शिवसेना ने अडवाणी का नाम लेकर पूछा,’NDA का कन्वीनर हैं कौन?’

0
417

मुंबई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आज एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले के NDA और अब के NDA में बहुत फ़र्क आ चुका है. उन्होंने पूछा कि NDA का कन्वीनर कौन है आज? अडवाणी जी जोकि इसके संस्थापक हैं वो बाहर हैं या एक्टिव नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा.

आपको बता दें कि इस तरह की ख़बर आ रही है कि एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना में सहमति बन गई है. तीनों दल जल्द ही राज्यपाल से मुलाक़ात कर सकते हैं. इस बात पर भी सहमति बन गई है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा.