Home Blog Page 665

गाय-भैसों की टक्कर से टूट रही वंदे भारत एक्सप्रेस, तीसरी बार टूट गया अगला हिस्सा

0

कुछ ही हफ्तों में वंदे भारत एक्सप्रेस तीसरी बार दुर्घटना का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार, एक सांड के टकराने से हाई स्पीड ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन शनिवार को मुंबई-मध्य से गुजरात के गांधीनगर जा रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके शाम तक ठीक होने की उम्मीद है।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसी तरह की दो घटनाएं हुई थीं। इससे पहले भी दोनों मामलों में वंदे भारत एक्सप्रेस के मवेशियों से टकराने की घटना प्रकाश में आई थी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि दहानू रोड स्टेशन के बाद रेलवे ट्रैक पर बैरिकेड्स नहीं होने के कारण मवेशी ट्रैक में घुस जाते हैं।

रेलवे ट्रैक के निकट के गांवों में पश्चिम रेलवे द्वारा पशुओं को रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि वह भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पीएम मोदी नवंबर में पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार हैं, जो चेन्नई-मैसुरु-बेंगलुरु मार्ग को जोड़ेगी।

सावधान! ये वायरस चुरा सकता है आपका बैंकिंग पिन और डिटेल

0

ड्रिनिक एंड्रॉयड ट्रोजन का एक नया वर्जन खोजा गया है, जो आपके कुछ महत्वपूर्ण बैंक विवरण चुरा सकता है। बता दें कि ड्रिनिक एक पुराना मैलवेयर है, जो 2016 से काफी चर्चा में है। भारत सरकार ने पहले एंड्रॉयड यूजर्स को इस मैलवेयर के बारे में चेतावनी जारी की थी, जो इनकम टैक्स रिफंड जेनरेट करने के नाम पर यूजर्स की संवेदनशील जानकारी चुरा रहा था।

अब, साइबल द्वारा एंडवास क्षमताओं वाले उसी मैलवेयर के एक नए वर्जन की पहचान की गई है और यह खासकर भारत में यूजर्स और 18 भारतीय बैंकों का उपयोग करने वालों लोगों को टारगेट कर रहा है। हालांकि अभी इन सभी बैंको की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इन बैंकों में से SBI जरूर शामिल है।

ड्रिनिक मैलवेयर का एक एडवांस वर्जन खोजा गया है, जो APK फ़ाइल के साथ एक SMS भेजकर यूजर्स को टारगेट करता है। इसमें iAssist नामक एक ऐप शामिल है, जो भारत के आयकर विभाग के आधिकारिक कर प्रबंधन टूल की तरह दिखता है। एक बार जब यूजर अपने एंड्रॉयड फोन पर ऐप इंस्टॉल कर लेते हैं, तो यह उनसे कुछ कार्यों के लिए अनुमति देने का अनुरोध करता है। इनमें SMS प्राप्त करने, पढ़ने और भेजने, कॉल लॉग पढ़ने और बाहरी स्टोरेज को पढ़ने और लिखने की क्षमता शामिल है।

इसके बाद, ऐप Google Play प्रोटेक्ट को डिसेबल करने के इरादे से एक्सेसिबिलिटी सर्विस का उपयोग करने की अनुमति का भी अनुरोध करता है। एक बार जब कोई यूजर अनुमति दे देता है, तो ऐप को यूजर को इसके बारे में बताए बिना कुछ कार्य करने का अवसर मिलता है। इसके साथ हा ऐप नेविगेशन जेस्चर, रिकॉर्ड स्क्रीन और की-प्रेस को कैप्चर करने में सक्षम है।

इस ऐप में यह जांचने की क्षमता भी है कि जो डाटा (उपयोगकर्ता आईडी, पैन, आधार) चोरी किया है, वो सटीक है। इसके लिए ये ऐप चेक करता है कि लॉगिन सफल हुई है या नहीं। एक बार लॉग-इन हो जाने के बाद, स्क्रीन पर एक नकली डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, जिसमें लिखा गया है कि टैक्स एजेंसी ने माना है कि यूजर पहले किए गए कुछ गलत अनुमानों के कारण 57,100 रुपये की वापसी के लिए पात्र है। इसके बाद पीड़ित को धनवापसी प्राप्त करने के लिए “Continue” बटन दिया जाता है।

यह यूजर को एक फ़िशिंग पेज पर रिडायरेक्ट करता है, जो एक मूल आयकर विभाग की वेबसाइट जैसा दिखता है। यहां, लोगों को अपना वित्तीय विवरण दर्ज करने के लिए कहा जाता है, जैसे कि अकाउंट नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, CVV और कार्ड पिन।

क्या भारती और हर्ष फिर जायेंगे जेल? NCB के इस कदम से बढ़ी टेंशन

0

अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वालीं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। ड्रग्स केस में भारती और हर्ष के खिलाफ मुंबई NCB ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। इस बारे में अभी तक हर्ष और भारती की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, हालांकि दोनों के फैन्स जरूर परेशान हो गए हैं।

200 पेज की चार्जशीट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के खिलाफ कोर्ट में मुंबई NCB ने 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कपल के ड्रग्स केस से जुड़ा पूरा ब्योरा मौजूद है। याद दिला दें कि साल 2020 में कपल को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था लेकिन जल्द ही उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन अब इस केस में चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है।

क्या था पूरा मामला
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को NCB ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कहा गया था कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर-ऑफिस में छापेमारी के दौरान 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। वहीं ये भी सामने आया था कि पूछताछ में कपल ने ड्रग्स के सेवन की बात को भी स्वीकार किया था।

पाकिस्तान का ग्रे-लिस्ट से बाहर आना खतरनाक, अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

0

पाकिस्तान के 2018 में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में शामिल होने से भारत में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। भारतीय खुफिया अधिकारियों ने यूएन काउंटर-टेररिज्म कमेटी (CTC) को शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में होने से भारत में ‘हार्ड टारगेट’ कम हुए हैं और पाकिस्तानी सरजमीं पर आतंकवादी ठिकानों में 75% की गिरावट आई है।

अधिकारियों ने 2008 में हुए मुंबई हमले में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की भूमिका को भी एक्पोज किया। सीटीसी में लश्कर के टॉप ऑपरेटिव साजिद मीर की ऑडियो क्लिप चलाई गई। इसमें उसे एक यहूदी आउटरीच सेंटर चबाड हाउस में हमलावरों को निर्देश देते हुए सुना जा सकता है, जहां कई इजरायली नागरिक मारे गए थे।

खुफिया ब्यूरो के सीनियर अधिकारी सफी रिजवी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, ‘एफएटीएफ की ग्रे-लिस्टिंग में आना और संयुक्त राष्ट्र से 2001 में जैश-ए-मोहम्मद व 2005 में लश्कर-ए-तैयबा की पहचान होना कारगर रहा है। साथ ही भारत पर फोकस रखने वाले 9 आतंकियों पर भी ऐक्शन हुआ। इन कदमों से कश्मीर में हार्ड टारगेट्स पर हमलों में कमी आई है। साथ ही 2018 से 2021 के बीच सीमा पार आतंकी घटनाओं, टेरर फंडिंग से जुड़े मामलों और आतंकी गतिविधियों में गिरावट आई है।

रिजवी ने चिंता जाहिर की कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने से पहले ही भारत में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘जिस समय बातचीत शुरू हुई कि ग्रे लिस्टिंग (पाकिस्तान की) समाप्त होने वाली है, चीजें वापस खिसकने लगीं। आतंकी ठिकानों में 50% की वृद्धि हुई है। अब हार्ड टारगेट्स पर और भी हमले हो सकते हैं। साथ में और भी कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।’

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक में कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद समेत मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारियों को अब भी संरक्षण प्राप्त है और उन्हें दंडित नहीं किया गया है। वह स्पष्ट रूप से लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों का जिक्र कर रहे थे, जिन्हें मुंबई हमलों में उनकी भूमिका के लिए दंडित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘एक आतंकवादी (अजमल कसाब) को जीवित पकड़ लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उसे सजा सुनाई, जबकि 26/11 हमलों के मुख्य षडयंत्रकारियों को अब भी संरक्षण प्राप्त है और उन्हें सजा नहीं मिली है।’

 

छठ पूजा के दौरान लगी भीषण आग, गंभीर रूप से घायल हुए कई लोग…

0

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान एक हादसा हो गया। इस हादसे के शिकार हुए करीब 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में रहने वाला एक परिवार शनिवार की अगली सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास त्योहार मना रहा था। इस बीच घर के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। इस बीच ही ये हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि घर में पहले ही शॉर्ट सर्किट हुआ था, लेकिन इस बीच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और फट गया।

सिलेंडर ब्लास्ट होने से कई सारे लोग जख्मी हो गए। यहां कुछ लोग ऐसे भी मौजूद थे, जो आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे थे। लोगों की चीखें सुनकर आस पास के लोग भी जमा हो गए और आज को नियंत्रण में लाने के लिए दकमल विभाग को इसकी जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया।

images 30

घायल लोगों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनमें से कुछ लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर भी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में पुलिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्ज्म एवं शाहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मो० शाब्दिर, मो० असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो० छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग शामिल हैं।

ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क का ट्वीट, “अब चिड़िया आजाद है…”

0

वैसे तो एलन मस्क चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन इन दिनों उनकी जोरो से चर्चा हो रही है। जबसे उन्होंने ट्विटर की डील की है तबसे ही सोशल मीडिया पर उनकी बातें हो रही हैं। एलन मस्क को तो आप जानते ही होंगे। वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हाल ही में एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा था। जिसके बाद अब उन्होंने ऐप से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। सबसे पहले तो उन्होंने ट्विटर के कई बड़े अधिकारियों को उनके पद से हटाया।

जिसके बाद अब ट्वीट कर उन्होंने एक और बड़ी जानकारी दी है। एलन मस्क ने ट्वीट किया है कि सभी पक्षों को ट्विटर पर समाहित करने के लिए वह कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल बनाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि जिस भी यूजर के अकाउंट को बैन किया गया है उनको फिर से एक्टिव किया जाए। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरबपति कारोबारी एलन मस्क के फैसले से काफी खुश हैं। बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर की कमान अपने हाथ में लेते हुए कई ट्वीट्स किए हैं, जिसमें से एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि “ट्विटर की चिड़िया अब आजाद हो चुकी है।”

images 27 2

उनके इस ट्वीट का लोग अलग अलग मतलब समझ रहे हैं। लोगों का मानना है कि ट्विटर को बिलकुल फ्री कर दिया जाएगा। कोई भी यूजर अपने मन की बातों को हर तरह से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर सकेगा। दुनिया के सर्वाधिक धनी व्यक्ति मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है।

उत्तराखंड: दून की सड़कों पर दौड़ेंगे देश-विदेश के एथलीट, डाइवर्ट रहेगा ट्रैफिक

0

देहरादून: कल 30 अक्टूबर को राजधानी देहरादून में रन फॉर यूनिटी और रन अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश और दुनिया के नामी मैराथन धावक हिस्सा ले रहे हैं।

अब तक 12000 से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मैराथन के लिए पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है।आपको भी कहीं जाना है, तो पहले घर से यह ट्रैफिक प्लान जरूर देखकर निकलें।

 

मैराथन दूरी – 21 और 10 किमी.

 

पुलिस लाईन – आराघर टी जंक्शन – आराघर चौक – द्वारिका स्टोर – सर्वे चौक – यूकेलिप्टस चौक – दिलाराम चौक – ग्रेट वैल्यू (10 km U turn)– कैनाल रोड़ – काठ बंग्ला (21 km U Turn)से वापस पुलिस लाईन इसी रुट पर ।

 

 

 

 

1. रिस्पना से ईसी रोड़,प्रिन्स चौक, राजपुर रोड़ जाने वाले वाहन रिस्पना से आईएसबीटी की ओर भेजे जायेगे, आईएसबीटी से बल्लूपुर,सहारनपुर चौक,घंटाघर से राजपुर रोड़ जा सकते हैं ।

 

2. धर्मपुर चौक,अग्रवाल बेकरी से आगे आराघर व रेसकोर्स की ओर यातायात बन्द रहेगा ।

 

3. सीएमआई से आराघर की ओर कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा ।

 

4. एमकेपी,बुद्धा चौक,मनोज क्लीनिक,रोजगार तिराहे से कोई भी वाहन ईसी रोड़ की ओर नही भेजा जायेगा ।

 

5. राजपुर रोड़ पर ग्रेट वैल्यू से बहल चौक के मध्य वाहन एक ही लाईन में आ जा सकेगे ।

 

6. आईटी पार्क से कोई भी वाहन धोरण पुल की ओर नही भेजे जायेगे ।

 

7. कांठ बंग्ला पुल से कोई भी वाहन कैनाल रोड़ पर नही भेजे जायेगे ।

 

8. इन्द्रबाबा मार्ग से कोई भी वाहन कैनाल रोड़ पर नही भेजे जायेगे ।

 

9. पुरानी चंगी से कोई भी वाहन कैनाल रोड़ पर नही भेजे जायेगे ।

 

यह दौड़ यूनिटी के लिए तथा ड्रग्स के ख़िलाफ़ लड़ने हेतु हे तथा पिछले कुछ वर्षों से देहरादून शहर की विरासत का भाग बनते जा रही है।

 

उत्तराखंड : शासन से बड़ी खबर, तीन जिलों के DM बदले

0

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर आई है। शासन ने आज तीन जिलों के डीएम बदल दिये हैं। दो पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिये हैं।

शासन में 4 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आशीष कुमार चौहान को पौड़ी जिले का डीएम बनाया गया है।

रीना जोशी को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया। जबकि, अनुराधा पाल को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है। आईपीएस श्वेता चौबे को चमोली से हटाकर एसएसपी पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भजन सम्राट अनूप जलोटा और गौरव अवस्थी को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया सम्मानित

0

मुंबई: महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संकर्षण अभियान रजत जयंती सम्मान और मराठी-हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी सेवा समिति और दुर्गादेवी शर्मा चौरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गौरव अवस्थी को सम्मानित किया।

प्रसिद्ध साहित्यकार और पूर्व मंत्री डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी ने मुंबई महानगर आकर महाराष्ट्र को अपना बना लिया। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी ने साहित्य, सामाजिक सरोकार और राजनीति में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है। आज हिंदी भाषा एक वैश्विक भाषा बन चुकी है। हिंदी देश के कोने-कोने में समझी और बोली जाती है। राज्यपाल ने कहा कि महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिंदी फिल्म उद्योग जैसे लेखकों के योगदान के कारण आज हिंदी भाषा सार्वभौमिक हो गई है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, राज के पुरोहित, गीतकार मनोज मुंतशीर, अनूप जलोटा, डॉ मंजू पांडे, अनुराग त्रिपाठी, समाजसेवक प्रशांत शर्मा, सुबोध शर्मा, राजीव नौटियाल, अनिल गलगली, ब्रिजमोहन पांडे, डॉ प्रदीप व्यास, दीपक पांडे, हरबंस सिंह, अमरजीत मिश्रा, शचिंद्र त्रिपाठी, हेमराज शाह, आर यू सिंह, जितेंद्र दीक्षित, बी आर भट्टड़, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, अरविंद तिवारी, सुमिता सुमन सिंह, हरीश सणस, पूनम त्रिपाठी, डॉ व्यंकटेश जोशी, डॉ दीपनारायण शुक्ला, अशोक त्रिवेदी, अजय शुक्ला के अलावा साहित्यिक, पत्रकार व अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी की रचना के लिए भजन सम्राट अनूप जलोटा और आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण मिशन के आमंत्रित गौरव अवस्थी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित काव्य सभा में रामदास फुटाने, डॉ. सुनील जोगी, योगेंद्र शर्मा, राजीव राज और ज्योति त्रिपाठी ने काव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन अनिल त्रिवेदी ने किया था। आभार कन्हैयालाल सराफ ने माना।

दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके-चुपके…क्या BJP और उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ रही नजदीकी

0

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान देकर भाजपा के लिए अपने तेवर नरम किये हैं। अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय लेख में उद्धव ने भाजपा के साथ सुलह का स्वागत किया है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दरअसल दिवाली के एक कार्यक्रम में बयान दिया था कि राजनीति में कड़वाहट खत्म करने की जरुरत है। उनके बयान का उद्धव ने स्वागत किया और कह डाला कि अगर आपके मन में ऐसा ख्याल आया है तो तुरंत इसकी पहल कीजिए। उद्धव ठाकरे के इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति को एक बार फिर उथल-पुथल कर दिया है। खासकर तब जब बीएमसी चुनाव सिर पर हैं और शिंदे सरकार के मंत्री आपस में ही उलझ रहे हैं।

कड़वाहट खत्म करने का आह्वान
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मौजूदा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राजनीति में कड़वाहट खत्म करने के आह्वान का स्वागत किया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में उन्होंने लिखा है कि फडणवीस को राजनीतिक कड़वाहट खत्म करने का बीड़ा उठाना चाहिए। सामना में ठाकरे का भाजपा को लेकर यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर तब जब ठाकरे भाजपा समर्थिक शिंदे सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। इसी लड़ाई के चलते ठाकरे को न सिर्फ सीएम पद छोड़ना पड़ा बल्कि, वर्षों पुरानी शिवसेना पार्टी के नाम से भी हाथ धोना पड़ा।
क्या कहा था फडणवीस ने

दरअसल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा था कि राजनीति में बहुत कड़वाहट होती है, इसे खत्म करने की जरूरत है। फडणवीस के बयान पर उद्धव ठाकरे ने अपने संपादकीय में कहा है कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है। अगर आपके मन में कड़वाहट खत्म करने का ख्याल आ गया है, तो आपको तुरंत पहल करनी चाहिए।

शिंदे-भाजपा की जोड़ी ने सबकुछ छीना
उद्धव ठाकरे का सामना में भाजपा के साथ सुलह के संकेत देना महाराष्ट्र की राजनीति में बेहद अप्रत्याशित है। इसलिए भी क्योंकि उद्धव इसी भाजपा पर शिवसेना को तोड़ने के आरोप लगाते रहे हैं। उद्धव गुट कहती रही है कि भाजपा की वजह से ही उनकी पार्टी में फूट पड़ी और एकनाथ शिंदे अन्य पार्टी विधायकों के साथ भाजपा में जा मिले और सरकार बनाई।

यही नहीं शिंदे के दावे के बाद उद्धव से उनकी पार्टी भी छिनी। आगामी तीन नवंबर को होने वाली अंधेरी ईस्ट उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर उद्धव को अपनी पार्टी का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे करना पड़ा। साथ ही चुनाव चिह्न धनुष-बाण से मशाल करना पड़ा। एकनाथ शिंदे खेमे को बालासाहेबंची शिवसेना (बालासाहेब शिवसेना) नाम मिला। साथ ही चुनाव चिन्ह के रूप में ‘दो तलवारें और ढाल’ मिली।