Home Blog Page 463

मलबे में दबे 5 लोगों को बचाया, 2 की मौत

0

जोशीमठ: भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूस्खलन के खतरा लगातार बना हुआ है। भूस्खलन के चलते लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। देर शाम ऐसा ही हादसा जोशीमठ के हेलंग में भी सामने आया।

जानकारी के अनुसार हेलंग में मंगलवार की देर शाम को एक इमारत ढह गई। इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दबे लोगों की तलाश जारी है।

सीओ प्रमोश शाह ने बताया कि मलबे में कुल सात लोग दबे हुए थे। जिनमें से पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। जबकि, दो लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस ने बहुत से राहत-बचाव कार्य किया।

यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। इस मकान में क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे।

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने रचा इतिहास, रिकॉर्डतोड़ कमाई कर

0

हिंदुस्तान जिंदाबाद है…जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा…इस डॉयलॉग के साथ एक बार फिर तारा सिंह बॉक्स ऑफिस पर छा गए. सनी देओल की फिल्म गदर 2 कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है. 22 साल बाद पर्दे पर आई तारा-सकीना की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. गदर 2 रिलीज के पांचवें दिन यानि स्वतंत्रता दिवस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. माना जा रहा है कि पहले वीकेंड तक गदर 2 कमाई के मामले में बड़ा आंकड़ा जुटाने में कामयाब होगी.

स्वतंत्रता दिवस पर गदर 2 ने नया इतिहास रच दिया. सनी देओल की गदर 2 स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. सीने में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए फैंस की भीड़ गदर 2 देखने उमड़ पड़ी. रिलीज के 5वें दिन भी गदर 2 के शो हाउसफुल रहे.

गदर 2 ने रिलीज के पांचवें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की. 5वें दिन सनी देओल की गदर 2 ने 55.5 करोड़ की बेहतरीन कमाई की. बात करें गदर 2 की कुल कमाई की तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 230 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, जिसमें पांचवे दिन की कमाई सबसे ज्यादा रही.

गदर 2 जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है. उसे देखकर ये कहना मुमकिन है कि जल्द ही ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. फिल्म की कमाई के आंकड़े अब सिर्फ शाहरुख खान की पठान से पीछे हैं. गदर 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. फिल्म की कमाई और फैंस के प्यार को देखकर सनी देओल और मेकर्स काफी खुश है. लंबे अरसे के बाद सनी देओल के खाते में कोई सुपरहिट फिल्म शामिल हुई है.

कविता वायरल, देशभक्ति जज्बा है, राष्ट्रवाद ठेकेदारी है…

0

अक्सर अपनी कविताओं से चर्चा में रहने वाले अभिनेता नकुल मेहता ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी एक खास कविता पढ़ी है. नकुल मेहता ने अपनी कविता में देशभक्ति और राष्ट्रवाद का फर्क बताया है. उन्होंने ट्विटर X.com पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “देशभक्ति और राष्ट्रवाद में फर्क है.

अजय और मैं 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौक पर एक खास कविता के साथ फिर से वापस आ गए हैं. देशभक्ति वर्सेज़ राष्ट्रवाद.” जिस कविता को नकुल ने पढ़ा है उसे लेखक अजय सिंह ने लिखा है.

नकुल की कविता

देशभक्ति और राष्ट्रवाद, एक सिक्के के दो पहलु नहीं, दो अलग अलग सिक्के हैं

राष्ट्रवाद को जहां गुमान है ये जमीन हमारी है ये मुल्क हमारा है

वहीं देशभक्ति को अभिमान है, ये जमीन हम सबकी है, ये मुल्क हम सबका है

उनका, जो थे और उनका भी, जो आए और यहीं के होकर रह गए

जिन्होंने इस मिट्टी को अपनी मां समझा, इसे अपने पसीने अपने खून से सींचा

बात आने और जाने की भी नहीं है, आए तो कहीं न कहीं से हम सब हैं

सिर्फ टाइमलाइन अलग अलग है

बात वतन से मुहब्बत की है, मुझे हक है कि इस देश की सबसे ऊंची मीनार पर चढ़कर चीखूं

मुझे अपनी मातृभूमि से प्यार है

मुझे कोई हक नहीं

झुंड बनाकर पूछता फिरूं क्या तुम्हें अपने देश से प्यार है

वतनपरस्ती का दावा करने वाले ये दीवान इतना नहीं जानते, मोहब्बत पूछी नहीं जाती जताई जाती है

देशभक्ति और राष्ट्रवाद में फर्क है

देशभक्ति जज्बा है, राष्ट्रवाद ठेकेदारी

देशभक्ति गंगा है

राष्ट्रवादी नए नए पैकेज में बिकता बोतल का पानी

देशभक्ति सीता सी कोमल है

राष्ट्रवाद रावण सा अंधा, अहंकार से भरा

देशभक्ति बहुरंगी थाली है

राष्ट्रवाद एक बेस्वाद खिचड़ी

देशभक्ति हमे सिखाती यूनिटी इन डायवर्सिटी

राष्ट्रवाद सिर्फ बपौती और बकैती

सीमाओं को जोड़ने भर से राष्ट्र नहीं बनते

राष्ट्र बनते हैं नफरतों को खत्म कर, दिलों को जोड़कर

जो ये कर जाए

वही सच्चा देशभक्त, अच्छा राष्ट्रवादी

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में फहराया गया तिरंगा

0

बाबा केदारनाथ धाम में भी 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर मंदिर समिति, SDRF, NDRF, पुलिस के जवानों के साथ तीर्थपुरोहितों और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. धाम में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया.

बद्रीनाथ धाम में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में झंडारोहण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धाम में भारत माता और बद्रीविशाल के जयकारे गूंजने लगे।

आजादी का अमृत महोत्सव के तह रूद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस राष्ट्रीय पर्व में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है. जिलाधिकारी ने आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर उन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को भी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग एवं बलिदान से ही आज हम आजादी का 77वां वर्ष मना रहे हैं.

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता

0

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने लिखा है, ‘दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी।’

अब तक अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। अब वह वापस भारत की नागरिकता पाकर बेहद खुश हैं। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने बाकायदा पासपोर्ट की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, ‘दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।’

एक्टर की इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार जब भी आते हैं तो नफरती चिढ़ने लगते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमारे दिल में तो आप बहुत पहले से ही सिटीजनशिप बना चुके हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप तो पहले से ही भारतीय हैं। यह तो सिर्फ एक डॉक्यूमेंट है। आपके लिए अलग ही सम्मान है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

उत्तराखंड : पेड़ों ने बचाई 21 लोगों की जान, वरना हो जाता बड़ा हादसा

0

उत्तराखंड में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है। आज सुबह भी एक ऐसा हादसा होने वाला था। गनीतम रही कि सड़क से कुछ दूरी पर ही चीड़ के बड़े-बड़े पेड़ थे, जिन पर अटकर बस नीचे गहरी खाई में गिरने से बच गई और लोगों की जानें भी बची रही।

जानकारी के अनुसार देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि यह बस सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई। गनीमत रही कि बस वहां नीचे पेड़ पर अटक गई और खाई में नहीं गिरी।

सूचना मिलते ही थाना छाम और थत्युड़ पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला। टीम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया।

PM मोदी ने तीन बुराइयों को खत्म करने का लिया संकल्प, ये हैं भाषण की बड़ी बातें

0

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में तीन बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सपनों को सिद्ध करने के लिए भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण का आंख में आंख डालकर सामना करने की बात कही.

उन्होंने पहली बुराई भ्रष्टाचार को बताया. प्रधानमंत्री का कहना है कि देश की हर समस्या की जड़ में भ्रष्टाचार है और इसने दीमक की तरह देश की सारी व्यवस्था और सामर्थ्य को नोंच लिया है. भ्रष्टाचार को नासूर बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भ्रष्टाचार से मुक्ति, भ्रष्टाचार से जंग में मोदी का कमिटमेंट है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा.’

दूसरी बुराई प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवाद की बताई. उन्होंने कहा कि परिवारवाद ने देश को जिस तरह जकड़कर रखा है, उससे देश के लोगों का हक छिन गया है. पीएम मोदी ने तीसरी तुष्टिकरण की बताई. उन्होंने कहा कि इस तुष्टिकरण ने देश के मूलभूत चिंतन को और देश के राष्ट्रीय चरित्र को तहस-नहस कर दिया है.

इन तीन बुराइयों के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश को इनसे पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ने का संकल्प लेने का आहवान किया. उन्होंने कहा कि इन बुराइयों से देश के लोगों की आकांक्षाओं का दमन होता है और ये बुराइयां लोगों के सामर्थ्य का शोषण करती हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े, पसमांदा, आदिवासी, माता-बहनों को उनका हक दिलाने के लिए देश को इन तीन बुराइयों से मुक्ति पाना होगा.

भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाना होगा नफरत का माहौल

इन बुराइयों का सामना करने के लिए तरीका बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ नफरत का माहौल बनाना होगा. जैसे गंदगी हमारे मन में नफरत पैदा करती है, वैसे ही सार्वजनिक जीवन की इस गंदगी को भी दूर करना होगा.

भ्रष्टाचार के दानव को कुचलने के लिए अपने प्रयासों के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 साल में उन्होंने बेनामी के नाम पर पैसे ले रहे 10 करोड़ लोगों को रोका है. भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करने के मामले में 20 गुना बढ़त हुई है. पीएम मोदी ने बताया कि इस सरकार ने सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पिछली सरकारों की तुलना अदालत में ज्यादा चार्जशीट दायर की हैं.

परिवारवाद और तुष्टिकरण है बीमारी, लोकतंत्र के लिए खतरा

प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवाद और तुष्टिकरण को देश का दुर्भाग्य बताया. उन्होंने इन दो बुराइयों के लिए राजनीतिक दलों पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोकतंत्र में ऐसी विकृति आई है, जो कभी भी उसे मजबूत नहीं होने दे सकती. प्रधानमंत्री ने बताया कि ये विकृति या बीमारी है परिवारवादी पार्टियां.

पीएम मोदी का कहना है कि इन पार्टियों का तो मंत्र ही होता है परिवार का, परिवार द्वारा, परिवार के लिए ही काम करना. परिवारवाद पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि परिवारवाद के कारण योग्यता को नकार दिया जाता है, इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए इससे मुक्ति जरूरी है.

परिवारवाद के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तुष्टिकरण की तीसरी बीमारी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण ने सामाजिक न्याय का सबसे ज्यादा नुकसान किया है. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति, तुष्टिकरण की सोच, तुष्टिकरण की सरकारी योजना का तरीके ने सामाजिक न्याय को मौत के घाट उतार दिया.

2047 तक विकसित भारत 

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से संबोधन करते हुए लोगों से अपील की कि अगर देश को 2047 में विकसित भारत बनने के सपने को साकार करना है तो हमें किसी भी हालत में इन तीनों बुराइयों को हराना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारा दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी को समृद्ध, संतुलित और सामाजिक न्याय की धरोहर वाला देश दें, ताकि छोटी-छोटी चीजों के लिए उन्हें संघर्ष न करना पड़े.

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, कई सड़कें बंद

0

प्रदेश भर में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन पूरे प्रदेश में जमकर बारिश होने के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में  चार  NH समेत 338 सड़कें बंद हैं। इससे पहाड़ का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री फंसे हुए हैं। लोनिवि की ओर से करीब 300 जेसीबी मशीनों को मार्ग खोलने के काम पर लगाया गया है।

 

UP की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी!

0
Priyanka Gandhi

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से राजनीति चरम पर है। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है।

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर रॉबर्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए। रॉबर्ट ने आगे कहा, मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें।

अधिकारियों को घेरने पर फंसी प्रियंका गांधी के समर्थन में भी बोले हैं। उन्होंने कहा कि ‘50% कमीशन’ को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर केवल डराने की कोशिश भर है। वाड्रा ने कहा कि वो और उनका परिवार डरने वाला नहीं हैं।

वाड्रा ने आगे कहा कि भाजपा कानूनी तौर पर या एजेंसियों के माध्यम से या किसी अन्य तरीके से हम पर दबाव डालने पर लगी है, लेकिन वे हम पर जितना दबाव डालेंगे, हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी से डरेगी नहीं और लोगों की आवाज उठाती रहेगी।

उत्तराखंड: ऋषिकेश में भारी नुकसान, लोग परेशान, समय पर नहीं पहुंची मदद

0

ऋषिकेश: प्रदेशभर में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया। भूस्खलन से जानमाल के नुकसान की भी खबरें हैं।

ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। कई जगहों पर घरों की दीवारें भी ढह गई। देर रात आई इस मुसीबत के कारण लोगों को अपने घर तक छोड़ने पड़े।

भल्ला फार्म, श्यामपुर में लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां सत्य नारायण राईस मिल में पानी भर गया। जिससे बड़ी मात्रा में चावल बर्बाद हो गया। पैकिंग बैग भी खराब हो गए। करीब 100 फीट चारदीवारी, फर्नचर और अन्य तरह का नुकसान हुआ है।