समेत पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

0

 गुजरात के पोरबंदर में ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पोरबंदर में ISKP के एक सीक्रेट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने संगठन से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 3 कश्मीरी युवक उबैद नासिर मीर, हनान हयात शाल, मोहम्मद हाजिम शाह और 2 सूरत निवासी जुबैर अहमद मुंशी और एक महिला सुमेर बानू भी शामिल है।

कश्मीर के तीनों निवासी अपने हैंडलर अबू हमजा की मदद से इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रांत (ISKP) में शामिल होने के लिए समुद्र के रास्ते फरार हुए थे। इनके पास से इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रोविंस की सामग्री और चाकू जैसे धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। बीते कई दिनों से एटीएस की टीम लगातार आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

पकड़े गए सभी आरोपी अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसकेपी के सदस्य हैं और यह पिछले एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। जानकारी के मुताबिक यह सभी आरोपी पोरबंदर से अफगानिस्तान भागने की फिराक में थे। इस अभियान को अंजाम देने के लिए इसकी अगुवाई डीआईजी दीपन भद्रन और एसपी सुनील जोशी कर रहे हैं। वह कल से स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पोरबंदर में डेरा डाले हुए थे।

सूरत से आतंकी संगठन आईएसकेपी से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला को एटीएस ने क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद पकड़ा गया था। सुमेरा नाम की एक महिला को शहर के लालगेट इलाके से हिरासत में लिया गया और पोरबंदर ले जाया गया और उसके कबूलनामे के आधार पर पोरबंदर से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुमेरा अपने पिता से मिलने कन्याकुमारी से सूरत आई। एटीएस द्वारा हिरासत में ली गई महिला की शादी दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु में हुई थी। महिला के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ये भारत में बड़ा आतंकी हमला करने कि फिराक में थे। लेकिन, उससे पहले ही ATS ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

IMA POP : 331 नौजवान बने भारतीय सेना का हिस्सा, 42 विदेशी कैडेट भी हुए पास आउट

0

देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को अंतिम पग भरते ही 331 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनके साथ ही सात मित्र देशों के 42 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परेड की सलामी ली। IMA के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी की गई। इसके बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं में जुड़ गए। इनमें 331 अफसर भारतीय सेना को मिले।

इनमें डायरेक्ट एंट्री वाले 55 कैडेट्स शामिल हैं। जबकि, एक्स NDA 204 और एक्स SC 40 कैडेट्स पास आउट हुए। 32 कैडेट्स TGC कोर्स के हैं। IMA की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, IMA के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

इस बार भी उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना । उत्तर प्रदेश के 63 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बने। जबकि, उत्तराखंड इस बार पहली बार की तुलना में दो पायदान पीछे खिसक गया। पिछले साल जून की परेड में उत्तराखंड के कैडेट्स की संख्या 33 थी। जो इस बार घटकर 25 रह गई।

लेकिन, आबादी के लिहाज से देखें तो इस बार भी कैडेट्स देने वालों में उत्तराखंड पहले पायदान पर है। इस साल सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार से एक भी कैडेट आईएमए से पास आउट नहीं होगा। जबकि, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, ओडिसा व पुडुचेरी से एक-एक कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बनेगा।

उत्तराखंड: इतने साल से कमरे में बंद था हिन्दू लड़का, पढ़ता था पांच वक्त की नमाज!

0

देहरादून: डोईवाला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक हिन्दू लड़का पिछले करीब चार सालों से अपने कमरे में बंद था। वह केवल खाना खाने के लिए ही कमरे से बाहर आता था। जानकारी के अनुसार वह पांच वक्त की नमाज भी पढ़ता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसके पिता ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।

बताया गया कि जब भी वो कमरे से बाहर आता था। इस दौरान भी वह इस्लाम के बारे में ही बात करता था। पुलिस ने भी जब उससे पूछताछ की तो वह खुद को मुस्लिम ही बताता रहा। वह इस्लाम की तारीफें कर रहा है और अपने मूल धर्म के बारे में अनर्गल बातें कर रहा है। घरवालों से भी वह इस्लाम के बारे में ही बातें कर रहा था।

उसने पॉलीटेक्निक की पढ़ाई की है। उसके कमरे से एक लैपटॉप मिला है। बताया जा रहा है कि उसने तीन साल पहले लॉकडाउन के वक्त क्रिप्टो में ट्रेडिंग शुरू की थी। इसी दौरान वह कुछ इस्लामिक ग्रुप से जुड़ गया। वहां उसने उर्दू बोलना सीख लिया। कमरे में बैठकर पांच वक्त की नमाज भी पढ़ता है।

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस बीच कुछ लोग उसके पाकिस्तान से संपर्क होने की बात भी कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस जांच में अभी तक ऐसा तथ्य सामने नहीं आया है। वैभव का लैपटॉप कब्जे में लिया गया है। उससे पूछताछ भी की जा रही है।

प्रथमदृष्टया वह डिप्रेशन में लग रहा है। उसके पिता उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाह रहे थे। उसके लैपटॉप में यूट्यूब वीडियो की हिस्ट्री भी मिली है। यह चैनल कहां के हैं और कौन इन्हें चला रहा है, इसकी जांच की जा रही है।

BJP-शिवसेना गठबंधन में दरार! CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने की इस्तीफे की पेशकश

0

महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमाती दिख रही है। शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा में दरार की खबर सामने आई है। दरअसल, दोनों पार्टियों में तकरार उस समय देखने को मिली जब सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही। कुछ दिनों पहले डोंबिवली में एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी नंदू जोशी पर एफआईआर दर्ज की थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे शिवसेना की चाल बताया और मानपाडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर के पीछे शिंदे गुट का हाथ बताया। इसके बाद डोंबिलवी में मंत्री रविंद्र चौहान के नेतृत्व में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें नेताओं ने शिंदे गुट का साथ न देने का फैसला किया। शिवसेना सांसद और सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भाजपा के कुछ नेताओं से नाराज दिख रहे हैं। श्रीकांत ने एक बैठक में इस नाराजगी को जताते हुए कहा कि डोंबिवली के कई नेता अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए भाजपा-शिंदे गुट गठबंधन के लिए बाधाएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। भाजपा-शिवसेना का वरिष्ठ नेतृत्व जो भी उम्मीदवार तय करेगा, मैं उसका समर्थन करूंगा। हमारा लक्ष्य भाजपा-शिवसेना गठबंधन बनाए रखना और केंद्र में भाजपा के साथ सरकार बनाना है। हम इस दिशा में जो काम कर रहे हैं, अगर कोई उसका विरोध करता है, अगर कोई नाराज है और गठबंधन में कोई गड़बड़ी होती है, तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं।

10% क्षैतिज आरक्षण की बहाली और चिन्हीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग

0

देहरादून : संयुक्त आंदोलनकारी मंच के तत्वावधान में राज्य आंदोलनकारियों के लिये राज्याधीन सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण की बहाली और चिन्हीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की माँग को लेकर शहीद स्मारक देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना आज पांचवे दिन भी जारी रहा। आज आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे सीपीआई के राज्यसचिव समर भंडारी, पर्यावरण विद रवि चोपड़ा,ट्रेड यूनियान के जगमोहन मेहंदीरत्ता, जनता दल के हरजिन्दर सिंह धरनास्थल पर पहुंचे।

राज्य सचिव भंडारी ने धामी सरकार की राज्य विरोधी नीतियों की भर्तासना करते हुऐ कहा यह कि जिन आंदोलनकारियों के त्याग व बलिदान से इस राज्य की स्थापना हुई आज उन्हीं लोगों को हाशिये में धकेलने का काम किया जा रहा हैं। सरकार को इस लोगों के तुरंत अध्यादेश लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में हार, सरकार की हुई थी ऐसे में उनका नैतिक दायित्व बनता था कि सुप्रीम कोर्ट जा कर अपने फैसले का बचाव करती। धरने के समर्थन में टिहरी से पहुंचे राजेंद्र बहुगुणा ने कि इस मसले पर जल्द ही टिहरी में बैठक कर लोगों को लामबंद किया जायेगा।

सयुंक्त मंच के सह संयोजक ने समर्थन में पहुंचें सभी लोगों आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि सभी आंदोलनकारी संगठनों से जुड़े साथियों के विचार लेकर शीघ्र ही एक बड़े कार्यक्रम कि रुपरेखा तैयार कि जायेगी। आज धरने को समर्थन देने वाले प्रमुख लोगों में श्रीमती मुन्नी खंडूरी,बिशंबर दत्त बौठियाल,उम्मेद चंद रमोला, विमल जुयाल, सूर्यकांत बमराड़ा,अम्बुज शर्मा, प्रभात डंडरियाल, क्रान्ति कुकरेती, स्वारी देवी, देवकी बिष्ट, जगबीर सिंह रावत, पुष्कर सिंह चौहान, पुष्पराज बहुगुणा, प्रभा नैथानी, रोशनी देवी, बसंती नैथानी, दिनेश मालासी, राम किशन, संगीता रावत, पुष्पा बहुगुणा, पुरुषोत्तम दत्त नौटियाल, संतराम शर्मा, अनुष्का, राजेश शर्मा, अजय नारायण, प्रदीप कुकरेती, नवनीत गोसाई, विजय प्रताप मल्ल, एवं नीनू सहगल आदि थे।