Home Blog Page 316

सुनील पाल और मुश्ताक खान का अपहरण करने वाला लवी पाल पुलिस से मुठभेड़ में घायल

0

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है।

लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण का खुलासा होने के बाद से ही लवी पाल फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

उसकी लोकेशन कभी दिल्ली, बुलंदशहर तो कभी उत्तराखंड में मिल रही थी। हालांकि अब उसके बिजनौर में सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने आज मुठभेड़ में उसे धर दबोचा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलीं अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड की अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टीनेशन के तौर पर उभर रहा है। देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहें हैं। यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार, इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 03 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है।

विदेशी फिल्मों और 50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 03 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है।

रोजगार मेले में PM मोदी ने 71000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी किया।

इससे पहले पीएमओ ने बताया कि रोजगार सृजन को मुख्य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्वपूर्ण कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म सशक्तीकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अक्तूबर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे थे। रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित किया गया था।

इसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती हुए लोग शामिल हुए थे।

सनकी ड्राइवर ने पिकअप वैन से कई लोगों को कुचला, 5 की मौत

0

बिहार के पूर्णिया थाना क्षेत्र के डोकवा गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी युवक ने नशे में धुत होकर कई लोगों को पिकअप वैन से कुचल डाला। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया है।

सनकी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर मामूली विवाद की वजह से कई लोगों को पिकअप वैन से कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोकवा गांव में अरुण मुनि पंचायत भवन के पास बैठा हुआ था। वह शराब के नशे में धुत होकर हो शोर मचा रहा था। इसी को लेकर उसे गांव के कुछ लोगों ने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां से जाओ।

विवाद काफी बढ़ गया और अरूण वहां से अपने घर गया। घर पर जाकर उसने अपना पिकअप वैन स्टार्ट किया और उसे फुल स्पीड में लेकर आया। इस दौरान सड़क किनारे जो भी मिला उसे रौंदते हुए वहां से भाग निकला। इस दौरान उसने दर्जनो लोगों को अपना शिकार बनाया और बेरहमी से उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। बच्चे और बुजुर्ग भी उसका निशाना बन गए।

इस घटना में जहां दो लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के दौरान 3 और मासूमों ने दम तोड़ दिया वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती करवाया गया जहां से सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते हीं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। मामले की जांच जारी है।

5 लोगों की मौत

ज्योतिष ठाकुर उम्र 60 पिता भगवान ठाकुर

संजीता देवी उम्र 50 पति रमेश मुनि

मनीषा कुमारी उम्र 13 वर्ष

अखिलेश मुनि उम्र 13 वर्ष

अमरदीप कुमार उम्र 6 वर्ष

बड़ी खबर: यूपी और पंजाब पुलिस से मुठभेड़ में दो खालिस्तान आतंकी ढेर!

0

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तीन खालिस्तानी आतंकवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं। पूरनपुर क्षेत्र में पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के करीब सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ हुई।

मारे गए आतंकवादियों के नाम प्रताप सिंह (23) पुत्र स्वरूप सिंह, शाहनूर खुर्द कलानूर जिला गुरदास पुर, वीरेंद्र सिंह (23) पुत्र रंजीत सिंह, ऐशबान थाना कलानूर, गुरविंदर सिंह (20) पुत्र गुरदेव सिंह बुढिया कलानूर गुरदासपुर पंजाब हैं। दो एके-47 और दो पिस्टल बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे।

पंजाब पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। यहां पीलीभीत पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी। हरदोई ब्रांच नहर के समीप पुलिस की मुठभेड़ हुई।

पूरा इलाका गोलियों से दहल उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 

मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सिपाही सुमित राठी, थाना माधोटांडा और मोहम्मद शाहनवाज एसओजी शामिल हैं। एसपी ने सीएचसी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

मुख्यमंत्री ने किया 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनक चौक, देहरादून में 188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली दो ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का शिलान्यास कार्य भी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत तीन रेस्क्यू और पुनर्वास वाहनों के फ्लैग ऑफ साथ ही जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास योजनाओं से देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट टॉयलेट्स बनाने के साथ ही स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है।

शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का उच्चीकरण भी किया गया है। देहरादून को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया है। देहरादून को वायु प्रदूषण से मुक्त बनाए रखने के संकल्प को पूरा करने के लिए शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनोंा की संख्सा में को बहुत जल्द बढ़ाया जाएगा।

अंतरिक्ष में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहीं सुनीता विलियम्स, फिर भी चिंता में लोग

0

सुनीता विलियम्स अपने नासा के साथी विल्मोर बुच के साथ कई महीनों से स्पेस में फंसी हैं। सुनीता को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन उनकी वापसी का समय लगातार बढ़ता जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि सुनीता विलियम्स की वापसी मार्च या अप्रैल के आखिरी में हो सकती है।

इस बीच सुनीता की एक नई तस्वीर से लोगों के मन में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता उठने लगी हैं। कई लोगों ने कहा कि सुनीता को अब जल्द ही धरती पर वापस लाना चाहिए। दरअसल, नासा ने सुनीता विलियम्स की फोटो शेयर की। इस तस्वीर में सुनीता क्रिसमस के रंग मं रंगी दिख रही हैं।

NASA sunita

सुनीता वो सैंटा क्लॉज की रेड कैप पहनकर अपने नासा के एक और साथी अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। सुनीता ने इसी के साथ लाल रंग की टी-शर्ट भी पहन रखी हैं। सुनीता और पेट नासा के स्पेस स्टेशन के कोलंबस प्रयोगशाला मॉड्यूल के हैम रेडियो पर बोलते हुए फोटो के लिए पोज देते हैं।

इन तस्वीरों में सुनीता बेहमद कमजोर नजर आ रही हैं। इसको लेकर लोगों ने चिंता जाहिर की है। उनकी हेल्थ को लेकर भी लोग चिंता जता रहे हैं।

 

उप डाकपाल ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप पर लगाया सुसाइड नोट, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

0
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सीबीआई की पूछताछ के बाद ढाई करोड़ के गबन के आरोपी उप डाकपाल ने रविवार को ट्रेन के आग कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी से पहले उप डाकपाल ने व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भी लगाया था।

जानकारी के अनुसार, गिरधारी नगर उप डाकपाल राहुल कुमार (28) को ढाई करोड़ के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया था। सीबीआई ने शुक्रवार को उप डाकपाल से पूछताछ की थी। उनके खिलाफ गत 26 नवंबर को डाक अधीक्षक ने CBI में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

रविवार की सुबह बुलंदशहर के लखावठी डाकघर में तैनात उप डाकपाल राहुल कुमार निवासी गिरधारी नगर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले उप डाकपाल ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट भी लगाया था।

सुसाइड नोट में जांच टीम और एक राजेश नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि टिकट में इस तरीके का फर्जीवाड़ा डिबाई में भी हुआ था लेकिन उसे मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने सुसाइड नोट में दो लोगों के शादी से पहले और बाद के अफेयर के बारे में भी लिखा है। साथ ही जाति सूचक शब्द व अन्य आरोप भी लगाए हैं। सुसाइड नोट में मौत का कारण राजेश नाम के व्यक्ति और जांच टीम को बताया है।

अश्विन के संन्यास पर मोदी की चिट्ठी, कहा- ऑफ ब्रेक की उम्मीद थी, आपने कैरम बॉल फेंककर चकमा दिया

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को लेटर लिखा है। PM ने इस पत्र के जरिए अश्विन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मोदी ने पत्र में लिखा- ऐसे समय में जब हर कोई और ज्यादा ऑफ-ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, आपने एक ऐसी कैरम बॉल फेंकी, जिसने सभी को चकमा दे दिया। लोगों को जर्सी नंबर-99 की कमी खलेगी। अश्विन ने 18 दिसंबर को गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

PM मोदी का अश्विन को पत्र…

image 2024 12 22t103217015 1734843739
image 2024 12 22t103220784 1734843748

PM मोदी ने अश्विन के अचानक रिटायरमेंट पर कहा- आपके संन्यास ने भारत के साथ-साथ वर्ल्ड क्रिकेट में प्रशंसकों को चकित कर दिया। हम सभी आपसे और भी ज्यादा ऑफ ब्रेक का इंतजार कर रहे थे और आपने कैरम बॉल फेंककर चकमा दिया। आपके लिए यह निर्णय लेना आसान नहीं रहा होगा। खासकर जब आप भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर मोदी ने लिखा- 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर आपके शॉट ने खूब तालियां बटोरी थीं। जिस तरह से आपने गेंद को छोड़ा। उसे वाइड बॉल बनने दिया, उससे आपकी सूझबूझ का पता चलता है। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विजयी शॉट खेने के बाद आर अश्विन अपना खुशी इजहार करते हुए।

प्रधानमंत्री ने लिखा- हम सभी को वह पल याद है, जब आपकी मां अस्पताल में भर्ती थीं और आपने मैदान में वापसी की। साथ ही चेन्नई में जब बाढ़ की स्थिति थी और आप अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जिस तरह से आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते रहे, वे खेल के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पीएम मोदी ने अश्विन के करियर की अचीवमेंट के लिए सराहा। उन्होंने लिखा- आपके विकेट, रन और सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। अपने डेब्यू टेस्ट में ही 5 विकेट लिए। वनडे वर्ल्ड कप-2011, चैंपियंस ट्रॉफी-2013 और ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर जैसी अचीवमेंट ने आपको भारतीय टीम का अहम सदस्य बनाया।

लोग जर्सी नंबर-99 की कमी को हमेशा महसूस करेंगे। क्रिकेट प्रेमी हमेशा उस पल को याद करेंगे, जब आपने क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा था। मोदी ने लिखा- 2021 में सिडनी टेस्ट में आपकी मैच बचाने वाली पारी ने देश को यादगार लम्हे दिए। लोग आपको कई मैचों के लिए याद करते हैं। 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में आपने जिस तरह गेंद को छोड़कर अपना प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाया। वह लाजवाब था और आपके विनिंग शॉट ने उस मैच को हमारी यादों में बसा दिया है।

रविचंद्रन अश्विन देश के लिए 2010 से 2024 के बीच कुल 287 मैच खेलने में कामयाब रहे। इस बीच उनको 379 पारियों में 765 सफलता हाथ लगी। देश के लिए वह टेस्ट क्रिकेट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके अलावा बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से 233 पारियों में 4394 रन निकले।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, इनको मिला ये मंत्रालय

0

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद आज महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालयों का बंटवारा हो चुका है। इसी कड़ी में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग, ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा को छोड़कर), कानून और न्याय, सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना और जनसंपर्क विभाग तथा उन विभागों का अतिरिक्त प्रभार अपने पास रखा है, जिनका प्रभार किसी अन्य मंत्री के पास नहीं है।

maharashtra mantrimandal 2

वहीं शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास, सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम) विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त और योजना के साथ-साथ स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट का मंत्रालय मिला है।

maharashtra mantrimandal 3

अन्य मंत्रालयों की बात करें तो चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। राधाकृष्ण विखे-पाटिल को जल संसाधन (गोदावरी और कृष्णा घाटी विकास निगम) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हसन मुश्रीफ को चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपा गया है। चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, साथ ही संसदीय कार्य विभाग का जिम्मा दिया गया है। गिरिश महाजन को जल संसाधन (वर्धा, ताप्ती, कोंकण विकास निगम) और आपदा प्रबंधन विभाग का प्रभार दिया गया है। गणेश सुभद्रा रामचंद्र नाईक को वन, गुलाबराव रेवाबाई रघुनाथ पाटिल को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, दादाजी रेशमाबाई दगडूजी भूसे को स्कूली शिक्षा, संजय प्रमिला दुलीचंद राठौड़ को मृदा एंव जल संरक्षण मंत्रालय दिया गया है।

maharashtra mantrimandal 4

इसके अलावा धनंजय मुंडे के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मंगलप्रभात लोढ़ा को कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार, उदय स्वरूपर रवीन्द्र सावंत को उद्योग, माराठी भाषा, जयकुमार जितेंद्र सिंह रावल को मार्केटिंग, प्रोटोकॉल, पंकजा मुंडे को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पशुपालन, अतुल लीलावती मोरेश्वर बचाओ को ओबीसी कल्याण, डेयरी विकास और नवीकरणीय उर्जा, अशोक उइके को जनजातीय विकास, शंभूराज शिवाजीराव देसाई को पर्यटन, खनन, भूतपूर्व सैनिक कल्याण, आशीष शेलार को सूचना प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दत्तात्रेय भराणे को खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ, अदिति तटकरे को महिला एवं बाल विकास, शिवेंद्र सिंह भोसले को सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), मानिकराव शिवाजी कोकाटे को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

   maharashtra mantrimandal 5