Home Blog Page 328

VIDEO: औने पौने दाम पर जिला पंचायत का बंगला लीज पर ? 

0
oplus_0

देहरादून: मामला जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल समाप्त होने के कुछ दिन पहले का है। जिला पंचायत देहरादून की ओर से एक टेंडर निकाला गया, जिसमें ब्रिटिश काल के चकराता स्थित डाक बंगले के एक हिस्से (सूट) और उससे लगी जिला पंचायत की जमीन को लीज पर दने के लिए टेंडर निकाले गए। इसको लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पंचायतीराज विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की।

शिकायत के बाद पंचायतीराज निदेशक निधि यादव ने टेंडर को निरस्त करने के निर्देश देने के साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को टेंडर निरस्त करने के साथ ही रिपोर्ट शासन को देेने के निर्देश दिए और उनसे जवाब मांगा गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

IMG20241207145418 scaled
राम शरण नौटियाल  का शिकायत पत्र 

हैरानी की बात यह है कि जिला पंचायत ने एक पूर्व बैठक में पंचायतीराज निदेशक और अन्य अधिकारियों से इस मामले को लेकर चर्चा करी थी, जिसमें निदेशक ने बाकायदा यह निर्देश दिए थे कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, लेकिन जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी ने ऐसा नहीं किया और टेंडर जारी कर दिया। सवाल यह है कि अपर मुख्य अधिकारी ने निदेशक के आदेश क्यों नहीं माने ?

IMG20241207133647 scaled

टेंडर अखबार में प्रकाशित होने के बाद जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने इस मामले में शिकायत की तो, शासन ने फिर से जिला पंचायत को टेंडर निरस्त करने के सख्त निर्देश जारी किए। अपर मुख्य अधिकारी को कार्रवाई तक की चेतावनी दी गई। बावजूद, टेंडर निरस्त ना करके उसे फिलहाल स्थगित किया गया।

उनका कहना है कि सवाल यह भी उठता है कि निविदा आमंत्रित करने के पीछे जिला पंचायत की क्या मंशा हो सकती है ? क्या किसी चहेते को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा फैसला तो नहीं लिया गया ? इस बेशकीमती सम्पत्ति को खुर्द-बुर्द करने की जिला पंचायत को ऐसी क्या जल्दी है ? क्या टेंडर की शर्तें भी किसी को सहूलियत पहुंचाने के लिए बनाई गई ?

IMG 20241209 122705 scaled
पंचायतराज निदेशक के निर्देश 

19 नवम्बर 2024 को निविदा सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित होती है, अगले दिन 20 नवम्बर 2024 से निविदा विक्रय और एक सप्ताह के भीतर यानि 27 नवम्बर को टेंडर खुलने की तिथि रखी गई। सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों ?

रामशरण नौटियाल ने बताया कि “निविदा सूचना पढ़ने से प्रतीत होता है कि टू बिड सिस्टम से टेंडर आमंत्रित करने के पीछे अपने चहेते को छोड़कर अन्य सभी को टेक्नीकल बिड में ही बाहर करने का षड्यन्त्र नजर आता है। जिला पंचायत से पूछा जाना चाहिये कि लखवाड़ व चौराणी बंगलों की नीलामी में क्या टू बिड निविदा आमंत्रित की गई थी ? चकराता में दिन प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पूरे साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

इनके अलावा वीआईपी, प्रदेश के उच्चाधिकारी और जनप्रतिनिधि चकराता भ्रमण पर रहते हैं। उनके लिए भी यह सबसे उपयुक्त जगह है। चकराता में 2-2 सूट के मात्र दो बंगले हैं, जिनमें वनविभाग और दूसरा जिला पंचायत का है जो वर्तमान में आवश्यकताओं के अनुरूप काफी नही हैं। ऐसे में जिला पंचायत का एक सूट लीज पर देकर मात्र एक सूट अपने पास रखने का कोई औचित्य नहीं है। इसके अतिरिक्त स्टाफ के रहने की समस्या एक और प्रश्न खड़ा करती है।”

IMG 20241209 122751 scaled

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल का कहना है कि “1997 से 2002 तक जब वो जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, उस दौरान जिला पंचायत ने चकराता के इस बंगले को पूर्ण रूप से ध्वस्त करके नया बनाया था। मेरा कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिला पंचायत सरकारी धन को ठिकाने लगाने के लिये हाल के वर्षों तक भी लाखों रुपये इस बंगले पर सौन्दर्यकरण और अन्य मद के नाम से अनावश्यक रूप से खर्च कर रही है, जो सीधेतौर पर सरकारी धन का दुरुपयोग है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि “लखवाड़ डाक बंगला व उससे लगी पंचायत की समस्त भूमि के साथ ही चौराणी स्थित जीर्ण शीर्ण डाक बंगले की बेशकीमती भूमि को भी इसी प्रकार कौड़ियों के दाम में खुर्द-बुर्द किया जा चुका है, जो आज भी विवादों के घेरे में है। वास्तविक रूप से ये सारे कृत्य जिला पंचायत की बैठकों और जिला पंचायत की समितियों में एक लाईन का प्रस्ताव पास कर एक उच्चाधिकारी और अध्यक्ष को अधिकृत कर जिला पंचायत के अधिकारों को एकाधिकार में परिवर्तित कर किया जाता है।”

IMG20241207145512 scaled e1733728494372

टेंडर 

इसका उदाहरण यह है कि जिला पंचायत ने अपनी बैठकों दिनांक 30 जून 2009 में पारित प्रस्ताव संख्या 1 और 23 जनवरी 2020 की नियोजन एवं विकास समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव क्रमांक 1 व 3 में सारे अधिकार किसी एक को सौंप दिए गए हैं। ताजा मामले में भी सारे अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को दिए गए हैं।”

“टेंडर की शर्त में साफतौर पर लिखा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष किसी एक या सभी निविदाओं को निरस्त कर सकती हैं। इससे सवाल उठता है कि आखिर किसी एक शब्द का प्रयोग क्यों किया गया है ? निरस्त क्यों किया गया, उसका कारण भी नहीं बताया जाएगा। जबकि, टेंडर के नियमानुसार टेक्निकल बिड के निरस्त होने का कारण भी बताना होता है।

हमने इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष और पंचायतीराज विभाग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासक मधु चौहान से ह्वाट्सएप पर मैसेज के जरिए भी राय जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

IRCTC वेबसाइट ठप, एक घंटे तक बुकिंग बंद, कहीं साइबर अटैक तो नहीं?

0

IRCTC की वेबसाइट आज सुबह ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी।

कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर आउटेज को लेकर शिकायतें की हैं। डाउनडिटेक्टर ने भी वेबसाइट के आउटेज की पुष्टि की है। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद एक्स पर TATKAL और IRCTC दोनों कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में 11 बजे के बाद होता है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं यह साइबर अटैक तो नहीं है। IRCTC के एप और मोबाइल दोनों में दिक्कत आ रही है। यूजर्स एप भी ओपन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि साइट ओपन होने के बाद मेंटेनेंस का मैसैज मिल रहा है।

दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

0

राजधानी दिल्ली के कई बड़े स्कूलों समेत 40 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया है। कई स्कूल बंद हो गए हैं। बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस जानकारी दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज 40 से ज्यादा स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल में लिखा है कि मैंने इमारतों के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे। अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं।
बीती 29 नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है।

बोतल बंद पानी पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, जरूर पढ़ें

0

बोतल बंद पानी पर आई एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। केवल चौंकाया ही नहीं, चिता में भी डाल दिया है, इसकी गुणवत्ता और शुद्धता पर गंभीर सवाल कहदी हो गए हैं। हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बोलत बंद पानी को उच्च जोखिम वाले खाद्य पदार्थ की कैटेगरी में डाल दिया है।

मतलब साफ़ है कि अब इस पानी के निर्माताओं को साल में कम से कम एक बार इसकी जांच जरूर करानी होगी। जब किसी खाद्य पदार्थ को उच्च जोखिम श्रेणी में डाला जाता है तो इसक मतलब यह है कि उन खाद्य पदार्थों को बनाने और प्रोसेस करने वाली सुविधाओं का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इससे यह पता चलता है कि उनका उत्पादन सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से हो रहा है। इस कदम का उद्देश्य उभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।

यह अधिसूचना 27 नवंबर को जारी की गई थी। यह पहले किए गए संसोधन का हिस्सा है। इस संसोधन के तहत भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणन की अनिवार्यता को  समाप्त कर दिया गया है। इससे खाद्य व्यवसायों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सरल हो गई है, और दोहरी आवश्यकताएं खत्म कर दी गई हैं।

अब बोतल बंद पानी और मिनरल वाटर को उच्च जोखिम वाले खाद्य श्रेणियों में रखा गया है, जबकि पहले उन्हें BIS प्रमाणन की आवश्यकता थी। FSSAI के अनुसार उच्च जोखिम वाले खाद्य पदार्थ वे होते हैं जिनमें मिलावट का खतरा ज्यादा होता है। FSSAI द्वारा उच्च जोखिम वाले खाद्य पदार्थों में डेयरी उत्पाद, मांस, मछली, अंडा, विशेष पोषण उपयोग वाले खाद्य पदार्थ, तैयार खाद्य पदार्थ और मिठाइयों को शामिल किया जाता है।

शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों ने तोड़े बैरिकेटिंग

0
MSP की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 101 किसानों का जत्था ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली के लिए अपना पैदल मार्च फिर से शुरू किया। किसान और पुलिस फिर से आमने-सामने हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा बार बार एनाउंसमेंट के जरिए कहा जा रहा कोई भी सरकारी सम्पत्ति को नुकसान न पहुंचाये और कानून के आदेशों का पालन करें।
हालांकि, कुछ मीटर चलने के बाद उन्हें हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक दिया। हरियाणा पुलिस ने किसानों से पैदल मार्च निकालने के लिए अनुमति दिखाने को कहा। हरियाणा पुलिस ने पहले किसानों से आगे नहीं बढ़ने को कहा था और अंबाला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लगाए गए निषेधाज्ञा का हवाला दिया था।
पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मौके पर तैनात हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हम पहले उनकी (किसानों की) पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे। हमारे पास 101 किसानों के नामों की सूची है, और ये वे लोग नहीं हैं। वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं। भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।
हरियाणा प्रशासन व किसानों के बीच चल रही बहस के बीच पीछे से अन्य किसानों व लोगों को आता देख हरियाणा पुलिस द्वारा 4 से 5 गोले लगातार और दागे गए। किसानों के साथ बहस में हरियाणा पुलिस का कहना था कि जो लिस्ट 101 लोगों की हमे सौपी गयी थी उसमें वे किसान यह नहीं हैं ना तो ये किसान पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं और ना ही कोई पहचान पत्र दिखा रहे हैं.

मानवता शर्मसार : टैक्सी की छत पर भाई का शव बांधकर पिथौरागढ़ ले गई बहन

0

हल्द्वानी: पिथौरागढ़ तक भाई का शव ले जाने के लिए एक बहन के पास पैसे नहीं थे। एंबुलेंस चालकों ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय शव घर तक पहुंचाने के एवज में 12 हजार रुपये किराये की मांग कर दी। ऐसे में बहन ने अपने गांव के बोलेरो चालक को बुलाया और शव को बोलेरो की छत पर बांधकर पिथौरागढ़ ले गई।

तमोली ग्वीर बेरीनाग (पिथौरागढ़) निवासी शिवानी हल्दूचौड़ में एक कंपनी में करीब छह महीने से नौकरी कर रही है। पिता गोविंद प्रसाद बुजुर्ग हैं और पहाड़ पर ही खेतीबाड़ी करते हैं। उसने अपने 20 वर्षीय भाई अभिषेक को भी कंपनी में काम करने बुलाया। दो महीने पहले ही अभिषेक हल्दूचौड़ पहुंचा।

शिवानी ने बताया कि बीते शुक्रवार सुबह वह और भाई दोनों काम करने गए थे। एक घंटा काम के बाद अभिषेक ने सिर दर्द कहकर कंपनी से छुट्टी ली और घर आ गया। इसके बाद उसे कई बार कॉल की, लेकिन अभिषेक ने कॉल नहीं उठाई।

करीब ढाई बजे पुलिस ने शिवानी को सूचना दी कि उसका भाई रेलवे पटरी के पास बेसुध गिरा है। पुलिस की मदद से अभिषेक को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने जहर खाया था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंपा दिया।

शिवानी के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह शव को एंबुलेंस में घर ले जा सके। उसने एंबुलेंस वालों से पूछा तो किसी ने 10 तो किसी ने 12 हजार रुपये मांगे। इस पर शिवानी ने पैसे की कमी के कारण अपने गांव के बोलेरे वाहन चालक से संपर्क किया। इसके बाद शव को वाहन की छत पर बांधकर बेरीनाग ले जाया गया।

शिवानी का कहना था कि उसके भाई की मौत हो गई। वह अकेले कई एंबुलेंस चालकों के पास गई। हर किसी के आगे गिड़गिड़ाई। मदद मांगी। कम पैसे में शव को घर तक छोड़ने के लिए कहा, लेकिन कोई नहीं माना। पैसे नहीं हुए तो मजबूरी में उसके गांव वाले ही काम आए।

पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत, भारत को 10 विकेट से दी मात

0

ऑस्ट्रलिया ने एडिलेड ओवल में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 19 रन बनाने थे जो उसने तीसरे दिन बिना किसी विकेट खोए बना लिए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट मैच 10 विकेट से अपने नाम किया है। चौथी पारी में मेजबान टीम को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी जो उसने बिना विकेट खोए बना लिए।

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 337 रन बनाने में सफल रही। उसने पहली पारी के आधार पर 157 रनों की बढ़त ली। टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 175 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 19 रनो का टारगेट मिला जो उसने बना लिया।

शंभू बॉर्डर पर किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी

0

पंजाब के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। हरियाणा उन्हें आगे नहीं जाने दे रहा। छह दिसंबर को भी किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। आज फिर किसान दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे।

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार केंद्र सरकार के साथ किसी तरह का गठजोड़ कर रही है। आज जिस तरह से मीडिया को रोका जा रहा है, सीएम और अरविंद केजरीवाल को आगे आकर इस पर सफाई देनी चाहिए। वे कहते हैं कि वे किसानों और मजदूरों के साथ हैं, फिर वे मीडिया को क्यों रोक रहे हैं?

भगवंत मान सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है। पहले हम केवल केंद्र सरकार के खिलाफ थे, लेकिन अब हमें राज्य सरकार से निपटना है। पंजाब सरकार केंद्र सरकार के कामों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। वहीं पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि मीडिया को नहीं रोका गया है। हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है।

लेकिन, मीडिया को जानकारी देना ज़रूरी था। पिछली बार हमें पता चला था कि 3-4 मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं। उससे बचने के लिए हमने मीडिया को जानकारी दी… हम कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो – लेकिन अगर कोई घायल होता है, तो उसे निकालने के लिए हमारे पास मेडिकल टीम है।

सरवण सिंह पंधेर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के शुक्रवार को राज्यसभा में एमएसपी को लेकर दिए गए बयान को गुमराहपूर्ण बताया। कहा कि किसान फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी मांग रहे हैं। सरकार अगर देश को परंपरागत फसली चक्र से बाहर निकालना चाहती है, तो इस मांग को पूरा करना जरूरी है। इससे जमीनी पानी के स्तर में भी सुधार होगा।

दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत, पुलिस वैन में मिले शव

0
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में दो पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। दोनों को गोली लगी थी। एक पुलिसकर्मी घायल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उधमपुर जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े मिले।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई। घटना के पीछे आपसी झगड़े का संदेह है।
SSP उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा कि उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिसकर्मी विभाग के वाहन में सवार होकर एसटीसी तलवारा की ओर सोपोर जा रहे थे और गोलीबारी में गोली लगने से घायल हो गए। घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
SSP ने कहा कि घटना सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।

हल्द्वानी मंडी बाईपास के जंगल में मिला ग्राफिक ईरा के 19 वर्षीय छात्र का शव, यहां का था रहने वाला…..

0

हल्द्वानी: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मंडी बाईपास के समीप जंगल में आज शाम हल्दूचौड़ दौलिया निवासी 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद हुआ है। स्थानीय युवक का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। सीओ सीटी नितीश लोहनी ने भी मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू स्थित ग्राफिक ईरा के छात्र का शव आज शाम जंगल में मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली की मंडी चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू हुए। कुछ ही देर में सीओ सीटी नितिश लोहनी भी मौके पर पहुंच गए।

शव की शिनाख्त हल्दूचौड़ दौलिया निवासी 19 वर्षीय हिमांशु पांडे के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा युवक शव कब्जे में लेकर उसके पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। पुलिस की सूचना पर मृतक युवक के परिजन भी पहुंचे मौके पर पहुंच गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम से सैंपल और एविडेंस जुटाए हैं।