रेप वीडिओज़ के ज़रिए चिन्मयानन्द से वसूली जा रही है मोटी रक़म

0
439

छात्रा से रेप के केस में जेल में बंद पूर्व बीजेपी नेता चिन्मयानंद की अय्याशियों के वीडियोज़ 2019 की अप्रैल से ही बनने शुरू हो चुके थे। जिनमें से कुछ वीडियोज़ चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने वाले संजय के हाथ लग भी गए थे। और संजय ने उन वीडियोज़ के बारे में अपने चचेरे भाई विक्रम सिंह को बता दिया था। लेकिन विक्रम सिंह को संजय की बातों पर भरोसा नहीं हुआ।

इस पर संजय ने विक्रम को विश्वास में लेकर अपने मोबाइल में चिन्मयानंद के अय्याशी के वीडियोज़ दिखा दिए। इन वीडियो के ज़रिए संजय और विक्रम ने चिन्मयानंद से मोटी रकम वसूल करने की प्लानिंग की थी। लेकिन, विक्रम सिंह यह बात अपने तक नहीं रख सका। और विक्रम के ज़रिए यह बात गांव में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार और एक नेताजी तक पहुंच गई। और फिर शुरू हुआ एक बड़ा खेल, और यह खेल खेलने के लिए नेताजी ने इन वीडियोज़ को हासिल करने के लिए अपनी कोशिशें शुरू कर दीं। इस बात की चर्चा नेता जी ने अपने कैडर के कुछ लोगों के साथ भी की थीं।

इसके बाद एक और रिश्तेदार जो कि नेता थे उनको भी पता चला तो अब दोनों नेता इस वीडियो को हासिल करने के लिए जोड़-तोड़ करने लगे। ख़बरों की मानें तो विक्रम को ज़रिया बनाकर संजय से वीडियो ख़रीदने की कोशिश की गई। और इसके लिए उसे कितनी भी बड़ी रकम देने को तैयार हो गए थे। लेकिन संजय लालच में आ गया उसे लगा कि अगर वह ख़ुद ही वीडियो भेजेगा तो उसे पैसों का बंटवारा नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उसे अपने चचेरे भाई विक्रम पर भी भरोसा नहीं था। और इसी लालच की वजह से उसे जेल जाना पड़ा।