Home Blog Page 690

बड़ी खबर: लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान बने CDS, उत्तराखंड के मूल निवासी

0

केंद्र सरकार ने आज नए CDS की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। ले. जनरल (रि) अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी। वह पीओके में बालाकोट स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल थे और पिछले साल ही रिटायर हुए हैं।

लगभग 40 वर्षों से अधिक के अपने करियर में लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की हैं। जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उन्हें व्यापक अनुभव है।

लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान पिछले साल 31 मई को 40 साल की सेवा के बाद जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पूर्वी कमान के पद से रिटायर हुए थे। पूर्वी सेना को संभालने से पहले, जनरल ऑफिसर नई दिल्ली में सैन्य अभियान के महानिदेशक थे।

देश के नए CDS लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को हुआ था। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को 1981 में 11वीं गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। मेजर जनरल के रैंक में उन्होंने उत्तरी कमान के महत्वपूर्ण बारांला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी।

बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में कोर की कमान संभाली। इसके बाद में सितंबर 2019 में उन्हें ईस्टर कमांड का जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ बनाया गया, मई 2021 में अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर रहे।

 

उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर, कम हो रही बेटों की चाहत, इन जिलों में सबसे ज्यादा बेटियां

0

देहरादून: उत्तराखंड में बाल लिंगानुपात में व्यापक सुधार हुआ है, साथ ही राज्य में संस्थागत प्रसव का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इसे राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम लोंगो को मिल रहा है। उनका कहना है कि लिंगानुपात के आंकड़ों में सुधार के लिये स्वास्थ्य विभाग ने लाभार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया साथ ही गर्भ में भू्रण के लिंग परीक्षण पर सख्ताई से रोक लगाई। वर्तमान में सूबे में 90 फीसदी संस्थागत प्रसव किये जा रहे हैं, जिनको शतप्रतिशत करने का प्रयास किया जा रहा है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि पांचवें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बाल लिंगानुपात में बेहत्तर सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में 0-05 आयु वर्ग तक के बच्चों का लिंगानुपात 984 दर्ज किया गया है जोकि विगत वर्षों के मुकाबले बढ़ा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में प्रति 1000 बालकों पर 984 बालिकाएं जन्म ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पांच जनपदों अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पौड़ी व उधमसिंह नगर में बालकों की तुलना में अधिक बालिकाओं का जन्म हुआ है। जिसमें जनपद अल्मोड़ा में 1000 बालकों के मुकाबले 1444 बालिकाओं ने जन्म लिया, ऐसे ही चमोली में 1026, नैनीताल में 1136, पौड़ी में 1065 व उधमसिंह नगर में 1022 बालिकाएं पैदा हुई।  

वहीं, बागेश्वर में 1000 बालकों के जन्म के सापेक्ष 940, चंपावत में 926, देहरादून में 823, हरिद्वार में 985, पिथौरागढ़ में 911, रुद्रप्रयाग में 958, टिहरी में 866 व उत्तरकाशी में 869 बालिकाओं ने जन्म लिया, जो कि राष्ट्रीय औसत 929 के मुकाबले कहीं अधिक है। विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य में बाल लिंगानुपात को लगातार बेहत्तर किया जा रहा है, जिसके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरुकता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान व अलग-अलग मौकों पर अभिभावकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसके अलावा विभाग द्वारा भ्रूण जांच व पी॰सी॰पी॰एन॰डी॰टी॰ अधिनियम की जानकारी देते हुये ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति स्तर पर जनजागरूकता अभियान संचालित किये जा रहे हैं। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में संस्थागत प्रसव को लेकर भी गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में सूबे में लगभग 90 फीसदी प्रसव विभिन्न चिकित्सा ईकाईयों में हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव का लक्ष्य रखा गया है इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिये गये हैं।

केंद्रीय कर्मियों का बढ़ा DA, मिलता रहेगा मुफ्त राशन, रेलवे स्‍टेशनों का होगा कायाकल्‍प

0

नई दिल्‍ली : PM मोदी की अध्‍यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई, 2022 से महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में 4 फीसद की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। देश में लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई अन्‍य फैसले भी लिए गए। जानें केंद्रीय कैबिनेट ने कौन कौन से फैसले लिए हैं।

केंद्र सरकार ने बुधवार को गरीबों के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया। सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो गेहूं और चावल मुफ्त देने की योजना को अब 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में चार फीसद की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 1 जुलाई, 2022 से क्रमशः बढ़े हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) के हकदार होंगे।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का फैसला किया है। सरकार के फैसले के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, CSMT रेलवे स्टेशन और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन सहित इन सभी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में 60,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा।

अंकिता हत्याकांड: CBI जांच की मांग लेकर कांग्रेस, UKD समेत कई संगठनों का धरना प्रदर्शन

0

देहरादून: देवभूमि की बेटी को भाजपा नेता के बेटे ने मार डाला। जिस तरह से अंकिता का मर्डर किया गया। उससे लोगों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस की पहले दिन से ही मामले को लेकर मुखर है और सरकार पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार का इरादा अपराधियों को बचाने का है। सबूतों को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।

अंकिता हत्याकांड में सबूतों को मिटाने, और जांच में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास कर विरोध दर्ज किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई बड़े नेता गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे। इस दौरान धरने को यूकेडी, माकपा और तमाम दूसरे संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता के हत्यारोपियों को सजा तभी मिलेगी जब साक्ष्य बचेंगे। साक्ष्यों को नष्ट किया जा रहा है। समय से कोई कदम नहीं उठाया गया। गिरफ्तारी में देरी हुई। अंकिता का शव बरामद करने में देरी हुई। जिस रिजॉर्ट में साक्ष्य थे उस पर बुलडोजर चलवा दिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से अंकिता भंडारी के परिजनों को दी गई 25 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि यह कोई खैरात नहीं है, जो सरकार पीड़ित परिजनों को बांट कर वाहवाही लूट रही है।

उन्होंने आर्थिक सहायता को एक करोड़ रुपये किए जाने की मांग की। वहीं, अंकिता हत्याकांड के मामले में उन्होंने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से अंकिता के परिजनों पर दबाव बनाकर जनता के आक्रोश को कुचलने की कोशिश की।

डीजीपी की ओर से अंकिता के पिता से फोन पर की गई बातचीत का ऑडियो डीजीपी की ओर से सोशल मीडिया में सार्वजनिक करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से इस मामले में सरकार सुनियोजित ढंग से अपराधियों को बचाने के लिए सबूतों को मिटा रही है। उन्हें सरकार और पुलिस प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं है।

ऑनलाइन मंगाया लैपटॉप, घर पहुंची घड़ी साबुन की टिकिया

0

वायरल न्यूज़ : ई-कॉमर्स वेबसाइट से शॉपिंग करने पर एक ग्राहक के साथ फिर खेल हो गया है। इस शख्स ने ऑनलाइन लैपटॉप मंगवाया था, लेकिन डिलीवर हुई घड़ी साबुन की टिकिया। इतना ही नहीं, जब उन्होंने कंपनी से इसकी शिकायत की, तो उन्हें ‘नो रिर्टन पॉलिसी’ का हवाला देकर कोई भी ऐक्शन लेने से इनकार कर दिया गया। ध्यान रहे कि ऑनलाइन शॉपिंग पर धोखाधड़ी के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।

IIM अंडरग्रेजुएट यशस्वी शर्मा ने लिंक्डइन पर पोस्ट लिखकर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज सेल’ के दौरान एक लैपटॉप का ऑर्डर किया, लेकिन उन्हें इसकी जगह घड़ी डिटर्जेंट के पैक मिले। शर्मा ने जब फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर से इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया।

यशस्वी शर्मा का दावा है कि उनके पास लैपटॉप की जगह घड़ी साबुन की डिलीवरी होने का सीसीटीवी सबूत है। उन्होंने ये सबूत भी कंपनी को दिखाए लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि डिलीवरी बॉय से पैकेज लेते समय उनके पिता से भी गलती हुई। दरअसल, उन्हें ओपन बॉक्स डिलीवरी के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके तहत ग्राहक को डिलीवरी एजेंट के सामने पैकेज खोलना होता है और संतुष्ट होने के बाद OTP बताना होता है।

यशस्वी के पास CCTV फुटेज के साथ ही पैकेज को अनबॉक्स करते समय का VIDEO भी है। इसमें साफ दिख रहा है कि बॉक्स में लैपटॉप की जगह साबुन की टिकिया रखी हुई हैं। इतने सबूत होने के बावजूद फ्लिपकार्ट के सीनियर कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव ने रिटर्न से इनकार कर दिया है। अब ग्राहक ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले को उठाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी टैग किया है। इस मामले को इंटरनेट पर जोरशोर से उठाया जा रहा है।

अगर आप भी करते हैं पब्लिक प्लेस में फोन चार्ज तो हो जाएं सावधान, हो सकता है अकाउंट खाली…

0

दुनिया में साइबर क्राइम काफी ज्यादा बढ़ चुका है। यहां देखों वहां कोई न कोई मामला देखने को मिल ही जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिससे आप ठगी से बच सकते हैं। जो बातें आज हम आपको बताने वाले हैं, उन बातों को ध्यान में रखते हुए आप ठगी से बच सकते हैं। अपने अक्सर लोगों को पब्लिक प्लेस पर यूएसबी पोर्ट से फोन चार्ज करते हुए देखा होगा। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करने से पल भर में ही आपका अकाउंट खाली हो सकता है। ऐसे बहुत से केस सामने आ चुके हैं जिसमें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या किसी दूसरे पब्लिक प्लेस पर यूएसबी पोर्ट से फोन चार्ज करने वालों के साथ साइबर ठगी हुई है।

बता दें कि इस तरह के फ्रॉड को ‘जूस जैकिंग’ कहा जाता है। जूस जैकिंग एक तरह का यूएसबी चार्जर घोटाला है। यूएसबी पोर्ट से फोन चार्ज करने पर हैकर्स आसानी से आपके फोन ने मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। एक बार जब मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है तो आपका डाटा बड़े ही आसानी से किसी दूसरे शख्स के पास पहुंच सकता है। डेटा चोरी करने के साथ ही वो आपके पर्सनल डिटेल्स, बैंक अकाउंट, पासवर्ड भी पता कर सकते हैं।

images 15 2

अब सवाल आता है कि किस तरह से जूस जैकिंग से बचा जा सकता है? तो आपको बता दें कि पब्लिक प्लेस पर लगे चार्जिंग स्टेशनों या USB पोर्ट से मोबाइल को कभी चार्ज न करें। हमेशा फोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करें। मुफ्त के चक्कर में किसी भी अनजान वाई-फाई से कनेक्ट न हों। इससे मोबाइल आसानी से हैक हो सकता है। इसके अलावा किसी और के लैपटॉप या कम्प्यूटर केबल से भी अपना मोबाइल चार्ज न करें। इंटरनेट के जरिए कोई फाइल जैसे- गाना या फिल्म किसी सही वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।

हरियाणा सरकार को बड़ा झटका, इस मामले में लगा 100 करोड़ का जुर्माना…

0

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने हरियाणा सरकार को एक बड़ा झटका दिया है। एनजीटी ने हरियाणा सरकार के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि एनजीटी द्वारा हरियाणा सरकार पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना क्यों लगाया गया है इसके बारे में भी जान लें। बता दें कि एनजीटी ने पाया है कि हरियाणा सरकार ने ठोस कचरा के निस्तारण पर ध्यान नहीं देकर पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। एनजीटी ने अनुसार इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ आम जनजीवन का स्वास्थ्य प्रभावित होने की आशंका है।

इस आरोप के चलते हरियाणा सरकार पर एनवायरनमेंटल मुआवजा का भुगतान करने का आदेश दिया है और इसके लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने सरकार को एक महीने का समय दिया है। इस मामले की सुनवाई एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली बेंच ने की है। इस बेंच में जस्टिस सुधीर अग्रवाल, स्पेशलिस्ट मेंबर ए.सेंथिल वेल और अफरोज अहमद शामिल हैं। बेंच ने कहा कि “ग्रुरुग्राम में बांधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे को साफ करने में कोई सार्थक प्रगति नहीं हुई है। लेकिन एन्वायरनमेंटल इमरजेंसी होने के बाद भी जिम्मेदारों ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया है।”

images 17 1

बेंच ने इस मामले पर कहा कि “33 लाख मीट्रिक टन (एमटी) कचरा लैंडफिल साइट पर पड़ा था। उपचार क्षमता केवल 5,100 मीट्रिक टन प्रति दिन (टीपीडी) किया गया। इससे पता चलता है कि कचरे के निपटान में विफलता की वजह से गंभीर एनवायरनमेंटल क्षति जारी है। लेकिन इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई न ही इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई के लिए कोई ठोस काम किया।” इसके लिए हरियाणा सरकार को 100 करोड़ का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया गया है।

सरकार का फैसला : नवरात्र में सिर्फ तीन ही दिन आधी रात तक बजा सकेंगे लाउडस्‍पीकर

0

मुंबई : नवरात्रि के त्‍यौहार को लेकर जश्‍न शुरू हो चुका है। लोगों में खास उत्‍साह है। इस बीच, महाराष्‍ट्र सरकार ने नवरात्र के समय में आधी रात लाउडस्‍पीकर बजाने की छूट दे दी है। हालांकि, यह छूट सिर्फ 1, 3 और 4 अक्‍टूबर तक के लिए ही है। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विचार करने के बाद यह फैसला लिया है।

एक बयान में कहा गया, इस वर्ष नवरात्रि पर्व को उत्साह के साथ मनाने के मद्देनजर मुंबई में 1, 3 और 4 अक्टूबर को लाउडस्पीकर आधी रात 12 बजे तक बजाने की अनुमति जनता को दी जा रही है। मालूम हो कि इससे पहले डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने दो के बजाय तीन दिन रात के 12 बजे तक लाउडस्‍पीकरों के बजाय जाने की सिफारिश की थी।

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) संशोधित नियम, 2017 के तहत संबंधित जिलाधिकारियों को साल में कुल 15 निर्धारित दिनों में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाउडस्पीकरों के प्रयोग में छूट की घोषणा करने का अधिकार दिया गया है।

नियमानुसार सामान्यतः संबंधित जिलाधिकारियों के लिए 13 दिन निर्धारित किये जाते हैं। साथ ही जिले में स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब दो और अतिरिक्‍त दिन छूट के लिए आरक्षित हैं।

उत्तराखंड : CM धामी के निर्देश, अंकिता के परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद

0

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

उत्तराखंड: राहुल गांधी ने केरल में निकाली रैली, अंकिता के लिए मांगा न्याय, BJP पर कड़ा प्रहार

0

देहरादून: अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड ही नहीं। बल्कि, देशभर के लोगों में गुस्सा है। लोग अंकिता के हत्यारोपी भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदेशभर में आंदोलन हो रहे हैं। देश के दूसरे शहरों से भी अंकिता के लिए न्याय के लिए लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस भी इस मामले में लगातार मुखर है।

इतना ही नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। भाजपा हर बार राहुल गांधी को निशाने पर लेकर उनको असंवेदनशील बताने का प्रसास करती है। लेकिन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हर बार कुछ ऐसा करते हैं कि भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ता है। राज्य सरकार भले ही कार्रवाई के दावे कर रही हो, लेकिन लोग अब भी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। केवल सवाल ही नहीं, बल्कि उन सवालों की वजह भी बता रहे हैं।

केरल में भारत जोड़ा यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। राहुल ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में राहुल ने कहा कि भाजपा नेता के बेटे ने एक युवा लड़की को प्रोस्टिट्यूशन में जबरन धकेलने का प्रयास किया। लड़की ने मना किया तो उसे मार दिया गयां

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पर जानबूझकर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप भी लगाया। वीडियो में राहुल गांधी ने अंकिता हत्याकांड के बहाने भाजपा की विचारधारा को निशाने पर लिया। अंकिता के वाट्सएप चैट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का बेटा होटल चला रहा था। वहां 15 हजार रुपये में रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही युवती को प्रोस्टिट्यूशन के लिए विवश किया जा रहा था।

उन्होंने इस हत्याकांड के आरोपितों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर इस मामले में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा की महिलाओं को लेकर यही विचारधारा है। इस विचारधारा के साथ भाजपा कभी सफल नहीं हो सकता। राहुल की सभा में एक मिनट का मौन रख अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई।