Home Blog Page 311

गढ़ी कैंट डाकरा गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग।

0

मंत्री ने गुरु साहब के चारों शहजादों के बलिदान किया नमन, गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना।

मंत्री गणेश जोशी ने गोविंद घाट से घांघरिया और श्री हेमकुंड साहिब तक का मार्ग का नाम गुरु गोबिंद सिंह के शहीद साहबजादों के नाम पर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार।

देहरादून, 28 दिसम्बर 2024। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट डाकरा गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की वीरता और शौर्य को याद किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु साहब के चारों शहजादों के बलिदान नमन करते हुए कहा कि इन वीरों की शहादत से हमें यह प्रेरणा मिलती है, कि चाहे कितना भी कष्ट का समय हो, चाहे परिस्थितियां कितनी भी विपरित हो, हमें देश और देशहित के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था-इतिहास से वर्तमान तक, भारत की प्रगति में हमेशा युवा उर्जा की भूमिका अकल्पनीय रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दसवें गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों शहादत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने साल 2022 में घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोविंदघाट घाघरिया मार्ग का नाम साहिबज़ादा जोरावर सिंह मार्ग और बिदौरा छेवीं पातशाही गेट से धूमखेड़ा को साहिबज़ादा फतेह सिंह रोड के रूप में रखने जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धांजलि वीर बल दिवस के अवसर पर दी गई, जो इन दो साहसी युवा शहीदों की अविस्मरणीय विरासत का प्रतीक है, जिन्होंने अपने धर्म और सिद्धांतों के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को याद करने का एक मौका देता है और आने वाली पीढ़ियों को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का काम करता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधायक निधि से निर्मित गुरुद्वारे में 20किलोवाट के सोलर प्लांट का लोकार्पण 14 जनवरी को करेंगे।
इस अवसर पर गुरुद्वारा डाकरा प्रधान दलीप सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार शुभम सिंह, हरमहेंद्र सिंह, विष्णु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

भाजपा ने नियुक्त किये पौड़ी ओर रानीखेत में कार्यकारी जिलाध्यक्ष

0

देहरादून/उत्तराखंड

भाजपा ने नियुक्त किये 2 कार्यकारी जिलाध्यक्ष

भाजपा ने जनपद पौड़ी और रानीखेत जिले मे 2 कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किये हैं।

रानीखेत से दीप भगत और पौड़ी से कमल किशोर रावत बनाए गए अध्यक्ष

वर्तमान जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी तथा रानीखेत की अध्यक्ष लीला विष्ट अध्यक्ष नगर पंचायत भिकियासैण से पार्टी प्रत्याशी है।

संगठन कार्य प्रभावित ना हो इसलिए उनके स्थान पर कार्यकारी अध्यक्ष किए गए नियुक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने की भेंट।

0

देहरादून 28 दिसंबर 2024।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवा जापान में रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी में स्किल्ड लेबर फोर्स की मांग के दृष्टिगत प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर फ्रैंकफर्ट सांसद सलाहकार श्री सौरभ भगत, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव सी रविशंकर, हेल्थकेयर के डायरेक्टर कपिल कुमार उपस्थित थे।

बर्फबारी के बाद तेजी से गिरा तापमान, पड़ी कड़ाके की ठंड

0

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में  ठंड में इजाफा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। ठंड से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरना शुरू हो जाएगा। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भीषण शीत लहर की स्थिति रहेगी।

बदरीनाथ धाम में करीब तीन तो हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। मोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम भी बर्फबारी से पूरी तरह पटे हुए हैं। बर्फबारी के चलते मार्ग भी बाधित हो गए हैं, जिनको खोलने का काम जारी है।

अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार की चपेट में आए दो लोग, एक की मौत, एक घायल

0

मुंबई : कांदिवली में मशहूर मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। बताया जा रहा है कि उर्मिला अपने काम से वापस आ रही थीं और उनकी कार उनका ड्राइवर चला रहा था, जिसने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। चालक की लापरवाही के कारण कार ने पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास दो मेट्रो श्रमिकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। अभिनेत्री उर्मिला भी घायल हुईं। यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ है।

इस घटना के बाद समता नगर थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, कार में एयरबैग लगा हुआ था, जिसकी वजह से उर्मिला की जान बच गई। हालांकि, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी।

उर्मिला जानी-मानी मराठी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘दुनियादारी’, ‘शुभ मंगल सावधान’,  ‘ति साढ्या के करते’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। उनकी शादी अभिनेता महेश कोठारे के बेटे आदिनाथ कोठारे से हुई है। उर्मिला का करियर और निजी जीवन दोनों हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर गहराया विवाद, सरकार पर बरसा विपक्ष

0

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।पूर्व पीएम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंत्येष्टि के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह अमर रहें और जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन आपका नाम रहेगा के नारे गूंजे। अंत्येष्टि में कई विदेशी नेता भी शामिल हुए। हालांकि, अंतिम संस्कार को लेकर सियासी विवाद भी गहरा गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट पर न कराने पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए और केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सरकार को संवेदनशील होना चाहिए था और उनके स्मारक के लिए जगह आवंटित करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के निधन पर भी एक जगह आवंटित की गई थी, इसलिए सरकार को यहां भी ऐसा ही करना चाहिए था।

आम आदमी पार्टी ने भी मनमोहन सिंह का अंतिम सरकार निगम बोध घाट पर होने को लेकर एतराज जताया। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि अंतिम संस्कार राजघाट पर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ये सिख समाज का अपमान है।

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार और समाधि स्थल को लेकर विवाद गहराया है। दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार के लिए केंद्र से दिल्ली में यमुना किनारे जगह देने का आग्रह किया था, जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मृति स्थल हैं। कांग्रेस की मांग थी कि वहीं मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाए और स्मृति स्थल भी बने। लेकिन केंद्र ने कहा कि इसके लिए वक्त लगता है, इसलिए निगम बोध घाट पर ही अंत्येष्टि हो।

बैंक लूटने के लिए खोदी सुरंग, छुट्टी के दिन खुल गई पोल

0

हरियाणा के भिवानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी करने के लिए चोर कई तरह के तरीके अपनाते रहते हैं, लेकिन यहां जो हुआ, उसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। लेकिन, कड़ी मेहनत करने के बाद भी चोर बैंक की तिजोरी तक नहीं पहुंच पाया।

मामााला भिवानी के हांसी रोड का है। यहां पंजाब एंड सिंध बैंक की साखा है। बैंक के बगल में ही खाली प्लाट है। इसी प्लाट से एक व्यक्ति को बैंक में जोरी करने के लिए सुरंग खोदते हुए पकड़ा गया है।

इसका खुलासा तक हुआ जब, शनिवार को छुट्टी के दिन एक कर्मचारी बैंक शाखा में पहुंचा। कर्मचारी ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस खाली प्लांट के अंदर से बैंक में सुरंग खोदते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से ड्रील मशीन, सड़क तोड़ने के हथियार बरामद हुए हैं। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालसमंद निवासी एक युवक बैंक में जोरी के लिए सुरंग खोद रहा था। आरोपी युवक ने पुलिस के सामने बताया कि कई दिनों से वह सुरंग खोद रहा है। सुरंग का काम पूरा भी हो चुका था। शनिवार को पूरी दीवार तोड़ने के बाद अंदर फर्श की टाइल उखाड़ना बाकी रह गया था। लेकिन, उससे पहले ही बैंक कर्मचारी बैंक पहुच गया और पुलिस को मौके पर बुला लिया।

युवक ने करीब ढाई फूट तक सुरंग खोद डाली, लेकिन किसी को भी इसकी जानकारी नहीं लगी। जबकि, सड़क पर दिनभर वाहनों का आना-जान लगा रहता है। बैंक में भी दिनभर लोग आते रहते हैं। कर्मचारी सुबह से शाम तक बैंक में ही रहते हैं। बावजूद किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि अन्य दिनों रात के वक्त काम करता था। लेकिन, शनिवार को बैंक की छुट्टी थी, इसलिए युवक दिन के समय ही काम कर रहा था।

छुट्टी के दिन बैंक में पहुंचे कर्मचारी को ड्रील मशीन की वजह से फर्श में कंपन होने से शक हुआ। इस पर उसने डॉयल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पता लगाया तो खाली प्लाट में सुरंग खोद रहे युवक का पता चला।

अंतिम यात्रा पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

0

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रश्रका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। विशेष वाहन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सवार हैं।

मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, आज जारी होगी दूसरी लिस्ट

0

देहरादून: नगर निकाय चुनाव का ऐलान होने के साथ अब राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो गया है। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में बराबरी चल रहे हैं। पहले भाजपा तो देर रात को कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने प्रदेश में तीन नगर निगमों के महापौर, 19 नगर पालिका परिषद और 25 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदाें समेत कुल 47 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

कांग्रेस सूची 

नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल, हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज राजेश कुमार, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा, दुगड्डा धना बिष्ट, जोशीमठ देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिष्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर संदीप नेगी, थराली सुनीता रावत, उत्तरकाशी दिनेश गौड़, चिन्यालीसौड दर्शन लाल, बड़कोट विजयपाल रावत, नैनीलताल सरस्वती खेतवाल, भवाली पंकज कुमार आर्य, रूद्रप्रयाग दीपक भंडारी, नगर पंचायत नानकमत्ता मनोज कुमार, शक्ति फार्म राखी विश्वास, गुलर भेाज किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी मोहम्मद रफी, बेरीनाग हेमा पंत, मुनस्यारी मनोहर टोलिया, स्वागस्श्रम जोंक बिन्दिया अग्रवाल, गरूड भावना वर्मा, कपकोट धना बिष्ट, सतपुली जितेन्द्र चोहान, थलीसैण वीरा देवी, घनसाली शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला ममता पंवार, पीपलकोटी जयंती राणा, पोखरी समुन्दरा देवी, घाट मीना रौतेला, नन्द प्रयाग पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरेाला बिहारी लाल शाह, नौगाव विपिन कुमार, भीमताल सीमा टम्टा, कालाढूंगी भावना सती, तिलवाडा सीमा देवी, गुप्तकाशी बीना देवी, अगस्त्यमनि राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

उत्तराखंड: भाजपा जारी की नगर पंचायत और पालिका प्रत्याशियों की सूची

0

देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी।

 

शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महापौर के प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी।

  1. IMG 20241227 WA0012 IMG 20241227 WA0013 IMG 20241227 WA0014 IMG 20241227 WA0015