Home Blog Page 735

महाराष्ट्र में मिला नोटों का पहाड़, 56 करोड़ कैश, 32 किलो सोना-चांदी बरामद

0

Income Tax ने महाराष्ट्र के जालना में एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों में 1 से 8 अगस्त तक छापेमारी की। आयकर विभाग Income Tax की इस छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई है। जिसमें 56 करोड़ रुपये नकद, 32 किलो सोना, हीरे-मोती और संपत्ति के कागजात शामिल हैं। इस कार्रवाई की जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के जालना जिले में स्थित कारोबारी के खिलाफ कथित कर चोरी की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद पिछले सप्ताह छापेमारी की गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 56 करोड़ रुपये नकद और 14 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं। साथ ही अब तक की कार्रवाई के दौरा दस्तावेज और डिजिटल डाटा भी जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जालना में इस्पात निर्माताओं के कारखानों, घरों और कार्यालयों में आयकर विभाग ने छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की इस कार्रवाई के दौरान करीब 390 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। जिनमें 56 करोड़ रुपये की नकदी, 32 किलो सोने के आभूषण, इसके अलावा करोड़ों रुपये के हीरे-मोती और करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

बत दें कि बीते पिछले दिनों में देश भर में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से लेकर बंगाल और देश के अन्य राज्यों में जांच एजेंसियों ने छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये का कैश बरामद किया है। इस कार्रवाई में सबसे बड़ी कामयाबी जांच एजेंसियों को कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के यहां मिली थी।

बड़ी खबर : यमुना नदी में पलटी नाव, 2 की मौत, 20 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

0

UP से बड़ी खबर है। यहां बांदा जिले में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 20 से अधिक लोगों ले यमुना नदी में डूबने की आशंका है। यूपी के बांदा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यमुना नदी में सवारियों से भरी एक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में 35 से 40 लोग सवार थे। 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 20 से अधिक लोग डूब गए हैं। बाकियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य में जुट गई।

थाना मरका क्षेत्र में यमुना नदी में फतेहपुर से मरका की ओर आ रही सवारियों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक बांदा सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। बड़े पैमाने पर गोताखोरों, नाव आदि की मदद से बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड : पानी में बह गए 24 लाख, नाला बहा ले गया कई दुकानें

0

उत्तरकाशी : पुरोला क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। कुमोला रोड में रात लगभग दो बजे दो ज्वैलरी की दुकानें सहित आठ दुकानें बह गई है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी बह गया। पीएनबी के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी ने बताया की बुधवार शाम को ही एटीएम में 24 लाख रुपये डाले गए थे।

गंगोत्री हाईवे भी भूस्खलन के कारण नेताला और पकोड़ा नाला में मलबा आने से बंद है। यमुनोत्री हाईवे खरादी क्षेत्र में खोलने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन स्थानीय लोगों के साथ सैकड़ों यात्रियों के वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं। वहीं मसूरी में पांच घंटे से लगातार बारिश हो रही है। शहर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया है। गज्जी बैंड के पास सड़क पर पेड़ गिर गए हैं। जिससे मार्ग बंद हैं। सड़क बंद होने की सूचना पर फायर और वन कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। फायर और वन कर्मियों ने पेड़ काटकर सड़क से हटा दिया है। फिलहाल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, भट्टा गांव के पास पेड़ और मलबा सड़क पर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

जगदीप धनखड़ को चुना गया देश का 14वां उपराष्ट्रपति, आज लेंगे शपथ…

0

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद देश के नागरिकों की नजरें उपराष्ट्रपति पर टिकी हुई थीं। लेकिन 6 अगस्त को चुनाव होने के बाद देश के नए उपराष्ट्रपति का भी नाम सामने आ चुका है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति के तौर चुना गया। उन्होंने विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को बड़े अंतर से हराया था। जिसके बाद आज वह भारत के नए उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों की माने तो आज 11:45 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में 528 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी विपक्षी उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को 182 वोट मिले थे। धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल पड़े वैध मतों में से 72 फीसदी से ज्याद वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वह अब देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। गोरतलब हैं कि वह राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं।

images 9 2

उन्होंने अपना राजनीतिक सफर जनता दल से शुरू किया था। साल 1989 में वह झुंझनुं से सांसद बने थे। जिसके बाद 1989 से 1991 तक वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया था। बता दें कि साल 1991 में वह जानता दल को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के साथ उन्होंने 2003 तक सफर किया और फिर वह भाजपा से जा मिले। तब से अब तक वह भाजपा के साथ ही जुड़े हुए हैं। साल 2019 में उनको पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था।

एनडीए सरकार गिराने में भाजपा के इन नेताओं का है हाथ, नीतीश को लगातार….

0

नीतीश कुमार द्वारा उठाए गए कदम की आलोचना आज भाजपा का हर एक सदस्य कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं, बिहार की सरकार में हुए बदलाव का कारण भाजपा के ही कुछ नेता हैं। भाजपा के इन नेताओं ने नीतीश को पार्टी बदलने के लिए मजबूर किया है। इनमें गृह मंत्री अमित शाह का भी नाम शामिल है। पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार को इतना उकसा दिया की उन्होंने पार्टी ही छोड़ दी और राजद के साथ जा मिले। आपको बता दें कि इन नेताओं में पहले नाम केंद्रीय मंत्री और बिहार के लंबे समय तक प्रभारी रहे भूपेन्द्र यादव का है।

उन्होंने नीतीश के खिलाफ काफी साजिशे रची हैं। वह अक्सर नीतीश को कमजोर दिखाने की कोशिशें किया करते थे। जिससे नीतीश नाखुश रेहते थे। ये भी एक वजह है जो नीतीश के पार्टी छोड़ने में उनका हाथ हैं। दूसरा नाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का है। भाजपा के साथ 2020 में जब नीतीश की सरकार बनी तबसे ही नित्यानंद का कहना है कि नीतीश कुछ पल के मेहमान हैं और वह उनकी जगह मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। उनका पूरा गुट नीतीश सरकार को हमेशा निशाने पर रखता था।

IMG 20220811 113916

तीसरा नाम डॉक्टर संजय जायसवाल का है। नीतीश को एनडीए से अलग करने के एक जिम्मेदार संजय जायसवाल भी हैं। हालांकि वह सहयोगी दल के अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा ही नीतीश सरकार के सामने विपक्ष का रोल निभाया है। नीतीश के हर फैसले का वह विरोध किया करते थे। जिससे नीतीश काफी गुस्से में रहते थे। वह हर एक मुद्दे पर नीतीश के खिलाफ रहते थे और ये एक बड़ा रीजन है नीतीश के एनडीए को छोड़ने का।

इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी एनडीए की सरकार गिराने में बड़ा हाथ है। उन्होंने शुरू से ही नीतीश की सरकार को कमजोर बनाने की कोशिश की है। वह ऐसे फैसले लिया करते थे, जिसका हर्जाना नीतीश कुमार की सरकार को देना पड़ता था। अमित शाह ने चिराग पासवान के माध्यम से नीतीश कुमार के विधायकों की संख्या कम करने का एक नायाब तरीका खोजा, जिसके सफल होने से पहले ही नीतीश कुमार ने पार्टी बदल ली।

जम्मू-कश्मीर में बड़ी घटना, आर्मी कैंप में घुस रहे दो आतंकी ढेर, तीन जवान शहीद

0

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में आतंकी पिछले कुछ दिनों से लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के प्रयास में जुटे हैं। लेकिन, सुरक्षाबलों ने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम हुई है। जम्मू के परगल में उरी हमले जैसी साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालांकि इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं।

राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस में आतंकियों ने घुसने की कोशिश की थी। इस पर अलर्ट जवानों ने संदिग्धों को देख फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने भी गोली चलाई।

दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो दहशतगर्द मारे गए हैं। जबकि तीन जवान शहीद हो गए हैं। फिलहाल तलाशी ऑपरेशन जारी है। ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि दारहल थाने से 6 किलोमीटर दूर दूसरी पार्टियों को भी कैंप की ओर रवाना किया गया है। दो आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

उत्तराखंड: यहां हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, इतने लोग थे सवार

0

देहरादून: देहरादून जिले के विकासनगर के त्यूणी थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। हादसे में एक कारण खाई में गिर गई। यह आशंका है कि कार नीचे बह रही टौंस नदी में समा गई। कार सवार को अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अणु गांव के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस से पहले ग्रामीणों ने कार के पास पहुंचकर कार की तलाशी ली तो उसमें कोई नहीं मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में सिर्फ एक ही व्यक्ति सवार था जो कार चला रहा था।

एसडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन अभी तक चालक का कुछ सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने भी घटना स्थल के आस-पास वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार से आईडी कार्ड बरामद हुआ है। जिससे चालक की पहचान नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद निवासी ग्राम धगोली तहसील चिड़गांव जनपद शिमला के रूप में हुई है।

उत्तराखंड : विजिलेंस के जाल में फिर फंसे भ्रष्टाचारी, अधिकारी गिरफ्तार

0

देहरादून: विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर से एक भ्रष्टाचारी अधिकारी को गिरफ्तार किया है विजिलेंस की टीम ने तीन हजार की रिश्वत के साथ चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद को खटीमा से गिरफ्तार किया है।

एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की हल्द्वानी के विजिलेंस कार्यालय में आकर एक व्यक्ति नईम खान जो की खटीमा का रहने वाला है उसके द्वारा या शिकायत की गई थी की उसने अपनी पत्नी के नाम से एक जमीन खटीमा में खरीदी थी।

जिसकी दाखिल खारिज करने के एवज में चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद तीन हजार की रिश्वत मांग रहे थे जिसके बाद आज विजिलेंस की टीम ने शिकायत के बाद खटीमा में पेशकार को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और पेशकार को तीन हजार की नगद रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

PM मोदी बोले – किसी दिन कोई पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त दे सकता है…

0

PM नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से देश में मुफ्त चीजें बांटने जैसी स्कीमों को गलत बताया है। हरियाणा के पानीपत में एथेनॉल प्लांट के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि रेवड़ी कल्चर देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए यह जरूरी है कि सरकार के पैसा हो और तभी वह निवेश कर सकेगी।

भले ही उन्होंने किसी का जिक्र नहीं किया, लेकिन पीएम मोदी की टिप्पणी को आम आदमी पार्टी पर हमला माना जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों की राजनीति आत्मकेंद्रित है, वे आकर किसी दिन पेट्रोल और डीजल भी मुफ्त बांटने का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे कदम देश के बच्चों का भविष्य छीन लेंगे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्सपेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसे ऐलान करने वाले कभी नई तकनीक पर निवेश नहीं करेंगे। वे किसानों से झूठे वादे करेंगे, लेकिन उनकी आय बढ़ाने के लिए कभी एथेनॉल के प्लांट नहीं लगाएंगे।

वे बढ़ते प्रदूषण पर हवाई बातें करते रहेंगे, लेकिन समाधान से दूर भागेंगे। यह नीति नहीं बल्कि अनीति है। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उनसे निपटने के लिए साफ नीयत चाहिए और नीति चाहिए। इसके लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी पड़ती है। सरकार को बहुत सारी राशि निवेश करनी पड़ती है।

भाई नहीं, अपनी बहनों को राखी बांधती हैं ये एक्ट्रेस

0

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है। यह पर्व भाई-बहन रिश्ते को मजबूती देने का दिन है। इस दिन बहन राखी बांध भाइयों से अपनी रक्षा का वादा लेती हैं। लेकिन, बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिनका कोई भाई नहीं है और वो अपनी बहन के साथ ही बड़े प्यार से इस त्योहार को मनाती हैं।

ये एक्ट्रेसेस हर साल अपनी बहन को राखी बांधती हैं और उनसे भी खुद को राखी बंधवाती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ ही बहनों की जोड़ी के बारे में, जो अपनी बहनों के साथ खास बॉन्ड शेयर करने के साथ ही उनकी रक्षा का वादा निभाती हैं।