Home Uncategorized उत्तराखंड: ऋषिकेश में भारी नुकसान, लोग परेशान, समय पर नहीं पहुंची मदद

उत्तराखंड: ऋषिकेश में भारी नुकसान, लोग परेशान, समय पर नहीं पहुंची मदद

0
604

ऋषिकेश: प्रदेशभर में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया। भूस्खलन से जानमाल के नुकसान की भी खबरें हैं।

ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। कई जगहों पर घरों की दीवारें भी ढह गई। देर रात आई इस मुसीबत के कारण लोगों को अपने घर तक छोड़ने पड़े।

भल्ला फार्म, श्यामपुर में लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां सत्य नारायण राईस मिल में पानी भर गया। जिससे बड़ी मात्रा में चावल बर्बाद हो गया। पैकिंग बैग भी खराब हो गए। करीब 100 फीट चारदीवारी, फर्नचर और अन्य तरह का नुकसान हुआ है।