Home Blog Page 866

कोरोनावायरस के चलते आई एक और बुरी खबर, जेडीएस नेता अप्पाजी गौड़ का हुआ…

0

कोरोना वायरस संक्रमण तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। देश के बड़े बड़े नेता और मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कर्नाटक के शिवमोगा में बीती रात एक जेडीएस नेता का निधन हो गया। शिवमोगा जिले के भद्रावती से पूर्व विधायक, अप्पाजी गौड़ की 67 की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, उन्हें सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 2013 विधानसभा चुनाव गौड़ा ने जीता था, उस वक़्त कांग्रेस द्वारा सी एम इब्राहिम को मैदान में उतारा गया था। बाद में संगमेश द्वारा गौड़ा के खिलाफ 2018 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा गया और उसे हराया भी गया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब BCCI में निकला कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल टीम के…

0

जैसे के कोरोनावायरस की रफ्तार दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। वैसे ही लोगों के मन से इसका डर ख़तम होता जा रहा है। जिसके कारण लोग अब सीरियस नहीं रहे। इसी कारण संकट अब दुगनी तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। बता दें कि जहां यूएई पिछले सप्ताह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 2 खिलाड़ियों समेत 13 सदस्यों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया थे। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की मेडिकल टीम के एक सदस्य को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। जिसके चलते अब ये संख्या 14 हो गई है।

धरती की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है Asteroid, egypt के पिरामिड…

0

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है इसका संक्रमण रोज़ बढ़ता जा रहा है। वहीं इसी बीच खबर है कि सितंबर के पहले ही सप्ताह में कुछ क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर आने से चर्चा में हैं। वैसे तो पृथ्वी (Earth) के पास से क्षुद्रग्रहों (Asteroid) के गुजरने पर सभी की इस पर नजर रहती है। वहीं हर महीने कुछ क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से गुजरते ही रहते हैं। इन क्षुद्रग्रहों पर नासा के साथ साथ दुनिया भर के खगोलविदों की नज़र बानी हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक मिस्र (Egypt) के पिरामिड (Pyramid)के आकार से भी बहुत बड़ा है।

इस एक्टर का पोस्टर लगाते वक़्त 3 लोगों की मौत, डायरेक्टर बोनी कपूर ने कहा…

0

तेलगू फ़िल्म के सुपर स्टार पवन कल्याण दो सितंबर को उनका जन्म हुआ और इसी खुशी में पवन कल्याण अपना जन्मदिन मन रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक दुखद घटना सामने आई। चित्तूर ज़िले के एक गांव में पवन कल्याण का पोस्टर लगाते वक़्त 3 लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी, जिसके बाद फ़िल्म के निर्माता बोनी कपूर द्वारा तीनों लोगों के परिवारों को आर्थिक मदद का एलान किया गया।

IIT मुंबई की इस तकनीक से कम हो सकता है कोरोना का खतरा, वैज्ञानिकों ने किया दावा

0

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सभी देश इससे परेशन हैं। वहीं संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है, वहीं आईआईटी मुंबई के वैज्ञानिकों द्वारा इस बात का दावा किया गया है की, फेस मास्क और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) पर वाटर लविंग सॉल्यूशन की कोटिंग कोरोना के खतरे को कम कर सकती है। इसे अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिक्स के जनरल फिजिक्स ऑफ फ्लूइड में प्रकाशित किया गया है।

कोरोना संकट का शिकार हुए गोवा के CM प्रमोद सावंत, ट्वीट कर कहा…

0

कोरोना वायरस संक्रमण तेज़ी से देश में फेलता जा रहा है वहीं देशभर में रोज़ कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस (COVID-19)से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है की उनमें कोरोना के लक्षण नही पाए गए हैं लेकिन वो होम आइसोलेशन में हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट कर दी। प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर कहा कि, सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। हालांकि, कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं और इसलिए मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मैं घर से काम करना जारी रखूंगा। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह है।

कॉमेडी की दुनिया में फिर लौट आईं उपासना सिंह, कपिल शर्मा के साथ नहीं बल्कि…

0

बॉलीवुड-टीवी एक्ट्रेस और साथ ही कॉमेडियन उपासना सिंह (Upasana Singh) ने दर्शकों को कई फिल्मों और साथ ही कपिल शर्मा शो में कप्पू की बुआ बन कर बहुत हसाया गुदगुदाया है। बुआ के किरदार से उपासना सिंह ने काफी लोकप्रियता हासिल की, लेकिन अब अचानक से बुआ कपिल के शो से गायब हो गई। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy Nights with Kapil) में ‘कप्पू की बुआ’ का किरदार निभाने वाली कॉमेडियन उपासना सिंह की इस तरह से कपिल के शो से क्यों चली गई ये किसी को नहीं पता। हाल ही में वह फिर एक बार कॉमेडी करती नजर आईं। दर्शक उन्हें अब कपिल नहीं, सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के साथ गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान (Gangs of Filmistan) में देखेंगे।

इस महिला के मुंह में घुसा इतना लंबा सांप, सभी लोग रह गए हैरान

0

वैसे तो आप सभी ने बहुत से ऐक्सिडेंट देखे होंगे, बहुत से अजीबोगरीब मामले देखें होंगे लेकिन अब जो मामला आपके सामने आने वाला है उससे आपके होश उड़ जाएंगे। रूस में एक महिला के साथ ऐसा मामला पेश आया है जिसे सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। बता दें कि रूस में एक महिला के मुंह में सांप घुस गया। खबर के मुताबिक ये महिला दागिस्तान की रहने वाली है और वह अपने घर में सो रही थी। इस दौरान मुंह में करीब चार फुट लंबा सांप घुस गया। महिला को परेशानी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक ट्यूब के जरिये महिला के मुंह से सांप निकाला।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SC से की लोन मोरेटोरियम पीरियड बढ़ाने की मांग, कहा ‘RBI सर्कुलर के तहत…’

0

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते एक तरफ हज़ारों लोग बेरोज़गार हो गए तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था को भी सुधारने की कोशिश की जा रही है। वहीं मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में लोन को लेकर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा कहा गया की, लोन पर मोहलत की अवधि दो साल के लिए बढाई जा सकती है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के मुताबिक़ केंद्र और आरबीआई द्वारा अदालत को सूचित किया गया कि, ऋणों के पुनर्भुगतान पर मोहलत 2 साल तक बढ़ सकती है। तुषार मेहता द्वारा कहा गया कि, हम प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं, जो महामारी के चलते हुए नुकसान के प्रभाव के अनुसार अलग-अलग लाभ उठा सकते हैं।