Home Blog Page 511

YouTube कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, आप भी कर सकेंगे अमाई

0

अगर आप भी YouTube कंटेंट क्रिएटर्स हैं और कमाई को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको अपने YouTube को चैनल के मोनेटाइजेशन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि अब आपका YouTube चैनल 500 चैनल सब्सक्राइबर्स होने पर भी मोनेटाइज हो सकता है। कंपनी ने इसके लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले चैनल मोनेटाइजेशन कराने के लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स की जरूरत होती थी।

YouTube ने कहा है कि वह यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए पात्रता आवश्यकताओं को कम कर रही है और कम फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स के लिए मोनेटाइजेशन प्रोसेस को आसान किया जा रहा है। कंपनी मोनेटाइजेशन प्रोसेस की लिमिट को कम कर रही है। यानी अब कम फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स भी अपना यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करा सकेंगे और कमाई शुरू कर सकते हैं।

YouTube ने बदले ये नियम

पहले, यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने और अपने कंटेंट को मोनेटाइज कराने के लिए क्रिएटर्स को कई मानदंडों को पूरा करना पड़ता था। लेकिन अब नए नियम के तहत, क्रिएटर्स को पात्र होने के लिए केवल 500 सब्सक्राइबर्स की आवश्यकता होगी, जो कि पिछली आवश्यकता का आधा है। वहीं यूट्यूब ने 4000 वॉच आवर को भी कम करके 3000 वॉच आवर कर दिया है। यानी अब एक साल में 3000 वॉच आवर को ही पूरा करना होगा।

साथ ही Youtube Shorts व्यू को 10 मिलियन से घटाकर 3 मिलियन कर दिया गया है। यानी क्रिएटर्स को चैनल मोनेटाइज कराने के लिए 90 दिनों में 30 लाख Youtube Shorts व्यू होने चाहिए। इन नियमों को पहले अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ताइवान और दक्षिण कोरिया में लागू किया जाएगा। इसके बाद इसे अन्य देशों में भी लागू किया जा सकता है।

छोटे क्रिएटर्स को होगा फायदा

यूट्यूब की नई मोनेटाइजेशन प्रोसेस से छोटे और शुरुआती यूट्यूबर्स को काफी फायदा होने वाला है। उनके पास अब YouTube पर अपने कंटेंट को मोनेटाइजेशन करने के अधिक अवसर होंगे। हालांकि, उन्हें अपने दर्शकों को बढ़ाने और विज्ञापन राजस्व अर्जित करने के लिए कुछ बेंचमार्क पूरा करने की आवश्यकता होगी। रेवेन्यू शेयरिंग को नहीं बदला गया है। वहीं जो क्रिएटर्स YouTube पार्टनर प्रोग्राम में पहले से शामिल हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रोग्राम में शामिल होने के बाद क्रिएटर्स को सुपर थैंक्स, सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स जैसे कई उपयोगी टूल का एक्सेस मिल जाएगा। वे चैनल मेंबरशिप जैसे सब्सक्रिप्शन टूल का भी इस्तेमाल कर सकेंगे और YouTube शॉपिंग में अपने प्रोडक्ट को भी प्रमोट कर सकेंगे।

उत्तराखंड : महापंचायत के ऐलान के बाद पुरोला में धारा-144 लागू

0

पुरोला: पुरोला में कथित लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद से लगातार बाहरी लोगों खासकर मुस्लिम समुदाय का विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर 15 जून को महापंचायत का ऐलान किया गया था,  जिस पर केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि, देशभर में राजनीति गरमा गई थी। माहौल को बिगड़ता देख सरकार ने इसमें जिला प्रशासन को सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

शासन से निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन ने पुरोला शहर में धारा 144 लागू कर दी है, जो 19 जून तक जारी रहेगी। प्रधान संगठन के महापंचायत से कदम पीछे खींचने के बाद अब हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा संभाल लिया है।

SDM पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया कि धारा 144 का सख्ती से पालन कराया जाएगा।  प्रशासन ने पहले साफ कह दिया था कि ऐसी किसी गतिविधि की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा – खमेनलोक में गोलीबारी में 9 की मौत : सेना सूत्र

0

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. राज्य के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई. सेना के सूत्रों से ये जानकारी मिली है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला सहित नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं. सूत्रों के मुताबिक खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग की घटना में ये मौतें हुई हैं.

कई घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है. हिंसा में मारे गए लोगों में से कुछ के शरीर पर कट के निशान हैं और कई गोलियां लगी हैं.

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा के ताजा दौर के बाद कर्फ्यू में ढील को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो जातीय संघर्षों के कारण पिछले एक महीने से अधिक समय से तनावपूर्ण है.

150 KM की रफ्तार से टकराएगा ‘बिपरजॉय’, समुद्र में उठी ऊंची लहरें, अलर्ट जारी

0

साइक्लोन बिपरजॉय तूफान लगभग 150 किमी की रफ्तार से 15 जून की शाम सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। महाराष्ट्र और गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके प्रभाव से 14 से 16 जून तक भारी वर्षा हो सकती है।

बिपरजॉय अब तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र में बिपरजॉय का असर देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 जून को बिपरजॉय का खासा असर देखने को मिलेगा।

एहतियात के तौर पर रेलवे ने 95 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। पश्चिमी रेलवे का कहना है कि 15 जून तक ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। गुजरात से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है।

ED की रेड के बाद गिरफ्तार, ICU में भर्ती हुए मंत्री

0

तमिलनाडु के विद्युत मंत्री वी सेंथिल बालाजी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि बालाजी को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां एजेंसी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी।

इससे पहले बुधवार सुबह ही उन्हें एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डीएमके के नेताओं का आरोप है कि बालाजी ने अपने परिसरों पर छापेमारी के बाद बेचैनी की शिकायत की थी। राज्य के मंत्री पीके सेकर बाबू ने कहा कि बालाजी की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें टॉर्चर किया गया हो।

दूसरी तरफ जहां ईडी ने बालाजी को गिरफ्तार करने की जानकारी काफी देर बाद दी तो वहीं अस्पताल में बालाजी से मिलने पहुंचे डीएमके के वकीलों ने भी मामले में स्पष्टता होने से इनकार किया। तमिलनाडु के विद्युत मंत्री को अस्पताल ले जाने का जो वीडियो सामने आया, उसमें बालाजी को रोते हुए भी दिखाया गया था। इस बीच जिस अस्पताल में बालाजी को केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को अस्पताल में तैनात किया गया।

DMK ने कहा  विद्युत मंत्री को अभी आईसीयू में रखा गया है। वह बेहोशी की हालत में हैं और अपना नाम पुकारे जाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। उनके कान के पास सूजन है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी ईसीजी में भी काफी उतार-चढ़ाव हैं। DMK ने आरोप लगाया कि बालाजी को टॉर्चर किया गया है।

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। 14 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

14 जून को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार व झक्कड़ (वायु गति 60-70 kmph से बढ़कर 80 kmph तक) चलने की संभावना है।  राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार तथा झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 kmph) चलने की संभावना है।

 

15 को राज्य के उपरोक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार तथा झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 kmph) चलने की संभावना है ।

 

16 जून को राज्य के उपरोक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार तथा झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 kmph) चलने की संभावना है |

 

जबकि, 17 जून को राज्य के उपरोक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 kmph) चलने की संभावना है |

उत्तराखंड: 26 लाख पहुंची चारधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

0

श्री बदरीनाथ धाम:  श्री बदरीनाथ धाम में मंगलवार तक 7 लाख 80 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। 11 जून को 19199 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये 12 जून को 14902 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये।

इस तरह तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रत्येक यात्रा वर्ष बरसात की आहट होते तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने लगती है जो कि पितृ पक्ष और नवरात्रि के आसपास पुन: बढ जाती है। वर्तमान में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा निरंतर चल रही है।

श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। तीर्थयात्रियों की संख्या आज तक नौ लाख से अधिक पहुंच गयी है। सोमवार को 21 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे हैं।

इस तरह श्री बदरीनाथ- केदारनाथ पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख के निकट है। श्री गंगोत्री धाम में चार लाख पिचासी हजार से अधिक और श्री यमुनोत्री धाम में सवा चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। इस तरह अब तक 26 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है।

श्री हेमकुंट साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छप्पन हजार है। 32 हजार तीर्थयात्रियों ने तृतीय केदार तुंगनाथ जी के दर्शन किये है तथा ढाई हजार द्वितीय केदार मद्महेश्वर पहुंचे है।

महंगे हो सकते हैं फोन, टीवी और लैपटॉप

0

अगर आप स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या फिर मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी करें। क्योंकि आने वाले दिनों में इन उपकरणों का निर्माण करने वाली कंपनियां कीमत बढ़ाने का एलान कर सकती हैं। इनमें उपयोग होने वाले अहम पुर्जे के दाम बाजार में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दामों में बढ़ोतरी संभव है।

स्मार्ट टीवी, मोबाइल फोन और लैपटॉप में ओपन सेल का प्रयोग होता है। वैश्विक बाजार में इसके दाम बढ़ने से टेलीविजन निर्माता कंपनियां भी अब अपने नए स्मार्ट टीवी सेट की कीमत बढ़ाने में लगी हैं। इसका सबसे अधिक असर बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की कीमतों में देखा जा सकता है। टीवी में ओपन सेल एक प्रमुख पुर्जा होता है और टेलीविजन की कुल लागत में इसकी हिस्सेदारी 60 से 65 फीसदी होती है। टीवी बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि ओपन सेल के दाम औसतन 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं। ओपन सेल की कीमत बढ़ने से लैपटॉप और स्मार्टफोन की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। क्योंकि मोबाइल फोन में भी इसका उपयोग होता है, लेकिन वहां लागत में इसकी हिस्सेदारी टीवी के मुकाबले कम होती है।

इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया से जुड़े पदाधिकारियों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, 2022 में ओपन सेल के दाम कम थे। लेकिन 2023 की शुरुआत से इसमें तेजी देखी जा रही है। जनवरी से जून तक इसके दाम 15 से 17 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

32 इंच के टीवी में इस्तेमाल होने वाला ओपन सेल करीब 27 डॉलर प्रति पैनल का पड़ता है। हालांकि कीमतों में औसत वृद्धि 15 फीसदी के दायरे में होगी। दुनिया में अधिकांश ओपन सेल पैनल का निर्माण चीन की 4 से 5 कंपनियां करती हैं। ऐसे में इनके द्वारा कीमत में बढ़ोत्तरी का असर भारत सहित दुनिया भर के देशों में दिखाई दे रहा है।

कई प्रतिष्ठित कंपनियां टीवी के दामों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। टीवी, स्मार्ट फोन और लैपटॉप का व्यापार करने वाले कारोबारियों का कहना है कि ओपन सेल पैनल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और अब तक इसकी कीमत 25 से 30 फीसदी तक बढ़ चुकी है। इसके अलावा आपूर्ति की भी किल्लत है।

इसलिए टीवी, स्मार्ट फोन और लैपटॉप का निर्माण करने वाले कंपनियां इनके दाम बढ़ाने जा रही हैं। कई प्रमुख ब्रांड के टेलीविजन 10 फीसदी तक महंगे हो भी गए हैं। आगामी त्योहारी सीजन तक कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं क्योंकि ओपन सेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ओपन सेल की बढ़ती हुई कीमतों का असर ग्राहकों पर एकदम नहीं होगा। क्योंकि खुदरा विक्रेताओं अपने पास 30 से 60 दिनों का स्टॉक रखते है। कीमत बढ़ोतरी का असर अगले एक या दो महीनों में दिखने लगेगा।

देश के कई राज्यों में भूकंप के झटकों से डोली धरती

0

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में भूकंप के झटके आये दिन महसूस होते रहते हैं। इतिहास में कई बड़े भूकंप भी आ चुके हैं। लगातार भूकंप के ये छोटे झटके किसी बड़े खतरे की ओर भी इशारा कर रहे हैं।

उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के की हिस्सों भूकंप के झटकों से लोग घरों के बारे निकल आए। दिल्ली NCR में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

इस बीच बड़ी खबर है कि जम्मू-कश्मीर में भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का जम्मू के डोडा में था। इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है।

कुरुक्षेत्र में 18 घंटे से सड़क पर डटे किसान, रोड पर ही हो रहा खाना-पीना और नहाना

0

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज भी किसानों का धरना जारी है। बीते 18 घंटे से सभी किसान कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर डटे हुए हैं। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से पिपली अनाज मंडी में सोमवार को बुलाई गई।

किसान महारैली में किसी भी तरह का समाधान नहीं मिलने पर किसानों ने पिपली में गीता द्वार के नजदीक जीटी रोड जाम कर दिया। जाम करने के लिए किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े कर दिए।

सभी किसानों की रात तो हाईवे पर गुजरी इसके साथ उनका खाना पीना भी वहीं हुआ। सड़कों पर अलग ही तरह का नजर आया। मंगलवार की सुबह किसान पानी का टैंकर खड़ा करवा सड़कों के किनारे और पार्कों में पाइप से नहाते हुए नजर आए।

किसानों के बीच पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सूरजमुखी व अन्य फसलों पर एमएसपी लागू करने और गुरनाम चढ़ूनी सहित गिरफ्तार किए किसान नेताओं की रिहाई से नीचे कोई समझौता नहीं होगा। देर शाम किसानों ने प्रशासन को दस बजे तक की मोहलत दी और मांग पूरा नहीं होने पर सड़क पर रात्रि पड़ाव डाल दिया।