बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोमवार सुबह फतेहपुरसीकरी हजरत चिश्ती के मजार पर पहुंची। वहां उन्होंने मनोती का धागा बांधा और चादर पोशी की। आपको बता दें कि कैटरीना हमेशा अपनी फिल्म से पहले दरगाह जाती हैं। लेकिन इस बार वो अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बार-बार देखो’ की रिलीज के लगभग 4 दिन बाद (12 सितंबर) सोमवार को दरगाह गईं। कह सकते हैं कि इस बार शायद फिल्म रिलीज से पहले प्रमोशन के चलते उन्हें वक्त नहीं मिल पाया हो।
गौरतलब है कि ‘बार-बार देखो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए भारत में दो दिनों में (शुक्रवार और शनिवार को) 14.46 करोड़ रुपए की कमाई की है।
'बार-बार देखो' की अच्छी ओपनिंग के बाद दरगाह पहुंची कैटरीना
हाई स्पीड टैल्गो ट्रेन : सपने को पटरियों पर हकीकत बनने में लगेगा अभी वक्त
स्पेनिश टैल्गो ट्रेन ने दिल्ली-मुंबई की निर्धारित 12 घंटे की यात्रा को 18 मिनट रहते हुए भले ही पूरा कर लिया हो लेकिन भारतीय रेलवे का हिस्सा बनने में इसे कम से एक साल का वक्त लगेगा. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसको कमर्शियल रूप से हरी झंडी देने से पहले सुरक्षा मानकों समेत कई मुद्दों का पहला निपटारा करना होगा.
इसके ट्रायल रन के डाटा का विश्लेषण भारतीय रेलवे द्वारा करने के बाद उसे स्वतंत्र निकाय रेलवे सुरक्षा कमिश्नर के पास भेजा जाएगा. उनके द्वारा संतुष्ट होने और इसे हरी झंडी देने के बाद ही रेलवे अंतिम बाधा के निपटाने के लिए इसकी खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी.
इस संबंध में रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना का कहना है, ”हमने इस संकल्पना को साबित कर दिया है कि उस स्पीड को हासिल कर सकते हैं. अब डाटा का विश्लेषण किए जाने की जरूरत है.” रेलवे इसके टेक्निकल और स्पीड टेस्टों के नतीजों को मिलाकर अध्ययन करने के बाद ही टैल्गो कोचों की खरीद पर निर्णय करेगा.
सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस वक्त रेलवे, टैल्गो से कोचों को लीज पर लेने पर विचार कर रहा है. दूसरे विकल्प में इनके कमर्शियल उपयोग के लिए निजी कंपनियों को इन स्पेनिश कोचों की खरीद की अनुमति देने का भी प्रस्ताव है.
उल्लेखनीय है कि दिल्ली और मुंबई का रेलवे ट्रैक करीब 1400 किमी दूरी कवर करता है. फिलहाल राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे में इस दूरी को तय करती है. रेलवे इस यात्रा के समय को और कम करना चाहती है. इसीलिए ट्रायल रन के लिए इसके नौ सुपर लाइटवेट कोचों को मंगाया गया.
गौरतलब है कि मई से टैल्गो कोचों का ट्रायल रन चल रहा है और इस दौरान इसने कई टेस्टों को पास किया. इसका पहला ट्रायल रन यूपी में बरेली-मुरादाबाद रेल रूट पर किया गया. उसके बाद उत्तर-मध्य रेलवे के पलवल-मथुरा सेक्शन में ट्रायल रन किया गया.
कपिल शर्मा ने अभी तक नहीं बताया भ्रष्ट अधिकारी का नाम, CM से मांगा अप्वॉइंटमेंट
बीएमसी घूस विवाद में फंसे कॉमेडिन कपिल शर्मा ने अभी तक घूसखोर अफसर का नाम नहीं बताया है. बीएमसी और प्रशासन उन पर नाम जाहिर करने का दबाव बना रहा है, वहीं इस बीच उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मिलने का समय मांगा है.
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने शनिवार को बंबई नगरपालिका पर 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर सियासी दुनिया में बवाल मचा दिया. बयान पर बीजेपी और शिवसेना जहां जंग के मूड में है, वहीं शर्मा ने शनिवार को ही शाम ढलते-ढलते इस ओर सफाई भी दी. शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि वह सिर्फ भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं और उनका बयान किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है.
कपिल शर्मा ने ट्वीट में कहा, ‘मैंने सिर्फ उस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है, जिसका मैंने सामना किया है. मैं बीजेपी, एमएनएस, शिवसेना या किसी राजनीतिक पार्टी को इसके लिए दोषी नहीं ठहरा रहा.’ बीएमसी ने भी कपिल पर अवैध निर्माण का आरोप लगाकर पलटवार किया है. बीएमसी के मुताबिक, मुंबई वेस्ट इलाके में कपिल के ऑफिस का अवैध तरीके से निर्माण का काम चल रहा है. यही नहीं, 16 जुलाई को नोटिस भेजने के बाद भी कपिल ने निर्माण का काम जारी रखा है. बाद में चार अगस्त को बीएमसी ने अवैध निर्माण गिरा दिया.
शनिवार शाम को बीएमसी की टीम अंधेरी के उनके घर भी पहुंची, लेकिन कपिल शर्मा वहां मौजूद नहीं थे. ऐसे में बीएमसी ने उनके घर नोटिस चस्पा कर दिया है. ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने कपिल की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है और भरोसा दिलाया है कि इस मामले की जांच और कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम ने कपिल ने रिश्वत मांगने वाले अधिकारी का नाम पूछा है ताकि उन्हें कार्रवाई करने में आसानी हो. साथ ही कपिल से कहा गया है कि अगर वो चाहें तो उनकी तरफ से दी गई सारी जानकारियां गुप्त रखी जाएंगी.
कपिल शर्मा से जल्द ही मुंबई पुलिस पूछताछ कर सकती है. कपिल शर्मा के आरोपों के बाद बीजेपी एमएलए राम कदम ने मुंबई पुलिस के सामने शिकायत दर्ज करवाई है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस जल्द ही कपिल शर्मा से इस केस के बारे में और जानकारी के लिए पूछताछ करेगी. इसके लिए कपिल शर्मा को समन भेजा जाएगा.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने भी कपिल शर्मा से घूस मामले की संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी देने के लिए कहा है. सीएम ने विवाद सामने आते ही ट्वीट करके कहा कि कपिल भाई के मामले की जानकारी दें. उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
अपनी बिंदास कॉमेडी से दर्शकों के पेट में दर्द लाने वाले स्टेंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शनिवार सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर कपिल ने ट्वीट किया, ‘मैं पिछले पांच साल से 15 करोड़ रुपये टैक्स भर रहा हूं. इसके बावजूद अपना ऑफिस बनाने के लिए मुझे बीएमसी को 5 लाख की घूस देनी होगी.’ बाद में इस ट्वीट को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक और ट्वीट किया, ‘क्या ये हैं अच्छे दिन?’
एमएनएस ने कपिल शर्मा से मामले में माफी मांगने को कहा है और धमकी दी है कि वह उनके शो की शूटिंग नहीं होने देंगे. जबकि शिवसेना ने मांग की कि शर्मा पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस की हल्लाबोल जनजागरण रैली
महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस की हल्लाबोल जनजागरण रैली में भारी भीड़ जुटी। देहरादून के अलावा हरद्विार, ऋषिकेश, विकासनगर से बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल होने पहुंची। महिला कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से राजभवन के लिए कूच किया। जन्हिें पुलिस ने बहल चौक पर रोक दिया।
सीएम हरीश रावत डेढ़ बजे कांग्रेस भवन पहुंचे। रैली के जुटी भीड़ को देख सीएम ने कहा कि इस भीड़ को देख दल्लिी वाला बाबा की चिंता बढ़े या न बढ़े पर मुझ जैसे झोपड़ी वाले बाबा की चिंता जरूर बढ़ गई है। महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं, इसीलिए इतनी भीड़ जुटी है। इसलिए हमारी सरकार अपने स्तर पर जितना हो सके, उतने प्रयास महंगाई रोकने के कर रहे हैं।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि मोदी सरकार के चुनावी वायदे कब पूरे होंगे महिलाएं पूछ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं के हित की रक्षा करती है, इसीलिए इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं यहां जुटी हैं। राष्ट्रीय महिला सचिव अनुपमा रावत ने आटे-दाल के भाव गिनाए। कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और अरहर के दाम 30 से 60 रुपए हुए तो सरकार ने चना दाल की कीमतें कम कर दी। लेकिन अब चना दाल भी अरहर की राह पर चल रही है और सरकार चुप बैठी है।
कांग्रेस भवन में सभा के बाद महिला कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। बहल चौक पर पुलिस के रोकने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मज्ट्रिरेट के माध्यम से राज्यपाल के लिए दिया।
मुख्यमंत्री का ऐलान- राज्य के 11 लाख एपीएल परिवारों को सस्ता राशन
सरकार उत्तराखंड के 11 लाख एपीएल कार्डधारकों को सस्ता राशन देने जा रही है। इन परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के दाम पर सस्ता गेहूं-चावल मिलेगा। सीएम हरीश रावत ने यह घोषणा महिला कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल जनजागरण रैली में की। उन्होंने कहा कि सरकार ने एपीएल कार्डधारकों को सस्ता राशन दिलाने के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर ली है।
राज्य में अभी एपीएल कार्ड धारकों को नौ रुपये किलो चावल और पांच रुपये किलो गेहूं मिलता है। जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत आने वाले कार्ड धारकों को तीन रुपये किलो चावल और दो रुपये किलो गेहूं मिलता है। सीएम हरीश रावत ने महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस की रैली शुरू होने से पहले कांग्रेस भवन में आयोजित सभा में महंगाई को रोकने के सरकारी इंतजामों का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि एपीएल परिवारों को सस्ता राशन मिल सके इसके लिए 300 करोड़ की व्यवस्था की गई है। राशन की दुकानों में रेट लिस्ट और राशन की उपलब्धता का ब्योरा अफसर सुनिश्चित करेंगे।
एपीएल कार्ड नवीनीकरण दो महीने और : सीएम हरीश रावत ने एपीएल कार्ड नवीनीकरण को लेकर भी अहम घोषणा की। सीएम ने कहा कि सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर अगले दो महीने तक एपीएल कार्डों को बनाने का काम करेंगे। नवीनीकरण की तिथि 31 जुलाई को खत्म हो चुकी है लेकिन बड़ी संख्या में लोगों के कार्ड का नवीनीकरण होना बाकी है। इसलिए इस तिथि को दो महीने बढ़ाया गया है।
समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन भी सरकार बढ़ाने जा रही है। सीएम हरीश रावत ने कहा कि अभी एक हजार रुपये मिल रहे हैं और चुनाव से पहले इसे और बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती महिलाओं को आखिरी तीन महीने दूध भी देने की घोषणा की।
सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य के सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकार पांच-पांच हजार रुपये देगी। जो महिला समूह स्वरोजगार में लगे हैं उन्हें 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। सामूहिक खेती करने वाले महिला समूहों को सरकार एक लाख रुपये देगी। दुग्ध उत्पादन से जुड़े समूहों को ज्यादा रकम मिलेगी।
पंजाब में किसानों को मुफ्त बिजली-कर्ज माफ, AAP ने किए ये 15 वादे
आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद अब पंजाब में सत्ता का सिरमौर बनना चाहती है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के किसानों के लिए घोषणापत्र जारी किया है, इसमें किसानों को 12 घंटे बिजली मुफ्त देने के साथ ही कई वादे किए गए हैं. केजरीवाल ने कहा कि घोषणापत्र में किसानों और मजदूरों को आत्महत्या करने से बचाने और उनको खुशहाल बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
घोषणापत्र में किसानों से केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के वादे-
1) 2018 तक किसानों को कर्जमुक्त किया जाएगा. 2) काम न मिलने पर 10,000 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा, जब तक कि काम नहीं मिलेगा. 3) फसल बर्बाद होने पर किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा. 4) किसान जब मंडी में फसल लेकर आएंगे तो 24 घंटे के अंदर उसे खरीद ली जाएगी और उसका भुगतान 72 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा. 5) किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी. 6) किसी भी स्थिति में किसानों के घर की कुर्की जब्ती नहीं होगी, कर्ज माफ किया जाएगा. 7) आटा दाल स्कीम में 10 लाख नए परिवारों को शामिल किए जाएगा. 8) दूध, दवाओं और उर्वरकों में मिलावट करने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी. 9) 25 हजार डेयरी फार्म खोला जाएगा. 10) सतलज यमुना लिंक के लिए किसानों से ली गई जमीन उनको वापस कर दी जाएगी. 11) साल 1934 का सर छोटूराम अधिनियम लागू करेगी, जिसमें प्रावधान है कि कुल ब्याज मूलधन से ज्यादा नहीं होना चाहिए. 12) ऐसे सभी कर्ज माफ होंगे, जिसमें किसानों ने मूलधन से दोगुना ब्याज दिया है. 13) जिन किसानों की संपत्ति साहूकारों के कब्जे में है उसे छुड़ाया जाएगा और कर्ज वाले किसानों को घर से बेदखल नहीं किया जाएगा. 14) बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपये और बेटी के जन्म पर 21,000 रुपये दिए जाएंगे. 15) वृद्धावस्था पेंशन को 800 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति महीना किया जाएगा.
'मैं ही बनूंगी सीएम, मैं ही लाऊंगी अच्छे दिन' : मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए भाजपा व समाजवादी पार्टी ने सांठगांठ कर ली है.लेकिन सब विरोधी समझ लें कि वह बसपा को सत्ता में आने से नहीं रोक पाएंगे.
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से दलित व मुस्लिमों का उत्पीड़न किया जा रहा है. यही नहीं नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश के अच्छे दिन के बजाए बुरे दिन आ गए हैं. लेकिन आप विश्वास रखें कि कोई भ्रम में न पड़ें बसपा के सत्ता में आने पर मैं ही सीएम बनूंगी और अच्छे दिन भी मैं ही लाऊंगी.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के नाम पर जंगलराज कायम है. इसलिए सर्वसमाज के हित के लिए बसपा को वोट देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाएं.
उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण निष्प्रभावी बनाने के लिए केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस व वर्तमान भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही आज आरक्षित वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती रविवार को यहां दिल्ली रोड स्थिस पोसमोस कालोनी के मैदान पर आयोजित बसपा की रैली को सम्बोधित कर रही थी. उन्होंने कहा कि उप्र विधानसभा के आगामी चुनाव में भाजपा तथा सपा की मिलीभगत, षड्यंत्र व हथकंडे भी बसपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से रोक नहीं पाएंगे.
चुनाव से पहले इमेज सुधारने में जुटी यूपी सरकार, करप्शन मामले में दो मंत्रियों को किया बर्खास्त
लखनऊ। लंबे समय से खनन विवाद के कारण चर्चा में रहे खनन मंत्री व अमेठी से विधायक गायत्री प्रजापति को सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। गायत्री प्रसाद प्रजापति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेज दिया है। इसके अलावा पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खनन घोटाले मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है। अखिलेश के इस कदम को डेमैज कंट्रोल बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अखिलेश को ऐसे कड़े कदम एक ऐसे समय पर उठाना पड़ा है, जब राज्य में चुनाव के दिन करीब हैं और सभी विपक्षी दल सत्ताधारी पार्टी को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर रहे हैं। कांग्रेस से लेकर भाजपा और बसपा ने मौजूदा अखिलेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेठी से पहली बार विधायक बनने वाले प्रजापति पहली बार में ही मंत्री बन गए थे।
प्रदेश में कम समय में ही लंबी छलांग लगाने वाले गायत्री प्रसाद प्रजापति कैबिनेट मंत्री के रूप में भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्रालय संभाल रहे थे। गायत्री प्रजापति प्रदेश में खनन मंत्री हैं और उनपर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगते आए हैं। ऐसे में अपनी सरकार की छवि को बेहतर बनाने के लिए अखिलेश यादव ने यह अहम फैसला लिया है। गायत्री प्रजापति को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का करीबी भी माना जाता है।
चुनावी नाव पर 2002 में पहली बार सवार होने वाले गायत्री प्रसाद प्रजापति ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी हलफनामे में कुल संपत्ति 91,436 रुपए बताई थी। दस वर्ष बाद अमेठी से विधायक बनने वाले गायत्री प्रजापति ने 2012 के विधानसभा चुनाव के लिए भरे पर्चे के साथ लगे हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 3 लाख 71 हजार 720 रुपए बताई थी। अब उनकी संपत्ति अब बढ़कर दो लाख बाहर हजार करोड़ रुपए हो गई है। आज उनके पास कई बंगले, गाड़ी, फॉर्म हाउस सहित सैकड़ों करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास के बगल में सरोजनी नायडू मार्ग पर आलीशान कोठी है। इसे कई लोग राजनीति का मुद्दा बनाने को तैयार थे।
यूपी में अवैध खनन की सीबीआई जांच रुकवाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में पहुंची अखिलेश सरकार को तगड़ा झटका लगा था। हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने से इन्कार करते हुए राज्य सरकार से सवाल पूछा था कि अगर खनन में कोई गड़बड़ी नहीं है तो सरकार जांच से क्यों बचना चाहती है।
हाईकोर्ट के इस फैसले को अखिलेश सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। सरकार ने चुनाव से पहले खनन घोटाले के आरोप ने विपक्ष के हाथ एक और मुद्दा दे दिया।
गायत्री प्रजापति अपनी कार्यशैली को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं। गायत्री प्रजापति सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने प्रजापति के खिलाफ खनन के जरिये अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से भी शिकायत की थी।
दलित देंगे मोदी, अमिताभ को 'बदबू गुजरात की' का न्योता
अहमदाबाद। ऊना में पिटाई का विरोध कर रहे दलित अब पोस्टकार्ड से “बदबू गुजरात” अभियान छेड़ने जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमिताभ बच्चन को भी न्योता दिया जाएगा। गुजरात के पर्यटन विभाग के अभियान “खशबू गुजरात की” के जवाब में छेड़ा जा रहा है।
सरकारी अभियान का प्रचार अमिताभ बच्चन ने किया था। अहमदाबाद के समीप कलोल से ऊना दलित अत्याचार लड़त समिति मंगलवार को अपना अभियान शुरू करेगी। इसमें बच्चन को मुंबई के पते पर और मोदी को प्रधानमंत्री आवास के पते पर “बदबू गुजरात” की लिखे हजारों पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। उन्हें गुजरात आने का न्योता दिया जाएगा, ताकि वे मृत गायों के सड़ रहे कंकालों की बदबू ले सकें।
राज्य के दलितों ने ऊना पिटाई कांड के विरोध में यह अभियान छेड़ रखा है। समिति के संयोजक जिग्नेश मेवानी ने आरोप लगाया है कि अमिताभ ने मोदी के एजेंडे को प्रचारित करने के लिए गुजरात की झूठी छवि बनाई। उन्होंने बताया कि हमने पशुओं के शव व उनके कंकाल को हटाना बंद कर दिया है। इस कारण पशुओं के शव जहां-तहां पड़े हैं और उनकी बदबू फैल रही है।
कावेरी विवाद : कर्नाटक को थोड़ी राहत, SC ने हर दिन 12 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा
चेन्नई: कावेरी जल विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को थोड़ी राहत देते हुए कहा है कि तमिलनाडु के लिए 20 सितंबर तक हर दिन 12 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जाए. गौरतलब है कि कोर्ट ने 5 सितंबर को कर्नाटक सरकार को आदेश दिया था कि वह अगले 10 दिन तक कावेरी नदी का रोजाना 15 हज़ार क्यूसेक पानी तमिलनाडु को सप्लाई करे. कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद से कर्नाटक के लोगों में नाराज़गी दिखाई दे रही है. तमिलनाडु को पानी दिए जाने के विरोध में राज्य के मांड्या समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं.
आज सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक की उस याचिका पर सुनवाई करने बैठा था जिसमें उसने कहा था कि वह पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को कावेरी नदी से 15 हज़ार क्यूसेक पानी देने वाले निर्देश का पालन नहीं कर पाएगा. आज छुट्टी होने के बावजूद अदालत ने कावेरी मामले की सुनवाई रखी.सोमवार को चेन्नई में स्थित एक कर्नाटक होटल में तोड़फोड़ की गई है, वहीं रविवार को बैंगलुरू में एक छात्र पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि उसने सोशल मीडिया पर दोनों राज्यों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर अपनी राय रखी थी.
उधर सोमवार की सुबह चेन्नई के वुडलैंड्स होटल पर कथित तौर पर एक तमिल संगठन द्वारा हमला किया गया. हमलावरों ने होटल की खिड़कियों के शीशे तोड़े और कुछ पर्चे भी छोड़े जिसमें लिखा गया था कि अगर कर्नाटक में तमिल लोगों पर हमला किया गया तो इसका बदला लिया जाएगा.







