Home Blog Page 329

शंभू बॉर्डर पर किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी

0

पंजाब के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। हरियाणा उन्हें आगे नहीं जाने दे रहा। छह दिसंबर को भी किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। आज फिर किसान दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे।

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार केंद्र सरकार के साथ किसी तरह का गठजोड़ कर रही है। आज जिस तरह से मीडिया को रोका जा रहा है, सीएम और अरविंद केजरीवाल को आगे आकर इस पर सफाई देनी चाहिए। वे कहते हैं कि वे किसानों और मजदूरों के साथ हैं, फिर वे मीडिया को क्यों रोक रहे हैं?

भगवंत मान सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है। पहले हम केवल केंद्र सरकार के खिलाफ थे, लेकिन अब हमें राज्य सरकार से निपटना है। पंजाब सरकार केंद्र सरकार के कामों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। वहीं पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि मीडिया को नहीं रोका गया है। हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है।

लेकिन, मीडिया को जानकारी देना ज़रूरी था। पिछली बार हमें पता चला था कि 3-4 मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं। उससे बचने के लिए हमने मीडिया को जानकारी दी… हम कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो – लेकिन अगर कोई घायल होता है, तो उसे निकालने के लिए हमारे पास मेडिकल टीम है।

सरवण सिंह पंधेर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के शुक्रवार को राज्यसभा में एमएसपी को लेकर दिए गए बयान को गुमराहपूर्ण बताया। कहा कि किसान फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी मांग रहे हैं। सरकार अगर देश को परंपरागत फसली चक्र से बाहर निकालना चाहती है, तो इस मांग को पूरा करना जरूरी है। इससे जमीनी पानी के स्तर में भी सुधार होगा।

दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत, पुलिस वैन में मिले शव

0
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में दो पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। दोनों को गोली लगी थी। एक पुलिसकर्मी घायल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उधमपुर जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े मिले।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई। घटना के पीछे आपसी झगड़े का संदेह है।
SSP उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा कि उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिसकर्मी विभाग के वाहन में सवार होकर एसटीसी तलवारा की ओर सोपोर जा रहे थे और गोलीबारी में गोली लगने से घायल हो गए। घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
SSP ने कहा कि घटना सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।

हल्द्वानी मंडी बाईपास के जंगल में मिला ग्राफिक ईरा के 19 वर्षीय छात्र का शव, यहां का था रहने वाला…..

0

हल्द्वानी: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मंडी बाईपास के समीप जंगल में आज शाम हल्दूचौड़ दौलिया निवासी 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद हुआ है। स्थानीय युवक का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। सीओ सीटी नितीश लोहनी ने भी मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू स्थित ग्राफिक ईरा के छात्र का शव आज शाम जंगल में मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में कोतवाली की मंडी चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू हुए। कुछ ही देर में सीओ सीटी नितिश लोहनी भी मौके पर पहुंच गए।

शव की शिनाख्त हल्दूचौड़ दौलिया निवासी 19 वर्षीय हिमांशु पांडे के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा युवक शव कब्जे में लेकर उसके पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। पुलिस की सूचना पर मृतक युवक के परिजन भी पहुंचे मौके पर पहुंच गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम से सैंपल और एविडेंस जुटाए हैं।

BSF जवान ने 20 साल नौकरी कर लिया VRS, NPS में पेंशन 11500, OPS में 32742 रुपये

0

केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए ‘UPS’ लागू किए जाने की घोषणा के बावजूद ‘पुरानी पेंशन’ या उस जैसे आर्थिक फायदे देने की मांग को लेकर कर्मचारी लामबंद हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अब उनकी दो मांग बची हैं। पहली, VRS के लिए 50 प्रतिशत पेंशन का आधार 25 साल सेवा के अनिवार्य सेवाकाल को बीस वर्ष किया जाए।

दूसरा, सेवानिवृत्ति /अनिवार्य सेवानिवृत्ति/स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर कर्मचारी अंशदान की जीपीएफ की तरह पूर्ण वापसी हो और 50 फीसदी पेंशन की पक्की गारंटी मिले। कुछ दिन पहले BSF से VRS लेने वाले सिपाही संदीप कुमार (सामान्य ड्यूटी) को 20 वर्ष, तीन माह और 26 दिन की सेवा के बाद NPS में 11500 रुपये मासिक पेंशन मिली है। अगर वे ओपीएस में होते तो उन्हें 32742 रुपये प्रति माह मिलते। UPS में बतौर पेंशन, 29194 रुपये हर माह उनके खाते में आते।

AU के रिपोर्ट केअनुसार ऑल इंडिया NPS एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल बताते हैं, UPS को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस बाबत केंद्र सरकार से वार्ता जारी है। उक्त दो मांगों को लेकर वित्त मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही वित्त मंत्री, कर्मचारी संगठनों से बातचीत करेंगी। पटेल ने दावा किया है कि यूपीएस का नोटिफिकेशन जारी होने से पहले सरकार, कर्मचारियों की दो मांगों पर सहानुभूति से विचार कर सकती है।

पहली मांग है, जब NPS में पहले से ही यह व्यवस्था है कि आप चाहें तो रिटायरमेंट पर 100 प्रतिशत फंड को एन्युटी के लिए निवेश कर सकते हैं। यानी इस मामले में एनपीएस और यूपीएस एक जैसे हो गए। NPS में पूरा निवेशित फंड आपके नॉमिनी को वापस मिल जाता है, लेकिन यूपीएस में वापस सरकार के पास चला जाएगा।

इस लिहाज से भी नई पेंशन व्यवस्था में दोष है। जब तक सरकार, कर्मचारी अंशदान को वापस नहीं करती, तब तक यूपीएस अस्वीकार है। दूसरी मांग, 50 प्रतिशत पेंशन का प्रावधान 20 साल की नौकरी पर ही किया जाए। वीआरएस के लिए भी 20 साल की नौकरी को ही 50 प्रतिशत पेंशन का आधार माना जाए। उसी दिन से कर्मचारी को पेंशन मिले, तभी न्याय संभव है।

30 नवंबर को बीएसएफ के एक जवान ने वीआरएस ली है। उसकी बेसिक पे 42800 रुपये थी। रिटायरमेंट ग्रेचुएटी 654840 रुपये बनी है। लीव एन्केशमेंट 392904 रुपये था। रिटायरमेंट टीए 39200 रुपये मिला। एफए 10000 रुपये, सीजीईजीआईएस 11772 रुपये, जीजेएसपीकेके 23519 रुपये और एनपीएस फंड में कुल योगदान का 20 प्रतिशत 542000 रुपये बना है। मासिक पेंशन 11500 रुपये मिलेगी। कुल 1674235 रुपये मिले हैं।
wvDnI0suXAhyQAAAABJRU5ErkJggg==

इस साल केंद्र सरकार ने एनपीएस में सुधार कर एक नई पेंशन योजना ‘यूनिफाइड पेंशन स्कीम’ लागू करने की घोषणा की थी। हालांकि सरकार ने इसे अगले वर्ष पहली अप्रैल से लागू करने की बात कही है। अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुलाई गई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक का बहिष्कार किया था। वजह, एआईडीईएफ की मांग थी कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए।

कर्मचारियों को एनपीएस में सुधार या कोई नई पेंशन योजना मंजूर नहीं है। दूसरे कर्मचारी संगठनों ने भी यूपीएस पर नाखुशी जताई। अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) के सदस्यों ने दो अक्तूबर को प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक वे गैर-अंशदायी ‘पुरानी पेंशन’ योजना हासिल नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इनके अलावा रेलवे के विभिन्न कर्मचारी संगठन भी यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध में खड़े हो गए हैं। वे भी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

कोटद्वार में स्थापित होगा केंद्रीय विद्यालय

0

कोटद्वार– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में देशभर में 85 केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति मिलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिसमें उत्तराखंड ने 4 केंद्रीय विद्यालय मिले हैं, जिसमें एक केंद्रीय विद्यालय विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी के प्रयासों से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हुआ है। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने व क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस अवसर पर अपने बयान में कहा, “यह निर्णय हमारे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है।वर्ष 2022, जब से मैं कोटद्वार से विधायक निर्वाचित हुई हूँ तब से कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय के लिए दिल्ली से देहरादून तक ऑफिसों के बहुत चक्कर काटे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से न केवल कोटद्वार क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के विकास और प्रगति में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।”

यह मांग वर्षों से चली आ रही है इस अवसर पर आज झंडाचौक, निम्बूचौड़ और किशनपुर भाबर में क्षेत्रवासियों द्वारा मिष्ठान वितरण , आतिशबाजी कर जश्न मना कर ऋतु खण्डूडी का आभार किया गया । अध्यक्ष खण्डूडी ने सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी क्षेत्रवासियों की तरह से केंद्र नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया ।

उन्होंने आगे कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में इस ऐतिहासिक निर्णय से बच्चों का भविष्य जब और उज्जवल होगा, क्योंकि केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और समावेशिता की जो मिसाल है, वह पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस कदम से हमारे क्षेत्र के बच्चों को देशभर के अन्य बच्चों के समान अवसर मिलेंगे, जो उन्हें न केवल शैक्षिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी समृद्ध बनाएंगे।”

विधानसभा अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी जी एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जी का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इन सभी नेताओं के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से यह संभव हो पाया है। यह कदम राज्य और क्षेत्र के लिए अत्यधिक लाभकारी होगा।

इस निर्णय को ‘शिक्षित भारत, विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को और मजबूती प्रदान करने वाला बताया गया। श्रीमती खण्डूडी भूषण ने कहा, “यह केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार में स्थापित होने से शिक्षा के क्षेत्र में समृद्धि और प्रगति की नई राह खोलेगा। हम सभी को गर्व है कि हमारे क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक परिवर्तन संभव हो रहा है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और यह विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर खुलेंगे और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अंथवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, पार्षद जयदीप नौटियाल, कमल नेगी, राजेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अनीता आर्य, सिमरन बिष्ट, ऋतु चमोली, नीना बेंजवल, राज गौरव नौटियाल, नीरू बाला खंतवाल, सुभाष पांडेय, सौरव नौडियाल, मनीष भट्ट, अनिल नेगी, महानंद ध्यानी, परिवंद्र रावत, प्रमोद केष्टवाल, आराधना देवी, विनोद धूलिया, अनिल गौड़, राजीव डबराल, बुद्धि बल्लभ धूलिया आदि लोग उपस्थित रहे।

ISKCON ने किया बड़ा दावा, बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों में लगाई गई आग

0
बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हिंदुओं के घर जलाने के अलावा हिंदू मंदिरों में भी तोड़फोड़ की घटनाए कई बार सामने आई। अब एक बार फिर इस्कॉन मंदिर पर हमला हुआ है। इस्कॉन ने ही इसका दावा किया है।
इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने दावा किया किया बांग्लादेश के ढाका में एक इस्कॉन मंदिर में आग लगा दी गई। आग के चलते भगवान कृष्ण की मूर्ति भी जल गई। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नारायण और मंदिर के अंदर की सभी वस्तुएं पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
उन्होंने कहा कि यह मंदिर धौर गांव में स्थित है, जो ढाका जिले के तुराग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। मंदिर के पीछे टिन की छत को उठाकर और पेट्रोल या ऑक्टेन का उपयोग करके आग लगाई गई। बांग्लादेश में हिंदु पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद से माहौल बिगड़ा है।
पुजारी को राज्द्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के विरोध में कई हिंदू संगठन सड़कों पर भी उतरे, लेकिन बांग्लादेश की पुलिस ने उनके साथ ही मारपीट कर दी।

केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

0
दिल्ली में शनिवार को जब लोगों की सुबह आंखें खुली तो उन्होंने दो मर्डर की घटना को देखा और पढ़ा। पहली घटना फर्श बाजार थाना इलाके के बिहारी कॉलोनी में हुई। बर्तन कारोबारी संजय को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। वहीं दूसरे मामले में गोविंदपुरी में पड़ोसियों के बीच झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई।
अब इन दोनों दिल्ली में दो मर्डर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा औरन गृहमंत्री अमित शाह पर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि दिल्ली में 2 सरकारें एक साथ चलती हैं। 10 साल पहले, लोगों ने दिल्ली में हमारी सरकार चुनी। हमने स्कूल, अस्पताल, बिजली ठीक की।
केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों ने बीजेपी की केंद्र सरकार को एक जिम्मेदारी दी, जो कानून और आदेश दें और लोगों को सुरक्षा दें। यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार और गृह मंत्री की है। गृह मंत्री कौन हैं? जनता ने भाजपा और अमित शाह को केवल एक ही जिम्मेदारी दी थी, उसमें भी वे बुरी तरह विफल रहे हैं।
अमित शाह पर हमला करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली की हालत खराब कर दी है। वे केवल गंदी राजनीति करते हैं। इससे दिल्ली के लोगों को सुरक्षा नहीं मिलेगी। मैं उनसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वे कुछ ठोस कदम उठाएं।

‘पुष्पाराज-2’ ने दुनिया भर में मचाया कोहराम, दो दिन में रच डाला इतिहास

0
पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। पुष्पाराज का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी देखने को मिल रहा है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने इस साल इतिहास रच दिया है।
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वल है। तीन साल से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर इंतजार था, जो आखिरकार 5 दिसंबर को खत्म हुआ। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने स्वैग के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं।
‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ से खाता खोलकर हर किसी को दंग कर दिया था। सिर्फ तेलुगु में मूवी ने 95 करोड़ कमाए थे और हिंदी में कमाई 67 करोड़ रही थी। दूसरे दिन भी पुष्पा ने जमकर नोट छापा और 90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। भारत में जमकर नोट छापने वाली ‘पुष्पा 2’ का कहर दुनियाभर में भी खूब चल रहा है।
पुष्पा 2 की कहानी पुष्पा की है, जो लाल चंदन की तस्करी करता है। फिल्म में विलेन की भूमिका फहाद फासिल ने निभाई है, जिनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है। एक बार श्रीवल्ली की भूमिका में दिखीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) खूब जची हैं। फिल्म में जगपति बाबू की एंट्री हुई है और उन्होंने कहानी में एक नया पहलू जोड़ने का काम किया है। पुष्पा 2 के बाद चर्चा अब तीसरे पार्ट की भी है।

उत्तराखंड में खुलेंगे 4 नए सेंटर स्कूल, केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी

0

उत्तराखंड में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. कल हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र के इस फैसले के बाद केंद्रीय कैबिनेट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया.

केंद्रीय कैबिनेट ने देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति दी गई है. इनेम 4 केंद्रीय विद्यालय उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन स्कूलों को लगभग 5,872.08 करोड़ की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा.

यह स्कूल 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे. यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक ओर सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी.

महाराष्ट्र में अब भी गृह विभाग पर फंसा है पेच!

0
महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो गया है। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सीएम पद पर एकमत होने के बाद गृह विभाग को लेकर अब भी महायुति में जंग जारी है।
शिवसेवा कई बार साफ तौर पर कह चुकी है कि उसे गृह विभाग चाहिए, लेकिन भाजपा उसे अपने पास ही रखना चाहती है। इस बीच अब शिवसेना नेता ने इसको लेकर बड़ा दावा किया है।
दरअसल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक बार फिर दोहराया कि पार्टी महत्वपूर्ण गृह विभाग पर अब भी अड़ी है और उसने भाजपा से इसकी मांग की है। शिवसेना विधायक भरत गोगावले ने कहा कि तीनों महायुति सहयोगी विभागों के आवंटन के बारे में बातचीत कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी PTI ने गोगावले के हवाले से बताया कि जब फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे (शिंदे सरकार में) तो उनके पास गृह विभाग भी था। अब शिंदे ने उसी व्यवस्था की मांग की है और इस पर बातचीत जारी है।
रायगढ़ के विधायक ने कहा, “यह मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की गई थी। हमें उम्मीद है कि अगले दो दिनों में विभागों पर बातचीत पूरी हो जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे डिप्टी सीएम बनने को तैयार नहीं थे, लेकिन शिवसेना नेताओं ने उन्हें इस पद के लिए मना लिया। हालांकि, वह गृह विभाग को लेकर अड़े हुए हैं, जिसके लिए राज्य पुलिस रिपोर्ट करती है।