Home Blog Page 307

कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा

0

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

मथुरा दत्त जोशी पत्नी के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के टिकट ना मिलने को लेकर नाराज हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ विधायक मयूख मेहर के इस्तीफे या सस्पेंशन की बात कही थी।

उन्होंने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन, अभी तक मयूख मेहर पर पार्टी की तरफ से नहीं हुई। जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

0
तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। आगे की जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री से अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इससे पहले तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्रियों में आग लगने की दो घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई थी। पहली घटना रंगापलयम इलाके की थी। पुलिस ने बताया था कि पटाखों के नमूना परीक्षण के दौरान यह हादसा हुआ था।
इस घटना में 12 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की थी। 

पुलिस, दमकल और बचाव सेवा कर्मी तथा स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने और पीड़ितों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने फैक्ट्रियों के पास वैध लाइसेंस था या इसकी भी जांच की। पुलिस ने बताया था कि रंगापलयम की पटाखा फैक्ट्री में घटनास्थल से सात जले हुए शव मिले हैं और उनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

चंदन गुप्ता मर्डर केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा

0

यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा को लेकर भड़की हिंसा में युवक चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में लखनऊ की एनआईए कोर्ट ने सभी 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने गुरुवार 2 जनवरी को 29 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने दो आरोपियों नसीरूद्दीन और असीम कुरैशी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। चंदन गुप्ता के पिता ने काफी लंबी कानून लड़ाई लड़ी है।

तिरंगा यात्रा में हुई थी हत्या

बता दें कि 26 जनवरी 2018 की सुबह चंदन गुप्ता और उनके भाई विवेक गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया था। सरकारी वकील ने रिपोर्ट में बताया कि जब यह जुलूस तहसील रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गेट के पास पहुंचा तो सलीम, वसीम और नसीम आगे नहीं बढ़ने दिया। वकील ने बताया कि जब चंदन ने आपत्ति जताई तो हालात काफी बिगड़ गए और आरोपियों की तरफ से पथराव शुरु हो गया।

मुख्य आरोपियों में से एक सलीम ने चंदन को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल होने के बावजूद विवेक और उनके साथी चंदन को कासगंज पुलिस स्टेशन ले जाने में कामयाब रहे, जहां से उसे तुरंत जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन की हत्या की वजह से हालात काफी खराब हो गए और तीन दिनों तक क्षेत्र में दंगे हुए। पूरे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव काफी बढ़ गया और भारी मात्रा में पुलिस बल मुस्तैद करना पड़ा।

चंदन के माता-पिता ने क्या कहा?

वहीं गुरुवार को सजा सुनाए जान के बाद में चंदन के माता-पिता ने कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरी तरह से भरोसा है। चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने कहा कि हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उन्होनें कहा कि बीजेपी नेताओं ने अपने वादे को पूरा नहीं किया था। पार्टी के नेताओं ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। दोषी ठहराए गए 28 लोगों में से 26 कोर्ट में मौजूद थे, जबकि मुनाजिर रफी नाम का एक शख्स जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ। कोर्ट ने एक अन्य आरोपी सलीम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वह कार्यवाही के समय मौजूद नहीं था।

चीन में फैला HMPV वायरस, भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए निर्देश

0

कोरोना के बाद चीन में अब एक और वायरस ह्यूमन मोटान्यूमोवायरस ने दस्तक दी है। चीन के अस्पताल इस वायरस से ग्रस्ति मरीजों से भरे हुए हैं। इसे लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को निगरानी रखने के लिए कहा है। मंत्रालय ने भारत में श्वांस संबंधी लक्षणों और इन्फ्लूएंजा के मामलों की बारीकी से निगरानी करने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। भारत सरकार इस मामले पर कोताही न बरतते हुए संज्ञान लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बारीकी से निगरानी कर रहा है। सूत्रों से एक रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक WHO से जुड़ी एक एजेंसी से मिले अपडेट के बाद 16-22 दिसंबर के डेटा से पता चलता है कि चीन में मौसमी इन्फ्लूएंजा, राइनोवायरस, रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस सहित तीव्र सासं से जुड़े संक्रमणों में वृद्धि हुई है। भारत सरकार इस वायरस पर निगरानी रख रहा है।

टीओआई की रिपोर्ट की माने तो चीन में निश्चित रूप से सांसों से संबंधित संक्रामक बीमारियों के मरीज की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन इस बारे में ना ही अभी तक चीनी सरकार औऱ ना ही विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने इसको लेकर कुछ जानकारी दी है।

इसलिए इस बात पर मुहर नहीं लगाई जा सकती कि चीन में वास्तव में किसी महामारी ने दस्तक दी है या फिर ये सब खबरें महज अफवाह है। सर्दियों के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को सांसों से जुड़ी बीमारियों का खतरा हो ही जाता है। इसकी वजह है कि बुजुर्गों की इम्यूनिटी वीक होती है। तो वहीं बच्चों की इम्यूनिटी का विकास ठीक ढ़ग से नहीं होता। जिन लोगों को सीओपीडी या फिर अस्थमा है उन्हें ठंड में ज्यादा खतरा रहता है।

सवाल ये है कि क्या वाकई में चीन में महामारी फैल रही है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अस्पताल मरीजों से भरे हुए है। चीन में नए वायरस की दस्तक बताई जा रही है। लेकिन ये वीडियो कहां की है और कब की है, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

महामारी होती तो इस बात की जानकारी WHO जरूर देता। हालांकि फ्लू और hMPV सर्दियों के मौसम में हो ही जाता है। hMPV से पीड़ित कई मरीज चीन में है। बताते चले कि hMPV कोई नया वायरस नहीं है। साल 2001 में पहली बार इसकी पहचान हुई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर इसे नया बताया जा रहा है। जिसके चलते ये पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि चीन में नई महामारी ने दस्तक दी है।

कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दर्जनों ट्रेनें और उड़ानें लेट

0

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिसके कारण लगातार दूसरे दिन परिचालन प्रभावित होने के कारण शनिवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर पंद्रह उड़ानों को डायवर्ट किया गया।

मौसम की स्थिति के कारण, कई उड़ानों में देरी हुई और देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अस्थायी रूप से आगमन और प्रस्थान रोक दिया।

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए करना है आवेदन तो जल्द करें…

0

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सैनिक स्कूल में पढ़े, तो आपको इंतजार खत्म होने जा रहा है। 2025-26 में सैनिक स्कूल में कक्षा छठी व 9वीं के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। देश व प्रदेश के विभिन्न सैनिक स्कूलों में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (https://exams.nta.ac.in/AISSEE/-25) 2025 के माध्यम से वर्ष 2025-2026 के लिए कक्षा छठी व कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्जाम्स डॉट एनटीए डॉट एसी डॉट आईएन/एआईएसएसईई/ (https://exams.nta.ac.in/AISSEE/) पर आगामी 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रशनावली के रूप में होगी। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए छात्रों की जन्मतिथि पहली अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 (दोनों तिथियां मान्य) तथा कक्षा नौवीं में प्रवेश हेतु छात्रों की जन्मतिथि पहली अप्रैल, 2010 तथा 31 मार्च, 2012 (दोनों तिथियां मान्य) के बीच होनी चाहिए।

सैनिक स्कूल एडमिशन 2025 डेट्स

क्या होगा कब होगा
सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2025 भरने की शुरुआत 24 दिसंबर 2024 से हो गई है
सैनिक स्कूल एडमिशन 2025 फॉर्म लास्ट डेट 13 जनवरी 2025 (शाम 5 बजे तक)
सैनिक स्कूल एग्जाम फीस भरने की लास्ट डेट 14 जनवरी 2025 (रात 11:50 बजे तक)
फॉर्म में सुधार का मौका 16 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक मिलेगा
AISSEE एग्जाम डेट 2025 आवेदन पूरे होने के बाद एनटीए की वेबसाइट पर बाद में बताई जाएगी
सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 कब आएगा परीक्षा के 6 सप्ताह बाद

कक्षा छठी व 9वीं में दाखिले अनुमानित सीटों पर होंगे हैं, जोकि कभी भी घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 67 प्रतिशत सीटें हरियाणा के बच्चों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के लिए आरक्षित हैं।उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, सामान्य ज्ञान (विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन), भाषा और बुद्धि परीक्षण (इंटेलिजेंस) विषयों से संबंधित 125 प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 150 मिनट होगी। इसी तरह 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, अंग्रेजी, बुद्घि परीक्षण (इंटेलिजेंस), सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 180 मिनट होगी।

अभ्यर्थी को वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्जाम्स डॉट एनटीए डॉट एसी डॉट आईएन/ एआईएसएसईई/ (https://exams.nta.ac.in/AISSEE/) पर केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा और ऑनलाइन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 13 जनवरी है।

फॉर्म ऐसे भरें

AISSEE एंट्रेंस एग्जाम 2025 का फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। परीक्षा संचानल एनटीए करता है। वही सेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन फॉर्म भी भरवाता है। 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं। आप सैनिक स्कूल ऑफिशियल वेबसाइट aissee2025.ntaonline.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। या फिर डायरेक्ट लिंक- Sainik School Admission 2025 Apply Online Link से फॉर्म भर सकते हैं। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस पूरा होगा। उसके बाद लॉगिन करके डिटेल एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा।

परीक्षा का सिलेबस 

एआईएसएसईई क्लास 6 एग्जाम कुल 150 मिनट का होगा, जबकि क्लास 9 का एंट्रेंस टेस्ट 180 मिनट का होगा। फिलहाल परीक्षा की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन समय की जानकारी बुलेटिन में दे दी गई है। इसके अनुसार, तय डेट में ये परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी। पूरी जानकारी के लिए डाउनलोड करें- AISSEE 2025-26 Notification PDF अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025-26 के जरिए कक्षा 6 में देश के सभी 39 नए सैनिक स्कूलों और कक्षा 9 में नए 17 स्कूलों में दाखिले लिए जाएंगे।

क्या कहता है सामना का संपादकीय, महाराष्ट्र की सियासत में होगा बदलाव?

0

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर जहां पवार परिवारों के एकजुट होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में छपी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ के बाद बदलाव के की सुगबुगाहट सामने आ रही है। संपादकीय में नए साल के मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस के गढ़चिरौली के दौरे की तारीफ की गई है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भी सीएम की तारीफ को लेकर जवाब दिया है।

सामना में छपे संपादकीय में लिखा गया है कि फडणवीस ने नए साल में काम की शुरुआत गढ़चिरौली जिले से की। फडणवीस ने गढ़चिरौली से विकास के एक पर्व की शुरुआत की। नए साल के मौके पर फडणवीस ने नक्सल प्रभावित जिले में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। फडणवीस ने जो कहा है अगर वह सच है तो यह गढचिरौली ही नहीं, पूरे महाराष्ट्र के लिए पॉजिटिव होगा।

संपादकीय में यह भी लिखा गया है कि शिवसेना को यकीन है कि देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली में कुछ नया करेंगे। गढ़चिरौली में गरीबी की वजह से नक्सलवाद बढ़ा। पढ़-लिखकर पकौड़े तलने के बजाय, हाथों में बंदूकें लेकर आतंक मचाने, दहशत फैलाने की ओर युवाओं का झुकाव हुआ। इस संघर्ष में केवल खून ही बहा।

पुलिस वाले भी मारे गए और बच्चे भी मारे गए। अब अगर मुख्यमंत्री गढ़चिरौली में इस तस्वीर को बदलने का निर्णय लेते हैं तो हम उन्हें बधाई देते हैं। हमें उम्मीद है कि फडणवीस गढ़चिरौली में कुछ नया करेंगे और आदिवासियों की जिंदगी बदल देंगे। अगर गढ़चिरौली में संविधान का राज आ रहा है तो मुख्यमंत्री फडणवीस प्रशंसा के पात्र हैं।

सामना में छपे संपादकीय को लेकर शिवसेना उद्धव के नेता संजय राउत ने कहा कि मैंने 10 नक्सलियों के हथियार डालने और भारतीय संविधान को स्वीकार करने की तस्वीरें देखी हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो इसकी सराहना की जानी चाहिए। अगर गढ़चिरौली जैसे जिले का विकास होता है तो यह पूरे राज्य के लिए अच्छा है। अगर गढ़चिरौली महाराष्ट्र का स्टील सिटी बन जाता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। यह सब देवेंद्र फडणवीस की पहल के बाद किया गया है और कोई इसकी सराहना नहीं कर रहा है, तो यह सही नहीं है।

शिवसेना नेता ने कहा कि हम हमेशा अच्छी पहल की सराहना करते हैं। हमने पीएम मोदी की भी आलोचना की है, लेकिन जब वे कुछ अच्छा करते हैं तो हम उसकी सराहना भी करते हैं। आज तक गढ़चिरौली में जो भी उद्योग आता है तो लोग केवल उस उद्योगपति से जबरन वसूली के बारे में सोचते हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि चीजें बदल रही हैं और इसकी सराहना की जानी चाहिए।

राउत ने कहा कि हमने देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की है क्योंकि सरकार ने अच्छा काम किया है। महाराष्ट्र हमारा राज्य है और नक्सलवाद से प्रभावित गढ़चिरौली में अगर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और सांविधानिक मार्ग चुना तो हम इसका स्वागत करते हैं। पहले के श्संरक्षक मंत्रीश् ऐसा कर सकते थे, लेकिन इसके बजाय उन्होंने अपने एजेंट नियुक्त किए और पैसा इकट्ठा किया। इससे नक्सलवाद बढ़ा। हमने देवेंद्र फडणवीस के साथ काम किया है। लेकिन हम विपक्ष में हैं और हम मुद्दे उठाते रहेंगे।

IND vs AUS 5th Test : भारतीय पारी 185 रनों पर ढेर

0

मेलबर्न टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। टीम के अंदरखाने मन-मुटाव की खबरें हैं। ड्रेसिंग रूम की खबरें लीक होने से कोच गौतम गंभीर नाराज हैं। ऐसे में भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पहुंच चुकी है जहां उसे अपनी साख बचानी है।

साख बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखने की। बीते 10 साल से भारत के पास ही ये ट्रॉफी है और इस बार ऑस्ट्रेलिया के पास इस ट्रॉफी को अपने नाम करने का अच्छा मौका है। टीम इंडिया ये नहीं चाहती और इसलिए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में बड़े फैसले लिए हैं।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी फिर इस मैच में फेल हो गई। मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम 185 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन ऋषभ पंत ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट लिए।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी जिस तरह से चल रही थी उससे लग रहा था कि उसका 150 रनों तक पहुंचना भी मुश्किल है। हालांकि, टीम इंडिया ने ये आंकड़ा पार कर लिया है। 67वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मार बुमराह ने ये आंकड़ा पार किया।

उत्तराखंड से लेकर जम्मू तक कोहरे का अटैक, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो

0
पहाड़ों के साथ अब मदानी इलाकों में भी ठंड का डबल अटैक पड़ने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज पारा गिरने के साथ उत्तर भारत में कोहरे की चादर बिछ गई। जम्मू-कश्मीर में भी घाटी के निचले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। हिमाचल में तो बादल छाए रहने से पारा माइनस तक में पहुंच गया।
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण छह और सात जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा का पूर्वानुमान है। इसी तरह मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पश्चिमी विक्षोब के चलते ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है। हरियाणा में हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 2.3 डिग्री तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने से विमान और ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई है। घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी काफी कम हो गई और इससे ट्रेन और विमान परिचालन प्रभावित हुआ। मौसम संबंधी स्थितियों के कारण दिल्ली से रवाना होने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
वहीं, फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, कई एयरलाइनों की उड़ानें भी प्रभावित हुईं। दिल्ली हवाई अड्डे ने आने वाली उड़ानों के लिए पांच मिनट और डिपार्चर उड़ानों के लिए 11 मिनट की औसत देरी की सूचना दी है। स्पाइसजेट ने कहा कि अमृतसर और गुवाहाटी आने और जाने वाली सभी उड़ानें खराब मौसम के कारण प्रभावित हैं।
हिमाचल के शिमला सहित प्रदेश भर के कई शहरों में बादल छाने से ठंड बढ़ गई। इससे पांच शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। यहां के मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी से प्रदेश में हल्की वर्षा व हिमपात होगा जबकि चार से सात जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में झमाझम वर्षा व पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होगा।

बिहार में भी ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी एवं बांका प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रहे। उधर, मध्य प्रदेश के कई जिलों ने भी गुरुवार को घने कोहरे की चादर ओढ़ ली। ठंड बढ़ने के साथ ही कई जिलों में विजिबिलिटी घट कर मात्र 50 मीटर ही रह गई।

नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, देर रात 46 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

0

योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात 46 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। उच्च स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर एक बार फिर से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया गया है। संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर वापस ले लिया गया था।

तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें कभी भी यह चार्ज फिर से दिया जा सकता है। दीपक कुमार को वित्त व माध्यिमक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. हरिओम पर उनके विभागीय मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी और उन्हें समाज कल्याण विभाग से व्यावसायिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है।

दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त, वाह्य सहायतित परियोजनाएं, माध्यमिक शिक्षा, गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग व वित्त आयुक्त से गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें वित्त व माध्यमिक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एल वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव परिवहन, अध्यक्ष राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक प्रशाएन एवं प्रबंधन अकादमी तथा महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान से प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा सैनिक कल्याण, प्रबंध निदेशक यूपीसिडको, निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राजेश कुमार प्रथम को प्रतीक्षरत से प्रमुख सचिव होमगार्ड बनाया गया है। बाबू लाल मीना प्रमुख सचिव उद्यान रेशम खाद्य प्रसंस्करण तथा होमगार्ड से होमगार्ड का अतिरिक्त प्रभार से वापस ले लिया गया है। आलोक कुमार द्वितीय प्रमुख सचिव खेलकूद, युवा कल्याण, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादं एवं ग्रामोद्योग सार्वजनिक उद्यम, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कौशाल विकास मिशन एवं उद्यमशीलता विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से हथकरक्षा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, सार्वजनिक उद्यम, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमशीलता विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग तथा पंचायती राज विभाग को पंचायती राज विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वीना कुमारी मीना प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास आबकारी से आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। संजय प्रसाद प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल तथा सूचना एवं जनसंपर्क को इन पदों के साथ गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रकाश बिंदु प्रबंध निदेशक यूपीसिडको, निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान से सचिव लोक निर्माण विभाग बनाए गए हैं। भूपेंद्र एस चौधरी विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग तथा निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण से सचिव लोक निर्माण विभाग, विवेक विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार से सचिव गृह बनाए गए हैं। अनुज कुमार झा निदेशक स्थानीय निकाय तथा राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन शहरी को इन्हीं पदों पर स्थाई दायित्व दे दिया गया है।

माला श्रीवास्तव निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को सचिव भूतत्व बनाया गया है। साथ में निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का दायित्व भी दिया गया है। डा. रूपेश कुमार महानिरीक्षक को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादउन निगम लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग से सचिव गृह बनाया गया है। अजीत कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से सचिव कृषि विभाग, राजेश कुमार द्वितीय विशेष सचिव खेल से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है।

डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयुक्त से अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त, डा. अनिल कुमार निदेशक सूडा को सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के पद पर तैनाती देते हुए सूडा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डा. हीरा लाल विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से स्टेट नोडल ऑफिसर प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना बनाए गए हैं। अनिल कुमार सिंह विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन से सचिव गृह, अटल कुमार राय निदेशक पंचायती राज से सचिव पंचायती राज बनाए गए हैं साथ साथ ही निदेशक पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नरेंद्र प्रसाद पांडेय विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से सचिव ग्राम्य विकास विभाग बनाए गए हैं।

डॉ.चंद्र भूषण विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से प्रबंध निदेशक पीसीएफ, अनिल कुमार सिंह अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक बैंकिंग सहकारी समतियां को निबंधक सहकारी समितियां का अतिरक्त प्रभार दिया गया है। राम्य आर विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभ्ज्ञाग को विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जवायु परिवत्रन विभाग बनाया गया है।