Home Blog Page 462

PM संग्रहालय का नाम बदलने पर बोले राहुल गांधी, नेहरू जी अपने काम के लिए जाने जाते हैं, नाम के लिए नहीं….

0

नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल ने जवाहर लाल नेहरू के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि नेहरू जी अपने काम के लिए जाने जाते हैं, न कि सिर्फ उनका नाम था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिनों के लिए लेह-लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। राहुल लद्दाख प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति बनाएंगे।

इससे पहले, नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी।

नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का आधिकारिक नाम बदलने को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू के महान योगदान को कभी नहीं छीन सकते।

आकाशीय बिजली गिरने से एक दिन में 12 लोगों की मौत, 11 घायल

0

ओडिशा में एक ही दिन में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोगों काे गंभीर हालत में अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। मरने वालों में भद्रक, बालेश्वर और मयूरभंज जिलों के लोग शामिल हैं। भद्रक जिले के तिहिडी और चांदबाली ब्लॉक से पांच, बालेश्वर जिले के बस्ता ब्लॉक से पांच, मयूरभंज जिले के बेतनटी और बारीपदा सदर ब्लॉक से एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

तिहिडी प्रखंड के वामनबिंधा पंचायत के संदकपुर गांव के जदुनाथ सेठी (55) और सुरेंद्र बारिक (24) खेत पर काम करने गए थे। दोनों घर लौट रहे थे कि तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने दोनों को बचाया और तिहिडी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जदुनाथ को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी तरह चांदबाली थाना क्षेत्र के खेरंग गांव निवासी प्रताप मांझी (35) पुत्र प्रफुल्ल माझी (35) खेत पर काम कर रहे थे, तभी दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उतुकुडा पंचायत के सिंगिटी गांव के जमुना सिंह (45) और चांदबली एनएसी घिकोइली गांव के निरंजन महालिक के पुत्र सोमनाथ महालिक (55) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

बालेश्वर जिले के बस्ता और औपदा ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान महादेवसराय गांव के कान्हू मुर्मू (12), पणिसापदा गांव के मकरानंद बेहरा (55), सुलेमानपुर गांव के गोपाल बिंदानी (31) और बेलगाम के शंभूनाथ साहू (35) के रूप में हुई है।

दसरापदा, महादेवसराय, मछिया और टिकरापड़ा गांव के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बालेश्वर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औपदा प्रखंड के बड़ापोखरी पंचायत के नुआगांव के चैतन्य प्रुस्टी (38) की मौत खेत पर काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।

बारीपदा शहर के वार्ड नंबर 25 बुधुसाही के गोपी मुर्मु की मौत वज्रपात से हो गई। गोपी बुधवार शाम चार बजे खेत पर गया था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इसी तरह बेतनटी प्रखंड के बैसिंगा थाना अंतर्गत हरिपुर गांव में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुआमरा के बड़क्षीरपदा गांव के स्वर्गीय बाबूला सिंह की पत्नी टुनी सिंह (42) के रूप में हुई है।

टुनी अपने पिता के गृह गांव की कुछ महिलाओं के साथ खेती करने गई थी। दोपहर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण सभी अपने घर लौट रहे थे। इस बीच, टुनी ने बिजली गिरने से दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य महिला बसंती सिंह को गंभीर हालत में बालेश्वर मुख्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अब हर महीने घटेगा-बढ़ेगा बिजली का रेट, पढ़ें पूरी खबर

0

देहरादून: रसोई गैस के रेट के बारे में तो आप जानते ही होंगे। गैसे के दाम प्रत्येक महीने घटते और बढ़ते रहते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करता है। ठीक ऐसा ही अब उत्तराखंड में बिजली के बिल के साथ भी होने जा रहा है। राज्य में बिजली का बिल अब प्रत्येक महीने घट-बढ़ सकता है।

राज्य में 27 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। सबको पता रहता है कि प्रत्येक महीने उनका कितना बिल आने वाला है। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। हर महीने बिल के लिए कभी कम तो कभी ज्यादा पैसा चुकानना होगा । बिल हर महीने घटेगा और बढ़ेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (Uttarakhand Electricity Regulatory Commission) ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (fuel and power purchase cost adjustment) को मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (Uttarakhand Power Corporation Limited) ने इसके लिए याचिका दायर की थी। इस नियमावली के लागू होने के बाद अब हर तिमाही फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट (FCA) नहीं लगेगा।

नियामक आयोग में अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने FPPCA पर जनसुनवाई के बाद अंतिम निर्णय दिया है। इस निर्णय के तहत अब यूपीसीएल की ओर से हर महीने खरीदी जाने वाली बिजली की महंगाई या सस्ते होने का असर बिल पर नजर आएगा। नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि महीने में यूपीसीएल जो भी ज्यादा महंगी बिजली खरीदेगा, उसकी रिकवरी उपभोक्ताओं के बिलों से माहवार की जाएगी।

ऐसे तय होगा बिल
जिस तरह से गैस के दाम हर माह अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर रेट तय होते हैं। ठीक उसी तरह अगर जून माह में महंगी बिजली खरीदी गई तो उसकी गणना करने के बाद अगस्त माह के बिल में जोड़ा जाएगा और सितंबर में बिल लिया जाएगा। इसी तरह जुलाई की महंगी बिजली खरीद की भरपाई सितंबर के बिल में जोड़कर अक्तूबर में वसूल की जाएगी।

नियामक आयोग के संयुक्त सचिव गौरव लोहानी ने बताया कि UPCL हर तिमाही इस वसूली का रिव्यू करेगा और नियामक आयोग में इसकी याचिका दायर करेगा। UERC आयोग ने UPCL के लिए बाजार से बिजली खरीद को 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की हुई है। बिजली की भारी मांग के बीच UPCL इससे ऊपर कीमत पर बाजार से बिजली खरीदेगा तो उसका पूरा खर्च उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा। अगर UPCL किसी माह 9 रुपये की दर से बिजली खरीदेगा तो 4.28 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली की जाएगी। नियामक आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 20 प्रतिशत से अधिक की वसूली नहीं की जा सकेगी।

UPCL की ओर से हर नए वित्तीय वर्ष में बिजली दरों में बढ़ोतरी संबंधी याचिका अलग से दायर की जाएगी। इस पर आयोग जनसुनवाई के बाद दरें तय करेगा जो हर साल एक अप्रैल से लागू होंगी। माना जा रहा है कि FPPCA लागू होने के बाद अप्रैल की दरों में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी होगी।

देश के 1008 जगहों पर मनाया जाएगा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द का जन्मोत्सव, 54 नदियों का जल किया जाएगा समर्पित

0
  • मनाया जाएगा ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी का 54वां पावन प्राकट्योत्सव।

  • नरसिंहपुर के 54 विशिष्ट जनों का होगा ज्योतिर्मठ की ओर से सम्मान।

  • 54 पवित्र नदियों का जल होगा समर्पित।

  • काशी सहित देश-विदेश के 1008 स्थानों पर मनाया जाएगा जन्मोत्सव पर्व।

परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का 54वां प्राकट्योत्सव आगामी श्रावण शुक्ल द्वितीया तदनुसार 18 अगस्त 2023 ई. को परमहंसी गंगा आश्रम में उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य बनने के बाद यह प्रथम जन्मोत्सव है। इस कारण पूरे देश-विदेश के शिष्यों एवं भक्तों में अधिक उत्साह है।

नरसिंहपुर के 54 विशिष्ट जनों का होगा ज्योतिर्मठ की ओर से सम्मान

ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम हिमालय की ओर से नरसिंहपुर जिले का 54 विशिष्ट जनों, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ठ योगदान दिया है; उन सभी को पूज्य शंकराचार्य जी के कर-कमलों से सम्मानित किया जाएगा।

54 पवित्र नदियों के जल किए जाएंगे समर्पित

प्रयागराज के जल योद्धा श्री आर्यशेखर जी के नेतृत्व में 54 पवित्र नदियों का जल पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी महाराज को समर्पित किया जाएगा।

काशी सहित देश-विदेश के 1008 स्थानों पर मनाया जाएगा जन्मोत्सव पर्व

काशी सहित देश-विदेश के 1008 स्थानों पर पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी महाराज का 54वाॅ प्राकट्योत्सव उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

परमहंसी गंगा आश्रम में होंगे विविध आयोजन

प्रातः 5 बजे।

जगद्गुरु स्वागतोत्सव (शहनाई वादन व वेद मन्त्रों के साथ 21वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा)।

स्थान- त्रिपुरालय।

प्रातः 5.15 बजे।

श्रीगणेश पूजनोत्सव, मोदकार्चन पूज्यपाद शंकराचार्य जी द्वारा।

स्थान- त्रिपुरालय।

प्रातः 7 बजे।

*श्रीसूर्यपूजनोत्सव पूज्यपाद शंकराचार्य जी द्वारा।

स्थान- त्रिपुरालय।

जन्मदिन विधि, दीपदान, छायादान

प्रातः 7.30 बजे।

रुद्राभिषेक 21 पण्डितों द्वारा

स्थान- भगवती मन्दिर

समय –

वृद्धाश्रम के सदस्यों को वस्त्र व छाता वितरण।

समय –

गौशाला में गौमाता का पूजन।

पूर्वाह्न 9.30 बजे अभिनन्दन

स्थान – बाल विद्या निकेतन

अपराह्न 2 बजे

जगद्गुरु शोभायात्रा

स्थान- शंकराचार्य समाधि स्थल से मेला ग्राउण्ड तक।

सायं 3 बजे

तुलादान- ऑवले के मुरब्बा से। फल से। धान्य से। मिठाई से।

स्थान – प्रवचन पंडाल के पीछे।

जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थलप्र

प्रवचन पण्डाल, मेला ग्राउण्ड, परमहंसी गंगा आश्रम, नरसिंहपुर मध्य प्रदेश।

 

उत्तराखंड : कांग्रेस का आरोप, बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों पर अत्याचार कर रही BJP सरकार

0

देहरादून: कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा फर्जी हिन्दुत्ववादी पार्टी है। भाजपा हिन्दुत्व का सहारा केवल लोगों को बांटने और वोटों के लिए करती है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले देवस्थानम बोर्ड गठित कर तीर्थ पुरोहितों के साथ अन्याय, अत्याचार और शोषण किया गया। भाजपा सरकार को पंडा पुरोहितों के संघर्ष के बाद भाजपा सरकार को देवस्थानम बोर्ड को निरस्त करना पड़ा। उसके बाद केदारनाथ धाम के 230 किलो सोने के पीतल में तब्दील हो जाने से समूचे देश मे उत्तराखंड की किरकिरी हुई और उसका सच अभी तक बाहर निकल कर नहीं आया और अब बद्रीनाथ की बारी है। कांग्रेस मुख्यालय प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा को फर्जी हिंदुत्ववादी करार दिया।

प्रेस वार्ता में जोशी ने बताया कि बदरीनाथ धाम में व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों के साथ धामी सरकार अत्याचार कर रही है और बिना नोटिस के वहां पीढ़ियों से रह रहे पुरोहित और व्यापारियों की दुकान और मकान बिना उन्हें सूचना दिए तानाशाही और दमनकारी नीति के तहत तोड़े जा रहे हैं। जोशी ने कहा की यह कार्य बदरीनथ मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है, परंतु यदि इस प्लान के तहत सरकार को भूमि अधिग्रहण की जरूरत थी तो उससे पहले दुकान व मकान के मालिको को कॉन्फिडेंस में लेने की जरूरत थी और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए था।

जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी की सरकार द्वारा धर्म के ध्वज वाहको के हितों पर कुठाराघात करते हुए उनके सामने राटी-रोजी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। जोशी ने कहा कि सरकार पहले पण्डा पुरोहितों को पुर्नवासित करना चाहिए था, उन्हें सही स्थान पर दुकान देकर उनकी रोजी- रोटी का इंतजाम करना चाहिए था। ऐसा न करके भाजपा की सरकार ने पण्डा पुरोहितों के सामन गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्त गरिमा मेहरा दसौनी ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का छद्म हिंदूवाद आज सबके सामने बेनकाब हो गया है। दसोनी ने कहा की बदरीनाथ धाम के नारायणपुरी में व्यापारियों की 75 प्रतिशत दुकाने, 50 के करीब पुरोहितों के मकानों को ढहा दिया गया है। सरकार द्वारा ना कोई कंपनसेशन ना कोई मुआवजा और ना ही विस्थापन की कोई नीति? ऐसे में पिछले डेढ़ महीने से बद्रीनाथ का तीर्थ पुरोहित समाज और व्यापार सभा मास्टर प्लान संघर्ष समिति के तहत कार्मिक अनशन कर रहे हैं, और 14 अगस्त 2023 से तो उन्होंने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है लेकिन अहंकारी, हठधर्मी धामी सरकार के कानो में जूं तक नहीं रेंग रही है।

दसौनी ने कहा की संघर्ष समिति की प्रमुख मांग है की धामी सरकार अपनी विस्थापन नीति स्पष्ट करें उसी के तहत 11 बिंदुओं का एक मांग पत्र जारी करते हुए मास्टर प्लान संघर्ष समिति ने धामी सरकार से शीघ्र अति शीघ्र निर्णय लेने के लिए कहा है। दसौनी ने कहा की बदरीनथ मास्टर प्लान धामी सरकार की विकास वादी सोच है या विनाश कारी क्योंकि इस प्लान से पीढ़ी दर पीढ़ी जो तीर्थ पुरोहित धाम की सेवा कर रहे थे और वहां आ रहे श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना आस्था का ख्याल रख रहे थे उन्हीं पर धामी सरकार ने इतना बड़ा कुठाराघात कर दिया है जिससे वह उबर नहीं पा रहे हैं ।

दसौनी ने जानकारी देते हुए कहा की नवंबर में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद सभी व्यापारी और पंडा पुरोहित नीचे उतर आते हैं और अप्रैल मई में फिर बदरीनथ धाम पहुंचते हैं । शासन ने इसी का फायदा उठाते हुए फरवरी मार्च में उनके घर, मकान ,दुकान सब ध्वस्त कर दिए। तोड़ने से पहले ना ही कोई नोटिस दिया गया ना ही कोई सूचना जो की  सरकार की तानाशाही और अहंकार ही दिखलाता है। कांग्रेस नेताओं ने धामी सरकार से जल्द से जल्द विस्थापितों की अस्थाई व्यवस्था और विस्थापन नीति को कुछ स्पष्ट करने की मांग की है।

ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म!

0

विकेटकीपर ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी का हर किसी को इंतजार है। टीम इंडिया भी उनकी वापसी का इंतजार कर रही है। ऋषभ तेजी से इंटरनेशल क्रिकेट मैदान पर वापसी की ओर बढ़ रहे हैं। उनका 15 अगस्त का एक वीडियो सामने आया है। उसमें ऋषभ मैदान में आने से पहले धरती को प्रणाम कर रहे हैं और फिर मैदान में उतरकर अपने चिरपरिचित अंदाज में बेखौफ खेलते नजर आए।

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद रिवकरी मोड में हैं। एनसीए में वह रिहैब से गुजर रहे हैं। समय-समय पर वह अपनी फिटनेस की जानकारी देते रहते हैं। अब उनका दो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंत हादसे के बाद पहली बार पिच पर बल्लेबाजी करते और स्पीच देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के फैंस ने यह वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में ऋषभ पंत पूरी तैयारी के साथ क्रिकेट के मैदान में जाते हैं। मैदान में उतरने से पहले वह मैदान को चूमते हैं और इसके बाद बिना किसी सहारे के खुद चलकर क्रीज पर जाते हैं। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों के होश उड़ा देते हैं। हालांकि, इस दौरान वह कुछ असहज जरूर नजर आए हैं। वहीं जो दर्शक पंत को देख रहे होते हैं वह उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सीटियां बजाते हैं।

वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में वह स्पीच देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एनसीए में 15 अगस्त के मौके पर ऋषभ पंत ने लोगों को संबोधित किया। इस वीडियो में वह जीवन के पलों को एन्जॉय करने की सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंत ने कहा, जब आप बड़े हो जाते हैं तब खेल से प्यार करना बंद कर देते हैं। इसका कारण यह है कि आप बहुत दबाव में होते हैं। आप अपने जीनव को खास बनाने के लिए कई सारे काम करते हैं, लेकिन यार आनंद मिस नहीं करना है जीवन में।

पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें भी आईं और घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा। इसके वह कई हम टुर्नामेंट से चूक गए। पिलहाल वह रिहैब पर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। ऋषभ पंत आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी तेज रिवकरी देख फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वह विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन, CM धामी समेत पहुंचे बड़े नेता

0

बागेश्वर: बागेश्वर विधानसभा चुनाव के लिए BJP प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास ने अपना नामांकन करा लिया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा भी मौजूद रहे।

BJP प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है।

उत्तराखंड: कल से 28 अगस्त तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे, ये है कारण

0

टिहरी: अगर आप सुरकंडा देवी के दर्शन करने जा रहे हैं और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती है, तो फिलहाल आपको कुछ दिन इंतजार करना चाहिए। सुरकंडा देवी मंदिर के लिए फिलहाल रोपवे सेवाओं को स्थगित किया जा रहा है।

दरअसल, रोपवे की सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक साल उसकी मरम्मत की जाती है, जिसके चलते रोपवे को पूरी तरह से बंद रकना पड़ता है। मेंटेनेंस में कम से 10 से 11 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में उन लोगों जिनकी उम्र अधिक है और ऐसे लोग जो घुटनों की समस्या से जूझ रहे हैं, उनको फिलहाल सुरकंडा देवी की यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 28 अगस्त के बाद रोपवे फिर से चालू हो जाएगा।

टिहरी के जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि 17 अगस्त से 28 अगस्त तक सुरकंडा देवी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। इसलिए रोपवे कल से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत 17 अगस्त से 28 अगस्त तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।

जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत, मिली ये बड़ी छूट

0
Jaiklin

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नाडीज को बिना किसी पूर्व अदालत की अनुमति के विदेश जाने की परमिशन दे दी है. वहीं कोर्ट ने जैकलीन फर्नाडीज की जमानत शर्तों में भी बदलाव किया है.

जैकलीन को देश से बाहर यात्रा करने से पहले ED और अदालत को तीन दिन पहले खबर देनी होगी. यानि अगर जैकलीन अपने किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश जाती हैं तो उन्हें कोर्ट से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है. सिर्फ अदालत को इस बारे में सूचित करना होगा.

कोर्ट ने कहा कि जैकलीन फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं, उन्होंने अपने काम के सिलसिले में लगातार विदेश की यात्रा करनी पड़ती है, विदेश जाने से पहले उनको सारा विवरण देना होगा कि वो किस देश में जा रही हैं, उनको वहां कितने दिन के लिए रहना होगा, उनको वहां का पता और फोन नंबर भी देना होगा.

क्या सच में केंद्र में मंत्री बनेंगे शरद पवार?

0

महाराष्ट्र की राजनीति दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है। उप मुख्यमंत्री और बागी NCP नेता अजित पवार ने पार्टी चीफ शरद पवार को केंद्रीय मंत्री बनाने की पेशकश की है। अजित पवार का यह बयान दोनों नेताओं की पिछले कुछ दिनों से हो रही गुप्त मीटिंग के बाद आया है। बारामती में दिए एक बयान में शरद पवार ने बीजेपी के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया है। मगर, महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस और शिवसेना (UBT) ने दोनों नेताओं को लेकर दबे मुंह ही सही लेकिन कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी ने अजित पवार के जरिए शरद पवार को बड़े ऑफर की पेशकश की है। वहीं, शरद पवार को केंद्रीय मंत्री बनाने की पेशकश के बाद शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने अजित पवार को आड़े हाथों लिया।

राउत ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं कि वो शरद पवार को ऑफर दे सके। अजित पवार को पवार साहब ने बनाया है। पवार साहब को अजित पवार ने नहीं बनाया। पवार साहब 60 साल से ज्यादा संसदीय राजनीति में बिता चुके हैं। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे हैं। उनका कद और औहदा बहुत बड़ा है।