पश्चिमी विक्षोभों पर ला नीना मेहरबान रहता है। जिस कारण बर्फबारी का मौसम सर्दियों में बने रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। नैनीताल व मुक्तेश्वर सरीखे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम हिमपात के अनुकूल रहेगा और हिमपात के आसार बने रहेंगे।
ला नीना का असर : जमकर होगी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया, सीरीज में हासिल की 2-1 की बढ़त
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल का ही बल्ला चला, जिन्होंने 84 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ पंत ने 30 रन बनाए। पंत के आउट होने के बाद भारत के विकेट गिरते चले गए।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हरा दिया है और इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 के बढ़त ले ली है। भारत को जीत के लिए 340 रन चाहिए थे लेकिन टीम इंडिया 155 रनों पर ढेर हो गई।
आज का प्रहरी की ओर आयोजित किया गया राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह
विगत दिनों “आज का प्रहरी” द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह, कॉस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख शख्सियतों, सरकारी अधिकारियों और समाज के अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों ने भाग लिया।
यह समारोह “आज का प्रहरी” की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित व्यक्तित्वों को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण कदम था, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित हुए। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीपद येस्सो नाइक, राज्य मंत्री, केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और राज भूषण चौधरी, राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने आशीर्वाद से इस कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
विशिष्ट अतिथियों में चिंतामणि महाराज, सदस्य लोकसभा, बीपी सरोज जी, पूर्व लोकसभा सांसद और अनिल जैन, चेयरमैन, शौर्य ग्रुप ने अपने प्रेरक वक्तव्यों से समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया और उन्हें राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर 11 व्यक्तियों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें एक ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’, एक ‘प्रहरी अवार्ड’, और 16 ‘स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड्स’ प्रदान किए गए। यह पुरस्कार उन लोगों को दिए गए, जिन्होंने समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चयनित किए गए।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों सर्व योगेन्द्र प्रताप सिंह (जिला सूचना अधिकारी – ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश), स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट, उत्तर प्रदेश, जितेंद्र कुमार तिवारी, अध्यक्ष, (इंडियन फार्मर्स फ़र्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड), सिबा प्रसाद मोहन्ती, प्रबन्ध निदेशक, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, दुर्गा शंकर मिश्रा, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, पुनीत कुमार गोयल, मुख्य सचिव, गोवा सरकार अवधेश पाठक, समाजसेवी, और डॉ. बिपिन कुमार, महासचिव-विश्व हिन्दी परिषद ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस कार्यक्रम में आज का प्रहरी के संस्थापक संतोष दूबे के साथ आज का प्रहरी परिवार के डॉ. गोपाल (संरक्षक), डॉ. आमोद शर्मा (संरक्षक), डीपी मिश्रा (संयोजक), सुरेंद्र रैना (इवेंट चेयरमैन), विनय कुमार (प्रबंध संपादक), सुचित्रा (बिजनेस संपादक), सुशांत अग्रवाल (संयुक्त संपादक), अरविंद माहेश्वरी (बिजनेस ब्यूरो चीफ), वैष्णवी परमार (प्रमुख, हेड एचआर प्रशासन एवं मानव संसाधन), पंकज दत्त जी (बिजनेस सलाहकार), और अजय दूबे (ग्राफिक्स एवं प्रिंटिंग सलाहकार) ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज पंजाब बंद, नहीं चलेंगी बसें, 108 ट्रेनें भी कैंसिल
खनौरी सीमा पर 34 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किसानों ने आज पंजाब बंद की घोषणा की है। 108 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, बसें नहीं चलेंगी, दूध की सप्लाई, सब्जियों की सप्लाई, सभी बाजार, गैस एजेंसियां, पेट्रोल पंप, प्राइवेट वाहन भी बंद रखे जाएंगे।
एसजीपीसी ने भी बंद का समर्थन किया है। बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के पंजाब बंद के आह्वान के चलते दूध की सप्लाई सुबह 7 बजे से पहले दुकानों पर पहुंची। दूध विक्रेताओं ने भी सुबह 7 से पहले दूध की सप्लाई देने को लेकर पहले ही आगाह कर दिया था।
यह विडियो भी देखें डल्लेवाल ने वीडियो संदेश में भारी पुलिस फोर्स पहुंचने की आशंका जताते हुए समर्थकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने को कहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) से जुड़े किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सोमवार सुबह सात बजे से सायं चार बजे तक बंद के दौरान राज्य में बसें व ट्रेनें नहीं चलने दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि खनौरी बार्डर पर फोर्स ले जाने के लिए पटियाला में बसें एकत्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार लाशों के ऊपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं ले जा सकती।
भाजपा ने सौरभ थपलियाल को बनाया देहरादून से मेयर प्रत्याशी
देहरादून। BJP की उत्तराखण्ड प्रदेश चुनाव समिति ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए अपनी पांचवी सूची जारी की है। इस सूची में विभिन्न नगर निगमों के लिए उम्मीदवारों के नाम की स्वीकृति प्रदान की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने प्रदेश हाइकमान के साथ गहन मंथन के बाद ये लिस्ट जारी की है।
दक्षिण कोरिया में विमान हादसा, 181 लोग थे सवार, 47 की मौत
दक्षिण कोरिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरते वक्त रनवे पर विमान में आग लग गई। हादसे में कम से कम 47 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 181 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे।
आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
जानकारी के अनुसार, यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
उत्तराखंड निकाय चुनाव: BJP ने जारी की एक और लिस्ट
देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर और उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा और महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा।

इसके अलावा नरेंद्र नगर मे परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं। किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।



















