.jpg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा एलान
भूकंप से तिब्बत में तबाही, कई इमारतें धराशाई, 36 लोगों की मौत
प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेल आयोजन में उत्तराखंड का आमंत्रण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु निमंत्रण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट कर
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर- बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा किए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए ऋषिकेश के पुराने रेल स्टेशन को बंद करने और सभी ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किए जाने का अनुरोध किया।
पुराने स्टेशन की भूमि पर जो रेल ट्रैक है, उसका उपयोग नई सड़क व्यवस्था के लिए किया जा सकेगा जिससे यातायात में सुधार होगा।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए जल जीवन मिशन में आवंटित केंद्रीय अंशदान की अवशेष धनराशि जल्द अवमुक्त किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग में iconic city के रूप में चयनित करने पर आभार व्यक्त करते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए केंद्र स्तर से संसाधन उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में भूतपीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड एंबेसी के सहयोग से एक एमओयू प्रस्तावित है। इस एमओयू पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति पत्र प्राप्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय सहयोग राज्य सरकार को प्रदान किए जाने का अनुरोध किया ताकि वर्ष 2070 तक कार्बन नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखंड अहम भूमिका निभा सके।
मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन मंत्रालय में प्रेषित प्रस्तावों ऋषिकेश बायपास, हरिद्वार बायपास (पैकेज- 2), देहरादून – मसूरी कनेक्टिविटी, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बायपास, लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम बायपास और मानसखंड प्रॉजेक्ट की स्वीकृति के लिए संबंधित को निर्देशित किए जाने का भी अनुरोध किया।
अरविंद केजरीवाल का दावा: CM आतिशी होंगी गिरफ्तार, AAP के नेताओं पर होगी CBI रेड

औद्योगिक विकास व उपभोक्ता अधिकारों में बीआइएस का योगदान महत्वपूर्ण : राज्यपाल।
भारतीय मानक ब्यूरो ने राजभवन में मनाया 78 वां स्थापना दिवस
मानक संवर्धन में बेहतरीन कार्य करने वाले व्यक्ति हुए सम्मानित
देहरादून 6 जनवरी 2024। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्त ने देश के औद्योगिक विकास व उपभोक्ता अधिकारों के क्षेत्र में भारतीय मानक ब्यूरो के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी व्यक्तियों को अपना योगदान देना होगा और मानकों को अपनाना होगा।
भारतीय मानक ब्यूरो ने आज राजभवन में अपना 78वाँ स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने कहा कि उत्कृष्टता को मानक बनाकर ही देश विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बारकोड, क्युआर कोड जैसे विषयों को समझ कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लो स्टैंडर्ड को स्वीकार नहीं करना है। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो को बेहतरीन कार्य करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि देश लगातार अंतरराष्ट्रीय मानकों की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि बेहतर गुणवत्ता के संदेश को आम जनता तक अवश्य पहुंचाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के प्रमुख व निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि मानक एक संस्कार और जीवन शैली है। भारतीय मानक ब्यूरो नियमित रूप से मानकों के निर्धारण, सर्टिफिकेशन व प्रयोगशाला प्रबंधन पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानक संवर्धन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है और प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों का संवेदीकरण कार्यक्रम किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।
मानक संवर्धन को लेकर उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्यपाल द्वारा प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव एचसी सेमवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल, पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ दीपक कुमार यादव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीबीआरआइ के निदेशक आर प्रदीप कुमार, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाइड्रोलॉजी के निदेशक अनिल कुमार लोहानी और हीरो मोटर्स हरिद्वार के प्लांट हेड यशपाल सरदाना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारतीय भवन संहिता की बारीकियों एवं सतत विकास लक्ष्य में मानकों के योगदान पर चर्चा की।
इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विद्यालयों में गठित स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों, भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान रुड़की, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान तथा औद्योगिक संस्थानों द्वारा अपने स्टॉल भी लगाए गए, जिनका राज्यपाल द्वारा निरीक्षण किया गया तथा उनकी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कविंद्र मेहता काव्य द्वारा किया गया।
नक्सली हमले में सात जवान शहीद, कई घायल, IED ब्लास्ट से दिया अंजाम
बीजापुर के कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया है। हादसे में सात जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर IED ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं इस वजह से वह घात लगाकर किसी बड़े हमले को अंजाम देने में लगे हुए थे।
बस्तर IGP सुंदर राज पी. ने सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग तीन किलो का ID विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।
जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर IED विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं।
NHM में CHO के पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, ये लास्ट डेट
मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। NHM असम की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 जनवरी 2025 की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथि के अंदर NHM Assam की ऑफिशियल वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी एप्लीकेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।
योग्यता
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment बटन पर क्लिक करें National Health Mission, Assam: Click Here लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको नए पेज पर Recruitment Notices/ Advertisements/ Results पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Apply Onlne पर क्लिक करें और मांगी गई सभी डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अभ्यर्थी आवेदन पत्र को पूर्ण कर लें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है।
टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा किए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए ऋषिकेश के पुराने रेल स्टेशन को बंद करने और सभी ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किए जाने का अनुरोध किया।
पुराने स्टेशन की भूमि पर जो रेल ट्रैक है, उसका उपयोग नई सड़क व्यवस्था के लिए किया जा सकेगा जिससे यातायात में सुधार होगा।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए जल जीवन मिशन में आवंटित केंद्रीय अंशदान की अवशेष धनराशि जल्द अवमुक्त किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग में iconic city के रूप में चयनित करने पर आभार व्यक्त करते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए केंद्र स्तर से संसाधन उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में भूतपीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड एंबेसी के सहयोग से एक एमओयू प्रस्तावित है। इस एमओयू पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति पत्र प्राप्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय सहयोग राज्य सरकार को प्रदान किए जाने का अनुरोध किया ताकि वर्ष 2070 तक कार्बन नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखंड अहम भूमिका निभा सके।
मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन मंत्रालय में प्रेषित प्रस्तावों ऋषिकेश बायपास, हरिद्वार बायपास (पैकेज 2), देहरादून – मसूरी कनेक्टिविटी, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बायपास, लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम बायपास और मानसखंड प्रॉजेक्ट की स्वीकृति के लिए संबंधित को निर्देशित किए जाने का भी अनुरोध किया
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कर्नाटक में भी HMPV से संक्रमित मिले दो बच्चे, अलर्ट जारी
चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण की भारत में दस्तक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कर्नाटक में दो बच्चों में HMPV संक्रमण पाया है। तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है। केस मिलने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने आपात बैठक बुलाई है।
भारत में भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। कई राज्यों ने एडवाइजरी और अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारत में HMPV वायरस के दो केस सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि बंगलूरू के बैपटिस्ट अस्पताल में तीन महीने की एक बच्ची को ब्रोन्कोन्यूमोनिया बीमारी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
बच्ची में HMPV होने की जानकारी मिली। उसे छुट्टी दे दी गई है। इसी अस्पताल में आठ महीने के बच्चे को भी संक्रमित पाया गया। उसका तीन जनवरी 2025 को नमूना लिया गया था। दोनों संक्रमित बच्चों और उनके परिजनों का कोई भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को SIT ने हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश चंद्राकर पेशे से ठेकेदार है। वह कांग्रेस का सदस्य बताया जा रहा है। मुकेश चंद्राकर और सुरेश चंद्राकर रिश्तेदार हैं। मुकेश चंद्राकर ने भ्रष्टाचार के एक मामले को उजागर किया था, जिसके बाद सुरेश ने उसकी हत्या कर दी थी।
मामला 3 जनवरी को सामने आया। तब से ही पुलिस को सुरेश चंद्राकर की तलाश थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुकेश के लीवर के 4 टुकड़े हो गए थे। 5 पसलियां टूटी थीं, सिर में 15 फ़्रैक्चर था, हार्ट फटा था और गर्दन टूटी मिली थी। डॉक्टरों ने कहा कि 12 वर्ष के करियर में ऐसी हत्या नहीं देखी।
मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम उसे पकड़ने के लिए हैदराबाद रवाना हुई थी। रविवार की देर रात उसे वहां गिरफ्तार कर लिया गया। सुरेश के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर के अलावा एक सुपरवाइजर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
33 वर्षीय मुकेश चंद्राकर फ्रीलांस पत्रकार थे। एक जनवरी को लापता हो गए थे। तीन जनवरी को बीजापुर शहर के छतनपारा बस्ती में सुरेश चंद्राकर की प्रॉपर्टी पर स्थित सेप्टिक टैंक से मुकेश की लाश बरामद की गई थी। हत्या का आरोप सुरेश पर लगा था।
पुलिस के मुताबिक, सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में अपने ड्राइवर के घर पर छिपा हुआ था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगभग 300 मोबाइल नंबर्स को ट्रैक किया। सुरेश चंद्राकर से अभी पूछताछ चल रही है।
इसके पहले सुरेश चंद्राकर के चार बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए थे और उसके द्वारा गैर कानूनी तरीके से निर्माण किए गए यार्ड को भी ध्वस्त कर दिया गया था। कांकेर जिले में सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शुरुआती जांच के मुताबिक, पत्रकार मुकेश चंद्राकर के साथ डिनर पर बहस होने के बाद उसके रिश्तेदार रितेश और सुपरवाइजर महेंद्र ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया। दोनों ने उसकी बॉडी को सेप्टिक टैंक में डाल दिया और इसे सीमेंट से सील कर दिया।
उन्होंने मुकेश के फोन और लोहे की रॉड को भी नष्ट कर दिया, जिससे कोई सबूत न बचे। तीसरा आरोपी दिनेश टैंक को सील करने के दौरान निगरानी कर रहा था। वहीं ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को इस हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

















