Home Blog Page 1111

तिब्बत में ब्लड बैंक शिफ्ट कर युद्ध की तयारी कर रहा चीन

0

डोकलाम गतिरोध पर चीन के सरकारी अखबार ने युद्ध की चेतावनी देते हुए लिखा है कि डोकलाम को लेकर चीन ने युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। अखबार में छपी खबर के अनुसार चीन ने ब्लड बैंकों को तिब्बत के मिलिट्री इलाकों में स्थापित किया जा रहा है।

अखबार के मुताबिक चीन के अलग-अलग इलाकों के अस्पतालों में खून के इस्तेमाल में कमी की जा रही है साथ ही युद्ध की स्थिति में खून की सप्लाई को देखते हुए स्थानीय सरकार ब्लड डोनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है।
ग्लोबल टाइम्स से चीन की सोशल साइंस अकादमी के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्ट्रेटेजी की डायरेक्टर ये हेलिन ने कहा कि चीन को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि भारतीय सेना पीछे नहीं हट रही।

भारत की कामयाबी, US ने हिजबुल मुजाहिदीन को घोषित किया अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन

0
President Donald Trump and Indian Prime Minister Narendra Modi shake hands after making statements in the Rose Garden of the White House in Washington, Monday, June 26, 2017. (AP Photo/Susan Walsh)

आतंकवाद के खिलाफ भारत को एक और कामयाबी हासिल हुई है। लगभग दो महीने पहले अमेरिका ने हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित किया था। अब कश्मीर घाटी में दहशतगर्दी फैलाने वाले पाकिस्तान के कुख्यात आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।

अमेरिका के राजकोष विभाग की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि उसने पाकिस्तान स्थित इस आतंकवादी संगठन को बैन कर दिया है।

अमेरिका का यह फैसला आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को बेनकाब करने की भारत की कोशिशों के लिए बड़ी कामयाबी और पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं।

‘लव जिहाद’ की असलियत आएगी सामने, NIA करेगी जाँच

0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला देते हुए एनआईए को केरल के लव जेहाद के मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं। सर्वोच्च न्यायालय की दो जजों की बेंच ने इस जांच को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज आर वी रवींद्रन की देख रेख में करने को कहा है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले केरल हाई कोर्ट ने शफीन कगन नाम के एक मुस्लिम युवक की हदिया नाम की एक हिंदू लड़की से शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन बताकर शादी को निरस्त कर दिया था। शफीन ने हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

शफीन की तरफ से दलील दे रहे सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि राज्य की क्राइम ब्रांच ने अब तक अपनी जांच पूरी नहीं की है। इसकी जांच पूरी हो जाने के बाद ही एनआईए को सौंपी जानी चाहिए। लेकिन जस्टिस खेहर ने मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए सिब्बल की इस दलील को खारिज कर दिया।

एडिशनल सोलिसिटर जनरल ने एनआईए की ओर से अपनी दलील में कहा कि केरल में धर्म परिवर्तन का यह अकेला मामला नहीं है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि दो और मामलों में उसके सामने जबरन धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है। एनआईए ने इन धर्म परिवर्तनों को मुस्लिम कट्टरवादी संगठन सिमी की सोची समझी साजिश होने की सम्भावना भी जतायी।

कोहली की कप्तानी का मुरीद हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

0

हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया ने तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला में जिस प्रकार श्रीलंका को पटखनी देते हुए क्लीन स्विप किया उससे आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल हसी विराट कोहली की कप्तानी के मुरीद हो गए हैं। हसी ने विराट कोहली के कप्तानी की तुलना पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग से की है।

हसी का मानना है कि कोहली का एग्रेशन पोटिंग की तरह है। उन्होंने कहा, कोहली प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैं उनकी कप्तानी के तरीके को पसंद करता हूं। मैच जीतने के बाद कोहली का एग्रेशन मुझे अच्छा लगता है। कोहली ने ट्रेनिंग के दौरान काफी मेहनत की है। मैं पोटिंग और विराट कोहली में कई समानताऐं देखता हूं।

हसी ने कहा, मुझे यकीन है कि श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में हराने के बाद भारत का आत्मविश्वास बढ़ गया है। इसके साथ ही भारत दूसरे फोर्मेट में भी दमदार प्रदर्शन करने में सक्षम है। बता दें कि टीम इंडिया को श्रीलंका के साथ वन डे मैचों की श्रृंखला भी खेलनी है।

आतंकवादियों को धन मुहैया करानेवाले 7 हुर्रियत नेता गिरफ्तार

0

राष्ट्रीय जांच सुरक्षा एजेंसी ने टेरर फंडिंग मामलों में 7 अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया है। जांच में जुटी एनआईए ने हुर्रियत नेताओं पर अपना शिकंजा लगातार बनाया हुआ है। एजेंसी ने अब तक जम्मू और कश्मीर के 12 इलाकों पर छापेमारी की है, जिसमें श्रीनगर, बारामुला और हंदवाड़ा जैसे इलाके भी शामिल हैं।

एनआईए आलगावादी नेता अल्ताफ शाह, मेहराजुद्दीन कलवाल, पीर सैफुला और एन खान से पूछताछ पूरी करने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि उसने अलगाववादी नेताओं से पूछताछ पूरी कर ली है।

आतंकियों को फंडिंग मामले में गिरफ्तार हुए अलगाववादी नेता शब्बीर शाह अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की रिमांड और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में आवेदन दिया था। ईडी वकील के आवेदन पर सुनवाई करते हुए दिल्ली कोर्ट ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की रिमांड भी बढ़ाई थी। ईडी के वकील ने शब्बीर शाह से पूछा था कि क्या आप भारत माता की जय बोल सकते हैं? तब कोर्ट ने ईडी के वकील से कहा कि अदालत की कार्यवाही को टीवी चैनल की बहस ना बनाया जाए।

बता दें कि इस आरोप में कई गिरफ्तारियां हुईं हैं, जिनमें श्रीनगर से प्रॉपर्टी डीलर की गिरफ्तारी अहम है। जिसका संबंध हवाला लेन-देन से है।

चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पत्थरबाजी, जान बचाकर भागे चीनी

0

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख के पश्चिम सेक्टर में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सैनिकों ने नाकाम करते हुए चीनी सैनिकों को उनकी सीमा में वापस खदेड़ दिया। इस दौरान चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प और फिर पत्थरबाजी भी हुई।

सूत्रों के अनुसार जब चीनी सैनिक घुसपैठ में नाकाम हो गए तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने भी पत्थरबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया हाालंकि दोनों ओर से 2-2 सैनिकों के घायल होने की भी खबर है। दोनों ओर से यह टकराव करीब आधे घंटे तक चलता रहा।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि चीनी सेना पीपुल लिबरेशन आर्मी के सैनिक फिंगर फोर और फिंगर 5 में मंगलवार (15 अगस्त) को सुबह 6 से 9 के बीच भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों ही जगह भारतीय सैनिकों ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। चीनी सैनिक फिंगर फोर इलाके में घुसने में सफल हो गए तो सैनिकों ने उन्हें वापस उनकी सीमा में भगा दिया।

बता दें कि इस इलाके पर भारत और चीन अपना-अपना दावा करते हैं। साल 1990 के आखिरी में बातचीत के दौरान जब भारत ने इस इलाके पर दावा किया था तो चीनी सेना ने यहां सड़क बना कर इसे अक्साई चीन का हिस्सा बता दिया था। इस क्षेत्र में एक विशाल झील है जो भारत के लद्दाख से शुरू होकर तिब्बत तक फैली है। इस झील का 45 किलोमीटर का हिस्सा भारत में हैं जबकि 90 किलोमीटर का हिस्सा चीन में। फिलहाल इस इलाके में अमेरिका से खरीदी गई स्पीड बोड के साथ भारतीय जवान निगरानी करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर दारुल उलूम ने मुख्य इमारत पर फहराया तिरंगा

0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान की वीडियोग्राफी के आदेश के बाद दारुल उलूम ने १० साल बाद अपनी संस्था की मुख्य इमारत के मुख्य गेट पर तिरंगा फहराया। हालांकि इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस पर संस्था के छात्रावास में कार्यक्रमों का आयोजन होता था लेकिन इस बार दारुल उलूम के मुख्य गेट पर तिरंगा फहराकर आलोचकों को सीधा जवाब दिया गया।
संस्था की दारुल हदीस में इस बार उस्तादों के साथ शिरकत करने वाले मोहतमिम मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि हिंदुस्तान की आज़ादी में देश के लाखों मुसलमानों के योगदान को नज़र अंदाज़ नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज मुल्क को तोड़ने वाली ताकतें मुसलमानों को शक की नज़रों से देख रही हैं और उनपर तरह-तरह की तोहमतें लगाई जा रही है लेकिन इन सबसे आज़ादी में दिए योगदान को कम नहीं किया जा सकता।
वरिष्ठ उस्ताद ओर जमीयत उलेमा हिन्द के सदर मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि आजादी की लड़ाई 1857 से बाकायदा लड़ी गई। जबकि उलेमा ने इस लड़ाई को ओर सौ साल पहले ही शुरू कर दिया था। मदनी ने कहा कि बापू को महात्मा का खिताब देवबंद से ही मिला था। और शेखुल हिन्द मौलाना महमूद उल हसन ने महात्मा गांधी को देश का भरमण करा सारे हिंदुस्तान के हिन्दू मुस्लिम को साथ जोड़ा था । अन्य वक्ताओं ने मुल्क को फिरकापरस्ती से बचाने के लिए एक मंच पर आने का आह्वान किया।

एयरटेल के धमाकेदार आॅफर से रिलायंस Jio को जोरदार झटका

0

दूरसंचार उद्योग में एक अलग मुकाम हासिल करने वाली फेमस कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो आॅफर को मात देने के लिए एक नया अनलिमिटेड आॅफर पेश किया है। पूर्वोतर राज्य के सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए इस नए आॅफर के तहत 419 रूपए के रिचार्ज 84 दिनों तक हर रोज 2 GB डेटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉल सुविधा देने की पेशकश की है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल यूजर्स को ये आॅफर केवल 3G या 2G की स्पीड से ही प्राप्त होगी। कंपनी एयरटेल इस नए आफर के तहत अपने कितने नए ग्राहकों को जोड़ पाती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि एयरटेल इस नए ऑफर से कितने नए ग्राहकों को जोड़ती है।
उधर रिलायंस कम्युनिकेशन ने भी अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए मानसून आॅफर लांच कर दिया है। जिसमें डेटा के साथ

कश्मीर की समस्या को जादू की झप्पी से सुलझाएंगे पीएम मोदी

0

स्वतंत्रता दिवस की ७१वीं वर्षगाँठ पर देश को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर की समस्या को प्यार से सुलझाने की बात कही। स्वाधीनता दिवस के मौके पर लाल किलेे पर तिरंगा फहराते हुए पीएम मोदी ने पाक और चीन को अपना कड़ा संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या ना गाली से और ना ही गोली से सुलझेगी वरन प्यार से बल्कि गले लगाने से ही सुलझेगी। मोदी ने कहा कि जहां तक आतंकवाद की बात है उससे समझौते का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। आतंकियों को कड़ा से कड़ा जवाब दिया जाएगा। हमारे देश की सेनाओं सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों ने हर मौके पर अपने देश की शान के लिए पूरी ईमानदारी से अपना करिश्मा दिखाया है। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने में पीछे नहीं रहे। आतंकवाद से लेकर घुसपैठियों तक का सफाया किया। जब हमारे देश की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया तब दुनिया को हमारी ताकत का पता चला।
पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताई। उन्होंने चीन और पाकिस्तान को अपरोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा हमारी पहली ड्यूटी है। देश के दुश्मनों के हौसले पस्त करना भारत अच्छी तरह से जानता है। चाहे समंदर हो या सीमा, साइबर हो या अतंरिक्ष, हर जगह भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में भलीभांति सक्षम है।
गोरखपुर के मेडिकल कालेज में हुई त्रासदी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों एक अस्पताल में मासूम बच्चों की मौतें हुई। मैं अपने देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि संकट के समय हमारी पूर्ण संवेदनाएं आपके साथ होगी और जनसुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि देश में ना ही कोई छोटा है ना ही बड़ा। 125 करोड़ देशवासियों में हर कोई बराबर है। यही हमारे देश की असली पहचान है।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार विदेशी धरती पर किया क्लीन स्वीप

0

श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पारी और 171 रनों से मात देकर टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में श्री लंका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। इसी के साथ ही भारत ने 85 साल के इतिहास में विदेशी सरजमीं पर 2 से ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार व्हाइटवाश किया है।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 85 सालों के इतिहास में विराट कोहली पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली बार विदेश में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से वाइटवॉश किया है।

इस तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया के पहली पारी में बनाए गए 487 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 135 रन पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम को टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 181 रन पर समेट कर पारी और 171 रन से जीत हासिल कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शिखर धवन (119) और हार्दिक पंड्या (108) की बड़ी पारियों की मदद से 487 रन बनाए थे। दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला ने 41 और दिनेश चांडीमल ने 36 रन बनाये।

भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में विदेशी धरती पर अब तक १३ टेस्ट मैच खेल चुकी है जिसमें से उसे 7 में जीत हासिल हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी भारत ने विदेश में खेले 30 मैचों में से 6 मैच जीते थे जबकि विराट कोहली ने विदेशी धरती पर अपने करियर के 12वें मैच में ही धोनी की बराबरी कर ली। विदेश में सबसे ज्यादा मैच जीतने का भारतीय रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम पर है, जिनकी कप्तानी में भारत ने 11 मैच जीते थे।