Home Blog Page 309

अमेरिका में 15 लोगों का हत्यारा कौन? FBI ने किए कई खुलासे

0

अमेरिका के न्यू आरलियंस शहर में बुधवार तड़के आतंकी हमला हो गया। नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर एक ड्राइवर ने अपना पिकअप ट्रक चढ़ा दिया और उन पर गोलीबारी भी की। हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए।

ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसकी पहचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शमशुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है। संघीय जांच एजेंसी एफबीआइ आतंकी घटना के तौर पर मामले की जांच कर रही है। एजेंसी को ट्रक से इस्लामिक स्टेट (IS) का झंडा मिला है और वह जब्बार के इस आतंकी संगठन से जुड़ाव की जांच कर रही है।

इस्लामिक स्टेट समूह के झंडे वाले पिकअप ट्रक को चला रहा आतंकी अमेरिकी सेना का पूर्व सैनिक था। वहीं, पुलिस के ट्रक से कई हथियार भी मिले हैं। पुलिस प्रमुख एनी किर्कपैट्रिक ने बताया कि यह व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा लोगों पर ट्रक चढ़ाना चाहता था।

 

 

 

महाराष्ट्र के जलगांव में बवाल, आगजनी और हिंसा के बाद तनाव

0
Image source : social media File photo

महाराष्ट्र : जलगांव जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद तब शुरू हो गया, जब एक मंत्री की कार के ड्राइवर और स्थानीय लोगों के बीच कथित सड़क दुर्घटना के बाद बहस हुई। इस बहस ने धीरे-धीरे विवाद का रूप ले लिया और इसके बाद झड़प हिंसक हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असल विवाद पलथी गांव के कसाईवाड़ा इलाके में मंगलवार देर रात शुरू हुआ था। हॉर्न बचाने पर हुआ विवाद लेकिन बुधवार सुबह तक बात हिंसा तक पहुंच गई।

हालांकि, स्थिति अब नियंत्रण में है। जानकारी के मुताबिक, राज्य मंत्री गुलाबराव पाटिल की गाड़ी कसाईवाड़ा इलाके से गुजर रही थी। तभी ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर लोगों से रास्ता देने को कहा। इसके बाद बात बहस तक पहुंच गई। गुलाबराव पाटिल शिवसेना के नेता हैं और सरकार में जल सप्लाई और सफाई मंत्री हैं। उस वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि कार में मंत्री के परिवार को कोई सदस्य था।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर से विवाद खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों ने गांव में जाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एक और गुट वहां पहुंच गया। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि गांव में दुकानें जला दी गईं, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

इसके बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल, स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स, दंगा नियंत्रण पुलिस टीम की तैनाती की गई। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है।

6 IAS अधिकारीयों के प्रभार में बदलाव, इनको मिली नई जिम्मेदारी

0
देहरादून : शासन ने छह IAS अधिकारियों के पदभार बदले हैं। हाल में पदोन्नत चार सचिवों को भी नई जिम्मेदारी मिली है। IAS लालरिन लियना फैनई से प्रमुख सचिव अल्‍पसंख्‍यक विभाग का दायित्‍व हटा लिया गया है। हरि चंद्र सेमवाल से सचिव धर्मस्‍व एवं संस्‍कृति व महानिदेश संस्‍कृति का दायित्व हटा लिया गया है।
IAS सी रविशंकर के पास से अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्‍त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग हटाकर सचिव कौशल विकास एवं सोवायोजन विभाग का दायित्‍व दिया गया है।
IAS युगल किशोर पंत से अपर सचिव पंचायती राज हटाकर सचिव धर्मस्‍व एवं संस्‍कृत‍ि का दायित्‍व दिया गया है। रणवीर सिंह चौहान के पास अपर सचिव गन्‍ना, चीनी हटाकर सचिव गन्‍ना, चीनी का दायित्‍व दिया गया है।
IAS धीराज सिंह गर्ब्‍याल के पास से अपर सचिव लोक निर्माण, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण हटाकर सचिव अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग का पदभार दिया गया हैं।

दिल दहलाने वाली घटना: युवक ने मां और चार बहनों को मार डाला

0

लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ के होटल शरणजीत में पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम 24 वर्षीय अरशद ने दी है। उसने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत सभी लोग 30 दिंसबर को रुकने के लिए आए थे। वह सभी होटल के रूम नंबर 109 में रुके थे। 31 दिंसबर 2024 की रात में अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों रहमीन, अल्शिया, अक्शा और आलिया की हत्या कर दी। सभी के हाथ की नस कटी हुई है।

माना जा रहा है कि सभी की मौत खून बहने की वजह से हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रकरण में विस्तृत जांच जारी है।

डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी ने बताया- आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

दुनिया ने मनाया नए साल का जश्न

0
नये साल का आगाज हो गया है। दुनियाभर में इस मौके पर ढेरों कार्यक्रम हुए। कहीं आतिशबाजी हुई, तो कहीं पूजा स्थल पर जाकर लोगों ने प्रार्थना की। नए साल के पहले भारत में भी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा। दुनियाभर से  नये साल के जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं। 

मुंबई

भारत में मना जश्न

 

मुंबई में नये साल का स्वागत लोगों ने मोबाइल का फ्लैश जलाकर किया। (फोटो: रॉयटर्स) 

टोक्यो, जापान

जापान में मना जश्न 

जापान में नये साल के मौके पर सरकारी बिल्डिंगों को सजाया गया। (फोटो: रॉयटर्स) 

जकार्ता, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में मना जश्न 

इंडोनेशिया में महिलाओं ने हेडबैंड लगाकर सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया (फोटो: रॉयटर्स) 

फिलिपींस

फिलिपींस में मना जश्न 

फिलिपींस में बच्चों ने आतिशबाजी कर नये साल का स्वागत किया। (फोटो: रॉयटर्स) 

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया में मना जश्न 

ऑस्ट्रेलिया में नये साल के मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई। पूरा आसमान रंगों की रोशनी से सराबोर हो गया (फोटो: रॉयटर्स) 

बैंकॉक, थाइलैंड

थाईलैंड में मना जश्न 

थाईलैंड में भी नये साल का जश्न शानदार तरीके से मना। लोगों ने धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रार्थना की और आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया। (फोटो: रॉयटर्स) 

सीरिया

सीरिया में मना जश्न 

सीरिया में नये साल का जश्न धूम-धाम से मनाया गया। लोग डीजे की धुन पर जमकर थिरके। (फोटो: रॉयटर्स) 

इराक

इराक में मना जश्न 

इराक में भी नये साल के मौके पर लोग सड़कों पर जश्न मनाने के लिए पहुंचे। लोगों ने धूमधाम से जश्न मनाया। 

मॉस्को, रूस

रूस में मना जश्न 

रूस में नये साल के जश्न के दौरान एक व्यक्ति सांता क्लॉज की ड्रेस में नजर आया। (फोटो: रॉयटर्स) 

                                                                                                                          इनपुट-Source Jagran

नए साल से देश में बदले ये नियम

0
नए साल की शुरुआत के साथ आम लोगों को प्रभावित करने वाले कई नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। सभी प्रमुख कार कंपनियों के वाहन जहां महंगे हो जाएंगे वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियमों में परिवर्तन होगा। नया साल किसानों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है, क्योंकि अब उन्हें पहले से ज्यादा कर्ज मिल सकेगा। फीचर या बेसिक फोन प्रयोग करने वाले अपने अकाउंट से अब ज्यादा पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।
ये नियम बदले 
  • एक जनवरी से जीएसटी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसमें मल्टी फैक्टर आथेंटिकेशन (एमएफए) भी शामिल है। यह प्रक्रिया उन सभी पर लागू होगी जो जीएसटी फाइल करते हैं। इसका उद्देश्य जीएसटी फाइलिंग प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाना है।
  • जो यूजर्स स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करते, वे अपने बेसिक या फीचर फोन से भी बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसकी सीमा पहले पांच हजार रुपये थी। एक जनवरी से इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। अब लोग ज्यादा रकम का लेनदेन कर सकेंगे।
  • किसानों को अब बिना गारंटी के दो लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा। आरबीआइ ने हाल ही में इसके बारे में घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि किसानों दिए जाने वाले लोन की सीमा को 1.60 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया जाता है।
  • कार खरीदना महंगा होगा। मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, होंडा, बीएमडब्ल्यू आदि ने तीन प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने का एलान किया है।
  • अगर आप निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को तवज्जो देते हैं तो एक जनवरी से इसमें भी कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। आरबीआई ने एनबीएफसी के लिए एफडी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। ये बदलाव एफडी में जमा रकम को मेच्योरिटी से पहले निकालने से जुड़े हैं।
  • रूपे क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियम भी बदल रहे हैं। नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी हैं। नए नियमों के तहत प्रत्येक रूपे क्रेडिट कार्ड यूजर एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस नहीं कर पाएगा। यह सुविधा क्रेडिट कार्ड से खर्च होने वाली रकम के आधार पर मिलेगी।

घनश्याम दुबे : एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व, समाज के क्षेत्र में रहा परिवार का अविस्मरणीय योगदान

0
Oplus_131072

घनश्याम दुबे: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व और उनकी विरासत

महाराष्ट्र के पूर्व विधान परिषद सदस्य घनश्याम दुबे के निधन से सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। घनश्याम दुबे ने समाज को नई दिशा देने के लिए हमेशा संवाद और पहल का रास्ता अपनाया। वे उत्तर भारतीय महासंघ एवं भारतीय विकास संस्थान के संस्थापक थे और उत्तर भारतीय समुदाय की आवाज़ को बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पंडित घनश्याम दुबे का परिवार भारतीय समाज और खेल में भी अपनी धरोहर रखता है। वे प्रसिद्ध राजनारायण दुबे के पुत्र थे, जो भारतीय कुश्ती जगत के पथप्रदर्शक के रूप में विख्यात थे।

शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाते हुए सुरियावां का पहला इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज स्थापित किया। वे घनश्याम दुबे महाविद्यालय और सेवाश्रम इंटर कॉलेज के अध्यक्ष और ट्रस्टी थे।
बोरीवली -दहिसर में अनेक कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट चल रहे है ।
उन्होंने सुरियावां में पहला कोल्ड स्टोरेज स्थापित कर क्षेत्र के व्यापार और रोजगार में अभूतपूर्व योगदान दिया।

घनश्याम दुबे का परिवार भी समाज सेवा और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उनके पुत्र, डॉ योगेश दुबे का समाज में विशिष्ट स्थान है अपने कौशल व सौम्य व्यक्तित्व से उत्तर भारतीयों में लोकप्रिय है । उनकी भागीदारी घनश्याम दुबे की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
घनश्याम दुबे न केवल उत्तर भारतीय समुदाय को संगठित किया बल्कि समाज के लिए नए मानक भी स्थापित किए। उनके कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उनकी विरासत उनके परिवार द्वारा जारी है, जो सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय रहकर समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। घनश्याम दुबे को श्रद्धांजलि देते हुए हम उनके योगदान को नमन करते हैं।

नये वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के आदेश

0
  1. नये वर्ष 2025 के आगमन पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के आदेश दिये।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित यातायात प्रबंधन किया जाय । पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। मुख्यमंत्री ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधों के तहत घटनाओं पर निगरानी रखने के लिए तकनीकी उपायों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए।

  • बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के.सुधांशु, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमन और उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

NTA ने जारी किया NEET UG परीक्षा के लिए सिलेबस, यहां से करें डाउनलोड

0

NEET UG 2025 की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। NTA ने NEET UG 2025 एग्जाम के लिए नया सिलेबस (पाठ्यक्रम) जारी कर दिया है। इस एग्जाम की तैयारियों में लगे छात्र तुरंत ही NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं और इसी के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

NTA ने सिलेबस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि NTA सभी हितधारकों, विशेष रूप से इच्छुक उम्मीदवारों का ध्यान आकर्षित करती है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG – 2025 के पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।” स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (UGMEB), राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के तहत सार्वजनिक सूचना संख्या यू-14023/19/2023-UGMEB, दिनांक के अनुसार 14-12-2024, NMC द्वारा जारी, NEET (UG) 2025 के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम प्रकाशित किया गया है और सार्वजनिक संदर्भ के लिए एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि इस NEET UG 2025 के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के विस्तृत पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को इसी के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारी करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस

  • नीट यूजी 2025 सिलेबस PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Public Notices में जाकर Syllabus for NEET (UG) 2025 Examination पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में सिलेबस ओपन हो जायेगा।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और इसके ध्यान में रखकर अपनी आगे की तैयारियां शुरू कर दें।

ISRO ने अंतरिक्ष में हासिल की बड़ी उपलब्धि, रचा इतिहास

0

नई दिल्ली। ISRO ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। ISRO ने अपने नए मिशन पीएसएलवी रॉकेट के जरिए किए जाने वाले अपने ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग ठीक रात 10 बजे श्रीहरिकोटा से की गई। इस मिशन का नाम स्पैडेक्स रखा गया है। इसरो ने SpaDeX मिशन के तहत 229 टन वजन के पीएसएलवी रॉकेट से दो छोटे उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है। ये उपग्रह 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर डॉकिंग और अनडॉकिंग करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ISRO ने लॉन्चिंग के बाद दिए गए एक बयान में कहा कि यह मिशन भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मिशन में दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में परस्पर जोड़ा और अलग किया जाएगा। ISRO के अधिकारियों के अनुसार, इस मिशन की सक्सेस भारत के आगामी मिशनों चंद्रयान-4, खुद का स्पेस स्टेशन और चांद पर भारतीय यात्री का पैर रखना जैसे सपनों को साकार करेगी।

ISRO ने कहा कि पीएसएलवी रॉकेट में दो अंतरिक्ष यान-स्पेसक्राफ्ट ‘ए’ (SDX01) और स्पेसक्राफ्ट बी (SDX02) को एक ऐसी कक्षा में रखा जाएगा जो उन्हें एक दूसरे से पांच किलोमीटर दूर रखेगी। बाद में, इसरो मुख्यालय के वैज्ञानिक उन्हें तीन मीटर तक करीब लाने की कोशिश करेंगे, जिसके बाद वे पृथ्वी से लगभग 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर परस्पर मिलकर एक हो जाएंगे। इस प्रक्रिया को डॉकिंग कहते हैं। इसके बाद इन दोनों उपग्रहों को अलग यानी अन डॉकिंग भी किया जाएगा।

अंतरिक्ष की दुनिया में अपने बूते डॉकिंग अनडॉकिंग की तकनीक को अंजाम देने में सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन को ही महारत हासिल है। अब भारत भी इस ग्रुप में शामिल होने की तैयारी में है। भारत के लिए ये गौरव की बात है कि इसरो ने अब इस डॉकिंग सिस्टम पर पेटेंट भी ले लिया है। क्योंकि, आमतौर पर कोई भी देश डॉकिंग और अनडॉकिंग की कठिन बारीकियों को शेयर नहीं करते हैं। इसलिए इसरो को अपना खुद का डॉकिंग मैकेनिज्म बनाना पड़ा।

ये डॉकिंग अनडॉकिंग टेक्नोलॉजी भारत के चंद्रयान-4 मिशन के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। जो चांद से सैंपल रिटर्न मिशन है। फिर भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनेगा, तब धरती से कई मॉड्यूल्स को ले जाकर अंतरिक्ष में जोड़ा जाएगा और 2040 में जब एक भारतीय को चांद पर भेजा जाएगा और वापस लाया जाएगा, तब भी डॉकिंग और अनडॉकिंग एक्सपेरिमेंट की जरूरत पड़ेगी। ये डॉकिंग अनडॉकिंग एक बहुत ही पेचीदा काम है। अभी तक केवल रूस, अमेरिका और चीन ने इसमें महारत हासिल की है। अब भारत ने भी इसकी ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं।