Home Blog Page 1021

शिवसेना को बड़ा झटका, 26 कॉर्पोरटर्स समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफ़ा

0

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जारी है. परन्तु राजनीतिक दलों के नेताओं में नाराज़गी अभी भी बनी हुई है. अपनी ही पार्टी के नेताओं को मनाने में पार्टियां जूझ रही हैं. इस बीच ख़बर है कि शिवसेना के 26 कॉर्पोरटरों ने आज इस्तीफ़ा दे दिया है. इन 26 कॉर्पोरटरर्स के साथ 300 से अधिक कार्यकर्ता भी हैं जिन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है.

इस्तीफा देने का कारण टिकट बँटवारे में अनदेखी को बताया जा रहा है. इन नेताओं ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया. आपको बता दें कि शिवसेना और भाजपा गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं.

अमेरिका में ये चीज़ बन गयी है जानलेवा, मृत्यु का आँकड़ा नहीं ले रहा थमने का नाम

0
e- cigarette

नित नयी चीज़ें लोगों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है इससे होने वाले नुक़सान के बारे में विचार किए बिना कभी फ़ैशन तो कभी आसपास की देखादेखी में युवा अक्सर ऐसी चीज़ों के सम्पर्क में आते हैं। कुछ इसी तरह ई-सिगरेट युवाओं में तेज़ी से अपनी पैठ बना रही है। कई युवा तो बस ई-सिगरेट को जानने के लिए तो कई अन्य अपने दोस्तों को देखकर उनका अनुसरण करते हुए इसके शिकार बन रहे हैं। बता दे की स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों की वजह से भारत में तो इसे पहले ही पूरी तरह से बैन किया जा चुका है।

ख़बरों के अनुसार ई-सिगरेट पीने की वजह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को झेल रहे मरीज़ो में 70 फ़ीसदी पुरुष तो 80 फ़ीसदी महिलाएं शामिल हैं। और सबसे डराने वाली बात यह है कि इनकी उम्र 35 वर्ष से भी कम है। ई-सिगरेट आज दुनिया के लिए गंभीर समस्या का रूप ले चुकी है। क्योंकि किसी भी देश के लिए उसकी युवा शक्ति बहुत महत्व रखती है। और यह युवा शक्ति को ही खोखला कर रही है। भारत में इसके गंभीर परिणामों को समझकर ही इसे बैन किया है, लेकिन ऑनलाइन विदेश से अवैध रूप से इसकी बिक्री जारी है।

बता दें कि ‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन’ के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा, ‘दुर्भाग्य से इस बीमारी को अमेरिकी लोगों ख़ासकर युवाओं पर पड़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी ख़तरों के बढ़ने के लिहाज़ से देखें तो यह एक भयावह समस्या का महज़ एक छोटा सा हिस्सा हो सकता है। एजेंसी के अनुसार पुराने मरीजों में भी फिर से बीमारी के लक्षण नज़र आ रहे हैं। अमेरिका में ई-सिगरेट के इस्तेमाल से फेफड़ों पर पड़े बुरे असर की वजह से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। और इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के शिकार लोगों की संख्या भी लगातार तेज़ी से बढ़ती जा रही है। अमेरिका में भी कुछ राज्यों में ई-सिगरेट पर बैन लगा दिया गया है।

पाकिस्तान को नहीं भारत को मानती हैं अपना देश ये महिला, नागरिकता पाने के लिए किया..

0
zubaida begam, javed

कहते हैं सच्चे मन से कोशिश करो तो सफलता ज़रूर मिलती है इस बात की जीती जागती मिसाल हैं ज़ुबैदा बेगम लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लगातार 34 साल की भागदौड़ अब जाकर सुखद परिणाम लेकर आई है। पाकिस्तान में जन्मी ज़ुबैदा बेगम आज से 34 साल पहले यानी 21 जून 1984 को मुज़फ्फ़रनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रहमत नगर के रहने वाले जावेद की दुल्हन बन कर भारत आईं तो उन्होंने शायद सपने में भी सोचा नहीं था कि उन्हें भारत की नागरिक बनने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ेगा।

हालांकि, उनका वीज़ा हर बार कुछ सालों के लिए बढ़ाया जाता रहा। पर उन्होंने मन में ठान लिया था कि जब वो भारत में दुल्हन बन कर आई हैं, तो अब यही उनका देश है और वह इस देश की नागरिक बनकर ही रहेंगी। और इसके लिए चाहें कितना भी संघर्ष क्यों ना करना पड़े। इसके लिए उन्होंने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बहुत भागदौड़ की और अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ज़ुबैदा बेगम बहुत ख़ुश हैं। पूरे परिवार के साथ इस ख़ुशी को मना रही हैं और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा कर रही हैं कि लम्बे संघर्ष का उन्हें सुखद परिणाम देखने को मिला है।

ज़ुबैदा बेगम की इस ख़ुशी में शामिल होने और उन्हें बधाई देने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। बता दें कि अब मुज़फ्फ़रपुर की ज़ुबेदा बेगम को एक आम भारतीय नागरिक की तरह सभी अधिकार प्राप्त होंगे। उनका आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बन सकेगा। साथ ही वह भारत के आम नागरिक की तरह ही भारत की सरकार चुनने के लिए मतदान कर सकती हैं।

सलमान का शो बिग बॉस हुआ विवादों का शिकार, शो में दिखा आपत्तिजनक…

0
Bigg boss

बता दें कि पॉपुलर रियलिटी शो बिग-बॉस का तेरहवाँ भाग अब कलर्स टीवी पर शुरू हो चुका है। हमेशा की तरह इस बार भी इसका भव्य आग़ाज़ हुआ। जैसा कि बिग-बॉस के हर सीज़न में होता है, कि कोई ना कोई विवाद इस शो के साथ जुड़ ही जाता है। इस बार भी इस शो के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। देखा जाए तो पिछली बार के जितने भी सीज़न थे उन सब से ज़्यादा इस बार के बिग-बॉस में चीजें बदली गई हैं।

इस बार का सीज़न पहले 1 महीने में fast-forward चलेगा। जिसके बाद लगभग आधे घरवाले निकाल दिए जाएंगे। साथ ही जो सबसे बड़ा और सबसे विवादित बदलाव किया गया है। और जिसके कारण इस शो को बंद करने की बात की जा रही है, वह है बिग-बॉस के घर में इस बार लड़कियां लड़कों के साथ बेड शेयर करेंगी। अनजान लोगों को बेड पार्टनर्स बनाए जाने के कारण इस पर ट्विटर वार शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया में बहुत से लोग लव जिहाद फैलाता बिग-बॉस #बायकाट_बिग बॉस और अनसब्सक्राइब कलर्स टीवी जैसे हैशटैग को ट्रेंड करा रहे थे। कई लोगों का कहना है कि इस शो की वजह से भारतीय संस्कृति ख़तरे में है। बिग-बॉस के विरोध में ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से रियलिटी शो बिग-बॉस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। कैट का कहना है कि टीआरपी और मुनाफ़े के लालच में हमारे देश के पुराने पारंपरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिग-बॉस रियलिटी शो के ज़रिए अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

NRC पर आया बांग्लादेश के विदेश सचिव का बड़ा बयान, कहा “यह भारत का..

0
शहीद उल हक़

बांग्लादेश के विदेश सचिव शहीद उल हक़ ने जानकारी दी है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान जब एनआरसी का मुद्दा उठाया था तो भारत की तरह से उनको एनआरसी की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। बांग्लादेश ने कहा कि वैसे तो भारत का कहना है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण देश का आंतरिक मामला है। लेकिन असम में हो रहे घटनाक्रम पर बांग्लादेश अपनी पूरी नज़र जमाए है।

बांग्लादेश के विदेश सचिव शहिदुल हक़ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमें बताया गया है कि यह भारत का आंतरिक मुद्दा है। हमारा संबंध अभी अपनी सर्वोच्च ऊंचाई पर है लेकिन साथ ही हम अपनी आंखें खुली रखे हैं।’ इसके साथ ही भारत और बांग्लादेश ने अपने संबंधों को विस्तार देते हुए 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। और साथ ही एलपीजी निर्यात से संबंधित तीन परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया। जिनमें से एक परियोजना बांग्लादेश से एलपीजी के आयात से भी संबंधित है। और इस आयातित एलपीजी के भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में वितरण की योजना है।

बता दें कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना से वार्ता के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, ‘आज की वार्ता भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को और भी मजबूत करेगी।’ उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी से भी मुलाक़ात की। और जब  प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की तो वो प्रियंका गांधी को गले लगाकर मिलीं।

ग़ाज़ीपुर: श्री आदर्श रामलीला समिति ने किया शानदार आयोजन

0

अति प्राचीन श्री आदर्श रामलीला समिति मतसा के तत्वावधान में लीला के 6 अक्टूबर दिन रविवार सायं 9 बजे स्थानीय मैदान में बालि सुग्रीव- लड़ाई, बालिवध सीता हनुमान मिलन, लंका दहन लीला का मंचन पूरी भव्यता के साथ किया गया। मंचन में दर्शाया गया कि सीता की खोज करते हुए श्रीराम ऋष्यमूक पर्वत पहुंचकर हनुमान के साथ बानरराज सुग्रीव से मित्रता करते है और सुग्रीव से बालि द्वारा सताये जाने के सम्बन्ध में सुनते है और वे बालि से युद्ध करने के लिए भेजते है।

सुग्रीव श्रीराम के आज्ञा पर बालि के पास जाकर युद्ध के लिए ललकारते हुए युद्ध करने पर बालि को विवश कर देता हैं। और दोनो भाईयो में युद्ध शुरू हो जाता है। युद्ध के दौरान बालि सुग्रीव को बुरी तरह मार कर घायल कर देता है। मार खाकर सुग्रीव श्रीराम के पास आते है उसकी दशा देखकर श्रीराम ने उसकी पहचान के लिए माला देकर पुनः भेजते है। सुग्रीव बालि के पास जाकर युद्ध के लिए फिर ललकारता है।

उसकी ललकार सुनकर बालि ने कहा कायर तूँ फिर आ गया अब मै तुम्हे छोड़ूगा नही। वह सुग्रीव को जमीन पर पटक का पीटता है। श्रीराम ने सोचा कि बालि बहुत ही बलशाली है अतः एक वट वृक्ष के पीछे से श्रीराम बालि कोे तीर से मार देते है। बालि बेहोशी हालत में जमीन पर गिर जाता है। इतने में श्रीराम उसके सामने आते है बालि ने उन्हे देखकर कहा कि मै बैरी सुग्रीव पिआरा कारन कवन नाथ माहि मारा। धर्म हेतु अवतरेऊ गोसाई मारहि मोहि ब्याध की नाई। हे नाथ मेरी लड़ाई सुग्रीव से थी, आपका मै क्या बिगाड़ा था जो बीच में आकर एक बहेलियो की तरह पेड़ का सहारा लेकर आपने हमें मारा। श्रीराम ने कहा कि अनुज वधु भगिनी सुत नारी, सुन सठ ए सम कन्या चारी। इनहि कुदृष्टि विलोकहि जोई ताहि बधे कछु पाप ना होई।

जिसका कर्म गंदा हो उसका वध करने पर पाप नही होता है। अन्त में श्रीराम से बालि कहता है कि मेरा बेटा अंगद है इसको अपने शरण में ले लिजीये इतना कहने के बाद श्रीराम के चरणों में अपने शरीर को वह त्याग देता है। बालि के मरने के बाद किष्किन्धा का राज्य श्रीराम ने लक्ष्मण को भेजकर सुग्रीव को सौप देते है। सुग्रीव किष्किन्धा के राजपाट को सम्हालने लगा। कुछ समय बीतने पर किष्किधा नरेश सुग्रीव वानरी सेना की सभा राज दरवार में बुलाते है और श्रीराम का कार्य करने के लिए जामवंत अंगद नील, नल आदि वानरो की सेना को इकट्ठा करके एवं हनुमान से सीता की खोज के लिए सभी दिशाओं में भेज देते है। वानरी सेना चारो दिशाओ में जाती है।

हनुमान हवा के वेग से आकाश मार्ग से उडते हुए भारी समुद्र को पार करते हुए लंका पहुचकर रावण के दरवार में आते है। रावण द्वारा श्री हनुमान के पूंछ में तेल डालकर आग लगा दी जाती है। हनुमान जी अपने पुछ में आग लगा देखकर कूद- कूद कर सोने की लंका को जला कर राख कर देते है। इसके बाद अपने पुछ की आग समुद्र में जाकर बुझाकर माता सीता के पास जाकर उनसे मिलते है तथा उन्हे श्रीराम के आने की सूचना बताते है और सीता जी से निशानी स्वरूप चूड़ामणि लेकर श्रीराम के दरबार में उपस्थित होते है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष डा0 श्यामनारायण राय, रामनगीना राय, जितेंद्र नाथ राय, भूपेश राय,बृजेश जायसवाल, अशोक यादव, जितेंद्र गोंड, नन्द कुमार राय, सुनील गुप्ता, रामजी शर्मा, रमेश जायसवाल, विजय प्रकाश राय, कृष्णानंद राय, सत्येंद्र नाथ राय रहे मंच का संचालन विपिन राय ने किया ।

गांधी जी की एक लड़की के साथ फ़ेक तस्वीर लगातार हो रही है वायरल, इस तस्वीर का ये है सच..

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें गांधी जी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक तरीक़े से दिखाया गया है। जब एक न्यूज़ चैनल ऑल्ट न्यूज़ ने इस तस्वीर की जांच पड़ताल करनी शुरू की तो उसे इस तस्वीर की रिवर्स इमेज मिल गई। जिससे यह बात पूरी तरह से साफ हो गयी कि गांधी जी की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

बता दें कि गांधी जी की फोटो को फोटोशॉप की मदद से एक लड़की की फोटो के साथ जोड़ा गया था। जबकि असली फोटो में गांधी जी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ बैठकर कुछ चर्चा करते दिख रहे हैं। यह दुर्लभ तस्वीर एसोसिएटेड प्रेस के अभिलेखागार में मौजूद है। जिसमें लिखा हुआ है कि “6 जुलाई, 1946 को मुंबई, भारत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान लिया गया था।”
Gandhi Nehru
बता दें कि ऑल्टन्यूज़ ने अपनी जांच पड़ताल में यह भी ख़ुलासा किया कि गांधीजी की यह फोटोशॉप की गई तस्वीर अभी से नहीं बल्कि कई सालों से सोशल मीडिया में लगातार शेयर होती आ रही है। बता दें कि 2013 में यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो के लिए भी गांधीजी की इस फोटोशॉप तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। और साथ ही 2012 में गांधीजी के जीवन के बारे में लिखे गए एक ब्लॉग में भी इसी तस्वीर का प्रयोग किया गया था।

आदित्य ठाकरे अधिकारी पर हो गए नाराज़, कह दी इतनी बड़ी बात..

0

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहले तो आरे कॉलोनी के पेड़ों को काटने पर 30 सितंबर तक की रोक लगा दी थी। लेकिन फिर बाद में पेड़ ना काटने की याचिका को ख़ारिज कर दिया था। जिसके बाद आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का काम फिर से आरंभ हो गया था। जिसका आम जनता, पर्यावरणविद्, शिवसैनिकों और कई सिलेब्रिटीज़ ने कड़ा विरोध किया था.

बता दें कि शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने आरे कॉलोनी में मेट्रो शेड के लिए पेड़ों को काटने का विरोध कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए उन्हें हिरासत में लिए जाने और उनको गिरफ़्तार किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि आरे में पेड़ काटने वाले अधिकारियों को सत्ता में आते ही पीओके भेज देंगें। उल्लेखनीय है कि संबंधित इलाक़े में धारा 144 लागू कर दी गई थी। और विरोध प्रदर्शन कर रहे लगभग 100 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिनमें शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल थीं।

ग़ौरतलब है कि इस मामले पर लोग ग़ुस्से में हैं। और लगातार ट्वीट करके महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार और ब्रह्नमुम्बई महानगरपालिका की निंदा की जा रही है। बता दें कि आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया है कि वह महानगर पुलिस से प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज न करने को कहें। ग़ौरतलब है कि बांबे हाईकोर्ट ने पेड़ काटने के ख़िलाफ़ दायर सभी चारों याचिकायें इस आधार पर ख़ारिज की थीं, कि कॉलोनी के पेड़ों को काटने का मामला सुप्रीम कोर्ट और NGT में लंबित है।

रावण का ये रूप आपने अब तक नहीं जाना तो जानिए इस दशहरे में

0
पूर्व पीठिका- दशानन

दशहरा क़रीब ही है और ऐसे में हमारे मन में राम के साथ-साथ राव’ण का नाम भी कौं’धता है। राम को लेकर जाने कितनी ही बातें कहीं गयीं हैं और उनके म’र्यादा पुरुषोत्तम रूप का बखान भी हमने सुना है, पढ़ा है लेकिन रामायण के कई किरदारों के बारे में हम सिर्फ़ उतना ही जानते हैं जितना रामायण या रामचरितमानस में उल्लेखित है। ऐसे कई किरदार हैं जिनके बारे में हम पूरी तरह से नहीं जानते, जैसे बाली, सुग्रीव यहाँ तक कि हनुमान के बारे में भी कई अलग-अलग बातें पढ़ने मिलती हैं।

‘आप’ ने वंशराज दुबे और नीलम यादव को दी बड़ी ज़िम्मेदारी..

0

लखनऊ: आम आदमी पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश में समिति का गठन कर दिया है. पार्टी ने चार प्रवक्ता बनाये हैं जिसमें तरुनिमा श्रीवास्तव, वैभव जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह और सीएम् चौहान का नाम शामिल है. इसके साथ ही पार्टी ने अपनी छात्र इकाई CYSS के अध्यक्षों का नाम भी जारी कर दिया है. पार्टी ने ये ज़िम्मेदारी वंशराज दुबे को दी है. दुबे के साथ CYSS की महिला छात्र इकाई की अध्यक्षा नीलम यादव को बनाया गया है.

वंशराज दुबे को एक बार फिर छात्र इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद हमने उनसे फ़ोन पर बात की. दुबे ने कहा कि वो पार्टी के कार्यकर्ता हैं और वो पार्टी को मज़बूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं.उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का आभार प्रकट किया. उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह के आशीर्वाद से वो पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं.दुबे कहते हैं कि राजनीति यूँ तो मुश्किल काम है लेकिन जब पार्टी अच्छा माहौल देती है तो काम करने में मज़ा आता है.

दुबे को भरोसा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने दिल्ली सरकार के कामों का ज़िक्र करते हुए कहा कि देश में कई सरकारें हैं लेकिन जो काम अरविन्द केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में कर दिया है वो कोई भी सरकार करने में नाकाम है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल है जबकि केजरीवाल की दिल्ली राज्य सरकार ज़बरदस्त काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी से लोग उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी जुड़ेंगे.