Home Blog Page 1110

जापान का भारत के समर्थन पर चीन तिलमिलाया

0

नई दिल्ली। जापान की ओर से भारत को समर्थन दिए जाने पर भड़के चीन ने कहा है कि टोक्यो संबंधित तथ्यों को जानने से पहले मनचाही टिप्पणी ना करे।’

समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि ‘मैंने देखा है कि भारत में जापानी राजदूत वास्तव में भारत का समर्थन कर रहे है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि वो प्रासंगिक तथ्यों को स्पष्ट करने से पहले बेतरतीब टिप्पणी ना करें।’

प्रवक्ता ने कहा कि डॉकलाम क्षेत्र में, कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं है। सीमा को सीमांकित किया गया है और दोनों पक्षों की ओर से इसे मान्यता मिली है। हुआ ने कहा कि स्थिति भारत ने बिगाड़ने की कोशिश की है।

बता दें कि डोकलाम के मसले पर चीन के प्रतिद्वंदी जापान ने डोकलाम के मसले पर भारत का समर्थन किया था। जापान ने कहा था कि चीन को बल द्वारा स्थिति पर यथास्थिति बदलने की कोई कोशिश नहीं करनी चाहिए।

मृत गायों की खाल उतरवाकर मछलियों को खिलाता था भाजपा नेता

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक भाजपा नेता की गोशाला में दो दिन में 30 गायों की मौत हो जाने से राज्य में हड़कंप मच गया है। गायों की मौत का कारण कुपोषण व भुखमरी बताया गया है। जाँच पड़ताल करने पर पता चला कि भाजपा नेता मृत गायों की खाल उतरवाकर मछलियों के चारे के रूप में डाल देता था।

भारतीय जनता पार्टी नेता हरीश वर्मा जामुल नगर पालिका उपाध्यक्ष हैं और शगुन नामक गौशाला का सञ्चालन करते हैं। छत्तीसगढ़ छात्र संगठन ने वर्मा पर गायों की तस्करी करने, गाय की हड्डियों को टेलकम कंपनी (पाउडर) को बेचने का आरोप लगाया है। कुछ भाजपा नेताओं ने भी ग्रामीणों के हवाले से आरोप लगाया है कि हरीश मृत गायों की खाल उतारकर मछलियों के चारा के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बेच देता था। वह गांव के निकट एक तालाब के किनारे मृत गायों को फेंक देता था।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, योगी करेंगे दौरा

0

पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही तेज बारिश से यूपी में बाढ़ ने भयंकर रूप ले लिया है। प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ पानी घुस गया है। गोरखपुर, बाराबंकी, मऊ, गोंडा की नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। घाघरा और सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ के हालात और भी भयावह होते जा रहे हैं। अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

वहीं गोरखपुर-बस्ती मण्डल में बाढ़ की गंभीर स्थिति के चलते प्रशासन ने एहतियातन इंटर तक के सारे स्कूल-कालेज बन्द कर दिए हैं। बाढ़ का सर्वाधिक असर सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर जिले में है लेकिन अब सन्तकबीर नगर और देवरिया में भी खतरा बढ़ने लगा है। दोनों मण्डलों में 100 से अधिक गांव बाढ़ से घिर चुके हैं। महराजगंज में गुरुवार को तीन बच्चियां रोहिन नदी की तेज़ धारा में बह गईं। सिद्धार्थनगर जिले की दो तहसीलों के सात गांवों के लोग बाढ़ में फंस गए हैं। वहां के लोगों को एयरफोर्स के हेलीकाप्टरों से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर आ जाने से मऊ जनपद के 350 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ के प्रकोप के कारण चार ब्लाकों के 1500 प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया है।

राजनीतिक पार्टियां चुनाव जितने के लिए कुछ भी कर सकती हैं – चुनाव आयुक्त

0

देश की सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जिस प्रकार के हथकंडे अपनाये जाने लगे हैं इस पर चुनाव आयोग ने चिंता जताई है। चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने एक कॉन्फ्रेंस में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी कामयाब है जब चुनावों में निष्पक्ष और पारदर्शिता को अहमियत दी जाए।

उन्होंने कहा ये गलत है कि नैतिकता को तार-तार करके चुनाव जीतने के लिए हर कीमत अदा की जाती है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।

उनका बयान उस वक्त आया है जब चुनाव आयोग ने कांग्रेस के दो बागी नेताओं का वोट खारिज किया, जिन्होंने गुजरात की ओर राज्यसभा सदस्य के चुनाव में हिस्सा लिया था।

इन्फोसिस के सीईओ और एमडी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

0

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने कंपनी के प्रमोटरों के साथ लगातार चल रहे मतभेद के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विशाल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि अच्छे काम को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था उनके काम में लगातार रुकावट डाली जा रही थी इसलिए पद छोड़ दिया है।

विशाल सिक्का का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए कंपनी ने उन्हें प्रमोशन देकर एग्जिक्युटिव वाइस चेयरमैन बना दिया है। विशाल की जगह प्रवीण राव को अंतरिम CEO बनाया गया है।

स्पेन में फिर आतंकी हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी

0
Police officers patrol Las Ramblas area of Barcelona where there has been a terrorist attack. Thirteen people are dead and at least 50 injured after a van rammed into the crowd of Las Ramblas street in Barcelona.

स्पेन के कैमब्रिल्स में बीते 24 घंटे में दूसरा हमला हुआ। इसमें एक पुलिसकर्मी समेत 7 लोग जख्मी हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली है। पुलिस ने एक रिजॉर्ट ने 5 संदिग्धों को मार गिराया है साथ ही दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है।

इससे पहले गुरुवार रात बार्सिलोना में पैदल चल रहे लोगों को एक शख्स ने वैन से कुचल दिया था जिसमें 13 लोगों की मौत हो गयी थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

स्थानीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जिस जगह हादसा हुआ, वहां पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। मौके पर पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंच गई हैं। हादसे वाली जगह पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। ट्रेन, मेट्रो स्टेशंस और दुकानों को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा बंदूकधारी आतंकियों द्वारा एक रेस्तरां में लोगों को बंधक बनाने और गोलीबारी करने की भी खबर है, पुलिस इन बंदूकधारियों के लगातार संपर्क में है।

भारत के समर्थन में आगे आया जापान, चीन को दी चेतावनी

0

चीन के साथ चल रहे डोकलाम विवाद को लेकर भारत के समर्थन में आगे आते हुए जापान ने कहा है कि कोई दबाव के जरिए यथास्थिति में बदलाव नहीं कर सकता। जापान का यह बयान उस वक्त आया है कि जब चीन ने पूरे डोकलाम क्षेत्र में सड़क बनाने की कोशिश कर भारत और भूटान के साथ हुए समझौतों का उल्लंघन किया है।

इससे हपले अमेरिका भी डोकलाम मामले पर शांतिपूर्ण तरीके से हल निकलाने का जोर दे चुका है। जापान और अमेरिका का नजरिया भारत के पक्ष में है। क्योंकि हाल में अमेरिका ने आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को समर्थन देते हुए हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। भारत चीन के बीच पिछले दो महीने चल रही तनातनी के बीच जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सु ने मामले का शांतिपूर्ण तरीके से मामले का हल निकालने का सुझाव दिया है।

बता दें कि चीन जिस इलाके में अपनी सैन्य गतिविधि बढ़ाने के लिए सड़क बना रहा है वह भूटान का इलाका है। यहां पर सड़क बनना भारत की सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी है।

आज जो चल रहा वो इमरजेंसी का बाप है – गुलाम नबी आज़ाद

0

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के सांझी विरासत बचाओ सम्मेलन में बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ये जो समय चल रहा है वो इमरजेंसी का बाप है। लोग सड़क पर भी बात करने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरद यादव के नेतृत्व वाली जेडीयू ही असली जेडीयू है, नीतीश वाली JDU बीजेपी की है। महागठबंधन टूटने के बाद बागी शरद यादव के इस सम्मलेन में 17 राजनीतिक दलों के हिस्सा लेने का दावा किया जा रहा है।

सम्मेलन की शुरुआत में शरद यादव ने कहा कि देशभर में किसानों और दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है, देश भर में बेचैनी है शरद यादव ने कहा कि मैंने किसी को नहीं बुलाया है फिर भी हजारों लोग मेरे साथ जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में गुलाम नबी आजाद, रामगोपाल यादव, सीताराम येचुरी और डी राजा पहुंचे हैं।

सम्मेलन में नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि ये लोग जोड़ने की बात करते हैं लेकिन तोड़ने का काम कर रहे हैं। पहले हमारी जंग अंग्रेजो से थी, लेकिन अब अपनो से है। उन्होंने कहा कि मैं फक्र से कहता हूं कि मैं एक हिंदुस्तानी मुसलमान हूं। मैं उस घाटी से आया हूं जहां पर लोगों को पाकिस्तानी कहा जाता है।

गौरतलब है कि साझा विरासत बचाओ सम्मेलन के लिए शरद यादव पूरी जी जान से जुटे हुए हैं ताकि वह विपक्ष को एकजुट करने वाले नेता के तौर पर अपनी पहचान बना सकें। ऐसे में उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई, जिसमें कांग्रेस से राहुल गांधी और मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, सीपीएम से सीताराम येचुरी, एनसीपी से तारिक अनवर को निमंत्रण भेजा गया था। बी आर अंबेडकर के परपोते प्रकाश अंबेडकर को भी बुलाया गया है और महाराष्ट्र के किसान नेता राजू शेट्टी को भी, जिनकी संस्था स्वाभिमानी शेतकारी संगठन का संबंध एनडीए से आजकल ठीक नहीं चल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री की संस्था को जमीन देने के लिए DDA ने बदले नियम

0

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल की एनजीओ को जमीन देने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपने ही विभाग की आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया जमीन देने के लिए नियमों में फेरबदल कर डाले। एनजीओ का नाम वैश अग्रवाल एजूकेशन सोसाइटी है जो गोयल के एक बेहद करीबी की है। सितंबर 2014 में राज्यसभा सांसद बनाने के बाद गोयल इस एनजीओ के उपाध्यक्ष बने और उनके बेटे सिद्धार्थ व बेटी विद्युन इस एनजीओ की सदस्य बनीं। एनजीओ ने ट्वॉय बैंक खोलने के लिए DDA से जमीन आबंटित करने के लिए आवेदन किया था

एनजीओ के जमीन आबंटित करने के आवेदन को पहले तो DDA ख़ारिज करता रहा लेकिन बाद में अपने नियमों में फेरबदल कर जमीन आबंटित कर दिया। इससे पहले इस जमीन को मंदिर के निर्माण के लिए दिए जाने का प्रस्ताव था, मंदिर के लिए 2003 में आवेदन किया गया था, लेकिन जांच की चलते इसपर स्टे लग गया था। गोयल की एनजीओ को यह जमीन 1 सितंबर 2016 में 1.77 करोड़ रुपए में आवंटित की गई।

 

अब तक 100 वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की वापसी

0

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा निलंबन के बाद एक बार फिर खाकी वर्दी में दिखाई देंगे। उन्हें फर्जी एनकाउंटर के एक मामले में सस्पेंड किया गया था। अब उन्हें मुंबई पुलिस में वापस ले लिया गया है। वापसी के पश्चात उनकी तैनाती डीजी दफ्तर में हुई है।

प्रदीप शर्मा ने अपने हाथों से 100 से ज्यादा लोगों का एनकाउंटर किया है जबकि 312 एनकाउंटर ऑपरेशनों का हिस्सा रहे हैं। उन पर आरोप लगे थे कि वह दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के इशारे पर एनकाउंटर करते हैं।

नंबवर 2006 के एक एनकाउंटर मामले में जांच के बाद पूरी तरह से फर्जी पाए जाने पर प्रदीप शर्मा सहित मुंबई पुलिस के 13 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।