Home Blog Page 476

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, कर रही धांसू कमाई

0

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने डीसेंट कलेक्शन के साथ शुरुआत की। फिल्म की स्टोरी फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। यह करण जौहर के निर्देशन में बनी पिक्चर है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। शुक्रवार को डबल डिजिट्स में कलेक्शन करने के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा होते देखने को मिला।

‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बाद करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को डायरेक्ट किया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सात साल के गैप के बाद करण का यह कमबैक सक्सेसफुल रहा। पहले दिन 11.50 करोड़ के डीसेंट कलेक्शन से शुरुआत करने के बाद शनिवार को मूवी ने 16 करोड़ (यह शुरुआती अनुमान हैं, इनमें फेरबदल संभव है) कमाए हैं। इस लिहाज से फिल्म का दो दिन का टोटल बिजनेस 27.10 करोड़ पर आ रुका है।

फिल्म की स्टार कास्ट में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र देओल  भी मुख्य भूमिका में हैं। पूरी फिल्म में आलिया और रणवीर की रॉकिंग केमेस्ट्री के अलावा एक और सीन की सबसे ज्यादा चर्चा है। यह सीन है धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन। फिल्म में इनकी बीच 10 सेकंड का लिपलॉक दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद कई यूजर्स ने हैरानी जताई है।

यह कहानी दिल्ली के बैकड्रॉप पर पूरी की गई है। दिल्ली के रहने वाले रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) और रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) की पसंद नापसंद एक दूसरे के उलट है। उनका आपस में कुछ भी मैच नहीं होता। रॉकी अमीर घर का लड़का है और रानी मिडिल क्लास फैमिली से आती है।

रंधावा फैमिली का मिठाई का बिजनेस है, जिसे दादी धनलक्ष्मी (जया बच्चन) चलाती हैं। रानी पढ़े लिखे परिवार से आती है। दोनों की फैमिली एक दूसरे को पसंद नहीं करती। ये बात इनके प्यार के बीच अड़चन बनती है। ऐसे में रॉकी और रानी अपने-अपने परिवार को कैसे मिलाते हैं, फिल्म में इसे दिखाया गया है।

रिटायर फौजी की जान की दुश्मन बनी पत्नी, दी ऐसी दर्दनाक यातनाएं…!

0

...क्या कभी आपने सोचा है कि संपत्ति और दौलत के लिए कोई कितना गिर सकता है? हम आपको ऐसी की एक सच्ची दास्तान बताने जा रहे हैं। एक ऐसी दास्तां जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या कोई पत्नी ऐसा भी कर सकती है। जो पति उसे दुनिया की हर खुशी देने के लिए देश की सीमाओं की सुरक्षा में हर पल दुश्मनों की बंदूक की नाल के सामने भी बेफिक्र होकर ड्यूटी देता रहा। वही पत्नी रिटायर फौजी पति की जान की दुश्मन बन गई।

पत्नी ने अपने पति की संपत्ति हड़पने के लिए उसको नशा मुक्ति केंद्र के ऐसे दलदल में धकेल दिया, जहां वह हर पल मौत से लड़ता रहा। किसी तरह रिटायर फौजी को उसके भाइयों ने नशा मुक्ति केंद्र के नर्क से बाहर निकाला। राजधानी देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों का हाल किसी से छुपा नहीं है। इन केंद्रों में से कुछ में लोगों की जानें तक जा चुकी हैं।

यह कहानी उस फौजी की है, जिसने हमेशा बंदूक की नोक पर रहकर अपनी पत्नी और बच्चों को हर वो सुख दिया, जो दे सकता था। लेकिन, संपत्ति के लालच में अंधी हो चुकी पत्नी उसकी जान की दुश्मन बन गई। रिटायर फौजी की ये दर्दनाक कहानी आपकी भी रूह कंपा देगी। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, एक रिटासर फौजी की सच्ची कहानी है।

बड़कोट तहसील के कुणिंडा गांव का दर्मियान सिंह सेना थे। रिटायरमेंट के बाद कुछ दिन को सबकुछ ठीक रहा। लेकिन, कुछ दिनों बाद उनकी जिंदगी में ऐसी उथल-पुथल शुरू हुई, जिसका शायद उनको अंदाजा भी नहीं थी। उनकी जिंदगी में ऐसा बवंडर आया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

23 मार्च 2022 का दिन उनकी जिंदगी में दर्द ही दर्द लेकर आया। उनकी ऐसी सजा दी गई, जिसका उन्होंने कोई गुनाह भी नहीं किया था। उनकी पत्नी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दर्मियान सिंह को नशामुक्ति केंद्र के दल-दल में धकेल दिया। नशा मुक्ति केंद्र में उनके साथ बर्बरता की गई। उनको यातनाएं दी गई। दर्मियान सिंह की मानें तो उनको अपने आंखों के सामने कई बार मौत नजर आई। लेकिन, हर बार मौत के मुंह से बाहर निकल आए।

दर्मियान सिंह नशा नहीं करते हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी नशामुक्ति केंद्र में रखकर किसी तरह से उसको नशेड़ी घोषित करवाना चाहती थी। इतना ही नहीं, नशामुक्ति केंद्र में दवाइयां और इंजेक्शन देकर उनकी हत्या कराने की योजना भी थी। उनको ऐसी दिए जा रहे इंजेक्शनों के कारण शरीर दुबला हो गया। हालत इतनी खराब हो गई थी कि खड़ा होना भी मुश्किल था।

उनका कहना था कि पत्नी रीना ने नशा केन्द्र से बाहर निकालने की एक शर्त तक रखी कि पहले देहरादून का मकान और जमीन उसके नाम कर दे, उसके बाद उसे बाहर निकलवा देगी। यह बातें बताते हुए दर्मियान सिंह की आंखें भर आती है। कहते हैं कि उनके सामने दो रास्ते थे। या तो मौत को गले लगा ले या सारी संपत्ति पत्नी के नाम कर दे। आखिरकार नशामुक्ति केन्द्र से ही उसे विकासनगर रजिस्ट्री करवाने के लिए लाया गया। नशे का इंजेक्शन देकर उनकी सारी संपत्ति छीन ली गई। सर्विस के डॉक्यूमेंट, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य सभी कागजात भी उनसे छीन लिए गए।

इस दौरान उनको बड़कोट और हिमाचल के दो साथी मिले, जिन्होने उनकी मददद की। हिमाचल के साथी ने किसी तरहर से उनकी बहन के घर पहुंचकर पूरी आपबीती बताई। उसके बाद गांव से मां और भाई खोज में पहुंचे। मां के लिए उसकी संतान सबसे प्यारी होती है। बेटे की जिंदगी के लिए मांग उसकी पत्नी के सामने गिड़गिड़ाई। पैर पकड़े, लेकिन संपत्ति के लालच में अंधी हो चुकी पत्नी ने किसी की एक नहीं सुनी। पुलिस के पास गए। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। भाइयों और मां ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार प्रयास करते रहे।

दोनों भाइयों ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी सुनील थपलियाल से सम्पर्क किया। सुनील थपलियाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मामले की जानकारी दी। सीएम कार्यालय के पीएस भूपेंद्र भसेड़ा और युवा नेता गोपाल डोभाल को जानकारी दी गई। 16 जनवरी 2023 को सीएम कार्यालय से नशामुक्ति केन्द्र के पास की कोतवाली को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसको लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। कई युवा नशा मुक्तिकेन्द्र पहुंचे। वहां खूब हंगामा भी हुआ। पुलिस के हस्तक्षप के बाद उनको भाइयों के हवाले कर दिया गया। रिटायर फौज के दर्द की कहानी यहीं पर समाप्त नहीं हुई। गांव में छह महीने के रहने के बाद दर्मियान सिंह पूरी तरह से ठीक हो गए। लेकिन, अभी कुछ और हाना बाकी थी।

उनका कहना है कि आर्मी ईएमई युनिट में देश की सेवा के दौरान कई संघर्ष रहे। कहते हैं कि अगर आप भी देश पर अपनी जान कुर्बान करनी पड़ी, तो एक पल गंवाए बगैर अपने प्राण बलिदान कर देंगे। लेकिन पत्नी ने जिस तरह से बाहरी लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची। वउसे बारे में जब भी सोचता हूं, आंखें भर आती हैं। उन्हांेने बताया कि धोखे से मेरी संपत्ति हड़पने के मामले में विकासनगर न्यायालय मेें कार्रवाई चल रही है।

इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसका उनको अंदेशा था। विकासनगर न्यायालय में पेश होने गया। कोर्ट परिसर से बाहर आया तो पत्नी ने नशामुक्ति केन्द्र के छह लोगों से उसे जबरन वाहन मेें डालने का प्रयास किया। उनके साथ मारपीट की गई। पत्नी के साथ आए दबंगों ने उसका फोन गाड़ी से बाहर फेंक दिया। उसके बाद एक आदमी ने हर्बटपुर पुलिस चौकी को जानकारी दी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सभी को चौकी बुला लिया। वहां पर फौजी के भाईयों ने हस्तक्षेप करते हुए किसी तरह उसे उसकी पत्नी के चुंगल से छुड़वाया। पहली बार पुलिस ने भी मदद की।

फौजी दर्मियान का आरोप है कि पत्नी रीना उसकी हत्या करवाने की मंशा से आज भी उसका पीछा कर रही है। इस कारण हर पल उसकी जान को खतरा है। लिहाजा उसे उसकी पत्नी से बचाया जाय। दर्मियान की पत्नी रीना का कहना है कि मेरा पति नशे की हालत में आये दिन मारपीट करता था, जिसके बाद उसे नशा केंद्र भर्ती करवाना पड़ा। अब वह अपने भाईयों के पास है। हम चाहते हैं किवह प्यार प्रेम से हमारे साथ रहे। बैंक का लोन भी देना है। वह बच्चों की पढ़ाई भी है।

हरबर्टपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को दोपहर में फौजी दर्मियान को कुछ लोग पत्नी की तहरीर पर नशा केंद्र ले जा रहे थे, जिसका फौजी ने विरोध किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को चौकी लाया गया। पीड़ित दर्मियान ने अपने भाईयों के साथ जाने की बात कही तो उन्हें उनके साथ भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

वहीं, पूर्व सैनिक दर्मियान सिंह के भाइयों का कहना है कि अगर उनका भाई नशेड़ी था, तो इसकी जानकारी उनको क्यों नहीं दी गई। छह माह से अधिक समय से वो गांव में हैं। अगर उनको नशे की लत होती तो वो गांव में बगैर नशे के कैसे रह सकते थे। उनका कहना है कि वो केवल संपत्ति हड़पना चाहती है।

संविधान से ‘INDIA’ शब्द को हटाने के प्रस्ताव पर करन माहरा की तीखी प्रतिक्रिया

0

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा राज्यसभा में दिए गए प्रस्ताव में भारतीय संविधान से इंडिया शब्द को हटाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। माहरा ने कहा की 18 जुलाई को कर्नाटक में हुई विपक्षी दलों की बैठक और विपक्षी एकता को ‘I.N.D.I.A’ नाम दिए जाने से भाजपा बुरी तरह घबराई और बौखलाई हुई है।

यह BJP, RSS की सोची समझी रणनीति के तहत दिया गया बयान है, इस विचारधारा ने कभी भी भारतीय संविधान का सम्मान नहीं किया, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने देश को एक अतुलनीय अभूतपूर्व संविधान दिया जिसकी पूरे विश्व में मिसाल दी जाती है।

जिस I.N.D.I.A शब्द से भाजपाई असहज हैं उन्होंने ही बीते सालों में भारत सरकार ने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया डिजिटल इंडिया शाइनिंग इंडिया जैसे कई अभियान और योजनाएं शुरु की हैं और खुद को BJP4india लिखते हैं यही भाजपा का दोहरा चरित्र है।

BJP, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस संविधान को नष्ट करने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। भारत का संविधान किसी जाति, धर्म, वर्ग विशेष का नहीं है यह भारत देश की 140 करोड़ जनता का संविधान है यह भारत का पवित्र ग्रंथ है जो हमें एकरूपता और अपने पूर्ण अधिकार प्रदान करता है।

माहरा ने कहा कि यह भारत की आत्मा है और हम जीते जी इस संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे। इस लड़ाई में भारतीय संविधान में विश्वास रखने वाले समस्त देशवासियों, सभी राजनीतिक दलों एवं समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर ऐसी विचारधारा से लड़ना होगा, माहरा ने कहा की जिनकी राजनीति केवल विभाजनकारी नीतियों और समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती है, हमें मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी।

माहरा ने कहा की जब जब इस देश में भाजपा सरकार आई है आमजन की स्वतंत्रता धीरे-धीरे खत्म की जा रही है, आज संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और लगातार जनता को अपनी विचारधारा के दबाव में कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है यदि कोई सरकार के खिलाफ लिखता है, बोलता है तो उसके खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं जैसे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई व अन्य एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।

माहरा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी को अपनी आलोचना पसंद नहीं उन्हें केवल अपना यश सुनना ही पसंद है। आज प्रधानमंत्री से सवाल पूछने वाली हर आवाज को दबा दिया जा रहा है। आज नौ साल के शासन के बाद भी वे लगातार जनता और प्रेस के सवालों से बचते हैं, उन्होंने आज तक एक भी प्रेस वार्ता नही की है आज देश का उत्तरपूर्वी भाजपा शासित राज्य मणिपुर जल रहा है।

उस पर प्रधानमंत्री मोदी और पूरा मंत्रिमंडल मौन साधे हुए हैं और ना ही वे सदन में कभी विपक्ष के सामने बोलने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं। माहरा ने कहा की डॉ. आंबेडकर ने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन जब चुनाव आते हैं तभी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को संविधान के साथ बाबासाहेब की याद आती है।

पटाखा फैक्टरी के गोदाम में धमाका, नौ लोगों की मौत

0

तमिलनाडु : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में बड़ा धमाका हुआ है. जानकारी के अनुसार एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में शनिवार सुबह बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके भी दहल उठे. धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले घटनास्थल की ओर भागे, तब तक फैक्टरी से आग की लपटे निकलने लगी थीं. यह घटना स्थानीय पझयापेट्टाई की है. जोरदार धमाके ने पलायपेट्टई के गांव को हिलाकर रख दिया है.

जानकारी के अनुसार पझयापेट्टाई में पटाखा फैक्टरी के गोदाम में अचानक विस्फोट होने की घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास कुछ दुकानें और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पुलिस और दमकल सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचकर वहां आग बुझाने और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक 20 लोगों को इलाज के लिए कृष्णागिरी सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. वे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बहरहाल, इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों में पटाखा गोदाम मालिक रवि (45), उनकी पत्नी जयश्री (40), रितिका (17), रितेश (15), इबरा (22), सिमरन (20), सरसु ( 50) और राजेश्वरी (50) शामिल हैं.

कृष्णागिरी के जिला कलेक्टर सरयू, पुलिस अधीक्षक सरोज कुमार टैगोर, कृष्णागिरी विधानसभा के सदस्य अशोक कुमार और राजस्व विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. सरकारी अधिकारियों ने पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए व्यक्तिगत रूप से विस्फोट स्थल का दौरा किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस दिल दहला देने वाले हादसे के पीछे गैस सिलेंडर लीकेज हो सकता है.

सूत्रों से पता चलता है कि पटाखे की फैक्टरी का गोदाम 2020 से चालू था और इसके मालिक द्वारा हर साल नियमित रूप से इसका नवीनीकरण किया जाता था. वहीं, धमाके के बाद अफरा-तफरी मची और धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर जा रहे दो राहगीरों की भी विस्फोट में जान चली गई. अब कुल मिलाकर हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है. इस हादसे से कृष्णागिरी के लोग सदमे में हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

अभिमानी को नहीं होती ज्ञान की प्राप्ति : ज्योतिष्पीठाधीश्वर

0

ज्ञान एक प्रवाह है जो गुरु के मुख से सत्शिष्य के हृदय में प्रवाहित होता है। विनम्र बनने पर ज्ञान सहज में उपलब्ध हो जाता है। जो अभिमानी होता है, उसे ज्ञान नहीं मिल पाता है। उक्त उद्गार परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ‘१००८’ ने चातुर्मास्य प्रवचन के अन्तर्गत कही।

उन्होंने कहा कि सुख और दुःख दोनों आपस में एक-दूसरे से मिले हुए हैं। इसी कारण एक के आने पर दूसरा नहीं रहता और दूसरे के आने पर पहला नहीं रहता। दोनों की जोडी बनी हुई है। यदि हमें आनन्द प्राप्त करना है तो इन दोनों से ऊपर उठना होगा।

आज चातुर्मास्य के मंच पर केन्द्रीय इस्पात मन्त्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी ज्योतिष्पीठाधीश्वर शङ्कराचार्य जी महाराज के दर्शन के लिए पहुँचे। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जी महाराज का मैं शिष्य हूं और अक्सर मुझे इस क्षेत्र में आने का सुअवसर प्राप्त होता रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके ही जैसा प्रेम और वात्सल्य हमें वर्तमान ज्योतिष्पीठाधीश्वर जी महाराज से भी प्राप्त होगा। मैं इनके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हूं और इनको सदा सुनता रहता हूं। धर्म के प्रति इनके समर्पण व निष्ठा को मैं नमन करता हूं।

शंकराचार्य के प्रवचन के पूर्व आज की श्रीमद् भागवत कथा के यजमान एवं पादुका पूजन करने का सौभाग्य गोविंद तिवारी अशोक जी कसेरा बारहबड़ा को मिला, मंच पर प्रमुख रूप से, शंकराचार्य महाराज की निजी सचिव चातुर्मास्य समारोह समिति के अध्यक्ष ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द, ज्योतिष्पीठ पण्डित आचार्य रविशंकर द्विवेदी शास्त्री, गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के उप प्राचार्य पं राजेन्द्र शास्त्री जी, ब्रह्मचारी निर्विकल्पस्वरूप आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संयोजन अरविंद मिश्र एवं संचालन ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानन्द जी ने किया, परमहंसी गंगा आश्रम व्यवस्थापक सुंदर पांडे ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित आनंद तिवारी अन्नू भैया,पंडित सुनील शर्मा सोहन तिवारी माधव शर्मा रघुवीर प्रसाद तिवारी राजकुमार तिवारी पंडित आनंद उपाध्याय बद्री चौकसे नारायण गुप्ता ,आशीष तिवारी प्रेम नारायण पाराशर अरविन्दपटैल ,अशोकपटैल ,नवलपटैल ,प्रहलादपटैल ,केदारनाथ गर्ग , राजाराम पटेल मनोज यादव कपिल नायक सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्तों की उपस्थिति रही हैै भागवत कथा आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया

चातुर्मास्य के अवसर पर पूज्य शङ्कराचार्य जी महाराज का गीता पर प्रवचन प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक भगवती राजराजेश्वरी मन्दिर में होता होता है जिसका प्रसारण 1008.guru इस यू ट्यूब चैनल पर प्रतिदिन होता है।

उत्तराखंड: चमोली करंट हादसा, मजिस्ट्रियल जांच में कई खुलासे

0

चमोली: चमोली में 16 जुलाई को हुए करंट हादसे की मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट सामने आ गई है। जांच में कई कमियां पाई गई हैं।

मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट 

-दिनांक 19 जुलाई 2023 को समय लगभग 11:25 बजे चमोली स्थित नमानि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (निकट पुराना सस्पेंशन ब्रिज) में करंट लगने से 16 लोगों की मृत्यु एवं कुल 12 व्यक्तियों के घायल होने की पुष्टि हुई।

-एसटीपी प्लांट की विद्युतीय व्यवस्था किये गये अनुबन्ध एवं विद्युत सुरक्षा के मानकों के अनुरूप न होना।

-चेंज ओवर पैनल में शार्ट सर्किट हुआ तथा कन्ट्रोल पैनल एवं मैन पैनल में तीव्र अर्थ फाल्ट हुआ । निर्धारित मार्ग में उचित अर्थिग न मिलने पर अर्थ कनैक्शन से जुड़े मैटेलिंक स्ट्रैक्चर, जिसमें कि प्लांट में प्रवेश हेतु निर्मित सीढियां, रैलिंग, इत्यादि में करंट फैल गया। इसी दौरान उपस्थित व्यक्ति, जो लोहे के स्ट्रेक्चर रेलिंग जाली इत्यादि के सम्पर्क में आये, उन्हें करंट लगा और उनकी मृत्यु हो गयी कई व्यक्ति घायल हो गये।

-विद्युत सुरक्षा विभाग की आख्या के अनुसार मीटर के बाद MCJunction Box मय उचित क्षमता का MCCB लगा होना चाहिए था, जो कि नहीं था। इसके स्थान पर चेंज ओवर का प्रयोग किया जा रहा था।

-STP परिसर पर अर्थिंग मानको के अनुरूप नहीं पाई गई। अर्थिंग के लिए वैल्यू मानकों से अधिक पाई गई। ऐसी स्थिति में शार्ट सर्किट होने पर पूर्ण रूप से करंट की अर्थिंग न होकर STP के लोहे के स्टेक्चर और लोहे की रेलिंग में प्रवाहित हुई।

-अनुबंधित फर्म के द्वारा किये गये कार्यों के अनुश्रवण / समीक्षा का अभाव।

-विद्युत विभाग एवं जल संस्थान के कार्मिको के मध्य आपसी सामंजस्य का अभाव।

-दुर्घटना की तीव्रता बढ़ने कारण – एसटीपी प्लांट पर पहुँचने वाले रास्ते का संकरा होना।

दुर्घटना के जिम्मेदार प्रतिष्ठान/विभाग/कार्मिक Joint Venture Firm M/s. Jai Bhushan Malik Contractors, Patiala (Lead Partner) एवं M/s. Confident Engineering India Pvt. Ltd. Coimbatore के साथ उत्तराखण्ड पेयजल निगम / जल संस्थान के मध्य हुये अनुबन्ध का उल्लंघन । • 2. ज्वाइंट वेंचर फर्म Joint Venture Firm M/s Jai Bhushan Malik Contractors, Patiala (Lead Partner ) एवं M/s Confident Engineering India Pvt. Ltd. Coimbatore एवं विभाग के मध्य हुये अनुबन्ध के अनुरूप कार्मिकों की तैनाती न किया जाना।

-भाष्कर महाजन, डायरेक्टर एक्सिस पावर कंट्रोल्स, दिल्ली व ज्वाइंट वेंचर फर्म के रूप में विभाग के साथ अनुबंध करने वाले जय भूषण मलिक M/s Jai Bhushan Malik Contractors, Patiala एवं रत्ना कुमार M/s Confident Engineering India Pvt. Ltd. Coimbatore द्वारा एक दूसरे पर दायित्व और जिम्मेदारियों के आरोप लगाने से ज्वाइंट वेंचर फर्म के द्वारा विभाग के साथ किए गए अनुबंध का स्पष्ट उल्लंघन होता है।

-भास्कर महाजन, डायरेक्टर एक्सिस पावर कंट्रोल्स, दिल्ली का ज्वाइंट वेंचर फर्म का अधिकृत व्यक्ति / कार्मिक न होते हुए भी कार्य करना।

-एसटीपी के ऑपरेशंस और मेंटेनेंस के लिए जल संस्थान गोपेश्वर को प्रस्तुत बिलों का संदिग्ध होना।

संस्तुति

• नमामि गंगे कार्यक्रम के अर्न्तगत Joint Venture Firm M/s Jai Bhushan Malik Contractors, Patiala (Lead Partner) एवं M/s Confident Engineering India Pvt. Ltd. (Ratna Kumar) Coimbatore के अनुबन्ध को निरस्त करने की संस्तुति की जाती है। फर्मों को उत्तराखण्ड राज्य में ब्लैक लिस्ट किये जाने की संस्तुति की जाती है। साथ ही भास्कर महाजन की फर्म एक्सिस पावर कंट्रोल्स, दिल्ली को भी उत्तराखण्ड राज्य में ब्लैक लिस्ट किये जाने की संस्तुति की जाती है। साथ ही उक्त तीनों फर्मों को सक्षम स्तर के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में भी ब्लैक लिस्ट किए जाने की संस्तुति की जाती है।

• अनुबंध की शेष अवधि में अनुबंध के अधीन समस्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के आपरेशन और मेन्टिनेंस पर आने वाले खर्च, मरम्मत इत्यादि पर होने वाले कुल व्यय को उक्त ज्वाइंट वेंचर फर्म से भू राजस्व की भांति वसूल किए जाने की संस्तुति की जाती है।

● Joint Venture Firm द्वारा उत्तराखण्ड पेयजल निगम को दी गई रू0 110.75 लाख की बैंक गारंटी (अथवा जो भी धनराशि अद्यतन रूप से ज्वाईट वेंचर फर्म की दोनों फर्मों द्वारा जमा की गई है, जिसकी वैधता दिनांक 31 जुलाई, 2023 है, को तत्काल प्रभाव से जब्त करने की संस्तुति की जाती है।

• एसटीपी प्लांट पर दिनांक 19 जुलाई 2023 घटित भीषण दुर्घटना के संबंध में मुख्य जिम्मेदार संबंधित ज्वाइंट वेंचर फर्म के विरुद्ध विधि अनुकूल दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की जाती है। साथ ही भास्कर महाजन, डायरेक्टर, एक्सिस पावर कंट्रोल्स, दिल्ली के विरुद्ध भी विधि अनुकूल दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की जाती है।

• संबंधित विभागीय कार्मिकों / अधिकारियों जो ज्वाइट वेंचर फर्म के साथ अनुबन्ध की शर्तों का अनुपालन कराने में असफल रहे व नियमित निरीक्षण व अनुश्रवण करने में भी असफल रहे के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने की संस्तुति की जाती है।

• एसटीपी के ऑपरेशंस और मेंटेनेंस के लिए जल संस्थान गोपेश्वर को प्रस्तुत बिलों के संदिग्ध होने के क्रम में संबधित विभागीय कार्मिकों / अधिकारियों जिन्होनें उक्त बिलों का भुगतान किया है के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने की संस्तुति की जाती है।

• विद्युत विभाग एवं जल संस्थान के कार्मिकों के मध्य आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण घटित भीषण दुर्घटना हेतु जिम्मेदार कार्मिकों के विरूद्ध विधि अनुकूल कार्यवाही करने की संस्तुति की जाती है।

• प्रदेश के समस्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व अन्य ऐसे प्रतिष्ठान जिसमें विद्युत सुरक्षा की चूक होने की संभावना हो का विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराए जाने की संस्तुति की जाती है, जिससे भविष्य में दिनांक 19 जुलाई 2023 को चमोली एसटीपी प्लांट में घटित भीषण दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

Google पर गलती से भी सर्च ना करें ये चीजें, पहुंचा सकती हैं जेल…पढ़ें ये रिपोर्ट

0

गूगल सर्च इंजन दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है और इसका इस्तेमाल करके आप दुनिया की तमाम जानकारी घर बैठे हासिल कर सकते हैं. गूगल सर्च पर बस आपको सवाल टाइप करना है और पलक झपकने जितनी देरी में आपको आपके सवाल का जवाब मिल जाएगा. हालांकि गूगल सर्च पर हर टॉपिक सर्च करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत में कुछ ऐसे संवेदनशील विषय हैं जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर श्रेणी में रखा गया है ऐसे में अगर आप इन टॉपिक्स पर किसी तरह का सर्च करेंगे तो यकीन मानिए आपको जेल भी जाना पड़ सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे विषयों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सर्च करने के बारे में आपको सोचना भी नहीं चाहिए क्योंकि यह आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकते हैं.

वीडियो पायरेसी 

अगर आप गूगल सर्च पर वीडियो पायरेसी को लेकर कुछ भी सर्च कर रहे हैं तो ऐसा करना आपको जेल पहुंचा सकता है क्योंकि इसे लेकर भारत में सख्त नियम हैं. ऐसे में आपको वीडियो पायरेसी जैसे विषय को सर्च करने से बचना चाहिए.

चाइल्ड क्राइम

चाइल्ड का इमेज कैसा टॉपिक है जिससे भारत में एक संवेदनशील मुद्दा माना जाता है, इस विषय पर ऑनलाइन तमाम कंटेंट मौजूद है लेकिन कोई व्यक्ति अगर मनोरंजन के लिए चाइल्ड क्राइम से जुड़ा हुआ कोई कंटेंट सर्च करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ भारत सरकार कार्रवाई कर सकती है.

महिला अपराध

महिला अपराधों से जुड़े हुए कंटेंट को भी काफी सारे लोग मनोरंजन के लिए सर्च करते हैं, वीडियो हो या फिर फोटोग्राफ, अगर आप ऐसा कोई कंटेंट सर्च करते हैं तो आप को जेल जाना पड़ सकता है और आप कानूनी चक्कर में पड़ सकते हैं.

हथियारों के बारे में जानकारी

अगर आप आए दिन हथियारों के बारे में जानने के लिए गूगल सर्च करते हैं तो ऐसा लगातार करते रहना आपको जेल पहुंचा सकता है क्योंकि बहुत सारे अपराधी इस तरीके से हथियारों के बारे में जानते हैं और फिर उन्हें गैरकानूनी तरीकों से हासिल करके उनका इस्तेमाल गलत कामों में करते हैं. इस कंटेंट को सर्च करना आप को जेल पहुंचा सकता है.

सोनिया गांधी से बोली महिला किसान, राहुल की शादी करा दो, मिला ये जवाब…VIDEO

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शादी का जिक्र कहीं ना कहीं हो ही जाता है। उनकी शादी की चर्चा होती ही रहती है। इस बार फिर राहुल गांधी की एक बार फिर चर्चा हुई है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने हरियाणा की महिलाओं को दिल्ली दर्शन कराया था। इस दौरान महिलाओं ने राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के साथ खाना भी खाया था।

इसी दौरान 53 साल के हो चुके राहुल गांधी की शादी को लेकर एक महिला किसान ने सोनिया गांधी से कहा कि राहुल गांधी की शादी करा दीजिए। इसपर सोनिया गांधी ने कहा कि “आप लड़की ढूंढो ना….”

राहुल गांधी ने एक वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ!” उन्होंने कहा कि सोनीपत की किसान बहनें दिल्ली दर्शन पर आई हैं.

किसानों के साथ उन्होंने घर पर लंच किया. खूब सारी बातें भी की. महिला किसानों ने गांधी परिवार के लिए गिफ्ट भी लाए थे. राहुल गांधी ने बताया कि वे देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार लेकर आई थीं.

PM श्री योजना की पहली किस्त जारी, शिक्षा समागम का शुभारम्भ

0

केंद्र सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ प्रगति मैदान के भारत मंडप पहुंच हैं। यहां पीएम मोदी नई शिक्षा नीति-2020 के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन के उद्घाटन करते हुए। PM नरेंद्र मोदी ने PM श्री योजना के तहत स्कूलों के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी की। PM ने कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 3 साल भी पूरे हो रहे हैं। देश भर के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और अध्यापकों ने इसे एक मिशन के रूप में लिया और आगे भी बढ़ाया। मैं आज उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं, उनका आभार प्रकट करता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब युग बदलने वाले परिवर्तन होते हैं तो वो अपना समय लेते हैं। 3 साल पहले जब हमनें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा की थी। तो एक बहुत बड़ा कार्यक्षेत्र हमारे सामने था, लेकिन आप सभी ने NEP को लागू करने के लिए जो कर्तव्यभाव और समर्पण दिखाया और खुले मन से नए विचारों और प्रयोगों को स्वीकार करने का साहस दिखाया ये वाकई अभिभूत करने वाला एवं नया विश्वास पैदा करने वाला है।

पीएम ने कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा,”यह शिक्षा ही है जो देश की तकदीर बदलने की ताकत रखती है। देश जिस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है, उसे हासिल करने में शिक्षा की अहम भूमिका है…आप इसके प्रतिनिधि हैं।” अखिल भारतीय शिक्षा समागम का हिस्सा बनना मेरे लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है… विद्या के लिए विमर्श जरूरी होता है, शिक्षा के लिए संवाद जरूरी होता है। मुझे खुशी है कि अखिल भारतीय शिक्षा समागम के इस सत्र के जरिए हम विमर्श और विचार की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रगति मैदान स्थित इस ऑल इंडिया एजुकेशन कन्वेंशन में पीएम मोदी छोटे-छोटे बच्चों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। साथ ही पीएम कन्वेंशन सेंटर में गेम खेल रहे बच्चों को भी देख रहे हैं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री एनईपी के तीन साल पूरा होने का जश्न मनाने वाले एक यादगार कार्यक्रम ‘शिक्षा समागम’ का भी उद्घाटन करेंगे। 29 जुलाई, 2023 को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भारत के शिक्षा क्षेत्र में नीति के कारण आए बदालों की लोगों को जानकारी देगा। इससे पहले ऐसा आयोजन काशी के नवनिर्मित रुद्राक्ष सभागृह में हुआ था। इस बार ये समागम दिल्ली के इस नवनिर्मित भारत मंडपम में हो रहा है और खुशी की बात यह है कि विधिवत रूप से भारत मंडपम के लोकार्पण के बाद ये पहला कार्यक्रम है। खुशी इसलिए और भी बढ़ जाती है कि पहला ही कार्यक्रम शिक्षा से जुड़ा है।

एनईपी का दृष्टिकोण 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुकूल विस्तार-आधारित है। यह नीति लचीली, बहु-विषयक शिक्षा के माध्यम से भारत को एक जीवंत ज्ञानयुक्त समाज और वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति में बदलने का लक्ष्य लेकर चलती है। इसका उद्देश्य प्रत्येक छात्र की अद्वितीय क्षमताओं को सामने लाना है।

BJP ने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्रियों का किया एलान

0

BJP ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का एलान किया गया है। इसके तहत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है।

bjp padadhikari list bjp padadhikari list 1 bjp padadhikari list2