छठ पूजा के दौरान लगी भीषण आग, गंभीर रूप से घायल हुए कई लोग…

0
116

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान एक हादसा हो गया। इस हादसे के शिकार हुए करीब 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में रहने वाला एक परिवार शनिवार की अगली सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास त्योहार मना रहा था। इस बीच घर के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। इस बीच ही ये हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि घर में पहले ही शॉर्ट सर्किट हुआ था, लेकिन इस बीच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और फट गया।

सिलेंडर ब्लास्ट होने से कई सारे लोग जख्मी हो गए। यहां कुछ लोग ऐसे भी मौजूद थे, जो आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे थे। लोगों की चीखें सुनकर आस पास के लोग भी जमा हो गए और आज को नियंत्रण में लाने के लिए दकमल विभाग को इसकी जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया।

घायल लोगों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनमें से कुछ लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर भी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में पुलिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्ज्म एवं शाहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मो० शाब्दिर, मो० असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो० छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग शामिल हैं।