कोयला खदान में पानी भरने से 1 की मौत, 8 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शीतकालीन यात्रा पर मुख्य मंत्री ने चर्चा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य विकास और शीतकालीन यात्रा पर हुई चर्चा
दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री से अपनी मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी साझा की
देहरादून: 7 जनवरी।दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस भेंट में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने राज्य में खेलों के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों और इससे युवाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया और उनके लिए केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शीतकालीन यात्रा के महत्व और इसे लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस बार शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शीतकालीन प्रवास के लिए भी आमंत्रित किया। इस पर प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और सहमति जताई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य की योजनाओं और शीतकालीन यात्रा को लेकर उत्साह दिखाया और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात राज्य की उन्नति और योजनाओं को गति देने में सहायक सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग राज्य के लिए प्रेरणादायक है तथा इससे उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी।
CM आतिशी का आरोप- केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री आवास से निकाला
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक बार बंगला खाली करने के लिए कहा गया है. इसको लेकर आतिशी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके सीएम आवास का अलॉटमेंट केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया.
दिल्ली की सीएम ने कहा कि ये दूसरी बार है जब मुझे आधिकारिक आवास से बाहर कर दिया गया. इस आरोप के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है.
सीएम आतिशी ने कहा, “आज दिल्ली के चुनाव की घोषणा हुई है. दिल्ली के चुनाव की घोषणा जिस दिन होती है, उससे पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जो मेरा सरकारी आवास है, जो आवास मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते अलॉट हुआ है, तीन महीने में दूसरी बार मुझे उस मुख्यमंत्री आवास से निकालकर बाहर फेंक दिया.
बीजेपी नेता और पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम आतिशी के बयान को सिरे से खारिज किया है. अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अरविंद केजरीवाल की ‘शिष्या’ और दिल्ली की सीएम आतिशी के झूठे दावों का पर्दाफाश. पहला बात तो उन्हें बेदखल नहीं किया गया है.
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 को होगी मतगणना
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें पर चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। दिल्ली में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पांच फरवरी को मतदान होगा। जबकि आठ फरवरी को मतगणना होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं। दिल्ली में कुल एक करोड़ 55,24,858 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 85,49,645 हैं, जबकि 71,73,952 महिला मतदाता हैं। दिल्ली में दो लाख फर्स्ट वोटर हैं।
चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करने के साथ ही राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब चुनाव अवधि पूरी होने तक सरकारी मशीनरी एक तरह से चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहेगी। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद ही आचार संहिता हटेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव शेड्यूल यहाँ देखिए
- चुनाव का नोटिफिकेशन- 10-01-2025
- नामांकन करने की अंतिम तारीख – 17-01-2025
- नामांकन जांचने की तारीख- 18-01-2025
- नाम वापस लेने का अंतिम दिन- 20-01-2025
- वोटिंग- 05-02-2025
- रिजल्ट- 08-02-2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां की साझा।
नई दिल्ली 6 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा। प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का इस प्रकार विकास किया जा रहा कि राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनपद अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं (हाई एल्टीट्यूट सेन्टर) के निर्माण और प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु एक-एक बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में स्थित आईस स्केटिंग रिंग के संचालन के लिए पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ ही राज्य सरकार द्वारा जनपद नई टिहरी स्थित शिवपुरी में संचालित साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र के उच्चीकरण के लिए भी धनराशि की स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला चम्पावत में महिला स्पोर्टस कालेज की भूमि पर इण्डोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइबिंग वाल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता का आग्रह किया।
अतः आपसे सादर अनुरोध है कि राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं हेतु उपरोक्त प्रस्तावों पर स्वीकृति निर्गत करने का कष्ट करें। आपकी इस सहृदयता से प्रदेश के खिलाड़ियों के मनोबल एवं उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से की शिष्टाचार भेंट।
नई दिल्ली 6 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के लिए प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद दिया।
इस साल जनवरी से अप्रैल तक रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में
साल 2025 में आने वाली शानदार फिल्मों की घोषणा हो गई है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’, कंगना की ‘इमरजेंसी’ और सोनू सूद की ‘फतेह’ शामिल हैं। जी स्टूडियो की इस लिस्ट में ‘गेम चेंजर’ भी शामिल है, फिल्म और तमिल भाषा में इस साल रिलीज होने वाली है। फिल्म में कियारा आडवाणी और रामचरण नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही ‘लवयापा’ फिल्म भी इस साल ही रिलीज होने वाली है। तेलुगु फिल्म ‘ब्यूटी’ और तमिल फिल्म ‘किंग्स्टन’ भी इस साल सिनेमाघरों में आने वाली है।
इस साल जनवरी में सोनू सूद की फतेह 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं, राम चरण की गेम चेंजर भी 10 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साल 1975 से साल 1977 तक 21 महीनों के लिए इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत भी नजर आने वाली हैं। इसके बाद शाहिद कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ 31 जनवरी को रिलीज होगी।
अभिनेत्री खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ इस साल 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ इस साल 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
तेलुगु फिल्म ‘ब्यूटी’ और तमिल फिल्म किंग्स्टन’ और तमिल फिल्म ‘नीलाई वरुण’ भी मार्च में रिलीज होने वाली है। ऐतिहासिक कहानी ‘फुले’, जिसमें प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं, 11 अप्रैल को रिलीज होगी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत मसूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक कर निकाय चुनाव के लिए रणनीतियों की चर्चा।
मसूरी, 6 जनवरी 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर चुनाव कार्यालय में आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक कर निकाय चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में अपनी सहभागिता और जिम्मेदारी निष्टापूर्वक निर्वहन करने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह भी किया और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प दोहराया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि मसूरी में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी और अन्य सदस्यगण बंपर मतों से विजय होंगे।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
40 घंटे के डिजिटल अरेस्ट से सदमे में इन्फ्लुएंसर अंकुश बहुगुणा, ऐसे फंसे जाल में…
डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो टेंशन का विषय बने हुए हैं। ठग की इस नई चाल के कारण आम लोगों को आर्थिक और अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकुश बहुगुणा के साथ भी डिजिटल अरेस्ट की घटना हुई है।
अंकुश से मिली जानकारी के अनुसार ठगों ने उन्हें तकरीबन 40 घंटे तक परेशान किया था। अंकुश अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया कि वो सोशल मीडिया और तमाम जगह से इसलिए गायब थे क्योंकि वो उन्हें कुछ स्कैमर्स ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था।
उसने बताया कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने बिना सोचे रिसीव कर लिया। ये सारा सिलसिला एक नॉर्मल कॉल से शुरू हुआ जो एक पैकेज डिलीवरी का था। उनके बस कॉल उठाने लेने से वो ऐसी मुसीबत में फंस जाएंगे इसका आभास नहीं था।
कॉल पर उनसे कहा गया कि उनका एक पैकेज कैंसिल कर दिया गया है जिसके बाद बाद उन्हें एक दूसरे कॉल पर जोड़ा गया, जहां कॉलर ने बताया कि कस्टम विभाग ने उनके पैकेज को अवैध सामान के चलते जब्त कर लिया है। यह सुनकर अंकुश घबरा गए और इसी बात का फायदा ठगों ने उठाया। उन्होंने शेयर किए वीडियो में कहा कि कॉल ने उन्हें एक किसी कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव से कनेक्ट किया, जिसने उन्हें बताया कि चीन के लिए गैरकानूनी पैकेज से मेरा नाम जुड़ा पाया गया है। फिर एग्जीक्यूटिव ने इन्फ्लुएंसर को बताया कि पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस बात को सुनकर घबराए अंकुश ने पैकेज के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया, लेकिन फिर उन्हें बताया गया कि मामले को खत्म करने के लिए उन्हें पुलिस से बात करनी होगी। स्कैमर्स ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस स्टेशन जाने के लिए फिलहाल समय नहीं है। ऐसे में उन्हें सीधे एक पुलिस अधिकारी से जोड़ा जा रहा है। वीडियो कॉल पर मौजूद अधिकारी, जो ऑफिशियल लग रहा था, ने उनसे पूछताछ शुरू की, उन पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया। अधिकारी ने उनसे कहा, आप इस मामले में एक प्रमुख सस्पेक्ट हैं और कहा कि जब तक वह पूरी तरह से सहयोग नहीं करते, उन्हें हिरासत में लिया जाएगा और उनके साथ टॉर्चर किया जाएगा।
न्हें 40 घंटे तक परिवार-दोस्तों से बात या कॉन्टैक्ट न करने की धमकी दी गई। अंकुश ने कहा, ‘उन्होंने मुझे पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया। मैं किसी से बात नहीं कर सकता था, कॉल नहीं उठा सकता था, या मैसेज भी नहीं देख सकता था। उन्होंने दावा किया कि मैं सेल्फ कस्टडी में हूं और मैंने जो कुछ भी किया, उसका इस्तेमाल मेरे खिलाफ किया जा सकता है।
इस दौरान उनके दोस्तों और घरवालो को उनका बर्ताव कुछ अलग लग रहा था। शुरू में तो सबको यकीन दिलाने में कामयाब रहे कि वो एकदम नॉर्मल हैं और बस बीजी होने के कारण ऐसा बिहेव कर रहे हैं। मगर कुछ वक्त बाद उन्हें अपने एक दोस्त के माध्यम से पता लगा कि डिजिटल अरेस्ट नाम का एक नया स्कैम इस वक्त तेजी से फैल रहा है। इसके बाद वो इस स्कैम से बाहर आ पाए।

















