Home Blog Page 275

विधानसभा में रोजगार और बेरोजगारी पर गरमाई बहस, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

0

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान आज रोजगार मेलों, बेरोजगारी और श्रमिकों के शोषण को लेकर सदन में जोरदार बहस हुई। विपक्ष ने सरकार से तीखे सवाल पूछे, वहीं कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।

रोजगार मेलों पर उठे सवाल, कितने युवाओं को मिली नौकरी?

लैंसडाउन के सेवायोजन कार्यालय द्वारा 29 दिसंबर को आयोजित रोजगार मेले को लेकर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सदन में सवाल उठाया कि इस मेले में कितने स्थानीय युवाओं को नौकरी मिली। इसके जवाब में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी में 152, जी4 में 113, मारुति में 36, स्काई स्पेस में 40, महिंद्रा में 26 और गोल्डन प्लस में 20 युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 56 रोजगार मेलों में कई युवाओं का चयन किया गया है।

रोजगार मेलों में सरकार का कितना खर्चा?

विधायक विनोद चमोली ने सरकार से सवाल किया कि अब तक लगे 56 रोजगार मेलों में कुल कितना खर्च आया है। इस पर मंत्री बहुगुणा ने जवाब दिया कि सेवायोजन विभाग के पास रोजगार मेलों के लिए कोई विशेष बजट नहीं होता और इसे विभागीय स्तर पर संचालित किया जाता है।

प्रदेश में बेरोजगारों की स्थिति

कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा और पूछा कि कुल कितने बेरोजगार पंजीकृत हैं। जवाब में मंत्री बहुगुणा ने कहा कि विभाग में 8 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि जिन्हें नौकरी मिल गई हो, वे इसकी जानकारी विभाग को दें।

रोजगार मेलों में शोषण का आरोप, कंपनियों पर होगी कार्रवाई?

विपक्ष ने भाजपा विधायक बृज भूषण गैरोला के क्षेत्र में आयोजित रोजगार मेले को लेकर सवाल उठाया और कहा कि इन मेलों में युवाओं का शोषण किया जा रहा है। शिकायतें मिल रही हैं कि कंपनियां नौकरी देकर बाद में युवाओं को हटा देती हैं। इस पर मंत्री बहुगुणा ने कहा कि 2023-24 में 152 और 2025-26 में अब तक 56 रोजगार मेले लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सिर्फ एक मंच उपलब्ध कराती है, और अब तक कोई मामला ऐसा सामने नहीं आया जिसमें किसी को नौकरी से निकाला गया हो। यदि कोई मामला संज्ञान में आता है, तो सरकार उस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करेगी

कंबल ओढ़कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कंबल ओढ़कर प्रदर्शन किया। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी किया प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में ही खानपुर विधायक उमेश कुमार ने उपनल कर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र में बेरोजगारी और रोजगार को लेकर तीखी बहस के साथ-साथ प्रदर्शन भी देखने को मिला। अब देखना यह होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या कदम उठाती है।

मायावती का राहुल गांधी पर पलटवार: कांग्रेस को बताया बीजेपी की ‘बी टीम’

0

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘बी टीम’ करार देते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने ऐसा चुनाव लड़ा जिससे बीजेपी को सीधा फायदा हुआ। मायावती ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे बसपा पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें।

रायबरेली में राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी इन दिनों रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा होता, तो बीजेपी सत्ता में नहीं आती। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मायावती ने विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनने से इनकार क्यों किया।

मायावती का करारा जवाब

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ‘बी टीम’ बनकर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा, “यह आम चर्चा है कि कांग्रेस के इसी रवैये के कारण बीजेपी सत्ता में आई है। वरना कांग्रेस की इतनी बुरी स्थिति नहीं होती कि उसके ज्यादातर उम्मीदवार अपनी जमानत भी न बचा पाते।”

मायावती ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा, “किसी भी मामले में दूसरों पर खासकर बसपा पर उंगली उठाने से पहले राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। यह उनके लिए बेहतर होगा।”

दिल्ली की नई सरकार को दी चेतावनी

मायावती ने आगे कहा कि दिल्ली में बनी नई बीजेपी सरकार के सामने अपने चुनावी वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर यह सरकार जनहित और विकास से जुड़े वादों को पूरा नहीं कर पाई, तो इसका हाल भी आगे चलकर कांग्रेस जैसा बुरा हो सकता है।”

राजनीतिक घमासान तेज

मायावती और राहुल गांधी के बीच चल रहे इस बयानबाजी के दौर ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या यह तकरार आगामी चुनावों पर कोई असर डालती है।

 

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सौरव गांगुली, काफिले की कारों को हुआ नुकसान

0

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब वह पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में गांगुली को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके काफिले की दो कारों को मामूली नुकसान पहुंचा।

कैसे हुआ हादसा?

गांगुली की कार दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी दंतनपुर के पास एक तेज रफ्तार लॉरी अचानक उनके काफिले से आगे निकल गई। इस कारण उनके चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे पीछे चल रही गाड़ियों के बीच चेन रिएक्शन हुआ। इस टकराव में गांगुली की कार से एक अन्य वाहन भिड़ गया।

गनीमत, कोई घायल नहीं

हालांकि हादसा भयावह हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। गांगुली को करीब 10 मिनट तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद वह बर्धमान विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए।

घटना के बाद भी समारोह में हुए शामिल

इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद सौरव गांगुली ने अपना कार्यक्रम रद्द नहीं किया। वह समय पर समारोह स्थल पहुंचे और छात्रों तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा की। हमेशा शांत और संतुलित व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले गांगुली ने इस स्थिति को भी सहजता से संभाला और किसी भी तरह की घबराहट नहीं दिखाई।

इस घटना के बाद उनके प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, लेकिन गांगुली पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि वे ठीक हैं।

 

श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे, श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां पूरी

0

देहरादून: उत्तराखंड सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने घोषणा की है कि सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यह यात्रा 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी, जिससे भक्तों को लगभग पांच महीने तक दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

बैठक में हुआ निर्णय

यह निर्णय उत्तराखंड सरकार की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतुड़ी और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा के बीच हुई बैठक में लिया गया। बैठक में यात्रा की सुरक्षा, सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

श्री हेमकुंट साहिब का धार्मिक महत्व

उत्तराखंड के चमोली जिले में 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंट साहिब सिख समुदाय के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यह वही स्थान है जहां सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने कठिन तपस्या कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया था।

यह तीर्थ स्थल न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धि, आत्म-नियंत्रण और भक्ति की गहराई को महसूस करने का स्थान भी माना जाता है। यहां की यात्रा कठिन होती है, लेकिन श्रद्धालु इसे अपने आत्म-संयम और भक्ति का प्रतीक मानते हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां

उत्तराखंड सरकार और गुरुद्वारा ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इनमें शामिल हैं:

चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं: यात्रा मार्ग में आवश्यक मेडिकल कैंप और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

आवास और भोजन व्यवस्था: गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा शिविरों और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा इंतजाम: यात्रा मार्ग पर पुलिस बल और सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यात्रा मार्ग की मरम्मत और रखरखाव: कठिन पहाड़ी मार्ग को सुगम बनाने के लिए सड़क, पुल और ट्रैक की मरम्मत का कार्य भी पूरा किया जा रहा है।

गुरुद्वारा ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा,”हम देश-विदेश से श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हैं कि वे श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा करें और इसकी पवित्रता व आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव करें। यह यात्रा केवल एक धार्मिक स्थल तक पहुंचने की नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आध्यात्मिक विकास की भी यात्रा है।”

यात्रा मार्ग और मौसम की चुनौतियां

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा अत्यंत कठिन मानी जाती है, क्योंकि यह बर्फीले पहाड़ों और दुर्गम रास्तों से होकर गुजरती है। मौसम भी एक चुनौती हो सकता है, क्योंकि ऊंचाई पर अचानक बर्फबारी और ऑक्सीजन की कमी महसूस हो सकती है। इसलिए श्रद्धालुओं को पर्याप्त तैयारी और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

कैसे पहुंचे श्री हेमकुंट साहिब?

श्री हेमकुंट साहिब पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पहले हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचना होगा। वहां से गोविंदघाट तक सड़क मार्ग से यात्रा करनी होगी। इसके बाद गोविंदघाट से घांघरिया तक पैदल, घोड़े या पालकी से पहुंचा जा सकता है। घांघरिया से हेमकुंट साहिब की 6 किलोमीटर की अंतिम चढ़ाई पैदल ही पूरी करनी होती है।

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी निर्देश

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले अपनी स्वास्थ्य जांच करवा लें।

गर्म कपड़े, दवाइयां और जरूरी सामान साथ लेकर जाएं।

यात्रा के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं।

धैर्य और संयम के साथ यात्रा करें और ट्रस्ट व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

गुरु गोबिंद सिंह जी की तपस्या भूमि

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि सभी आध्यात्मिक साधकों के लिए एक अनमोल अनुभव है। कठिन चढ़ाई और कठोर परिस्थितियों के बावजूद हर साल हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और गुरु गोबिंद सिंह जी की तपस्या भूमि पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। इस वर्ष भी हजारों भक्तों के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है, और सरकार व ट्रस्ट ने इसे सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

बोर्ड परीक्षा :10वीं का साइंस का पेपर लीक, पूरे राज्य में रद हुई परीक्षा

0
झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही कोडरमा में पेपर लीक हो गया था। जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है। अब बोर्ड पूरे राज्य में परीक्षा रद कर दी है।

आज परीक्षा के बाद जब वास्तविक प्रश्न पत्र से मिलान करने पर लिखा हुआ प्रश्नपत्र हूबहू पाया गया। कोडरमा स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय और राजकीय प्लस 2 स्कूल, सर्वोदय जमजा उच्च विद्यालय मरकच्चू केंद्र के विद्यार्थियों ने लीक प्रश्न पत्र से लीक प्रश्न पत्र के मैच होने की पुष्टि की।

 

कोडरमा के डीईओ अविनाश राम ने मामला संज्ञान में आने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि।लीक पेपर वाट्सप ग्रुप में 350 रुपए में बिका था।

वहीं इस बीच एक क्यूआर कोड भी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि जैक बोर्ड का ऑरिजिनल पेपर चाहिए तो 350 रुपये भेजिए। जागरण परीक्षार्थियों से आग्रह करता है कि इस तरह के किसी भी झूठे झांसे में न फंसे। जैक अध्यक्ष ने बताया कि कोडरमा और गिरिडीह से प्रश्न पत्र वायरल हुआ था, जिसके बाद वह के जिला प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा। जैक बोर्ड एग्जामिनेशन के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के लिए संलग्न लिंक दिया जा रहा था जिसमें क्लिक करने के बाद ही कोई इससे जुड़ सकता था। छात्रों से पैसे की भी उगही क्यूआर कोड के माध्यम से की जा रही थी।

धामी सरकार ने पेश किया एक लाख एक हजार एक सौ 75 करोड़ का बजट

0

उत्तराखंड की धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख एक हजार एक सौ 75 करोड़ का बजट पेश किया है। यह बजट राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, आयुष, कृषि एवं पर्यटन पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण धनराशि आवंटित की है, जिससे राज्य की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

धामी सरकार का यह बजट राज्य के समग्र विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर सृजित होंगे और उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सरकार का फोकस आधारभूत संरचना, जल संसाधन, उद्योग, स्टार्टअप और पर्यटन को बढ़ावा देने पर है, जिससे राज्य को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जा सके।

बजट के मुख्य बिंदु:

मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी।

जमरानी बांध परियोजना के लिए ₹625 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिससे जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा।

सौंग बांध परियोजना को ₹75 करोड़ की मंजूरी दी गई है, जिससे जल आपूर्ति में सुधार होगा।

लखवाड़ परियोजना के लिए ₹285 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह परियोजना उत्तराखंड के ऊर्जा और जल प्रबंधन को सशक्त बनाएगी।

राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के तहत ₹1500 करोड़ दिए गए हैं, जिससे राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं को बल मिलेगा।

जल जीवन मिशन के लिए ₹1843 करोड़ का बजट रखा गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

नगर पेयजल योजना के तहत ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे शहरी क्षेत्रों में जल संकट से राहत मिलेगी।

अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए ₹60 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे इन क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास में तेजी आएगी।

अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए ₹08 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

औद्योगिक और उद्यमिता प्रोत्साहन:

  • एमएसएमई उद्योगों के लिए ₹50 करोड़ का बजट रखा गया है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
  • मेगा इंडस्ट्री नीति के तहत ₹35 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • स्टार्टअप और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए ₹30 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है, जिससे नवाचार और नए व्यवसायों को समर्थन मिलेगा।

नई सड़कें बनेंगी

    • 220 किमी नई सड़कें बनेंगी।
    • 1000 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
    • 1550 किमी मार्गों का नवीनीकरण होगा।
    • 1200 किमी सड़क सुरक्षा कार्य किया जाएगा।
    • 37 नए पुलों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार की प्राथमिकताएं:

धामी सरकार ने इस बजट में राज्य के विकास के सात प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया है:

  1. कृषि – किसानों के लिए योजनाएं और अनुदान बढ़ाने पर जोर।
  2. ऊर्जा – जलविद्युत और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार।
  3. अवसंरचना – सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार।
  4. संयोजकता – परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार।
  5. आयुष – पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा।
  6. कृषि – जैविक खेती और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन।
  7. पर्यटन – पर्यटन स्थलों के विकास और नए आकर्षणों की स्थापना।

गौरव पुरस्कार 2025 : मुंबई के इस्कॉन, जुहू में भव्य आयोजन, जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिग्गज कलाकारों को किया गया सम्मानित

0

मुंबई : भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा प्रस्तुत 13वां वार्षिक ‘गौरव पुरस्कार 2025’ का आयोजन मुंबई के इस्कॉन, जुहू में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में संगीत, नृत्य, ग़ज़ल और अन्य कलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से अनुभवी कलाकार पुरूषोत्तम दास जलोटा की स्मृति में किया गया, जिनका भारतीय भक्ति संगीत में अमूल्य योगदान रहा है।

IMG 20250220 WA0004

प्रतिभाशाली कलाकारों को किया गया सम्मानित

🔹 भजन सम्राट पद्मश्री पुरूषोत्तमदास जलोटा संगीत सेवा पुरस्कार – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक अजय पोहनकर को दिया गया।

🔹 भजन महर्षि पंडित हरिओम शरण भक्ति संगीत पुरस्कार – सुप्रसिद्ध गायक कुमार विशु को सम्मानित किया गया।

🔹 पद्मश्री डॉ. रवींद्र जैन बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार – जानी-मानी पार्श्व गायिका डॉ. जसपिंदर नरूला को प्रदान किया गया।

🔹 मेधा जलोटा श्रेष्ठतम मेधावी नृत्यांगना पुरस्कार – उभरती नृत्यांगना सरिता कालेले को दिया गया।

🔹 लाईफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार – वरिष्ठ उद्घोषक किशन शर्मा को सम्मानित किया गया।

IMG 20250220 WA0001

अनूप जलोटा की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां

समारोह के दौरान अनूप जलोटा ने अपने शिष्यों संग भक्ति और संगीत से सराबोर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। उनके गाए भजनों और ग़ज़लों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और हॉल तालियों से गूंज उठा। Screenshot 2025 02 20 19 11 22 58 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

गणमान्य हस्तियों की रही विशेष उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में कला, संगीत, पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का सफल प्रबंधन “तथास्तु प्रोडक्शंस” द्वारा किया गया, जिसने इसे एक यादगार आयोजन बनाया।

IMG 20250220 WA0003

सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान

गौरव पुरस्कार 2025 के आयोजन को सफल बनाने में हिंदुजा फाउंडेशन, वी आई पी, एफ ई आई कार्गो, ऐ डी एन फायर सेफ्टी, साधना चैनल, टीवी एशिया, नूतन सवेरा, कटिंग चाय – मंच आपके विचारों का, ब्राइट आउटडोर मीडिया ने अहम भूमिका निभाई।

Screenshot 2025 02 20 19 11 22 58 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भारतीय संस्कृति और भक्ति संगीत का अनूठा संगम

गौरव पुरस्कार 2025 केवल एक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और भक्ति संगीत का एक अनुपम संगम भी था। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय संगीत और कला की अमिट छाप विश्वभर में अनमोल बनी हुई है।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, देखें Live..

0

CM रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा का नाम शामिल

0

नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के गठन के साथ ही आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री?

दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुना है, जिससे प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता जैसे दिग्गज नेता इस दौड़ से बाहर हो गए। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। इसके बाद उनके नाम को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें

तीसरी बार विधानसभा पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर महिलाओं और वैश्य समाज को साधने की रणनीति अपनाई है, जिससे विजेंद्र गुप्ता को पीछे हटना पड़ा।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक:

  • प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली विधायक)
  • आशीष सूद (जनकपुरी विधायक)
  • मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन विधायक)
  • रविंद्र इंद्राज सिंह (बवाना विधायक)
  • कपिल मिश्रा (करावल नगर विधायक)
  • डॉ. पंकज कुमार सिंह (विकासपुरी विधायक)

क्यों पिछड़े प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता?

बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, वहीं विजेंद्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में थे। लेकिन, पारिवारिक राजनीति से बचने के लिए प्रवेश वर्मा को यह पद नहीं दिया गया।

दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता संभालेंगी कमान, पीएम मोदी ने दी बधाई

0

नई दिल्ली। दिल्ली को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 70 में से 48 सीटें हासिल कीं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद बुधवार को दिल्ली के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया।

रेखा गुप्ता को सीएम बनने की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व दिल्ली के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा विधायक कैलाश गहलोत ने भी खुशी जताते हुए कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में रेखा गुप्ता शानदार कार्य करेंगी।”

शपथ ग्रहण समारोह कल रामलीला मैदान में

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की आधिकारिक घोषणा के बाद यह तय हो गया कि 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अब तक उपमुख्यमंत्री के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है। भाजपा ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

  • रेखा गुप्ता तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं।
  • 2007 में पहली बार नगर निगम चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा।
  • 2012 से 2017 तक पार्षद रहीं, इस दौरान स्थायी समिति की सदस्य भी बनीं।
  • नगर निगम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
  • 2017 में भाजपा ने सभी मौजूदा पार्षदों के टिकट काट दिए, जिसके कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।
  • 2022 में फिर से पार्षद चुनी गईं।
  • 2023 में महापौर का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत

इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) मात्र 22 सीटों पर सिमट गई। भाजपा ने पहली बार स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए दिल्ली की सत्ता अपने हाथ में ली है।