बिहार में भी ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी एवं बांका प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रहे। उधर, मध्य प्रदेश के कई जिलों ने भी गुरुवार को घने कोहरे की चादर ओढ़ ली। ठंड बढ़ने के साथ ही कई जिलों में विजिबिलिटी घट कर मात्र 50 मीटर ही रह गई।
उत्तराखंड से लेकर जम्मू तक कोहरे का अटैक, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो
नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, देर रात 46 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात 46 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। उच्च स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर एक बार फिर से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया गया है। संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर वापस ले लिया गया था।
तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें कभी भी यह चार्ज फिर से दिया जा सकता है। दीपक कुमार को वित्त व माध्यिमक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. हरिओम पर उनके विभागीय मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी और उन्हें समाज कल्याण विभाग से व्यावसायिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त, वाह्य सहायतित परियोजनाएं, माध्यमिक शिक्षा, गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग व वित्त आयुक्त से गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें वित्त व माध्यमिक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एल वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव परिवहन, अध्यक्ष राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक प्रशाएन एवं प्रबंधन अकादमी तथा महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान से प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा सैनिक कल्याण, प्रबंध निदेशक यूपीसिडको, निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयुक्त से अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त, डा. अनिल कुमार निदेशक सूडा को सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के पद पर तैनाती देते हुए सूडा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डा. हीरा लाल विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से स्टेट नोडल ऑफिसर प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना बनाए गए हैं। अनिल कुमार सिंह विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन से सचिव गृह, अटल कुमार राय निदेशक पंचायती राज से सचिव पंचायती राज बनाए गए हैं साथ साथ ही निदेशक पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
परितोष सिंह ने अधिकृत की गई प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन वापिस लेने का किया ऐलान
पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा : परितोष सिंदेहरादून 2 जनवरी 2025। देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने नगर निगम चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत की गई प्रत्याशी अपूर्वा विजय रतूड़ी का समर्थन करते हुए अपना नामांकन
वापिस लेने का ऐलान किया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण महरा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को निकाय चुनाव में पार्टी की एकजुटता का दायित्व सौंपा है और वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इसी संदर्भ में वार्ड 61 से पार्टी टिकट के इच्छुक परितोष सिंह को उनके परिवार की पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा का हवाला दिया गया था, जिसे परितोष सिंह ने बिना देर किए स्वीकार करते हुए पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार का समर्थन करने की घोषणा की गई। महर्षि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा के आह्वान पर पार्टीजनों को एकजुट करने के मिशन में जुटे हैं।
गौरतलब है कि युवा नेता परितोष सिंह ने बड़े पैमाने पर नगर निगम चुनाव के लिए तैयार की गई थी और वार्ड के हर कोने में उन्होंने जनसंपर्क साध कर मतदाताओं को अपने पक्ष में जुटाया गया था। उन्होंने सभी समर्थकों से पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील की है।
इस मौके पर राजीव महर्षि ने परितोष सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा नेता ने कांग्रेस परम्परा का सम्मान किया है, पार्टी उन्हें यथोचित सम्मान देगी और वक्त आने पर इससे बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि युवा वर्ग का पार्टी के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि लोग अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं और आसन्न चुनाव में पार्टी का लक्ष्य प्राप्त करने की पुरजोर कोशिश कर सफलता प्राप्त करेंगे।इस मौक पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा : परितोष सिंह
देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने नगर निगम चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत की गई प्रत्याशी श्रीमती अपूर्वा विजय रतूड़ी का समर्थन करते हुए अपना नामांकन
वापिस लेने का ऐलान किया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को निकाय चुनाव में पार्टी की एकजुटता का दायित्व सौंपा है और वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इसी संदर्भ में वार्ड 61 से पार्टी टिकट के इच्छुक परितोष सिंह को उनके परिवार की पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा का हवाला दिया गया था, जिसे परितोष सिंह ने बिना देर किए स्वीकार करते हुए पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार का समर्थन करने की घोषणा की गई। महर्षि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा के आह्वान पर पार्टीजनों को एकजुट करने के मिशन में जुटे हैं।
गौरतलब है कि युवा नेता परितोष सिंह ने बड़े पैमाने पर नगर निगम चुनाव के लिए तैयार की गई थी और वार्ड के हर कोने में उन्होंने जनसंपर्क साध कर मतदाताओं को अपने पक्ष में जुटाया गया था। उन्होंने सभी समर्थकों से पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील की है।
इस मौके पर राजीव महर्षि ने परितोष सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा नेता ने कांग्रेस परम्परा का सम्मान किया है, पार्टी उन्हें यथोचित सम्मान देगी और वक्त आने पर इससे बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि युवा वर्ग का पार्टी के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि लोग अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं और आसन्न चुनाव में पार्टी का लक्ष्य प्राप्त करने की पुरजोर कोशिश कर सफलता प्राप्त करेंगे।इस मौक पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह जी, उपेन्द्र थापली, प्रदेश उत्तराखंड सोशल मीडिया सचिव विकास नेगी, गीता राम जयसवाल, सचिन त्रिवेदी,
विशाल,अंकित डोभाल अमन पाल मोहित यादव वैभव पंवार सौरव जलाल शुभम् कटारिया पंकज सोलियाल वार्ड 61 तरला आमवाला के अन्य निवासी उपस्थित रहे|
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान, मनु भाकर और गुकेश समेत इनको मिलेगा खेल रत्न
पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान गुरुवार को कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं जिन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता।
18 वर्ष के गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने जो पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे। पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।
खेल रत्न के अलावा 32 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है।
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। वहीं, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल यूनिवर्सिटी विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिलेगी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फर्स्ट रनरअप और अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सेकेंड रनरअप रही।
केदारनाथ धाम शीतकालीन ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी की हृदयाघात से मौत
उखीमठ: श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वयंसेवक गिरिजा शंकर शुक्ला ( 55) के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।
कुड़जेठी कालीमठ निवासी गिरजा शंकर शुक्ला शीतकालीन के दौरान मंदिर समिति की तरफ से केदारनाथ धाम में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
सोमवार देर रात्रि को गिरिजा शंकर का दिल का दौरा पडने से निधन हो गया।मंगलवार को उनका शव हैलीकॉप्टर से उखीमठ लाया गया रूद्रप्रयाग में पोस्टमार्टम के पश्चात पैतृक घाट कालीमठ में उनको विदाई दी गयी।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्ला के आकस्मिक निधन पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक जताया है तथा शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी है। आज मंदिर समिति उखीमठ कार्यालय में में शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी तथा दो मिनट का मौन रखा गया।
शोक सभा में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी , कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवीप्रसाद तिवारी, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण दफेदार विदेश शैव आदि मौजूद रहे।
रेलवे का बड़ा फैसला, बदल गए ट्रेनों के नंबर, जीरो नंबरिंग सिस्टम खत्म
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने 1 जनवरी से यात्री ट्रेनों को उनके नियमित नंबरों के साथ चलाने का फैसला किया है यानी अब ट्रेनों के नंबर कोविड-19 से पहले वाले हो गए हैं. रेलवे बोर्ड के एक फैसले के अनुसार, सभी यात्री ट्रेनें मौजूदा ‘0’ नंबरिंग सिस्टम के बजाय नियमित नंबरों के साथ चलेंगी.रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्री रेलगाड़ियां जनवरी 2025 से अपने पुराने ट्रेन नंबरों के साथ पहले के फेरे के अनुसार चलेंगी.
ट्रेनों के मूल नंबर की बहाली के बारे में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, “सभी 60 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय का विवरण IRCTC की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरण सत्यापित करें.
इसके अलावा, पूरे रेल नेटवर्क में एक नई समय सारिणी शुरू की गई है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू हो गई है. सभी सेवाएं चालू हैं, इन सेवाओं में विस्तारित नया उपनगरीय खंड भी शामिल है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है. इसके अलावा नई शुरू की गई वंदे भारत ट्रेनों, अमृत भारत ट्रेनों और अन्य एक्सप्रेस मेल को भी जोड़ा गया है.
नई समय सारिणी के बारे में जानकारी देते हुए दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए श्रीधर ने कहा, “ट्रेनों से संबंधित जानकारी और संबंधित स्टेशनों पर समय में बदलाव के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली या संबंधित रेलवे स्टेशनों के स्टेशन प्रबंधक या पूछताछ काउंटर पर संपर्क किया जा सकता है.”पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर ने कहा, “अपडेट की गई समय सारिणी में कनेक्टिविटी में सुधार, यात्री सुविधा को बढ़ाने और परिचालन दक्षता, संचालन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से कई बदलाव किए गए हैं.”
ट्रेनों के यात्रा समय में कमी
नई समय सारिणी का प्रमुख आकर्षण विभिन्न ट्रेनों की गति बढ़ाना है, जिससे प्रमुख मार्गों पर यात्रा की अवधि में काफी कमी आएगी. उदाहरण के लिए, एसएमवीटी बेंगलुरु-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22501) का यात्रा समय 120 मिनट कम हो गया है, जबकि कामाख्या-गोमती नगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15077) के यात्रा समय में 75 मिनट की कमी की गई है. इसी तरह, डिब्रूगढ़-हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15962) का यात्रा समय 60 मिनट कम होगा.
कई एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव
इसके अलावा, देश भर में यात्रियों की जरूरतों के हिसाब से कई एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. उदाहरण के लिए, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12523) अब न्यू जलपाईगुड़ी से 8:45 बजे रवाना होगी, जबकि सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12508) अब सिलचर से 19:30 बजे रवाना होगी.साथ ही, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई डेमू ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि इन बदलावों का उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार करना और यात्रियों के लिए सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है.
पहली बार जनवरी में नई समय सारिणी
नए टाइम टेबल के बारे में बात करते हुए उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, “नई समय सारिणी पहली बार जनवरी में पेश की गई है. पिछले वर्षों में यह जुलाई में की जाती थी. इसमें हर साल बदलाव करने की जरूरत होती है क्योंकि इस साल रेलवे कई नई ट्रेनें शुरू कर रहा है, स्टॉपेज बढ़ाता या घटाता है और ट्रेनों की गति बढ़ाता है, इसलिए इन बदलावों को सुव्यवस्थित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें सूचित करने के लिए एक उचित मंच प्रदान करने की जरूरत है.”
लालू के बयान से बिहार में फिर सियास हलचल
बिहार में एक बार फिर सियायत हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में रहेंगे या महागठबंधन शामिल होंगे? इन दिनों यह सवाल सभी लोग पूछ रहे हैं। इसी सवाल को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के सुपीमो लालू प्रसाद यादव ने जो बयान दिया है, वह चौंकाने वाला है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि सीएम नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। वह साथ में आएं और काम करें। वह अगर महागठबंधन के साथ आना चाहते हैं तो आ जायें। इस बयान ने सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी। साथ ही एनडीए खेमे की बेचौनी भी बढ़ा दी है।
एक जनवरी को राजद सुप्रीमो की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन था। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जन्मदिन को लेकर आयोजित किए गये समारोह में शामिल हुए थे। इसी दौरान पत्रकारों ने लालू प्रसाद से सीएम नीतीश कुमार लेकर सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता और सीएम नीतीश कुमार ने दरवाजे हमेशा खुला हुये हैं।
कुछ दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। उनके लिए महागठबंधन का दरवाजा बंद है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि सीएम नीतीश कुमार को लेकर जो भी फैसला होगा वह पार्टी आलाकमन करेगी। उनका फैसला हम सबके लिए सर्वमान्य होगा। इसके बाद अब लालू प्रसाद के इस बयान ने सबको चौंका दिया है।
हरियाणा से आ रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, चार की मौत
हरिद्वार: हरिद्वार में हरियाणा से आ रहे युवाओं की कार ट्रक से टकरा गई। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे चार युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह घटना बुधवार देर रात उस वक्त हुई जब हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई।
हादसे में कार सवार केहर सिंह पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य पुत्र हवा सिंह, मनीष पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रकाश पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांचों युवक एक ही गांव लिसाड़ी जिला रेवाड़ी के हैं।
यहां एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश!
शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम में क्रासिंग संख्या 45 के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की रात एक खाली गैस सिलेंडर मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस व जीआरपी ने गैस सिलेंडर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
एसपी जीआरपी ने मौके पर जांच की और किसी शरारती तत्व का हाथ माना है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर चार माह पहले ट्रैक पर गैस सिलेंडर रख कर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई थी। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था।
शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से मुड़ेरी गांव के पास नौ सितंबर की रात रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई थी। इस घटना की जांच के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। एनआइए ने जांच में किसी आतंकी साजिश से इन्कार किया था।
रात पेट्रोलिंग के दौरान जीआरपी को स्टेशन से पश्चिम दिशा की तरफ कुछ दूर 45 नंबर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पांच किलो का गैस सिलेंडर रखा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जीआरपी को गैस सिलेंडर रखा मिला। गैस सिलेंडर खाली और कुछ पुराना दिख रहा था, लेकिन साजिश की आशंका मान जीआरपी ने जांच शुरू की है। मौके पर एक खाली बोरी भी पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि सिलेंडर को बोरी में ही लाया गया है।
रेलवे ट्रैक पर एक बार फिर गैस सिलेंडर मिलने से अधिकारियों ने मामले की सघनता से जांच शुरू की। क्रासिंग के आसपास कुछ दुकानदारों से मामले को लेकर पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। बुधवार को जीआरपी के एसपी अभिषेक वर्मा व इटावा रेलवे पुलिस के एसीपी उदय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। उन्होंने बताया कि घटना में किसी शरारती का हाथ हो सकता है। सिलेंडर ट्रैक पर रखकर पुलिस व प्रशासन को परेशान करने के लिए किया है।
अमेरिका में 15 लोगों का हत्यारा कौन? FBI ने किए कई खुलासे
अमेरिका के न्यू आरलियंस शहर में बुधवार तड़के आतंकी हमला हो गया। नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर एक ड्राइवर ने अपना पिकअप ट्रक चढ़ा दिया और उन पर गोलीबारी भी की। हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए।
ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसकी पहचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शमशुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है। संघीय जांच एजेंसी एफबीआइ आतंकी घटना के तौर पर मामले की जांच कर रही है। एजेंसी को ट्रक से इस्लामिक स्टेट (IS) का झंडा मिला है और वह जब्बार के इस आतंकी संगठन से जुड़ाव की जांच कर रही है।
इस्लामिक स्टेट समूह के झंडे वाले पिकअप ट्रक को चला रहा आतंकी अमेरिकी सेना का पूर्व सैनिक था। वहीं, पुलिस के ट्रक से कई हथियार भी मिले हैं। पुलिस प्रमुख एनी किर्कपैट्रिक ने बताया कि यह व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा लोगों पर ट्रक चढ़ाना चाहता था।

















