Home Blog Page 306

भारत में भी पहुंचा चीन का खतरनाक वायरस, यहां मिला HMPV का पहला केस

0

चीन का खतरनाक वायरस भारत में भी पहुंच गया है. बेंगलुरु में HMPV का पहला केस मिला है. बेंगलुरु में 8 महीने के बच्चे में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है. बुखार के चलते बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ब्लड टेस्ट के बाद HMPV वायरस का पता चला. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है.

 बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 8 महीने के बच्चे में एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस (HMPV) की पुष्टि हुई है. हैरानी की बात है कि बच्चे की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. यानी वह चीन या कहीं और भी नहीं गया है. हॉस्पिटल की लैब में हुई जांच में बच्चे के शरीर में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार को दे दी है.

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ICMR और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आगे के निर्देश का इंतजार कर सकता है. हालांकि, अभी तत यह स्पष्ट नहीं है कि यह HMPV का वही स्ट्रेन है, जो चीन में मामले बढ़ा रहा है. यहां बताना जरूरी है कि एचएमपीवी ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग को ही अपना टारगेट बनाता है. चीन में भी सबसे अधिक बच्चों में ही यह वायरस पाया गया है. इसके लक्षण कोरोना से मिलते-जुलते हैं. इसमें भी जुकाम और खांसी होते हैं.

क्या है यह वायरस?
HMPV यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस एक आरएनए वायरस है. यह एक तरह से कोरोना की तरह ही है. ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक आम श्वसन यानी सांस संबंधी वायरस है. यह वायरस एक तरह से मौसमी है. इसका असर आमतौर पर सर्दी और वसंत में दिखता है. यह फ्लू की तरह ही है. चीन में यह मेटापन्यूमोवायरस (HMPV) कहर ढा रहा है.

यह वायरस अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है. इसकी चपेट में लाखों-करोड़ों लोग आ चुके हैं. अस्पातालों में भीड़ बढ़ गई है. हालांकि, चीन अब तक इसकी तबाही से इनकार कर रहा है. यह वायरस वैसे तो 1958 से धरती पर मौजूद है. मगर 2001 में पहली बार वैज्ञानिकों ने इसे खोजा था. अब तक इसकी वैक्सीन नहीं बन पाई है.

BJP नेता रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल कहा- प्रियंका के गालों जैसी बनवा देंगे सड़कें

0

दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज होने के साथ ही सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है। कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दी है वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे।

बिधूड़ी के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह इसके मालिकों की असलियत है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएगे।

वही, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी बिधूड़ी के इस बयान को महिला विरोधी बताया है। वहीं रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस के विरोध पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें। क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था।

भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दीं वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे।

बड़ा हादसा : कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत तीन की मौत

0
गुजरात : पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। भारतीय तटरक्षक बल का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। नियमित ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। आईसीजी अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन लोग सवार थे। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण विमान क्रैश हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि आईसीजी का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (AHL) पोरबंदर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से जली हुई हालत में पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया। कमला बाग थाने के निरीक्षक राजेश कनमिया ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई।

अपहरण करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो को लगी गोली, उत्तराखंड से कनेक्शन

0

जिओ कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज के अपहरण के मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों को हाथरस पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इस मामले में कुल नौ आरोपित नामजद किए गए थे। जिनमें से सात गिरफ्तार हो चुके हैं। दो की तलाश अभी जारी है। पकड़े गए बदमाशों का कनेक्शन उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर से है।

पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह चेकिंग के दौरान थाना हाथरस गेट क्षेत्र में रुहेरी किंदौली नहर कट ये तहसील सदर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बाइक को और तेज दौड़ा दिया।

पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इसमें बुलंदशहर जनपर के थाना छतारी के गांव सहार निवासी प्रशांत, हाथरस के गांव हतीसा निवासी अंशुल उर्फ गोलू के पैर में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। उनके पास से दो तमंचा 315 बोर, कारतूस, एक बाइक बरामद की गई है।

सघन तलाशी के दौरान इनका साथी उत्तराखंड के जनपद रुद्रपुर के गांव दिनेशपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ प्रिंस को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीनों लोग एक जनवरी को जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज के अपहरण की घटना में सम्मलित थे।

एक जनवरी को जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर के अपहरण के बाद बदमाश लगातार यह दबाव बना रहे थे कि मुकदमा दर्ज न कराया जाए। अगर पुलिस के पास गए तो वह अभिनव की हत्या कर देंगे। बदमाशों की धमकी से स्वजन भी सहम गए थे। उन्हें डर था बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इस पर वह पुलिस को बिना बताए ही पैसे लेकर बदमाशों के बताए अनुसार मुरादाबाद के रवाना हो गए। हाथरस पुलिस और एससटीएफ की टीम ने गोपनीय तरीके से उनका पीछा किया। रात भर घने कोहरे में उनका पीछा किया।

अभिनव के पिता प्रभात कुमार, ससुर सरोज कुमार, साला बिट्टू और चचिया ससुर रवि कुमार तीन लाख रुपये बैग में लेकर मुरादाबाद के लिए निकले थे। कार में कौन-कौन आ रहा है उनके फोटो बदमाशों ने वाट्सएप पर मंगा लिए थे। कार का नंबर भी मंगाया था। बार-बार वीडियो काल पर यह कंफर्म करते रहे कि कार में कोई और तो नहीं बैठा है। बदमाशों ने अभिनव के मोबाइल का नेट बंद कर दिया था। वाईफाई से वह नेट लेकर वाट्सएप काल कर रहे थे। इसलिए बदमाशों की लोकेशन जानना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था।

नेट की आईपी टेक्निकील एड की मदद लेकर यह कंफर्म कर लिया था कि बदमाश मुरादाबाद में ही हैं। वहीं, अंशुल का मोबाइल इस्तेमाल हो रहा है। रात्रि करीब साढ़े चार बजे बदमाशों की कार उनकी कार के पास आकर रुकी और स्वजन से रुपयों से भरा बैग ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने कार दौड़ा दी। पैसे लेने के बाद भी अभिनव को नहीं छोड़ने पर स्वजन घबरा गए। पुलिस को भी शक हो गया। ऐसा अंदेशा है कि बदमाश पैसे लेकर अभिनव की हत्या न कर दें।

नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद

0
File Photo
छत्तीसगढ़ : बस्तर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। हालांकि, इसमें एक जवान भी बलिदान हुआ है। मौके से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया।
मुठभेड़ शनिवार शाम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद, चार नक्सलियों के शव और AK-47 राइफल और सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) सहित स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए।
नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व बस्तर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) व डीआरजी बल को अभियान पर भेजा गया था।
जवान नदी-नालों को पार करते जंगल के भीतर कई किमी तक पैदल चलकर पहुंचें थे। नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम से लेकर अब तक कई बार रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम बलिदान हो गए। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

 

ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, भारत को 6 विकेट से दी मात

0
ऑस्ट्रेलिया ने उसे पांचवें टेस्ट मैच में छह विकेट से हरा दिया। मैच के तीसरे दिन ही नतीजा आ गया और इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है।
उसे जीत के लिए 162 रनों की जरूरत थी जो उसने रविवार को चार विकेट खोकर बना लिए। भारतीय टीम सिडनी में 46 साल के सूखे को खत्म नहीं कर सकी। भारत ने पर्थ में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद एडिलेड में उसे हार मिली और ब्रिस्बेन में भी उसे हार का सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट मैच ड्रॉ करा सीरीज में जान फूंकी और उम्मीद जगाई की सीरीज ड्रॉ कराई जा सकती है, लेकिन सिडनी में ऐसा नहीं हो सका और भारत को हार मिली। टीम इंडिया की बल्लेबाज सिडनी टेस्ट मैच में पूरी तरह से फेल रही। पहली पारी में भारत 185 रनों पर ढेर हो गया।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 181 रनों पर समेट दिया। दूसरी पारी में भारत चार रनों की बढ़त के साथ उतरा था, लेकिन महज 157 रनों पर ढेर होकर ऑस्ट्रेलिया के सामने आसान सा लक्ष्य ही रख पाया। पंत ने भारत की दूसरी पारी में 61 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज चल नहीं सका।

 बड़ा हादसा: बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 2 जवानों की मौत, 6 घायल

0

जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट घोषित

0

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक चलेंगी। बता दें कि शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में परीक्षा समिति की बैठक हुई।

सभापति एसबी जोशी ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1,196 मिश्रित कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परिक्षा में 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के शामिल होंगे। 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं सुबह दस से एक बजे तक कराई जाएंगी।

दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, केजरीवाल के खिलाफ मैदान में प्रवेश वर्मा

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो गई है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने कुल 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। बीजेपी की लिस्ट में नजर डालें तो करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट

472327270 1040279888142147 2101986280841689709 n
472757447 1040279918142144 3975384505337126370 n

कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा

0

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

मथुरा दत्त जोशी पत्नी के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के टिकट ना मिलने को लेकर नाराज हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ विधायक मयूख मेहर के इस्तीफे या सस्पेंशन की बात कही थी।

उन्होंने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन, अभी तक मयूख मेहर पर पार्टी की तरफ से नहीं हुई। जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।